284003
Jhansi: झांसी रेलवे स्टेशन पर युवक ने की अपनी जान लेने की कोशिश
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रेलवे स्टेशन पर एक युवक उद्योग नगरी ट्रेन के इंजन के नीचे अपनी जान लेने के लिए लेट गया। ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, इसलिए चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर उसकी जान बचा ली। चालक ने तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ और GRP टीम ने युवक को इंजन के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की तस्वीर किसी ने वायरल कर दी जिससे यह झांसी में चर्चा का विषय बन गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऋषि पंचमी पर नाग देवता की पूजा और सर्पदंश उपचार में ग्रामीण आस्था
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले का ग्राम काचरकोना जहां ऋषि पंचमी का दिन एक बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है। यहां कई पीढ़ियों से नाग देवता की पूजा की प्राचीन परंपरा आज भी पूरे हर्षोल्लास के साथ निभाई जा रही है। ग्रामीणों की गहरी आस्था है कि आज के दिन जो भी श्रद्धालु नाग देवता के दर्शन करने यहां पहुंचता है, नाग देवता पूरे वर्ष उसकी रक्षा करते हैं। इस दिन दूर-दूर से लोग अपनी मन्नतें लेकर यहां खिंचे चले आते हैं। इस स्थान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सर्पदंश के शिकार व्यक्तियों का पारंपरिक रूप से उपचार किया जाता है। विज्ञान के इस दौर में ग्रामीणों की यह मान्यता उनके विश्वास और प्रकृति के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाती है। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं का यह हुजूम गवाह है कि आस्था की जड़ें आज भी हमारे गांवों में कितनी गहरी हैं। वन टू वन मौके पर श्रद्धालुओं के साथ0
0
Report
अररिया में 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 2.2 लाख नगद और उपकरण बरामद
Forbesganj, Bihar:अररिया में 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 लाख 20 हजार रुपए नगद भी बरामद हुए हैं। साइबर थाना को सूचना मिली थी कि अररिया नगर थानाक्षेत्र के शिवपुरी इलाके में एक नवनिर्मित मकान से साइबर अपराधी अपना गिरोह संचालित कर रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना ने छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 58 SIM कार्ड समेत अवैध रूप से जुटाए गए डाटा, मॉडिफाइड फिंगर स्कैनर और आई स्कैनर भी बरामद हुए हैं। डाटा और तकनीक की मदद से ये अपराधी लोगों के बैंक खाते से आधार सक्षम भुगतान प्रणाली से पैसे निकाल लेते थे। गिरफ्तार सभी अपराधी की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच है। गिरफ्तार अपराधियों में बौसी थाना क्षेत्र के विशाल कुमार, महलगांव थाना क्षेत्र के मनीष कुमार और अररिया थाना क्षेत्र के शशिकांत शर्मा तथा नौशेर वान आदिल शामिल हैं।0
0
Report
इ indौर दौरे पर राहुल गांधी को लेकर सर्कस बयान पर तकरार बढ़ी
Khandwa, Madhya Pradesh:राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सियासी सर्कस... बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा - मैंने सुना है कि सर्कस का शो होने वाला है... हरदा विधायक का पलटवार, बोले - इनके जैसे जानवरों को नचाने राहुल गांधी आ रहे हैं। र Hearts ... राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले खंडवा में सियासी वार पलटवार देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को बीजेपी ने ‘सर्कस’ बताया तो हरदा विधायक ने भी साफ कह दिया कि ‘हम भी उनकी भाषा में जवाब देंगे।’ उन्होंने कहा कि - बीजेपी के जो सांसद - विधायक कार्यक्रम को सर्कस बता रहे हैं। दरअसल, इनके जैसे जानवरों को नचाने के लिए ही राहुल गांधी आ रहे हैं। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे के कार्यक्रम पर सर्कस का बयान दिया था, जिसके बाद से सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में महिला ने मुकदमा दर्ज नहीं करने पर SP से मदद मांगी
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) महिला का आरोप, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा, एसपी से लगाई गुहार, हेड कांस्टेबल पर डराने का आरोप, पुलिस बोली मामला पारिवारिक Hanumangarh में दुकान का सामान और बिक्री की रकम बरामद नहीं होने से परेशान एक महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। महिला ने Hanumangarh Junction पुलिस थाने को मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है। महिला पूजा ने बताया की Junction City पुलिस को आरोपियों से दुकान का सामान और बिक्री की रकम बरामद करवाने का अनुरोध किया गया था। महिला का आरोप है कि आज तक न तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और न ही सामान बरामद करवाया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में ध्यान देते हुए Hanumangarh Junction पुलिस थाने को मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने और दुकान का सामान व बिक्री की रकम बरामद करवाने के लिए जरूरी निर्देश जारी करने की मांग की है। वहीं, जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विनोद ने बताया कि यह महिला का पारिवारिक विवाद है। इससे पहले महिला ने महिला थाने में एक शिकायत दी थी, जिसमें उनका अपने ससुराल पक्ष से समझौता हो गया था। उन्होंने कहा कि अभी भी इनका पारिवारिक विवाद है और मामले की जांच चल रही है।0
0
Report
शक्तिनगर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Obra, Uttar Pradesh:शक्तिनगर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। एनसीएल खड़िया कॉलोनी के गेट नंबर-02 के समीप शव मिलने की सूचना से आसपास के लोगों में भी सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-02 के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन के जरिए पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के इलाके में जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक यहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस की जांच और शव की शिनाख्त के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी。0
0
Report
सिद्धार्थनगर में बारिश से रेस्टोरेंट की बाउंड्रीवॉल गिरी, सतर्कता जरूरी
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर में बारिश के बीच आसमान से ऐसी आफत बरसी कि रेस्टोरेंट की मजबूत बाउंड्रीवॉल भरभराकर जमीन पर आ गिरी। बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सतर्कता जरूरी है... क्योंकि आसमान से आने वाली आफ़त को रोकना भले ही संभव न हो, लेकिन सावधानी बरतकर खतरे को जरूर कम किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
आर्टिफिशियल सन से भारत की फ्यूजन क्रांति: क्या होगा फायदा?
Noida, Uttar Pradesh:भारत बनाएगा सूरज जैसी ऊर्जा? ‘आर्टिफिशियल सन’ पर भारत की बड़ी छलांग, फ्यूजन रिसर्च में नई कामयाबी भारत अपना आर्टिफिशियल सूरज बना रहा है. इससे क्या फायदा होगा.0
0
Report
इंदौर में 19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ से पेपर लीक के खिलाफ आवाज
Vidisha, Madhya Pradesh:छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस का संपर्क अभियान, छात्रों से संवाद. पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर उठेगी आवाज, इंदौर में जुटेंगे छात्र. राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे छात्र, विदिशा में कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क. इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में छात्र अपनी आवाज उठाएंगे। इसी कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा छात्रों की भागीदारी के लिए विदिशा नगर कांग्रेस ने शहर में संपर्क अभियान शुरू किया है。 विदिशा में मंगलवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों के बाहर पहुंचे। यहां छात्रों से संवाद कर उन्हें 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने ढपली बजाकर पेपर लीक के खिलाफ नारे लगाए और पंपलेट-पोस्टर बांटकर छात्रों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की。 कांग्रेस का कहना है कि नीट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज को मंच देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू के मुताबिक, कार्यक्रम में छात्र सीधे अपनी समस्याएं और सवाल सामने रख सकेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब दो लाख छात्रों के जुटने का अनुमान है। विदिशा में चलाए जा रहे संपर्क अभियान के दौरान छात्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला。 बाइट : रवि साहू, विदिशा नगर कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष。 बाइट : सुशील शर्मा, विदिशा नगर कांग्रेस कमेटी, मीडिया प्रभारी。0
0
Report
अलीगढ़: मसाला फैक्ट्री से मिलावटी पाउडर बरामद, सीज; कार्रवाई की तैयारी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग FSDA विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, नगला मीरपुर में मसाले बनाने की फैक्ट्री पर की छापेमार करवाई, मौके से FSDA विभाग की टीम ने 155 किलो मिलावती धनिया पाउडर किया बरामद, 153 किलो मिलावटी हल्दी पाउडर और 102 किलो मिलावटी मिर्च पाउडर किया बरामद, FSDA टीम ने मिलावटी मिर्च धनिया हल्दी के लिए गए एक-एक नमूने, 4 कुंटल मसाले की कीमत लगभग 89700 बताई जा रही है, FSDA की टीम ने बरामद मसले को सीज किया गया, जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की जाएगी कार्रवाई, खाद्य आयुक्त द्वितीय दीपक कुमार के द्वारा दी गई जानकारी, अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के नगला मीरपुर की घटना.0
0
Report
Advertisement
योगी का फाइल वीडियो पंकज के लिए वायरल हो गया
Noida, Uttar Pradesh:योगी फाइल वीडियो पंकज के लिए0
0
Report
मेरठ: आवास विकास में रिश्वत लेते आउटसोर्सिंग कर्मचारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
मेरठ ब्रेकिंग: आवास विकास में रिश्वत लेते आउटसोर्सिंग कर्मचारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा मेरठ, 15 सितंबर 2026 - मेरठ में एंटी करप्शन यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आवास विकास परिषद के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिनव शर्मा के रूप में हुई है। आरोप है कि अभिनव शर्मा पीएम आवास योजना के तहत मकान के आवंटन के बदले आवेदक से रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन यूनिट मेरठ की टीम ने जाल बिछाया और अभिनव शर्मा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर दबोच लिया। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है。0
0
Report
यूपी की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी शुरू
Azamgarh, Uttar Pradesh:यूपी की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी, इसी माह से होगा संगठन विस्तार- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सदर तहसील क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित राजभर समाज और मूल निवासी समाज पार्टी की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मीडिया से बातचीत में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चला रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 134 जिलों और शहरों में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए AICC ऑब्जर्वर और स्टेट ऑब्जर्वरों ने करीब एक महीने तक जमीनी स्तर पर काम किया है। अब संगठन सृजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसी माह उत्तर प्रदेश कांग्रेस का संगठन ऊपर से लेकर नीचे तक घोषित कर दिया जाएगा。 उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया है। उनका आरोप है कि सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है और निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा महंगी होने से गरीब, मजदूर, किसान, दलित, वंचित और सामान्य वर्ग के बड़ी संख्या में लोगों के लिए शिक्षा मुश्किल होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आस्था का इस्तेमाल सत्ता हासिल करने के लिए किया, लेकिन धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे और व्यवस्थाओं में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दलितों और महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि सरकार के संरक्षण में एक खास वर्ग का वर्चस्व बढ़ रहा है और दूसरे वर्गों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मूल निवासी और दलित-वंचित समाज के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस शासन में इन वर्गों को शिक्षा, छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों और विभिन्न अधिकारों का लाभ मिला। गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि फिलहाल संगठन सृजन का काम चल रहा है, जो इसी महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले महीने सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा होगी और गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में जिन सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे, वहां भी कांग्रेस उनके प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेगी। इसलिए पार्टी की तैयारी केवल कांग्रेस के हिस्से में आने वाली सीटों तक सीमित नहीं है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ मॉडिफाइड साइलेंसर पर यातायात पुलिस की सख्ती: 2–14 सितम्बर चेकिंग
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊमॉडिफाइड साइलेंसर पर यातायात पुलिस की सख्ती 2 से 14 सितंबर तक चला विशेष चेकिंग अभियान अभियान में 5883 वाहनों की चेकिंग की गई मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर हुई कार्रवाई 808 वाहनों के पुलिस ने चालान किए 22 वाहनों को पुलिस ने सीज किया 601 मॉडिफाइड साइलेंसर पुलिस लाइन में जमा कराए गए ध्वनि प्रदूषण और तेज कर्कश आवाज पर पुलिस सख्त0
0
Report
पलवल में मंत्री गौतम की बैठक: एक महीने चलेगा सेवा संकल्प अभियान
Palwal, Haryana:पहलवल में आज हरियाणा के राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री ने कहा कि यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और संकल्प को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समाज का हर वर्ग उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए तैयार है। गौरव गौतम ने कहा कि इस एक महीने के दौरान ऐसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा, जो केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों का आशीर्वाद भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान युवाओं के इनोवेशन, उनकी प्रतिभा और नए विचारों को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही युवाओं को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री ने बताया कि आने वाले एक महीने में अलग-अलग क्षेत्रों में कई कार्यक्रम होंगे, जिनका उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना तथा समाज के हर वर्ग को विकास के संकल्प के साथ जोड़ना है। कुल मिलाकर, पलवल में आज हुई बैठक के साथ ही सेवा संकल्प अभियान को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है, और आने वाले दिनों में जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। वही कल्याण बैसला वाले मामले मैं मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जो भी दोषी है उसपे कार्यवाही की जाएगी0
0
Report
Advertisement
