284002
Jhansi - ऑल इंडिया हीरोज हॉकी टीम,टूर्नामेंट के फाइनल में
Jhansi, Uttar Pradesh:कोटा में 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित अखिल भारतीय अंडर-14 बालक वर्ग की 28 वीं संग्राम सिंह मेमोरियल हॉकी कप प्रतियोगिता में झांसी हीरोज की टीम अपने पहले मैच में मंदसौर को 6-3 से हराया।इस मैच में राज ने 2 और नैतिक,ध्रुव,अनिकेत व रितेश ने एक एक गोल किया। दूसरे मैच में ग्रासरूट राजस्थान को 9-3 से हराया। तीसरे मैच में मैप्स हॉकी एकेडमी भीलवाड़ा को 5-2 स्कोर से हराकर अपने पूल बी के सभी मैच जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मऊ के Blinkit स्टोर पर छापा, कई खामियां उजागर
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ नवरात्रि और दशहरा पर्व के मद्देनजर आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) सख्त नजर आ रहा है। खाद्य आयुक्त (उत्तर प्रदेश) और जिलाधिकारी (मऊ) के निर्देश पर गुरुवार को जनपद में स्थित ई-कॉमर्स स्टोर 'Blinkit' (ब्लिंकिट) का औचक निरीक्षण किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य-द्वितीय) सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, अजीत कुमार त्रिपाठी और ओम प्रकाश यादव भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान ब्लिंकिट स्टोर में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर खाद्य पदार्थों की हैंडलिंग करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मौजूद नहीं थे और स्टोर में खाने-पीने की चीजों के साथ अखाद्य पदार्थों को एक ही जगह पर रखा गया था। काम के दौरान कर्मचारियों ने हेड कवर, हैंड ग्लव्स और एप्रन का इस्तेमाल भी नहीं किया था। इसके अलावा, स्टोर संचालक मौके पर कोई भी क्रय रसीद (खरीद बिल) प्रस्तुत नहीं कर सके और डिलीवरी राइडर्स का पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी नदारद मिला। टीम ने स्टोर के उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र को भी काफी कमजोर और अप्रभावी पाया। गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर टीम ने स्टोर से कुल 6 नमूने संग्रहित किए हैं। इनमें कुट्टू के आटे और सिंघाड़ा आटे के दो-दो नमूने, मूंगफली दाने का एक और बटर का एक नमूना शामिल है। इन सभी कमियों को गंभीरता से लेते हुए ई-कॉमर्स स्टोर ब्लिंकिट को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं और सुधार सूचना हेतु नोटिस जारी करने की संस्तुति कर दी गई है। फिलहाल लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद ठंड ने दस्तक दी; लोग सतर्क रहें
Mathura, Uttar Pradesh:बारिश से दिल्ली NCR में ठंड की दस्तक हो गई है...गाजियाबाद में भी मौसम की करवट के बाद हवाओं का मिजाज बदल गया है। अब लोगों को उम्मीद है कि मौसम का यह सुहावना मिजाज कुछ समय तक बना रहेगा। फिलहाल, बारिश के बीच सड़कों पर सावधानी बरतना जरूरी है0
0
Report
भूपेश बघेल ने एसआईआर मामले में भाजपा और विदेशी फंडिंग पर की जोरदार टिप्पणी
Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर सवाल उठाते हुए पूछा कि छत्तीसगढ़ में कितने बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हांकित किया गया है। वहीं, आंदोलन में विदेशी फंडिंग के आरोपों पर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि विदेशी फंडिंग से आंदोलन चल रहा है तो उसकी जांच की जानी चाहिए। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाते समय कुछ देर के लिए राजनांदगांव में रुके थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने एसआईआर के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के खिलाफ आंदोलन मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जाने के मुद्दे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में एसआईआर की कार्रवाई के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिन्हांकित कर उनके नाम हटाने की बात कही जा रही थी, लेकिन छत्तीसगढ़ में भी मतदाता सूची से नाम काटे गए हैं। ऐसे में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि प्रदेश में कितने बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हांकित किया गया है। वहीं, आंदोलन को विदेशी फंडिंग से संचालित किए जाने के आरोपों पर भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर भी सवाल उठाते हुए चुनावी बॉन्ड के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए जाने का मुद्दा उठाया और पूछा कि इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना भी की। राजनांदगांव में मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने एसआईआर, मतदाता सूची से नाम काटे जाने और फंडिंग के आरोपों को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए और इन मामलों में जांच की मांग की。0
0
Report
Advertisement
चंद्रपूर में शिवसेना दांडिया रद्द कर किसानों को 50 हजार रुपये देगी
Chandrapur, Chhattisgarh:टायटल:--- चंद्रपूर शहरात दरवर्षी आयोजित करण्यात येणारा ‘जय भवानी दांडिया उत्सव’ यंदा रद्द करून, आत्महत्याग्रस्त शेतकरी कुटुंबांना प्रत्येकी ५० हजार रुपयांची आर्थिक मदत देण्याची घोषणा शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्षाने केली आहे. या निर्णयामुळे दिवाळीसारखा सण प्रत्येक कुटुंबाला आनंदात साजरा करता यावा, आणि संकटात सापडलेल्या शेतकरी कुटुंबांना आधार मिळावा, या उद्देशाने पत्रपरिषदेत हा निर्णय स्पष्ट केला गेला. उद्यापासून संबंधित शेतकरी कुटुंबांच्या घरी जाऊन त्यांच्या बांधावर ही मदत पोहोचविण्यात येणार असल्याचंही सांगण्यात आले. या मदतीसाठी चंद्रपूर जिल्ह्यातील तीन आत्महत्याग्रस्त शेतकरी कुटुंबांची निवड करण्यात आली असून, यामध्ये चंद्रपूर तालुक्यातील मारडा येथील मनीष रघुनाथ माकोडे (वय ४५), वरोरा तालुक्यातील आर्वी येथील विजय कान्होबा तिवाडे (वय ६०) आणि पोंभुर्णा तालुक्यातील वेळवा (माल) येथील महेंद्र दिवाकर राऊत (वय ३५) यांच्या कुटुंंबांचा समावेश आहे.0
0
Report
गोरखपुर की ग्रामीण महिलाएं डेयरी से बना रही आर्थिक क्रांति: 407 करोड़ कारोबार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां दूध की हर बूंद महिलाओं की आर्थिक तरक्की की कहानी लिख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन यानी यूपी-एसआरएलएम के तहेत, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का नया माध्यम बना है। संगठन से करीब 79 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। तीन वर्षों में 407 करोड़ रुपये का कारोबार होने का दावा है। इनमें 6,812 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जबकि 285 महिलाओं की सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक है। 79 हजार महिलाओं से जुड़ा डेयरी नेटवर्क: गोरखपुर में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ एक संगठित डेयरी मॉडल के रूप में काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से संचालित इस पहल के जरिए महिलाओं को दूध उत्पादन, संग्रहण और नियमित आपूर्ति से जोड़ा गया है। संगठन से जुड़ी सभी 79 हजार सदस्य महिलाएं इसकी शेयरधारक हैं। यानी महिलाएं सिर्फ दूध की आपूर्तिकर्ता ही नहीं, बल्कि संगठन में हिस्सेदारी भी रखती हैं। संगठन के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में 407 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। 6,812 महिलाएं बनीं लखपति दीदी: इस डेयरी मॉडल की उपलब्धियों में लखपति दीदियों की संख्या भी अहम है। संगठन के आंकड़ों के अनुसार, इसे जुड़ी 6,812 महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। वहीं, 285 महिला सदस्यों की सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। दूध की नियमित आपूर्ति, बाजार तक पहुंच और तय अंतराल पर भुगतान ने महिलाओं के लिए पशुपालन को आय के बेहतर अवसर में बदलने में मदद की है। संगठन की भुगतान व्यवस्था के तहत हर 10 दिन में सीधे महिला सदस्यों के बैंक खातों में रकम भेजी जाती है। इससे महिलाओं को अपनी कमाई का हिसाब रखने और घरेलू जरूरतों के साथ पशुपालन में निवेश की योजना बनाने में सहूलियत मिलती है। कौशल्या देवी: अब आपको मिलवाते हैं गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र के पिडरा गांव की कौशल्या देवी से, जिनकी कहानी इस मॉडल के असर को समझाती है। कौशल्या देवी के मुताबिक, जब उन्होंने एमपीओ से जुड़कर दूध की आपूर्ति शुरू की थी, तब उनके पास सिर्फ दो गायें थीं। नियमित भुगतान और संगठन की सुविधाओं से उनका भरोसा बढ़ा और उन्होंने धीरे-धीरे अपने पशुपालन का विस्तार किया। आज उनके पास 16 गायें हैं। संगठन के अनुसार, कौशल्या देवी गोरखपुर जिले में दूध आपूर्ति के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। उनके दूध की आपूर्ति और उसके एवज में मिले भुगतान के आंकड़े भी उनकी आर्थिक प्रगति की कहानी बताते हैं। हर साल 10 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान: वित्तीय वर्ष 2024-25 में कौशल्या देवी ने 28 हजार 483 लीटर दूध की आपूर्ति की। इसके बदले उन्हें 10 लाख 50 हजार 119 रुपये का भुगतान मिला। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने 37 हजार 106 लीटर दूध की आपूर्ति की, जिसके एवज में 14 लाख 95 हजार 604 रुपये प्राप्त हुए। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में 30 सितंबर तक वह 25 हजार 420 लीटर दूध की आपूर्ति कर 10 लाख 10 हजार 58 रुपये का भुगतान प्राप्त कर चुकी थीं। दो गायों से शुरू हुआ उनका सफर अब 16 गायों तक पहुंच चुका है। यह उदाहरण बताता है कि नियमित खरीद व्यवस्था, समय पर भुगतान और पशुपालन के विस्तार से ग्रामीण महिलाएं अपनी आजीविका को आगे बढ़ा सकती हैं। सात जिलों में फैला नेटवर्क, रोजाना डेढ़ लाख लीटर से अधिक दूध: श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ का नेटवर्क सिर्फ गोरखपुर तक सीमित नहीं है। संगठन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी धनराज साहनी के मुताबिक, इसका संचालन गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, आजमगढ़ और मऊ सहित सात जिलों में फैला है। इन जिलों में संगठन से जुड़ी महिला सदस्यों के माध्यम से प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर से अधिक दूध का संग्रहण किया जा रहा है। भुगतान सीधे बैंक खातों में किए जाने से व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया गया है। धनराज साहनी के अनुसार, अब तक दूध संग्रहण के एवज में 407 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस तरह संगठन दूध उत्पादकों और बाजार के बीच एक व्यवस्थित कड़ी के रूप में काम कर रहा है। गोरखपुर का श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एम्पियो ग्रामीण महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जोड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह उपलब्ध करा रहा है। 79 हजार महिला सदस्यों का नेटवर्क, रोजाना डेढ़ लाख लीटर से अधिक दूध का संग्रहण और हजारों महिलाओं का लखपति दीदी की श्रेणी में पहुंचना इस पहल के प्रमुख आंकड़े हैं। हालांकि, इसकी दीर्घकालिक सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि महिलाओं को आगे भी नियमित भुगतान, पशुपालन संबंधी सुविधाएं और अपने उत्पाद का उचित मूल्य मिलता रहे। कुल मिलाकर, श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ की पहल ग्रामीण महिलाओं को दूध उत्पादन से आगे बढ़कर संगठित कारोबार से जोड़ने का प्रयास है। कौशल्या देवी जैसी महिलाओं की कहानियां दिखाती हैं कि बाजार तक सीधी पहुंच और नियमित भुगतान ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.0
0
Report
आगरा ब्रजभोग आउटलेट पर GST छापेमारी: 4 करोड़ से अधिक टर्नओवर संदिग्ध
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के ब्रजभोग के आउटलेट पर sgst के छापेमारी का मामला जांच में 4 करोड़ से ज्यादा का अपवंचित टर्नओवर पाया गया जुलाई 2026 से अब तक 50 लाख से ज्यादा की बिक्री के अनअकाउंटेड और लूज पर्चे पाए गए Sgst ने 24 लाख रुपए जमा कराने के दिए आदेश विभागीय कार्यवाही के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने sgst अधिकारियों से की मुलाकात मुलाकात में अधिकारियों से त्यौहारी सीजन में छापेमारी से व्यापार पर सीधे असर पड़ने की कही बात व्यापारियों ने एकजुट हो पिछले साल से 20% ज्यादा टैक्स जमा करने का अधिकारियों को दिया आश्वासन साथ ही पुख्ता सूचना पर छापेमारी पर व्यापारियों ने जताई सहमति,बेवजह परेशान न करने की अपील की 27 से ज्यादा अधिकारियों ने ब्रजभोग के मोती कटरा और जयपुर हाउस आउटलेट सहित गोदाम पर की थी छापेमारी0
0
Report
Advertisement
अमेठी: नवरात्रि मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - नवरात्रि पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का दिखा एक्शन。 डीएम शशांक चौधरी के निर्देश पर दो प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी。 गौरीगंज की माधव डेयरी और टिकरिया मिल्क चिलिंग सेंटर का निरीक्षण。 दोनों प्रतिष्ठानों से दूध के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। मिल्क चिलिंग सेंटर में कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई। त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी。0
0
Report
रायबरेली चुनावी चाय में लोग सड़कों-सीवर पर भड़ास निकाले, चुनावी चर्चा तेज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में चुनावी चाय आपकी राय कार्यक्रम के दौरान आम लोगों ने सड़क और सीवर को लेकर जमकर भड़ास निकाली है। इस दौरान लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर क्या हैं चर्चाएं उसपर भी खुलकर बोला0
0
Report
बलिया में खाद्य विभाग ने ब्लिंकिट गोदाम पर चेकिंग: घी और कुट्टू आटे की सैंपलिंग
Ballia, Uttar Pradesh:त्योहार के सीजन को देखते हुए बलिया में खाद्य विभाग ने क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट के गोदाम पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बलिया शहर में मौजूद क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट के गोदाम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने घी और कुट्टू के आटे की सैंपलिंग की। दरअसल बलिया में जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन मडुआ का आटा खाने से 50 महिलाएं बीमार पड़ गई थी लिहाजा जिला प्रशासन त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों को लेकर बेहद अलर्ट मोड पर है। बलिया में खाद्य विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर फूड जयप्रकाश सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग सैंपलिंग के अलावा प्रोडक्ट के एक्सपायरी डेट, गुणवत्ता, पैकेजिंग, स्वच्छता और एफएसएसएआई के नियमों के पालन की जांच कर रहा है। जांच का मकसद आम आदमी की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।0
0
Report
Advertisement
बस्ती: एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गैंग का पर्दाफाश, 103 एटीएम कार्ड बरामद
Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए! मदद के बहाने आपके पास पहुँचने वाला शख्स आपकी पूरी जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर सकता है। बस्ती में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शातिरों का तरीका ऐसा था कि पहले मदद के बहाने एटीएम का पिन जान लेते, फिर असली कार्ड बदलकर दूसरे एटीएम से कैश निकालते और स्वाइप मशीन के जरिए भी रकम ट्रांसफर कर लेते थे। कलवारी पुलिस और सर्विलांस टीम ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 103 एटीएम कार्ड, एक पीओएस स्वाइप मशीन, चार मोबाइल फोन, 15 हजार 430 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई किआ कार बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, स्वाइप मशीन की जांच में 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच करीब 3 लाख 4 हजार रुपये के लेनदेन का पता चला है। बस्ती के कुसौरा बाजार में 11 अक्टूबर को एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात सामने आई थी। शिकायतकर्ता आफताब आलम पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान एटीएम में मौजूद दो लोगों ने मदद करने के बहाने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि दोनों ने उनका एटीएम पिन जान लिया और असली कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। आफताब आलम को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के बाद कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कलवारी पुलिस तथा सर्विलांस टीम को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के हाथ एक ऐसे गैंग तक पहुंचे, जो कथित तौर पर अलग-अलग जिलों में इसी तरीके से लोगों को निशाना बना रहा था। पुलिस ने बिट्टू कुमार, राहुल, मनीष और आर्यन को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के हिसार जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किआ कैरेंस कार से दूसरे जिलों में जाते थे और एटीएम से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर देते थे। इसके बाद गैंग के सदस्य एटीएम के अंदर पहुंचकर पैसे निकालने आए लोगों को मदद के बहाने उलझाते, उनका पिन जान लेते और कार्ड बदल देते थे। पुलिस के अनुसार, कार्ड बदलने के बाद आरोपी दूसरे एटीएम से नकदी निकालते थे। इसके अलावा, अपने पास मौजूद भारतपे स्वाइप मशीन में कार्ड लगाकर भी रकम ट्रांसफर करते थे। बरामद मशीन की जांच में 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच विभिन्न लोगों के कार्ड बदलकर कुल 3 लाख 4 हजार 61 रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को बस्ती के अलावा लखनऊ, खलीलाबाद, वाराणसी और अन्य जिलों में भी वारदात किए जाने की जानकारी मिली है। स्वाइप मशीन गुजरात की एक फर्म के नाम पर बताई जा रही है, जिसके संबंध में आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 103 एटीएम कार्ड, 15 हजार 430 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक पीओएस स्वाइप मशीन, एक कथित कूटरचित नंबर प्लेट और वारदात में इस्तेमाल की गई किआ कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में बिट्टू कुमार के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मनीष, राहुल और आर्यन के खिलाफ भी पूर्व के आपराधिक मामलों का विवरण सामने आया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस अब गैंग के दूसरे संभावित सदस्यों, अलग-अलग खातों में हुए लेनदेन और अन्य वारदातों की कड़ियां खंगाल रही है.0
0
Report
चंदौली जंगल में अधेड़ का शव मिला: परिवार में कोहराम, तलाश जारी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौले ... - जंगल में बकरी चराने गये अधेड़ का मिला शव - शव मिलने की सुचना जंगल में आग की तरह फैली - मौके पर सीओ सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंची - शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा - बुधवार को सफाई कर्मी अरविंद के पिता जंगल मे बकरी चराने गये थे - शाम तक परिजनों ने काफी खोजबीन किया था शुरू - जंगल में शव मिलने की सूचना पर परिवार का रो रो कर बुरा हाल - नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंण्डी गांव के समीप जंगल में मिला शव0
0
Report
दिल्ली एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पहुंचे, जाँच में सहयोग करने के लिये बोले
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम कहते हैं, "मैंने यहाँ काम किया और अपना जीवन यहीं बिताया... लेकिन मुझे यहाँ अपनापन महसूस नहीं होता। जो कुछ हो रहा है, उसकी वजह से अब मैं मणिपुर से ज़्यादा जुड़ा हुआ महसूस करता हूँ। मैं यहाँ इसलिए आया हूँ क्योंकि दिल्ली पुलिस ने मुझे जाँच में शामिल होने के लिए बुलाया था, इसलिए मैं सहयोग करने आया हूँ..."0
0
Report
Advertisement
नैनपुर के जेआरसी मैदान में छह हजार विद्यार्थियों की राष्ट्रभक्ति की अनूठी मानव रंगोली
Mandla, Madhya Pradesh:नैनपुर में राष्ट्रभक्ति का अनूठा आयोजन नैनपुर में राष्ट्रभक्ति का ऐसा अनूठा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहाँ छह हजार से अधिक विद्यार्थियों ने मानव रंगोली के जरिए भारत का विशाल मानचित्र बनाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की थीम रही— ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’। तस्वीरें मंडला जिले के नैनपुर की हैं, जहाँ जेआरसी मैदान में हजारों विद्यार्थियों ने अपनी सामूहिक सहभागिता से देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छह हजार से अधिक विद्यार्थियों ने मानव रंगोली के माध्यम से भारत का विशाल नक्शा तैयार किया। विद्यार्थियों की एकजुटता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। भारत के मानचित्र के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। हजारों विद्यार्थियों की इस सामूहिक प्रस्तुति ने सेवा और राष्ट्रभक्ति के संदेश को एक नया स्वरूप दिया। मानव रंगोली से उकेरे गए भारत के नक्शे के जरिए विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। नैनपुर का यह आयोजन न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बना, बल्कि विद्यार्थियों की एकजुटता और सामूहिक प्रयास की प्रेरक मिसाल भी पेश कर गया।0
0
Report
योगी की पद्म लोक हाउसिंग स्कीम घोषणा पर कसारी-मसारी में स्थानीय समर्थन
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: कसारी-मसारी में पद्म लोक हाउसिंग स्कीम के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "कसारी-मसारी का नाम अब भगवान के नाम पर रखा गया है, जो एक अच्छा कदम है। इससे हिंदुओं में पहचान की भावना मजबूत हुई है। पहले, इस इलाके में माफिया तत्वों का दबदबा था, लेकिन अब हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन महसूस होता है, जो हिंदू समुदाय के बारे में सोच रहे हैं और उनकी भलाई के लिए कदम उठा रहे हैं..."0
0
Report
बोकारो की कथारा कोलियरी में कोयला स्टॉक आग, करोड़ों का नुकसान संभावित
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो सीसीएल कथारा कोलियरी के कोयला स्टॉक में लगी आग, अब कोयला राख में तब्दील होती दिख रही है। करोड़ों का कोयला जलकर हो रहा है खाक। बताते चले कि यह मामला सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी कोयला स्टॉक का है जहाँ कोयला स्टॉक में लगी आग फैल रही है और कोयला राख होते नजर आ रही है। पूरा क्षेत्र धुँआ के गुब्बारे से भरा हुआ है। वहीं इस पूरे मामले पर सीसीएल प्रबंधन कितना गंभीर और सजग है ये तस्वीरें बयान कर रही हैं। सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कब तक यूं ही कोयला जलते रहेगी। विडंबना यह देखने को मिल रही है जहाँ एक और अधिकारी और कर्मचारी नित्य दिन कार्य पर जाते हैं तो सीसीएल की कॉर्पोरेट गीत का सामूहिक रूप गायन किया जाता है। उसके बाद कार्य किया जाता है और कॉर्पोरेट गीत का एक लाइन यह अंधेरे से खोज लाते हैं उजाले खुशियां की हम हैं कोल इंडिया। तो फिर उजाले खुशियां की क्यों जल रही है ये सवाल खड़े हो रहे आखिर कब तक यूं ही कोयला जलता रहेगा। हालांकि इस मामले पर सीसीएल कथारा महाप्रबंधक एकेबी सिंह से दूरभाष पर संपर्क कर उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द बुझा लिया जायेगा। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि आखिर प्रबंधन इस पूरे मामले पर कोई ठोस पहल करता है या फिर ढाक के तीन पात ही साबित होगी।0
0
Report
Advertisement
