icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow11 Mar 2025, 11:20 am

Jhansi - मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर मोनालिसा पहुंची संघर्ष सेवा समिति कार्यालय

Jhansi, Uttar Pradesh:

झाँसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया में आयोजित मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में झांसी की मोनालिसा ने उपविजेता का खिताब जीतकर झांसी जनपद सहित प्रदेश और पूरे देश का नाम रोशन किया है. इसके पूर्व भी मोनालिसा राजस्थान में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी है. मलेशिया से लौटते हुए भारत की धारा पर उतरने के बाद वे सीधे संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची. जहां ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात बुके व रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया. उन्होंने पूरे कार्यालय का भ्रमण किया एवं कार्य प्रणाली के बारे में सदस्यों एवं समिति के संस्थापक डॉ संदीप व उनकी धर्मपत्नी सपना सरावगी से बातचीत भी की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

झालावाड़ के सरोला थाना इलाके में ट्यूबवेल केबल चोरी के आरोपित गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:सारोला (झालावाड़) झालावाड़ जिले के सरोला थाना पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के एक खेत से ट्यूबवेल में लगी तांबे की केबल चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से खेत से चुराई तांबे की केबल भी बरामद कर ली गई है। सारोला थाना पुलिस ने बताया कि उमरिया गांव के एक खेत मालिक ने रिपोर्ट दी थी, कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति उसके खेत में लगे ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन की तांबे की केबल काट कर ले गया। इस दौरान आसपास के दो-तीन अन्य खेतों में भी केबल चोरी की शिकायत सामने आई थी। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और अनुसंधान के बाद आरोपी राजेंद्र सिंह निवासी असनावर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब ढाई सौ फीट लंबी तांबे की केबल भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खानपुर, पनवाड़ और असनावर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर तांबे की केबल और पानी की मोटर चोरी करना भी कबूला है।
0
0
Report
Advertisement

FDA ने Kayani दुकान सील कर दिया; भारी खाद्य सुरक्षा कमियाँ सामने आईं

Noida, Uttar Pradesh:FDA ने Kayani नाम की एक दुकान पर छापा मरकर उसे सील कर दिया हैl FDA के मुताबिक खाना बनाने और स्टोर करने की जगह पर बिल्लियाँ, चूहों की गंदगी, ज़िंदा मक्खियाँ और मरे हुए कॉकरोच पाए गए; रेफ्रिजरेटर में काफी मात्रा में खून जमा हो गया था, और प्रोसेसिंग सेक्शन में सीवेज का एक खुला मैनहोल मिला। गंभीर कमियाँ भी पाई गईं, जैसे कि ज़मीन पर खाना रखा होना, कच्चे आटे को छपे हुए अख़बार से ढका होना, स्टाफ़ का साफ़-सफ़ाई या PPE का इस्तेमाल न करना, और कच्चे व खाने के लिए तैयार खाने को ठीक से अलग न रखना. लाइसेंस सस्पेंड करना और दुकान बंद करना: यह देखते हुए कि खाने की सुरक्षा और साफ़-सफ़ाई से जुड़ी ये गंभीर कमियाँ ग्राहकों की सेहत के लिए तुरंत खतरा पैदा कर रही थीं, FSSAI लाइसेंस नंबर 11517001000318 को 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006' की धारा 32(3) के प्रावधान के तहत तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. संस्थान को खाने-पीने की चीज़ों की खरीद, निर्माण, प्रोसेसिंग, स्टोरेज, बिक्री और वितरण तुरंत रोकने का निर्देश भी दिया गया है. आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए संस्थान पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर: MCA पास युवक ने चाक-चौबंद चोरी कर 30 किलो चांदी और कैश निकाला

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG- MCA पास युवक ने की चोरी -युवक ने 30 किलो चुराई चांदी -पुलिस ने बताया कि युवक ने कोर्ट से पूछा था- क्या मैं वांटेड हूं -गलत आदतों की वजह से बना चोर एंकर-फीलखाना क्षेत्र के चटाई मोहाल में प्रियंका ज्वैलर्स के मालिक 12 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह दुकान से 75 लाख रुपए की 30 किलो चांदी और 75 हजार रुपए कैश लेकर घर आए थे। 18 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे उनका बेटा अभय बाइक घर के अंदर खड़ी करने गया। इस दौरान उसने अलमारी के पास रखा लकड़ी का पटरा हटाया। तभी उसकी नजर खुली अलमारी पर पड़ी। उसमें रखी चांदी और कैश गायब थे। इसके बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। ACP कोतवाली अमित कुमार पांडेय और फीलखाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की। DCP ने बताया कि सराफा कारोबारी किशोर सिंह के घर की गली में चार CCTV कैमरे लगे हैं। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें 16 सितंबर को एक युवक झोला लेकर ज्वैलर्स के घर के आसपास घूमता दिखाई दिया。 कुछ देर बाद वह झोला कंधे पर रखकर वहां से जाता नजर आया। हालांकि, शुरुआती फुटेज में उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसके घर और आसपास पूछताछ शुरू की。 आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद जांच में पुलिस को सुधांशु अग्रवाल पर शक हुआ। उसका घर भी कारोबारी के घर से महज 500 मीटर दूर था। पुलिस ने सुधांशु से पूछताछ की। इससे वह डर गया。 उसने 5 दिन पहले खुद कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पूछा कि क्या वह किसी मामले में वांटेड है? कोर्ट ने अर्जी जांच के लिए पुलिस को भेज दी। इससे उसका शक और बढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने उसे फलमंडी से गिरफ्तार कर लिया。 सुधांशु अग्रवाल के पास से चोरी की गई करीब 24 किलो चांदी बरामद हुई है। जबकि कारोबारी ने 30 किलो चांदी और 75 हजार रुपए कैश चोरी होने की शिकायत की थी। बाकी चांदी कहां गई और कैश का क्या हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है。 पुलिस के मुताबिक, MCA करने के बाद सुधांशु कल्याणपुर की एक कंपनी में नौकरी करने लगा था। वह ऑनलाइन सट्टा खेलता था। धीरे-धीरे उस पर कर्ज बढ़ता चला गया। इसके बाद उसने चोरी की योजना बनाई। पुलिस अब पता लगा रही है कि वह किस ऐप या वेबसाइट पर सट्टा खेलता था और उसे कर्ज किसने दिया था。
0
0
Report

Kasganj में कांग्रेस नेता समेत 17 पर FIR, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Kasganj, Uttar Pradesh:मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 17 नामजद और 25 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कासगंज यूपी के कासगंज में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और उनके कार्यकर्ताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूकना महंगा पड़ गया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार समेत 17 नामजद और 25 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है बिना अनुमति के विरोध प्रसन्न किया और आम रास्ता बाधित हुई जिसके चलते एफआईआर दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 28 सितंबर यानी की बीते कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नदरई गेट से तहसील सदर तक एक विशाल विरोध मार्च निकाला था। तहसील परिसर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया पुलिस के मुताबिक, इस प्रदर्शन और जुलूस के कारण शहर का मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे आम जनता और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि यह आयोजन बिना अनुमति के किया गया था और इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। FIR में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के अलावा प्रतिम सिंह, उषा पाल, सोनी कश्यप, सुनील कुमार शाक्य, अभिषेक कुमार, सुबोध वशिष्ठ, राजेंद्र सिंह, इंद्रा गौड़, रमेश चंद्र धनगर, महीपाल सिंह, दीपक धनगर, साकिर अली, साकराली, चरण सिंह, सतेंद्र पाल सिंह और अमित को नामजद किया गया है। इसके अलावा 25 अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

আজমगढ़ में लड़की के पिस्टल फायरिंग वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी

Azamgarh, Uttar Pradesh:लड़की का पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो वायरल, पुलिस जांच तथा कार्यवाही में जुटी। आजमगढ़ जिले की पुलिस लगातार हर्ष फायरिंग पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है, जहां शस्त्र लाइसेंसों को भी निलंबित किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी जिले में हर्ष फायरिंग पर लगाम नहीं लग पा रहा है। जहां कल सोमवार को हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की हाथों में पिस्टल लिए फायरिंग कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और जांच में जुट गई। एसपी सिटी ने बताया कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म वाट्सएप पर एक महिला का फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो संभवत: सिधारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी सिधारी को वीडियो के सत्यता की जांच करने का निर्देश दिया गया है, बताया गया कि जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी।
0
0
Report

एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव शुरू, मतदाताओं में भारी उत्साह

Haldwani, Uttarakhand:2909ZUP_HLD_CHUNAV_R एंकर: कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में सुबह से ही छात्र-छात्राओं की आवाजाही बनी हुई है। 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे,एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत छात्रसंघ के कई महत्वपूर्ण पदों के लिए आज मतदान कराया जा रहा है,छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर छात्रों के बीच खासा उत्साह है। मतदान केंद्रों पर छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं,चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर रही है और मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। एडीएम नैनीताल विवेक राय और एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बाइट : विवेक राय, एडीएम नैनीताल बाइट : मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top