284002
Jhansi - कोतवाली क्षेत्र नीव खोदने के कारण गिरा तीन मंजिला मकान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गेट के पास एक मकान धराशाई हो गया। घर में रहने वाली उषा ने बताया कि घर के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। जिसकी वजह से उसके मकान में दरार आ गई थी,मंगलवार की सुबह अचानक से पहले कुछ पत्थर नीचे गिरे और बाद में मकान धराशाई हो गया। हालांकि प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान के आसपास बैरिकेड कर दिया है। साथ ही राहत कार्य जारी है। मकान टूटने का लाइव वीडियो वायरल हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री किशनगढ़ दौरे के साथ सुरक्षा चाक-चौबंद, जनता से संवाद तय
Kishanganj, Bihar:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को किशनगढ़ के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सीएम सिक्योरिटी टीम भी किशनगढ़ पहुंच गई है और मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम सहित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम 5 बजे झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी से विशेष विमान से रवाना होंगे। शाम करीब 5:45 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:50 बजे कार से रवाना होकर करीब 6 बजे मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री का किशनगढ़ दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और उनके रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम सिक्योरिटी टीम ने मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास, पार्किंग, रूट तथा अन्य सुरक्षा बिंदुओं को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे कार से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 8:10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद रात 8:15 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।0
0
Report
डूंगरपुर में फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लाखों की साइबर ठगी: आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत डूंगरपुर की साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते से अब तक कुल 20,65,875 रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। डूंगरपुर साइबर थाने के सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि साइबर पुलिस पोर्टल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के एक संदिग्ध बैंक खाते के संबंध में शिकायतें दर्ज पाई गई थीं। मामले की पड़ताल करने पर पीड़ित ने बताया कि खुद को ''पंकज पाटीदार'' बताने वाले व्यक्ति ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा दिया और अलग-अलग बहानों से उनसे मोटी रकम ठग ली। साइबर थाना अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बैंक खाते के स्टेटमेंट और KYC दस्तावेजों का गहन विश्लेषण किया, जिससे आरोपी पंकज पिता परतु पाटीदार उम्र 26 वर्ष, निवासी जसपुर झापका थाना दोवड़ा की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी की राशि अपनी मृत दादी के खाते में जमा करवाता था और बाद में निकाल कर अपने मौज-शौक पर खर्च कर देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी के खेल में इस्तेमाल किया गया एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 13,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
EWS सरलीकरण को लेकर रविंद्र सिंह भाटी का पाली दौरा: युवाओं में जोश
Pali, Rajasthan:EWS सरलीकरण को लेकर रविंद्र सिंह भाटी का पाली दौरा, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोमवार को EWS सरलीकरण अभियान यात्रा के तहत पाली के सुमेरपुर क्षेत्र का दौरा किया. राजपूत समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान भाटी को ऊंट पर बैठाकर भी सम्मान किया गया. कार्यक्रम में सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में देखने को मिला. बड़ी संख्या में युवा और विभिन्न समाजों के लोग मौजूद रहे. बांकली-खिंवादी गांव में भी ग्रामीणों ने भाटी का स्वागत किया. सुमेरपुर के तखतगढ़ रोड स्थित राजपूत समाज भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाटी ने EWS सरलीकरण की मांग को लेकर संघर्ष की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा है और सरकार व जनप्रतिनिधियों को किए गए वादे याद दिलाना जरूरी है.0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अंबाला धुलकोट में तीन मंजिला इमारत गिरने पर SIT गठित, 6 मौत
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के धुलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में आज पुलिस द्वारा SIT गठित कर दी गयी है और इसकी जानकारी एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत ने दी। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा सिविल हस्पताल में परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए थे। जहां एसपी अंबाला पहुंचे और SIT गठित करने की जानकारी दी। इस मौके पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख व घायलों को 25-25 हजार देने की घोषणा भी की। गौरतलब है कि हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गयी थी और 13 मजदूर घायल हो गए थे। इस मामले में परिजन प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।0
0
Report
दिल्ली में सड़क निर्माण सामग्री को लेकर भिड़ंत: मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP विधायक को थप्पड़ जड़ दिया
New Delhi, Delhi:पीडब्ल्यूडी के द्वारा दिल्ली में बनाई जा रही सड़कों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है आम आदमी पार्टी कारों में की सड़क निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी का मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है कल इसी को लेकर तिलक नगर में आम आदमी पार्टी विधायक जरनैल सिंह और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा के बीच की नोकझोक हुई जिसके बाद प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया जो मामलातुल पकड़ लिया इसके बाद लगातार अब सड़क निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाई जा रही सड़कों को लेकर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है जिसको लेकर हम रियलिटी चेक करने पहुंचे कुछ ही दिन पहले आईएसबीटी से तीस हजारी तक सड़क का निर्माण कराया गया है इसको लेकर हमने लोगों से बात की तो लोगों मैं भी कहा कि सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है बाइट ऑटो ड्राइवर ओर यात्री0
0
Report
Advertisement
द्वारका एंटी नारकोटिक्स ने ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त कर तीन गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:द्वारका में एंटी नारकोटिक्स सेल ने हाईएंड ड्रग्स सप्लाई करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 21 साल के हार्दिक जैन समेत दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली-एनसीआर की नाइटलाइफ, रेव पार्टी, EDM फेस्टिवल और टेक्नो पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करते थे। हार्दिक जैन को सेक्टर-22 द्वारका स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह Snapchat के जरिए ड्रग्स के ऑर्डर लेता था, जिसके मैसेज देखने के बाद गायब हो जाते थे। इसके बाद Porter और Uber के जरिए डिलीवरी कराई जाती थी। आरोपी की निशानदेही पर दो नाइजीरियन नागरिकों चिडी एजेओनोनुजू और इलेका चुक्वेमेका को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक इस पूरे ऑपरेशन में कुल 117.07 ग्राम MDMA, 97.19 ग्राम एम्फेटामिन, 2.43 ग्राम कोकीन, 25 LSD ब्लॉटर स्ट्रिप और 2370 ML THC प्रोडक्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस अब ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
एनएच-52 पर भैंसाघात से बाइक दुर्घटना, महिला की मौत—दंपति घायल
Tonk, Rajasthan:एनएच-52 पर अचानक भैंस आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत घाड़ थाना क्षेत्र में एनएच-52 पर सरोली मोड़ से पहले अचानक मोटरसाइकिल के सामने भैंस आ जाने से हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रामजी लाल पुत्र रामकल्याण मीणा (42) और उनकी पत्नी नौसर देवी (40), निवासी बीबोला थाना मेहंदवास, मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक भैंस सामने आ जाने से मोटरसाइकिल दुर्घटस हो गई। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी दूनी लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने नौसर देवी को मृत घोषित कर दिया। नौसर देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए दूनी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं श्री रामजी लाल मीणा का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर घाड़ थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।0
0
Report
हनुमानगढ़ कोर्ट ने खर्रा के खिलाफ FIR दर्ज के आदेश दे दिए
Hanumangarh, Rajasthan:Location: Hanumangarh, Rajasthan वकील को धमकी देने के मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश, रिछपाल खर्रा के खिलाफ एफआईआर के निर्देश हनुमानगढ़ में बार संघ अध्यक्ष रोहित सिंह को व्हाट्सएप्प कॉल के जरिए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने और न्यायालय में विधायक गणेशराज बंसल व पूर्व सभापति सुमित रणवां की पैरवी छोड़ने का दबाव बनाने के मामले में सोमवार शाम महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। न्यायालय ने इस्तगासा पर रिछपाल खर्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। संबंधित थाना पुलिस को आदेश की पालना करते हुए 24 घंटे के भीतर एफआईआर की प्रति न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला शनिवार सुबह का बताया गया है। बार संघ अध्यक्ष रोहित सिंह खिच्ची के अनुसार, न्यायालय जाने के लिए घर से निकलते समय सुबह करीब 10.33 बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम रिछपाल खर्रा बताते हुए विधायक गणेशराज बंसल और पूर्व सभापति सुमित रणवां की न्यायालय में पैरवी छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि पैरवी छोड़ने से इनकार करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। सोमवार को कार्रवाई नहीं होने के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश सामने आया। बार संघ के सदस्यों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए न्यायालय परिसर में पुलिसकर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी। पार्किंग स्थल के पास अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बार संघ अध्यक्ष रोहित सिंह खिच्ची के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मुकदमे की रिपोर्ट पेश करने के लिए न्यायालय पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी अधिवक्ताओं ने रोक दिया। इसी बीच सोमवार शाम न्यायालय ने इस्तगासा पर रिछपाल खर्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। अब संबंधित थाना पुलिस को आदेश की पालना करते हुए 24 घंटे के भीतर एफआईआर की प्रति न्यायालय में पेश करनी होगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में 575 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों पर मंजूरी मिली, जल-निकासी सुधरेगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर के यातायात, सड़क आधारभूत ढांचे और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जेडीए ने 575 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में आयोजित पीडब्ल्यूसी की 10वीं बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां दी गईं। इन कार्यों में एलिवेटेड रोड, एमआईसीई सेंटर, फूड एरিনা, स्टॉर्म वाटर ड्रेन और फुटपाथ निर्माण प्रमुख हैं। बैठक में गोपालपुरा बाईपास पर त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी के निकट तक एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 250.85 करोड़ रुपये की संशोधित स्वीकृति दी गई। वहीं, कालवाड़ रोड पर एनएच बाईपास से बांडी नदी तक और निवाई रोड क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण के लिए 176.22 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। विद्याधर नगर के जोन-बी1 में एमआईसीई सेंटर के निर्माण के लिए 42.22 करोड़ रुपये और रामनिवास बाग में फूड एरिना के विकास, निर्माण एवं संचालन के लिए 6.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा बेनाड़ रोड, मुरलीपुरा और झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में ड्रेनेज कार्यों के लिए 58.36 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। मानसरोवर के शिप्रा पथ के समग्र विकास के लिए 26.32 करोड़ रुपये, दुर्गापुरा रोड से संस्कृत विश्वविद्यालय तक सेक्टर रोड निर्माण के लिए 8.53 करोड़ रुपये और जोन-सी2 में फुटपाथ विकास के लिए 6.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।0
0
Report
प्रदेश कांग्रेस में कसावट, कलेक्टिव लीडरशिप पर बहस और निष्क्रियों के बदले का संदेश
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस में कसावट की कवायद. कलेक्टिव लीडरशीप पर फिर निकली बात और दिखी तस्वीर, निष्क्रिय को रिप्लेस करने का मैसेज0
0
Report
एमजीएम थाना पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:एमजीएम थाना पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार जमशेदपुर: अपराध नियंत्रण, जुआ एवं लॉटरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एमजीएम थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिमुलडांगा स्थित एनएच-73 के किनारे एक सुनसान स्थान पर खड़ी अर्टिगा कार से ऑनलाइन जुआ संचालित कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल ने बताया किगश्ती के दौरान कार के अंदर बैठे तीन युवक मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन लिंक से जुआ खेलते हुए तथा उसका स्कोर कॉपी में दर्ज करते हुए पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर आईडी-पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेलने और उससे अवैध कमाई करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार महतो, रोहित गुप्ता उर्फ सेठबाज उर्फ बिट्टू तथा कृष्णा कर्मकार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से कुल 1,18,490 रुपये नकद, दो आईफोन सहित चार मोबाइल फोन, एक अर्टिगा कार, सोने-चांदी के आभूषण तथा जुए का हिसाब-किताब लिखी एक कॉपी बरामद की है। बरामद नकदी में विकास कुमार महतो के पास से 97,920 रुपये, कृष्णा कर्मकार के पास से 10,570 रुपये तथा रोहित गुप्ता के पास से 10,000 रुपये मिले हैं। इसके अलावा एक आईफोन-13, एक आईफोन-17 प्रो मैक्स, अन्य मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, सोने की अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट भी जब्त किया गया है। पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से ऑनलाइन जुआ, सट्टा और आईपीएल गेम खेलने व खिलाने वाले गिरोह से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। साथ ही बैंक एवं यूपीआई ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट के माध्यम से लेन-देन की जानकारी भी प्राप्त हुई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके सरगना तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।0
0
Report
Advertisement
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने भाजपा पर निशाना, नेहरू-लालू परिवार पर बहस
Nalanda, Bihar:राजद की एकदिवसीय बैठक बिहारशरीफ के निजी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रत्याशी दिलीप कुमार, डॉ. आयशा फातिमा समेत जिले के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। शक्ति सिंह यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा पर निशाना साधा। राजद प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश की राजनीति नेहरू परिवार और लालू प्रसाद यादव के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बिना कुछ नेताओं की राजनीति आगे नहीं बढ़ सकती। 15 और 20 साल के शासन को लेकर भी सवाल उठाए गए। जिन लोगों को राजद के शासनकाल की चर्चा से पहले अपने पुराने राजनीतिक संबंधों और भूमिकाओं को बताना चाहिए। उन्होंने देश की आजादी में नेहरू परिवार की भूमिका का जिक्र करते हुए भाजपा के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर सवाल उठाए। साथ ही चुनाव आयोग को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए गए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी आपत्तियां सामने आईं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे और संस्थाएं प्रभावित होंगी तो लोकतंत्र कमजोर होगा। बैठक के दौरान राजद नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। प्रत्याशी दिलीप कुमार ने कहा कि अगर निशांत कुमार नालंदा में प्रचार प्रसार करते हैं तो उनके साख पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाएगा, क्योंकि उनके मंत्री बनने के बाद नालंदा गृह क्षेत्र में अभी तक अभिनंदन नहीं हुआ।0
0
Report
उन्नाव में 60 घंटे की बारिश से 117 घर ढहे, राहत कदम उठाने की तैयारी
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़。 उन्नाव : 60 घंटे की बारिश ने मचाई तबाही, उन्नाव मे कुल 117 घर ढहे。 जिले में लगातार हो रही बारिश से 117 घरों के क्षतिग्रस्त का मामला सामने आया。 जिले क़ी सभी तहसीलो से माँगा जा रहा अतिवृष्टि से प्रभावित लोगो का रिकॉर्ड。 सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक किसान समेत बारिश के कहर से 15 पशुओं की हो चुकी है मौत。 अतिवृष्टि से किसानों और ग्रामीणों को हुए नुकसान का राजस्व विभाग कर रहा आंकलन。 डीएम घनश्याम मीणा के निर्देश पर राजस्व टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कर रही हैं सर्वे。 क्षति का आंकलन कर प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी।0
0
Report
युद्ध के बदले स्वरूप के बीच भारत बनायेगा अंतरिक्ष कमान
Noida, Uttar Pradesh:युद्ध के बदले स्वरूप के बीच भारत जल्द ही अंतरिक्ष कमान का गठन करने वाला है। इसकी जिम्मेदारी थल सेना को दी जाएगी। अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन समेत 10 देशों के पास पहले से ही ऐसी कमान है।0
0
Report
Advertisement
