icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284128
Eshan KhanEshan KhanFollow5 Jan 2025, 04:15 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दानिश आजाद अंसारी: योगी सरकार नौजवानों को आगे बढ़ा रही, रोजगार के मायने

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, " उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए रोजगार का संकट बढ़ा है, प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के लिए रोजगार का संकट बढ़ा है, प्रदेश का जो बुरा करना चाहते हैं उनके लिए रोजगार का संकट बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 10 लाख से अधिक सरकारी नौकरी देने का काम किया...हर जगह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नौजवानों को आगे बढ़ाने का काम किया। उत्तर प्रदेश का नौजवान प्रदेश की धरोहर है...समाजवादी पार्टी ने हमेशा नकारात्मक एजेंडे के साथ उत्तर प्रदेश पीछे जाए, इस नियत के साथ काम किया है...
0
0
Report

करनाल शुगर मिल के बाहर किसान विरोध, गन्ने का भाव 600 रुपये की मांग

Karnal, Haryana:करनाल। गन्ने के रेट पर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर, करनाल शुगर मिल के बाहर ट्रैक्टरों के साथ उमड़ा किसानों का हुजूम 15 पैसे की मामूली बढ़ोतरी को किसानों ने बताया अपमान, 430 रुपये नहीं 600 रुपये प्रति क्विंटल रेट तय करने की मांग | 1 दिसंबर तक प्रदेशभर में प्रदर्शन, 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में आर-पार की लड़ाई का ऐलान। हरियाणा में गन्ने के दाम को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से गन्ने के समर्थन मूल्य में महज 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी कर रेट 430 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने से किसान संगठनों में भारी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि इतनी मामूली बढ़ोतरी से उनकी लागत भी पूरी नहीं हो रही, जबकि मौजूदा महंगाई और खेती पर बढ़ते खर्च को देखते हुए उन्हें कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव मिलना चाहिए। इसी मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज प्रदेशभर की चीनी मिलों के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ट्रैक्टरों के साथ शुगर मिल पहुंचे किसान इसी कड़ी में करनाल शुगर मिल के बाहर किसानों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ मिल परिसर के बाहर पहुंचे और गन्ने के उचित दाम की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए साफ किया कि 15 पैसे की बढ़ोतरी किसानों के साथ भद्दा मजाक है। किसानों का कहना है कि गन्ने की खेती में बीज, खाद, दवाइयों, सिंचाई, मजदूरी और डीजल का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप भाव देने से पीछे हट रही है। एक माचिस तक नहीं आती 15 पैसे में : रत्न मान भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रत्न मान ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है। उन्होंने कहा कि इतनी रकम में तो एक माचिस भी नहीं आती, ऐसे में किसान इस बढ़ोतरी से अपना खर्च कैसे पूरा करेंगे। किसानों की मांग है कि गन्ने का भाव 430 रुपये नहीं, बल्कि कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि एक दिसंबर तक प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई और मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ बैठक कर समाधान नहीं निकाला तो 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे और आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेंगे। 650 रुपये प्रति क्विंटल बनता है किसानों का हक : सुरेंद्र सांगवान किसान नेता सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि सरकार ने गन्ने का भाव मात्र 15 पैसे बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किया है, जबकि किसानों को उनकी मेहनत और बढ़ती लागत के हिसाब से 650 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के इसी हक की लड़ाई को लेकर प्रदेश की सभी चीनी मिलों में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। करनाल शुगर मिल के बाहर किसानों का यह प्रदर्शन भी उसी प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। किसानों की मांग है कि सरकार उनकी आर्थिक स्थिति और खेती की वास्तविक लागत को समझते हुए गन्ने का उचित मूल्य निर्धारित करे, ताकि किसान सम्मान के साथ अपनी आजीविका चला सकें। आंदोलन तेज करने की चेतावनी किसान नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि यह लड़ाई केवल 15 पैसे की बढ़ोतरी की नहीं, बल्कि गन्ना उत्पादक किसानों की मेहनत का उचित मूल्य दिलाने की है। एक दिसंबर तक प्रदेशभर में मिलों के बाहर प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद भी सरकार ने किसानों की मांगों को अनसुना किया तो 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में किसान बड़ी ताकत के साथ जुटेंगे। फिलहाल करनाल शुगर मिल के बाहर हुए प्रदर्शन ने गन्ने के भाव को लेकर प्रदेश में किसान आंदोलन के और तेज होने के संकेत दे दिए हैं। बाइट्स: रतन मान – प्रदेशाध्यक्ष, भाकियू हरियाणा सुरेंद्र सांगवान – किसान नेता
0
0
Report
Advertisement

झज्जर में इनेलो का सदस्यता अभियान, कर्ण चौटाला बोले संगठनों को मजबूत करें

Jhajjar, Haryana:इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के संगठन को मजबूत करने की तैयारियों को लेकर कर्ण चौटाला शनिवार को झज्जर स्थित इनेलो कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती को लेकर मंत्रणा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इनेलो का सदस्यता अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से अभियान में जुटने का आह्वान किया। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा की जा रही टीका-टिप्पणी से जुड़े सवालों पर उन्होंने सीधे तौर पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि वह टीका-टिप्पणी की राजनीति में विश्वास नहीं रखते, बल्कि काम के माध्यम से अपनी बात रखने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा जात-पात से ऊपर उठकर प्रदेश और देश के लिए कुछ करने की सोच रखता है। युवाओं की सोच में बदलाव आया है और वे विकास तथा बेहतर भविष्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने इनेलो के राजनीतिक भविष्य को उज्ज्वल बताते हुए कहा कि पार्टी प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगी। कर्ण चौटाला ने कहा कि वह प्रदेश और देश के विकास की बात करना चाहते हैं तथा संगठन को मजबूत कर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर अपनी बात रखी।
0
0
Report
Advertisement

विदिशा के पूरनपुरा में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या, जांच के आदेश

Vidisha, Madhya Pradesh:- युवती ने लगाई फांसी * विदिशा के पूरनपूरा इलाके में युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, * सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू * शव का जिला अस्पताल में कराया जा रहा पोस्टमार्टम विदिशा शहर के पूरनपूरा इलाके में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पूरनपूरा निवासी प्रिय बघेल ने आज दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतका के पिता सुनील बघेल वन विभाग में पदस्थ बताए जा रहे हैं। फिलहाल युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

श्रीगंगानगर में बादलों की आवाजाही, बूंदाबांदी से तापमान गिरा

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर बाद गहरे काले बादल छा गए और दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज और कल प्रदेश के 16 से अधिक शहरों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 16 नवंबर से मौसम शুষ्क होगा और तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर हावी होगा। नवंबर के दो हफ्ते बीतने के बाद भी इस बार सर्दी सामान्य से कम है, लेकिन अब ठंड बढ़ने के आसार हैं।
0
0
Report
Advertisement

महाराजपुर पुलिस ने जुआ फड़ों पर शिकंजा, 11 गिरफ्तार, 4.62 लाख मशरूका बरामद

Mandla, Madhya Pradesh:महाराजपुर पुलिस का जुआ फडों पर शिकंजा दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश 11 जुआरी गिरफ्तार साढ़े चार लाख से अधिक का मशरूका जब्त। महाराजपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। महाराजपुर पुलिस ने जुए के दो अलग-अलग फड़ों पर दबिश देकर 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल सहित कुल 4 लाख 62 हजार 300 रुपये का मशरूका जब्त किया है। इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, महाराजपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रामबाग के खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई में एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग जुआ फड़ संचालित होते मिले। मौके से पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 32 हजार 300 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और करीब 4 लाख 30 हजार रुपये कीमत की तीन मोटरसाइकिकल जब्त की गईं। इस तरह महाराजपुर पुलिस ने कुल 4 लाख 62 हजार 300 रुपये का मशरूका जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बहरहाल, रामबाग में जुए के दो फड़ों पर एक साथ हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस अब सख्त रुख अपनाए हुए है।
0
0
Report

बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी विकास लिए 80 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का रोडमैप

Darogapara, Chhattisgarh:रेयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने जनजातीय समाज के विकास और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के नायक हैं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनजातीय समाज को आगे लाने के लिए पीएम जनमन जैसी योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनजातीय विकास के लिए रोडमैप तैयार कर काम कर रही है। सरकार ने गांव-गांव में रहने वाले आदिवासी समाज के उत्थान के लिए 80 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने बताया कि 32 हजार आवासों की स्वीकृति दी गई है और साथ ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम भी किया जा रहा है।वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज के आवास छीने, जबकि भाजपा सरकार ने उन्हें आवास देने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता नक्सलियों को रोल मॉडल मानते हैं।मंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में 18 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
0
0
Report

चोपन छठ घाट पर खरना के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के चोपन में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना से ही चोपन स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दूधिया रोशनी से जगमगाता घाट आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सोनभद्र ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। यही वजह है कि चोपन का छठ घाट पूरे जनपद में अपनी अलग पहचान और विशेष प्रसिद्धि रखता है। दरअसल, सोनभद्र देश का ऐसा जनपद है जिसकी सीमाएं चार राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से मिलती हैं। इन राज्यों के बड़ी संख्या में लोग सोनभद्र में व्यापार, नौकरी और रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। ऐसे में छठ महापर्व पर इन राज्यों से जुड़े श्रद्धालुओं की भागीदारी भी चोपन घाट की रौनק और भीड़ को खास बना देती है। अनुमान है कि इस बार करीब 25 हजार श्रद्धालु यहां पहुंच सकते हैं। चोपन का छठ घाट धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है। यहां सोन नदी, रेणुका नदी और बिजुल नदी का संगम होने के कारण इसे त्रिवेणी संगम के रूप में भी जाना जाता है। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग से सटे इस घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे घाट को दूधिया रोशनी से सजाया गया है, वहीं व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है। घाट और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही कैमरों से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रहेगी और सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि भीड़ के बीच किसी भी तरह की अव्यवस्था और अराजकता को रोका जा सके। खरना के दिन से ही उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कुल मिलाकर, चोपन का छठ घाट इन दिनों आस्था, भक्ति और भव्यता का अद्भुत संगम बना हुआ है। चार राज्यों की सीमाओं से जुड़े सोनभद्र में छठ महापर्व की यह रौनक अपने आप में खास है। अब श्रद्धालुओं को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और फिर उदीयमान सूर्य की उपासना के पावन क्षणों का इंतजार है。
0
0
Report
Advertisement

जयवीर सिंह ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर तीखा हमला

Mainpuri, Uttar Pradesh:स्लग – फोन टैपिंग के आरोपों पर जयवीर सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार, SIR को लेकर विपक्ष को दी नसीहत उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास यदि फोन टैपिंग से जुड़े कोई ठोस और प्रमाणिक तथ्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें, सरकार मामले की जांच कराएगी। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने 2012 से 2017 के सपा शासनकाल को जंगलराज बताया। SIR को लेकर भी जयवीर सिंह ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि आरोप-प्रत्यारोप के बजाय राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग का सहयोग करना चाहिए। वीओ-1 – शनिवार को मैनपुरी में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों को राजनीतिक स्टंटबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। यदि उनके पास कोई ठोस सबूत है तो उसे सामने लाएं, सरकार निश्चित रूप से जांच कराकर कार्रवाई करेगी। वीओ-2 – प्रदेश में नए राजनीतिक मोर्चों और 60-40 के चुनावी फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि विपक्ष कितने भी मोर्चे बना ले, भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। भाजपा 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कानून व्यवस्था, विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को भाजपा की उपलब्धियां बताया। वीओ-3 – सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए जयवीर सिंह ने 2012 से 2017 के सपा शासनकाल को जंगलराज बताया। उन्होंने कहा कि उस दौर में गुंडई, अराजकता और महिलाओं पर अत्याचार का माहौल था। 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' की स्थिति थी। जनता उस शासनकाल को आज भी नहीं भूली है और दोबारा ऐसा शासन नहीं चाहती। वीओ-4 – मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान SIR को लेकर मंत्री ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, शादी के बाद दूसरे स्थान पर आई महिलाओं और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर पात्र लोगों के वोट बनवाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों से भी अपील की कि आरोप लगाने के बजाय अपने बूथ लेवल एजेंट यानी BLA के जरिए निर्वाचन आयोग का सहयोग करें। वीओ-5 – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदुओं की कम भागीदारी वाले बयान का समर्थन करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि अब लोग मतदाता सूची को लेकर जागरूक हो रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव को आधुनिक युग का जिन्ना बताए जाने संबंधी भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह के बयान पर उन्होंने टिप्पणी करने से दूरी बना ली। फिलहाल फोन टैपिंग से लेकर मतदाता सूची के पुनरी caafima
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top