icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow7 Jan 2025, 03:48 pm

झांसीः मनस्विनी क्वीन 2025 बनी आकांक्षा मलैया

Jhansi, Uttar Pradesh:

मनस्विनी द्वारा मनस्विनी क्वीन 2025 का आयोजन चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष कल्पना सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में स्थानीय होटल में ब्लैक और गोल्डन थीम में भव्यता के साथ किया गया। सभी सदस्याओं ने रैंप वॉक के साथ अपना परिचय दिया। मनस्विनी क्वीन का ताज आकांक्षा मलैया ने जीता। द्वितीय स्थान पर रेनू शुक्ला और तृतीय स्थान पर सोनम गुप्ता रहीं। रजनी गुप्ता और कल्पना सेठ ने ताज पहनाया। कार्यक्रम संयोजिका राम श्री गुप्ता ने सभी को उपहार भेंट किये। सभी के परिवार वालों के नाम के ऊपर लकी गेम में मीनू चावला अव्वल रहीं। दूसरा शिवांगी और तृतीय स्थान पर संयोगिता सेन रहीं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई के मौरा में गोलीबारी: रूपा देवी घायल, जिंदा कारतूस बरामद

Jamui, Bihar:जमुई: गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में शुक्रवार देर शाम फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के दरवाजे पर खड़ी रूपा देवी, पति लूखड़ यादव को गोली लगने की बात सामने आई है। घायल महिला को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। गिद्धौर थाना प्रभारी राशि ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। महिला के बेटे सिंटू कुमार से भी पूछताछ की गई है कि उसकी किसी से दुश्मनी है या उसके ऊपर गोली चलाने की आशंका किससे है, लेकिन फिलहाल उसने किसी का नाम नहीं बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गोली चलाने का आरोप दो-तीन अज्ञात युवकों पर लगाया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किसने और किस वजह से की। महिला के शरीर में गोली लगने का एंट्री प्वाइंट दिखाई देने की बात सामने आई है, लेकिन एक्स-रे और सीटी स्कैन में शरीर के अंदर गोली नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। टीम मौके से साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस का कहना है कि एफएसएल जांच और महिला की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और फायरिंग की वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

16 वर्षीय किशोर की रेलवे ट्रैक पर मौत, परिजन थाने के सामने जाम

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के हरपालपुर में रेलवे ट्रैक पर 16 साल के किशोर के शव मिलने के बाद हंगामा मच गया। गुस्साए परिजनों ने हरपालपुर थाने के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। मृतक राज अनुरागी राजपूत कॉलोनी का रहने वाला था। गुरुवार शाम 5 बजे घर से निकला था, एक घंटे बाद फोन पर कहा 5 मिनट में आ रहा हूं, फिर फोन बंद हो गया। रातभर तलाश की, हरपालपुर थाने में लोकेशन ट्रैक करवाई तो कालका मैरिज हाउस के पास मिली। सुबह बोदी गांव के पास दिदौरा ट्रैक पर शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर महोबकंठ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया। परिजनों ने वार्ड 15 के पार्षद प्रतिनिधि खेमराज निरंजन और उसके भाई प्रतिपाल पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनो का कहना है कि दो दिन पहले बच्चों के विवाद पर धमकी दी गई थी, जिसका ऑडियो भी है। न्याय की मांग को लेकर परिजन थाने के सामने सड़क पर बैठ गए। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा, यातायात प्रभावित रहा। परिजनों का कहना है कि राज आत्महत्या नहीं कर सकता। बाद मे नौगांव एसडीओपी की समझाइश के परिजनो ने जाम खत्म किया, एसडीओपी का कहना है कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर शव मिला, तहरीर मिली है, जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। फिलहाल दोनों थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने का दावा किया है। आरोप है कि पत्नी ने कथित प्रेमी को घर बुलाया था। इसके बाद परिजनों ने युवक को पकड़कर खंभे से बांध दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र से पति-पत्नी और कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के रोहित नाम के युवक से प्रेम संबंध हैं। पति के मुताबिक, उसने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आरोप है कि पत्नी ने युवक को घर बुलाया था, जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाए गए। घटना के बाद परिजनों ने कथित प्रेमी को पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया। इसी दौरान बनाए गए वीडियो का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति ने पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग की शिकायत पुलिस से की है। शिकायती पत्र देकर उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

भिवंडी-ठाणे में CCTV की मदद से हत्या केस के दो आरोपी गिरफ्तार

Thane, Maharashtra:भिवंडी - खळबळजनक ट्रक चालकाची चोरीसाठी हत्या करणाऱ्या दोघांच्या मुसक्या आवळल्या.. 150 CCTV च्या मदतीने कोनगाव पोलिसांचे यश - DCP पवन बनसोड. भिवंडी बायपासवर जेवणासाठी थांबलेल्या ट्रक चालकाची चोरीच्या उद्देशाने हत्या करणाऱ्या दोघा आरोपींच्या मुसक्या आवळण्यात कोनगाव पोलिसांना यश आले आहे. कोणताही पुरावा नसताना 150 CCTV च्या आधारे पोलिसांनी आरोपींना जेरबंद केले आहे. भिवंडी-ठाणे बायपास रस्त्यावर ट्रेलर MH 46 BU 2110 वरील चालक पवनकुमार काजू महतो (वय 33, बिहार) हा ट्रक थांबवून जेवण करत होता. मध्यरात्री 2.45 च्या सुमारास दोन आरोपी तिथे आले आणि चोरीच्या उद्देशाने त्याला धमकावून लुटण्याचा प्रयत्न केला. चालकाने प्रतिकार केल्यावर दोन्ही आरोपींनी त्याच्या मानेवर चाकूने वार करून हत्या केली, पैसे घेऊन दुचाकीवरून पळून गेले. अज्ञात आरोपींविरोधात हत्येचा गुन्हा दाखल झाला होता. भिवंडी परिमंडळ 2 चे पोलीस उपायुक्त डॉ. पवन बनसोड आणि सहाय्यक पोलीस आयुक्त सचिन सांगळे यांच्या मार्गदर्शनाखाली वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक मंगेश बोरसे यांच्या नेतृत्वात 5 पथके तयार करण्यात आली होती. घटनास्थळी कोणताही पुरावा नसताना प्रत्यक्षदर्शीने दिलेल्या वर्णनावरून तपास सुरू झाला. पोलिसांनी भिवंडी शहरातील आणि घटनास्थळ परिसरातील सुमारे 150 CCTV कॅमेरे सलग तीन दिवस बारकाईने तपासले. तांत्रिक विश्लेषणाच्या आधारावर पोलिसांनी रमीज अब्दुल रशीद अन्सारी (वय 23) आणि मोहम्मद अलकैश परवेज आलम मोमीन (वय 25) यांना ताब्यात घेतले. चौकशीत त्यांनी गुन्ह्याची कबुली दिली. पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार आरोपी रमीजवर एक गुन्हा तर मोहम्मद अलकैश मोमीन याच्यावर चोरी, स्नॅचिंगसारखे 18 गंभीर गुन्हे विविध पोलीस ठाण्यांत दाखल आहेत. कोनगाव पोलिसांच्या या कामगिरीमुळे हत्येचा गुन्हा उघडकीस आला आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top