284002
Jhansi: चिरंजीव हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला की गई जान
Jhansi Khas, Uttar Pradesh:चिरंजीव हॉस्पिटल में आज डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला की जान चली गई। इस घटना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुधाकर पांडेय ने प्रतिक्रिया दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाराबंकी: सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; धक्का-मुक्की के बीच नारे
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच सपा का प्रदर्शन, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बाराबंकी में प्रदर्शन किया। पूर्व एमएलसी राजेश यादव उर्फ राजू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई एकत्र हुए और हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को केडी सिंह बाबू मार्ग पर रोक दिया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सपा नेताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन में सपा की छात्र सभा, महिला सभा, यूथ ब्रिगेड और समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाए। पुलिस ने राजेश यादव उर्फ राजू समेत अन्य सपा नेताओं को हिरासत में लिया。 पूर्व एमएलसी राजेश यादव उर्फ राजू ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने पहले देश की जनता और विपक्षी दलों को गुमराह किया और अब सुप्रीम कोर्ट को भी गुमराह करने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में समाजवादी पार्टी संघर्ष कर रही है। राजेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यों से देश का माहौल खराब हुआ है और लोगों का चुनाव आयोग पर भरोसा कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे देश आर्थिक और राजनीतिक रूप से कमजोर हो रहा है। भारत जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सामने लोकतंत्र बचाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। राजेश यादव ने फॉर्म-6 में बदलाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसमें बदलाव संसद की मंजूरी के बिना नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर लगातार नारेबाजी की। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान हुई धक्का-मुक्की से मौके पर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। बाइट- राजेश यादव उर्फ राजू, पूर्व एमएलसी, समाजवादी पार्टी।0
0
Report
शाहजहांपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी झड़प, नोकझोंक
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आक्रोश आज शाहजहांपुर की सड़कों पर खुलकर सामने आ गया। चुनाव आयोग पर निष्पक्षता न बरतने और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भारी छीना-झपटी और नोकझोंक देखने को मिली, जिससे काफी देर तक मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुतला छीनने के लिए पुलिस ने लगाया पूरा जोर, कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार का पुतला फूंकने पर आमादा थे, जबकि मौके पर तैनात पुलिस बल किसी भी सूरत में पुतले को जलने से रोकने की कोशिश में जुटा रहा। पुतले को कब्जे में लेने के लिए पुलिस और सपाई आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और जमकर धक्का-मुक्की हुई। सपाई हर कीमत पर पुतला जलाने की जिद पर अड़े थे, वहीं पुलिस के जवान पुतले को खींचने में पूरी ताकत लगाते नजर आए। सड़क पर लगा लंबा जाम, हंगामे के बीच आखिरकार जलाया पुतला सड़क के बीचों-बीच चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और टकराव के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के तमाम अवरोधों और प्रयासों के बावजूद सपा कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी तोड़ते हुए आखिरकार पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन के बाद सपा नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाकर यातायात को सुचारू कराया।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा व विधान परिषद सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया
Prayagraj, Uttar Pradesh:राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी धनराज नाथवानी को लेकर डिप्टी सीएम केशव ने दिया बड़ा बयान, डिप्टी सीएम ने कहा राज्यसभा चुनाव में बीस और अस्सी के अंतर से जीत का दावा किया, डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के बीस में भी उनकी हिस्सेदारी है, सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नाथवानी के पीएम नरेंद्र मोदी के सराहना करने पर डिप्टी सीएम ने अपनी हिस्सेदारी का किया दावा, राज्यसभा के अलावा विधान परिषद की सभी 11 सीटों पर डिप्टी सीएम ने जीत का दावा किया।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की हुई मौत, इलाज के लिए झांसी ले जाते समय 45 वर्षीय अखिलेश रजक ने रास्ते मे तोड़ा दम, सड़क हादसे में मजदूर की हुई मौत से परिवार में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के भेंपता-कमतरी मार्ग का हादसा。0
0
Report
प्रतापगढ़: पुतला दहन पर FIR, 5 नामजद समेत 150 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर केस
Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़ - मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतला दहन मामले में FIR दर्ज। 5 नामजद समेत 150 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर सरकारी कार्य में बाधा का केस । अंबेडकर चौराहे पर पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुई थी नोकझोंक और धक्का-मुक्की वीडियो वायरल CO सिटी बोले - धारा 163 के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर किया गया प्रदर्शन मीराभवन से अंबेडकर चौराहे तक निकाला था सपा ने पैदल मार्च रानीगंज विधायक RK वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह समेत कई नेता थे शामिल मामला नगर कोतवाली के अम्बेडकर चौराहे का।0
0
Report
हमीरपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; राहुल-प्रियंका के डिटेन पर विरोध
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर उठाई आवाज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डिटेन किये को लेकर भी जताया विरोध, प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल रहा मौजूद, हमीरपुर जिले के राठ और मौदहा इलाके में किया गया प्रदर्शन।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर के अनंतपुर मामले में दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - पुरानी रंजीश में दो पक्षों में हुई मारपीट - दोनो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे - मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग घायल - मारपीट का वीडियो हुआ वायरल - अहिरौली थाना क्षेत्र के अनंतपुर मामला।0
0
Report
चिराग पासवान: योगी के साथ पापा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि — गहरा रिश्ता उजागर
Noida, Uttar Pradesh:युवा बिहारी चिराग पासवान पापा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका इस अवसर पर स्वयं उपस्थित होकर पापा को श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत सम्मान का क्षण है। यह इस बात का प्रमाण है कि पापा और मुख्यमंत्री जी के बीच का रिश्ता केवल सार्वजनिक जीवन तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें व्यक्तिगत स्नेह, सम्मान और आत्मीयता भी थी। मैं अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों की ओर से आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।0
0
Report
सीकर में ठेला विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल, जयपुर रिफर
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के कोतवाली थाना इलाके के तहसील के सामने गली में ठेला लगाने के बीच कचरा डालने की बात को लेकर हुए विवाद में एक ठेला लगाने वाले युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी इलियास ने कहासुनी के बाद मोहम्मद रब्बानी पर चाकू से करीब पांच बार वार किए। हमले में मोहम्मद रब्बानी गंभीर रूप से घायल हो गया और चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद रब्बानी और आरोपी इलियास दोनों सीकर शहर के तहसील कार्यालय के सामने वाली गली में ठेला लगाते हैं। गुरुवार दोपहर को कचरा डालने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जो चाकूबाज़ी तक पहुंच गया। इस दौरान इलियास ने चाकू निकालकर रब्बानी पर हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे जयपुर रेफर किया गया। परिजन और मोहल्लेवासियों ने अस्पताल पहुँचकर स्थिति की जानकारी दी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली में कांग्रेस का काला दिवस: प्रशासन-चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली....कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन के तहत कोटपूतली मे भी पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के नेतृत्व मे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं मुख्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोटपूतली-बहरड़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने इस दिन को 'काले दिवस' के रूप में मनाते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजेपी चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर हमला कर रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश भर में करोड़ों वोट काटे जा रहे हैं और चुनावों में धांधली की जा रही है। राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों और नगर परिषद प्रकरणों का उदाहरण देते हुए नेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा विपक्षी प्रत्याशियों को डराने-धमकाने और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन अब आम जनता और कानून-व्यवस्था की रक्षा करने के बजाय केवल सत्ताधीशों की कठपुतली बनकर रह गए हैं। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्रियों -स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश और संविधान के लिए कुर्बानियां दी हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र और देश के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ने और हर प्रकार का बलिदान देने के लिए तैयार है। कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा。0
0
Report
यूनिफॉर्म को लेकर सरदारशहर स्कूल में शिक्षक पर मारपीट का आरोप, भारी हंगामा
Churu, Rajasthan:सरदारशहर के ताल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक द्वारा कथित रूप से डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद आक्रोशित विद्यार्थियों ने विद्यालय के बाहर शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया. विद्यार्थियों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में परिजन भी विद्यालय पहुंच गए. विद्यार्थियों और परिजनों का आरोप है कि शिक्षक गौरीशंकर ने बिना यूनिफॉर्म स्कूल आने की बात को लेकर विद्यार्थियों के साथ डंडे से मारपीट की. परिजनों का कहना है कि बच्चों के शरीर पर मारपीट के निशान दिखाई दे रहे हैं. विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उनके साथ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. विद्यार्थियों ने बताया कि आज विद्यालय में यूनिफॉर्म से छूट का दिन था, जिसके चलते वे बिना यूनिफॉर्म के स्कूल पहुंचे थे. उनका कहना है कि उन्होंने शिक्षक से अगली बार यूनिफॉर्म पहनकर आने की बात भी कही, लेकिन आरोप है कि शिक्षक ने उनकी बात नहीं मानी और कई विद्यार्थियों के साथ डंडे से मारपीट की. विद्यार्थियों के अनुसार, मारपीट के दौरान एक विद्यार्थी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. बाद में परिजनों के पहुंचने पर उसे घर ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर विद्यार्थियों के परिजन भी विद्यालय पहुंचे. बच्चों के शरीर पर चोट के कथित निशान देखकर परिजन आक्रोशित हो गए. परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं, किसी शिक्षक को उनके साथ मारपीट करने का अधिकार किसने दिया? वहीं पूरे मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि विद्यालय में आज ऐसा कोई मामला हुआ ही नहीं. मामले को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुभाष सोनगरा ने कहा कि उनके संज्ञान में अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है. हालांकि, उनके सामने विद्यार्थियों की कथित मारपीट के वीडियो दिखाए जाने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही. उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय में सप्ताह में एक दिन यूनिफॉर्म से छूट का दिन निर्धारित होता है और उस दिन विद्यार्थी बिना यूनिफॉर्म के स्कूल आ सकते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है? कि विद्यार्थियों के साथ कथित मारपीट के आरोपों की जांच के बाद शिक्षा विभाग संबंधित शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है? वहीं विद्यार्थियों ने शिक्षक गौरीशंकर को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से हटाने की मांग की है.0
0
Report
हल्द्वानी: कांग्रेस ने वोट बचाओ मार्च से चुनाव आयोग पर भारी आरोप लगाए
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस ने “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” जन जागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की,जन जागरण मार्च बुध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक निकाला गया। एसडीएम कोर्ट पहुंचने के बाद विधायक सुमित हृदयेश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया,इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची और वोट से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं के चलते आम मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि “वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी。0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में 10 वर्षीय बालक के अपहरण पर मुकदमा, दो नामजद समेत तीन आरोपी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में 10 वर्षीय बालक के अपहरण से हड़कंप, दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा जौनपुर में 10 वर्षीय बालक के अपहरण से हड़कंप, दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा , जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के भरसठ गांव में स्कूल जाते समय 10 वर्षीय बालक के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बालक के अपहरण की आशंका जताते हुए दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है。 गढ़वा हेमराज गांव निवासी विजय कुमार जैसवार की पत्नी सुशीला देवी के अनुसार उनका करीब 10 वर्षीय पुत्र दिवाकर घर से भरसठ स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के लिए निकला था। आरोप है कि शिव मंदिर के पास गोपालापुर निवासी अरबाज पुत्र इलियास अपने एक अज्ञात साथी के साथ बालक को अपने साथ ले गया。 परिजनों का कहना है कि अरबाज पहले भी उनके गांव और घर के आसपास आता-जाता था। महिला ने एक अन्य ग्रामीण पार्वती देवी पर भी घटना से जुड़ी जानकारी होने का संदेह जताया है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर साजिश के तहत बालक को गायब किया है。 बालक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बालक की मां ने रामपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी。 तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोपालापुर निवासी अरबाज, गढ़वा हेमराज निवासी पार्वती देवी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब बालक की तलाश के साथ ही नामजद आरोपियों से जुड़े संभावित ठिकानों और घटनाक्रम की जांच में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों में अनहोनी की आशंका को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं, मामले में थाना प्रभारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।0
0
Report
भाजपा पंचायत चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी, जीत का दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पंचायत चुनाव 2026 बीजेपी पंचायत चुनावों को लेकर जारी करेगी घोषणा पत्र。 11 अक्टूबर को जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र。 सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे जारी。 बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायत चुनावों में जीत का दावा किया。 कहा—पंचायत चुनाव जीतेगी भाजपा。 जमीनी स्तर पर हमने संगठन को मजबूत किया。 प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा काम किया。 संकल्प पत्र में जनता को विकास के संकल्प बताएंगे。 ग्रामीण क्षेत्र में भी शहर की तरह सुविधाएं देंगे。 हम जो कहते हैं, वो कर के दिखाते हैं0
0
Report
गोंडा में कांग्रेस का पैदल मार्च, पुलिस से भिड़ंत और CEC हटाने की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में आज कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और गोंडा कांग्रेस कार्यालय से हाथों में झंडा लेकर गोंडा उतरौला मार्ग पहुंचे। कलेक्ट्रेट की तरफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बढ़ना चाहा लेकिन नगर कोतवाली पुलिस ने रोक लिया। विरोध के दौरान कलेक्ट्रेट जाने के लिए अड़े कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प हुई। इसके बाद गरमाए नेताओं में से गोंडा सदर प्रत्याशी रमा कश्यप सड़क पर लेट गईं, जिन्हें महिला उपनिरीक्षक अर्पिता यादव ने हटाया। कांग्रेस पार्टी ने आज गोंडा कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च का आयोजन किया था, लेकिन कई कांग्रेसियों को सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर हाउस अरेस्ट करके रखा गया है।0
0
Report
Advertisement
