284002
झांसीः बिपिन बिहारी इण्टर कॉलेज खुशीपुरा में पुरातन छात्र सम्मेलन 2024 कार्यक्रम का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:आज बिपिन बिहारी इण्टर कॉलेज खुशीपुरा में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन 2024 का झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने द्वीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया। पुरातन छात्रों को स्मृति चिह्न और बिपिन वाणी भेंट कर सम्मानित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस के दिग्गजों के आरोप, भाजपा पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): PRADEEP BHATTACHARYA (CONGRESS) / ISHA KHAN CHOUDHURY (CONGRESS) / PRAKASH JOSHI (CONGRESS) / SHUBHANKAR SARKAR (CONGRESS) ON NANDIGRAM BYPOLLS / ALLEGED MISTAKES IN BJP NANDIGRAM CANDIDATE'S NOMINATION कोलकाता: नंदीग्राम उपचुनाव पर पूर्व सांसद प्रदीप भट्टाचार्य कहते हैं, "नंदीग्राम में संघर्ष असल में कांग्रेस दफ़्तर से ही शुरू हुआ था। 20 साल पहले मिलन प्रधान ने ही नेतृत्व किया था. उन्हें देखकर बीजेपी डर गई थी। वे अच्छी तरह जानते हैं कि मिलन प्रधान किस तरह के फाइटर हैं; वह ज़बरदस्त लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।" कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी ने कहा, "भाजपा हमसे डरती है। वे हमसे इतना क्यों डरते हैं हम नहीं जानते हैं। नंदीग्राम उपचुनाव से पता चलता है कि बंगाल की जनता से भाजपा का यह वादा कि वे पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र लाएंगे, पूरी तरह झूठ है। बदलाव का वादा झूठा है। वे एक-एक करके दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं..."0
0
Report
खंडवा में सरपंच पति हत्या के 13 दिन बाद ग्रामीण दहशत
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में सरपंच पति रूमसिंग की हत्या के 13 दिन बाद भी ग्रामीण खौफ में हैं। बोरखेड़ा खुर्द गांव और आसपास के टीम गांव के लोग अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने कलेक्टर और एस पी के पास पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या की साजिश रचने वाले अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे अधिकांश साजिशकर्ता वही लोग हैं जिन्होंने जंगल की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है और वह अभी भी वहीं रह रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इन्हीं लोगों को बेदखल करने की मांग की। प्रशासन को आगाह किया गया कि अगर जल्द ही सभी मुख्य साजिशकर्ताओं को नहीं पकड़ा गया, तो 30 गांवों के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।0
0
Report
नीमच- मालखेड़ा- सिंगोली मार्ग पर सुरक्षा चूक, भारी ट्रक पलटने से हादसा
Neemuch, Madhya Pradesh:ANCHOR : नीमच। मालखेड़ा-सिंगोली मार्ग पर सड़क निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी की घोर लापरवाही अब राहगीरों की जान पर भारी पड़ने लगी है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। रोड डायवर्शन पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही मिट्टी का सही समतलीकरण किया गया है जिसके चलते भारी वाहनों के पहिए लगातार दलदल जैसी मिट्टी में धंस रहे हैं। सोमवर देर रात इसी अव्यवस्था के चलते एक बड़ा हादसा हो गया जब कच्ची मिट्टी में अनियंत्रित होकर एक भारी ट्रक अचानक पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गया। रहवासियों का आरोप है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कई बार शिकायतें की गईं लेकिन कंस्ट्रक्शन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौके से पूरी तरह नदारद हैं। अगर समय रहते डायवर्शन पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इस लापरवाही के चलते कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है。0
0
Report
Advertisement
दमोह के तालाब में डूबकर बुजुर्ग की मौत, SDRF ने शव बरामद किया
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत.. दमोह जिले में बारिश के दिनों में नदी नालों और तालाबों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है , दो दिन पहले सीतानगर डेम में डूबे दो युवकों में से एक का कल और एक का आज शव बरामद हुआ तो अब एक नया मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के दमयंतीपुर के सामने बने तालाब में एक बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हुई है। इसी क्षेत्र के आम चोपरा के रहने वाले बुजुर्ग चंदू यादव इस तालाब में नहाने गए थे और तालाब के अन्दर जाते ही उनका बैलंस बिगड़ा और वो डूब गए, तालाब के पास मौजूद एक बच्चे ने देखा तो लोगों को जानकारी दी और एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में रेस्क्यू आपरेशन चलाया और दो घंटे बाद उनका शव बरामद किया जा सका है।0
0
Report
बूंदी जिला अस्पताल में व्यापारी की मौत पर धरना जारी
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान व्यापारी की मौत के बाद मंगलवार रात हंगामा हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद व्यापारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद व्यापारियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे से व्यापारी धरने पर बैठे हैं और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। मामला जिला कलेक्टर तक पहुंचा। सूचना पर उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, तहसीलदार जितेन कुमार दिनकर, पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी और कोतवाली थाना अधिकारी रमेश आर्य मौके पर पहुंचे और गुस्साए व्यापारियों से समझाइश का प्रयास किया।0
0
Report
हाथीपाटा चौक पर वैगनआर कार में आग, जान बचाते लोग बाहर निकले
Noida, Uttar Pradesh:कोटड़ी भीलवाड़ा हाथीपाटा चौराहे पर वैगनआर कार में लगी आग भीलवाड़ा से कोटड़ी श्याम दर्शन के लिए आ रही थे देखते ही देखते आग की लपटों में घिरी कार आग लगने से पहले कार सवार लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी कोटडी थाना क्षेत्र की है घटना0
0
Report
Advertisement
महाकाल मंदिर अतिथि गृह में महिला श्रद्धालु से विवाद, गार्ड पर मारपीट के आरोप
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर अतिथि गृह में महिला श्रद्धालु से विवाद, मारपीट के आरोप दिल्ली की श्रद्धालु ने गार्ड पर मारपीट और मोबाइल छीनने का लगाया आरोप, मंदिर प्रशासन ने आरोपों को बताया तथ्यहीन उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के पं. सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला अतिथि गृह में दिल्ली की एक महिला श्रद्धालु के साथ विवाद का मामला सामने आया है। महिला श्रद्धालु प्रेरणा गर्ग ने घटना का वीडियो जारी कर सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। वहीं, महाकाल मंदिर प्रशासन ने महिला के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए विवाद की अलग वजह बताई है। प्रेरणा गर्ग के अनुसार, वह 16 सितंबर को अपनी बेटी के साथ धर्मशाला पहुंची थीं। उन्होंने कर्मचारियों से कमरे की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी। कर्मचारियों ने कमरा खाली नहीं होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने चेक आउट या बुकिंग कैंसिल होने पर कमरा मिलने की संभावना के बारे में पूछा, लेकिन कर्मचारियों ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि इसके बाद वह धर्मशाला परिसर में बैठकर ऑनलाइन दूसरा होटल तलाश रही थीं। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें परिसर से बाहर जाने के लिए कहा। महिला के मुताबिक, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गार्ड ने उनके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर खींचे और वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल भी छीन लिया। महिला ने अपनी बेटी के साथ भी बदसलूकी का आरोप लगाया है। वहीं, महाकाल मंदिर प्रशासन ने महिला के आरोपों को तथ्यहीन बताया है। उनका कहना है कि महिला अतिथि गृह में ही रुकी हुई थीं और चेक आउट के समय उन्होंने कर्मचारियों से विवाद किया। प्रशासन के मुताबिक, महिला सोशल मीडिया इंफ्युएंजर हैं और उन्होंने विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया। दोनों पक्षों की ओर से घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं। मामले में सामने आए वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल इस पूरे मामले की जाँच पुलिस कर रही है...0
0
Report
लाल चौक शांति-एकता रैली: कश्मीर आतंकमुक्त, पर्यटन बढ़ाने का आह्वान
Chaka, ऐतिहासिक लाल चौक पर लहराये सैकड़ों तिरंगे: आचार्य श्री जितेंद्रप्रियदासजी स्वामी महाराज ने पहली बार शांति और एकता रैली की अगुवाई की; दुनिया से आतंकवाद-मुक्त कश्मीर देखने और पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर पहली बार शांति और एकता रैली आयोजित की गई। इसमें अहमदाबाद (गुजरात) के मणिनगर श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान के आचार्य श्री जितेंद्रप्रियदासजी स्वामी महाराज ने दुनिया भर के लोगों और अपने अनुयायियों से अपील की कि वे कश्मीर आएं और जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा दें। स्वामी जी के साथ, देश के विभिन्न राज्यों से 650 से अधिक साधुओं और लोगों ने मशहूर लाल चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया। पूरा लाल चौक तिरंगों और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। रैली के दौरान घंटा घर पर राष्ट्रगान भी बजाया गया। स्वामी जी ने कहा कि इसका मकसद देश भर में शांति और एकता का संदेश देना और दुनिया भर के लोगों को यह बताना है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अब यह आतंकवाद-मुक्त और शांतिपूर्ण है। स्वामी जी ने अपने अनुयायियों और दुनिया भर के अन्य लोगों से जम्मू-कश्मीर आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, मैं यहां आया हूं, अब दुनिया भर के लोग भी यहां आएंगे। उन्होंने कश्मीर के लोगों को भी आशीर्वाद दिया। क्लॉक टॉवर पर अपने अनुयायियों, पर्यटकों और आम लोगों को संबोधित करने के बाद, सैकड़ों लोगों की एक रैली लाल चौक से गुज़री, जिसमें लोगों ने सैकड़ों तिरंगे लहराए और देशभक्ति के नारे लगाए। बीजेपी युवा नेता एजाज अहमद भी थे। उन्होंने बताया कि स्वामी जी टैगोर हॉल में आयोजित किताब के विमोचन कार्यक्रम के लिए यहां आए थे और हमने उनसे यहां आकर लोगों से कश्मीर आने की अपील करने का अनुरोध किया था। क्लॉक टॉवर पर अपने अनुयायियों, पर्यटकों और आम लोगों को संबोधित करते हुए रैली लाल चौक से गुज़री। स्वामी जी पिछले 3 दिनों से कश्मीर में हैं और सोनमर्ग, ज़ीरो पॉइंट, गुलमर्ग घूम चुके हैं; कल वे पहलगाम जाएंगे और फिर कटरा और जम्मू जाएंगे; कुल 10 दिन जम्मू-कश्मीर में बिताएंगे।0
0
Report
जगदलपुर के मेस में कीड़े: नर्सिंग छात्राओं ने जताया आक्रोश
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के महारानी अस्पताल परिसर में चल रहे शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा चर्चा छात्राओं की थाली की हो रही है, वजह है मेस का खाना... और उस खाने में बार-बार मिल रहे कीड़े, यहां 260 से ज्यादा छात्राएं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, छात्राओं का कहना है कि कभी दाल में कीड़ा मिलता है, कभी सब्जी में कभी चावल कच्चे मिलते हैं, और शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ, आक्रोशित छात्राओं ने मंगलवार शाम एक बार फिर अपना विरोध दर्ज कराया इस दौरान NSUI के पदाधिकारी भी छात्राओं का साथ देने पहुंच गए, छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार मेस संचालक की शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है, उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और अब उन्हें एग्जाम के बाद व्यवस्था सुधारने की बात कही जा रही है, विवाद के बीच प्रिंसिपल ने अगले दो दिनों में मेस संचालक को बदलने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
रीवा के अस्पताल में रक्तदान विवाद: जाति के आधार पर इनकार का आरोप
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। संजय गांधी अस्पताल में एक मरीज के लिए रक्तदान को लेकर विवाद सामने आया है। मरीज के परिजनों और रक्तदाता ने आरोप लगाया है कि जाति का हवाला देकर ब्लड लेने से इनकार किया गया, जबकि अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. लोकेन्द्र त्रिपाठी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। दरअसल सीधी जिले से बैजनाथ वैश अपनी भांजी के इलाज के लिए रीवा पहुंचे थे। मरीज के लिए ब्लड की जरूरत बताई गई, जिसके बाद परिवार के एक सदस्य ने रक्तदान की कोशिश की, लेकिन उसकी उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उसका ब्लड नहीं लिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह परिवार के परिचित जीतेंद्र पांडेय ब्लड डोनेट करने पहुंचे। डोनर और मरीज के परिजनों का आरोप है कि उनसे कहा गया कि मरीज वैश समाज से है, इसलिए पांडेय का खून नहीं चढ़ाया जा सकता और मरीज की जाति वाला डोनर लाया जाए। वहीं इस आरोप पर संजय गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. लोकेन्द्र त्रिपाठी ने सफाई देते हुए कहा कि ब्लड बैंक में जाति या धर्म के आधार पर रक्त लेने से इनकार नहीं किया जाता। उनके मुताबिक मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कराई गई, जिसमें संबंधित डोनर की काउंसलिंग के दौरान हाई रिस्क पाया गया, जिसके चलते उसका रक्त नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक अन्य परिजन को हर्निया की समस्या थी।0
0
Report
AAP नेता जोबन रंधावा ने फतेहगढ़ चूडियाँ में डोर-टू-डोर प्रचार शुरू किया
Batala, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਪਲੈਨਿੰਗ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜੋਬਨ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘਣੀਏ ਕੇ ਬਾਂਗਰ ਵਿੱਚ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਗਾਜ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੋਬਨ ਰੰਧਾਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਤਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਾਂ ਪਰ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਹੁਕਮ ਆਇਆ ਸੀ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਅੱਜ ਤੋਂ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਕਰ ਦੋ ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਕਰ ਰਹੇ ਆ ਉੱਥੇ ਨਵੀਂ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਵੀ ਭਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਸਾਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਵਾਹ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੋਕ ਸਾਡੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ ਤੋਂ ਖੁਸ਼ ਨੇ ਅਸੀਂ ਮਾਨ ਦੇ ਫਾਇਦੇ ਵੀ ਗਿਣਾ ਰਹੇ ਹਾਂ te ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਚੀਜ਼ ਦੱਸ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿ ਜੇਕਰ ਤੁਸੀਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਨਹੀਂ ਪਾਓਗੇ ਤੇ ਉਸਦਾ ਕੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਵੇਗਾ ਸਾਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੜਾ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ0
0
Report
बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर-फ्री बिजली योजना के साथ अनुदान बढ़ाया, बिल घटेंगे
Siwan, Bihar:एंकर सूरज की रोशनी से अब घर की बिजली का खर्च कम करने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ अब राज्य सरकार भी अतिरिक्त अनुदान देगी।जिसको लेकर सीवान जिला प्रशासन के द्वारा सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़हरिया विधायक इन्द्रदेव सिंह, जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह के साथ एमओयू भी किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा सके।मुख्यमंत्री ने राज्य के 25 हजार लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य अनुदान की राशि हस्तांतरित की है।नई व्यवस्था के तहत 1 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट पर कुल 40 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 80 हजार रुपये, जबकि 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक की संयुक्त वित्तीय सहायता मिल सकती है।सरकार का मकसद ज्यादा से ज्यादा परिवारों को अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे घरेलू बिजली बिल में कमी आने के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।वहीं, जरूरत से ज्यादा बिजली बनने पर नियामकीय प्रावधानों के तहत उसे ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ लेने का अवसर भी उपभोक्ताओं को मिल सकता है।0
0
Report
Advertisement
कुराली नगर परिषद कार्यालय में 100 फीट ऊँचा तिरंगा उद्घाटन, शहीदों की याद ताजा
Kurali, Punjab:ਕੁਰਾਲੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦਫਤਰ ਚ 100 ਫੁੱਟ ਉੱਚੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਝੰਡਾ ਤਿਰੰਗੇ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅੱਜ ਸ਼ਹਿਰ ਕੁਰਾਲੀ ਦੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦਫਤਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਹਾਦਰ ਸਿੰਘ ਓਕੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਰੂਪ ਦੇ ਵਿੱਚ 100 ਫੁੱਟ ਉੱਚੇ ਤਿਰੰਗੇ ਝੰਡੇ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਇਸ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਝੰਡੇ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਖੂਬਸੂਰਤੀ ਵਧੇਗੀ ਉਥੇ ਹੀ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਉਹ ਸ਼ਹੀਦ ਯਾਦ ਆਉਣਗੇ ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਬਦੌਲਤ ਅੱਜ ਇਹ ਤਿਰੰਗਾ ਸ਼ਾਨੋ ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਲਹਿਰਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।0
0
Report
आजमगढ़ के एलवल में दुकान के बाहर दो पक्षों की मारपीट वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर दुकान के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना CCTV में हुई कैद, दिनदहाड़े भिड़ते दिखे लोग का वीडियो वायरल। आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एलवल मोहल्ले की घटना है। वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा कि एक पक्ष में एक युवक और युवती हैं, जिन्हें आपस में भाई-बहन बताया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष में टेंट हाउस संचालक और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आ रही है। दूसरे पक्ष के व्यक्ति को भाई-बहन का चाचा बताया जा रहा है। हालांकि, इन रिश्तों और विवाद की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से दिनदहाड़े दुकान के बाहर खुलेआम मारपीट हुई, उससे आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला लोगों के बीच पहुंच गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खुलेआम हुई इस मारपीट के मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। क्या दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है और क्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, यह पुलिस की ओर से स्पष्ट किया जाना बाकी है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की चर्चा तेज है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
यूपी मंत्री अंसारी से उलेमाओं पर तंज: मुस्लिम महिलाओं की शिक्षा पर जोर
Ballia, Uttar Pradesh:यूपी सरकार के मंत्री अंसारी ने सहारनपुर के देवबंदी उलेमा पर कसा तंज, इस्लाम में मुस्लिम बहनों की तालीम पर बात होनी चाहिए। इस्लाम में सबसे ज्यादा आजादी मुस्लिम बहनों को दी गई है। मौलानाओं से अपील है कि हम अपनी बहनों को अच्छी तालीम दें ताकि वे नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन कर सकें। इस्लाम में जो बहने हैं उन्हें कैसे आगे बढ़ाएं, उनकी शिक्षा पर चर्चा होनी चाहिए। बाइट— दानिश आजाद अंसारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, यूपी सरकार0
0
Report
Advertisement
