icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Amir SohailAmir SohailFollow28 Nov 2024, 10:22 am

झाँसी - धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ

Jhansi, Uttar Pradesh:

मध्य प्रदेश के निवाड़ी गल्ला मंडी के पास डीजे अनि यंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से पांच भक्त गंभीररूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। झांसी के सकरार से होकर बुधवार की देर रात यात्रा मध्य प्रदेश के निवाड़ी में जा रही थी। जैसे ही एरिया रेस्ट निवाड़ी विश्राम से कुछ समय पहले पहले तिगैला कृषि उपज मंडी के पास पहुंची, तभी भीड़ की वजह से डीजे अनियंत्रित हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ सझम पाता, उसके चपेट में पांच लोग आ गए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वृंदावन के आश्रम में मोनिका साखी की गुंडागर्दी: साधकों पर हिंसा और प्रतिमा छीनी

Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन से बड़ा खुलासा: CCTV में कैद मोनिका साखी की गुंडागर्दी, साधकों को पीटा, श्रीजी की मूर्ति छीनी\n\nमथुरा--वृंदावन से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। आश्रम के साधकों से जुड़ा एक CCTV वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने संत के वेश में छिपे भू-माफियाओं का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है।\n\nतस्वीरों में देखिए कैसे एक महिला साधकों पर कहर बनकर टूट रही है।\n\nतस्वीरों में पीले कपड़े में दिख रही यह महिला है मोनिका साखी। आश्रम परिसर के बाहर ताला और लाइट के बहाने हंगामा शुरू करती है, फिर साधकों पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज पर उतर आती है। कहती है - मुझे करोड़ों रुपये नहीं चाहिए।\n\nइतना ही नहीं, स्कूटी पर बैठे साधक को धक्का देकर गिराती है और परिसर से बाहर जाने के लिए धमकाती है।\nयह वीडियो गरबेली शरण उर्फ गोरब साखी और उसकी पत्नी मोनिका साखी द्वारा यमुना खादर में अवैध रूप से बसाई गई अवैध कॉलोनी प्रिया केली कुंज का है, \n\nसबसे शर्मनाक तस्वीर: जमीन पर बैठी एक महिला साधक को बाल पकड़कर घसीटा जा रहा है। साधिका रो रही है, खुद को बेकसूर बता रही है।\n\nआरोप है कि इसी दौरान मोनिका साखी ने महिला साधक के हाथ से राधा रानी श्रीजी की प्रतिमा तक छीन ली और धमकी भरे लहजे में बोली - निकल जाओ यहां से।\n\nअसली खेल क्या है? - अवैध कॉलोनी का बड़ा खुलासा\nये वीडियो सिर्फ बदसलूकी का नहीं, बल्कि यमुना खादर में काटी गई एक अवैध कॉलोनी के बड़े खेल का सबूत है। वहां भी संत प्रेमानंद महाराज के कुछ साधक रहते हैं।\n\nआरोप है कि गरबेली शरण और उसकी पत्नी मोनिका साखी ने प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए पहले संत वेश धारण किया। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले गरबेली शरण ने पूरे परिवार सहित संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली और अपने द्वारा अवैध कॉलोनी में बनाए मकानों में प्रेमानंद जी के ही साधकों को बसा दिया।\n\nजब कॉलोनी बस गई, जमीनों के दाम बढ़ गए, तो एक-एक कर सभी साधकों को धक्के मारकर बाहर निकालना शुरू कर दिया। वीडियो में वही बेबस साधक सड़क पर रोते-चिल्लाते दिख रहे हैं।\n\nकौन है गरबेली शरण? - केली कुंज का मौजूदा कर्ता-धर्ता\nसूत्रों के मुताबिक इस समय केली कुंज का कर्ता-धर्ता गरबेली शरण ही है। \n\nरसिक दुलारी शरण की मौत के बाद महाराज जी का सख्त मैसेज\nरसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के बाद संत प्रेमानंद महाराज ने एक सख्त मैसेज जारी किया था। उन्होंने कहा था कि जो लोग गृहस्थ में रहकर आश्रम में सेवा दे रहे हैं, वो अपने पीले वस्त्र त्याग कर साधारण वस्त्र धारण करें।\n\nइसके बाद गरबेली शरण ने अपनी जटा, दाढ़ी-मूंछ कटवा दी और पीले वस्त्र छोड़कर साधारण वस्त्र पहन लिए, जिसका वीडियो उसने खुद सोशल मीडिया पर भेजा था।\n\nये पहली बार नहीं है। कुछ साल पहले भी संत प्रेमानंद महाराज को केली कुंज की तरफ से एक सार्वजनिक मैसेज जारी कराना पड़ा था - "केली कुंज का किसी भी कॉलोनी, किसी भी गौशाला से कोई संबंध नहीं है। केली कुंज किसी भी प्रकार की सामग्री नहीं भेजता। भक्त सावधान रहें."\n\nसबसे बड़ा सवाल - प्रेमानंद महाराज ने वृंदावन क्यों छोड़ा?\nजो संत कहते थे - वृंदावन कभी नहीं छोड़ेंगे, वृंदावन ही श्रीजी का निजधाम है, वृंदावन पर सर्वस्व अर्पण है... आखिर वही संत अपना प्रिय केली कुंज छोड़कर यमुना किनारे बेलवन क्यों चले गए?\nसूत्रों का दावा है - इसी प्रताड़ना और प्रॉपर्टी माफियाओं के खेल से दुखी होकर प्रेमानंद महाराज अपने चुनिंदा तपस्वी साधकों के साथ बेलवन चले गए हैं।\n\nक्या रसिक दुलारी की मौत का कनेक्शन इसी कॉलोनी से है?\nअब सबसे बड़ा सवाल... जब कैमरे के सामने मोनिका साखी इस तरह साधकों को प्रताड़ित कर सकती है, तो बंद कमरों में गरबेली शरण किस हद तक जाता होगा?\nक्या रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत का कनेक्शन भी इसी अवैध कॉलोनी और इसी प्रताड़ना से जुड़ा है? पुलिस जांच में अभी भी सस्पेंस बरकार है।\nवृंदावन में संत के वेश में भू-माफिया का ये काला खेल कब तक चलेगा? प्रशासन कब जागेगा?\n\nफुटेज.. फुटेज, यमुना खादर में बसाई गई प्रिया केली कुंज अवैध कॉलोनी के फुटेज, गरबेली शरण उर्फ गौरव साखी द्वारा पीले वस्त्र दाढ़ी मूछ काटकर साधारण भेष में आने के फुटेज, गरबेली शरण की पत्नी मोनिका सखी का फोटो,\n14 फरवरी 2025 को ऑफिशल पेज भजन मार्ग द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट,
0
0
Report

पैसे नहीं देने पर होटल संचालक से मारपीट और गाली-गलौज, दीपलाल निराला के खिलाफ मामला

Darogapara, Chhattisgarh:जूटमिल थाना क्षेत्र के सावित्री नगर गेट नंबर-02 स्थित एटलस होटल में शराब के लिए पैसे और कमरे की मांग से मना करने पर होटल संचालक से मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने दीपलाल निराला निवासी मोटापारा, रायगढ़ के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। घटना 4 अक्टूबर की रात करीब 10:50 बजे की बताई गई है। होटल संचालक हेमराज बरैठ के अनुसार आरोपी शराब के नशे में होटल पहुंचा और कमरे की मांग करने लगा। स्टाफ द्वारा कमरा खाली नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने काउंटर में हाथ मारते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद होटल संचालक के पहुंचने पर आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट और धक्का देकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में होटल संचालक ने जूटमिल थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपलाल निराला के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। इधर, होटल में मारपीट के दौरान का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी के होटल के अंदर हंगामा और मारपीट करते हुए नजर आने की बात सामने आई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी पहुंचे 500 बाइकर्स: जन्मभूमि से कर्मभूमि का ऐतिहासिक सफर

JPJai Pal7m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी पहुंचे 500 बाइकर्स, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे गुजरात के वडनगर से चले 500 बाइकर्स। 2200 किमी का लंबा सफर, वडनगर से काशी तक 2200 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे उत्साहित बाइक राइडर्स। जन्मभूमि से कर्मभूमि की यात्रा, पीएम मोदी के जन्मस्थान को उनकी कर्मभूमि से जोड़ने के लिए आयोजित हुई विशेष बाइक रैली। दोतरफा बाइक यात्रा, काशी से 250 बाइक्स पर 500 युवा वडनगर गए थे और वडनगर से 250 बाइक्स पर 500 युवा काशी पहुंचे। काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक, सभी बाइकर्स बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का करेंगे भव्य जलाभिषेक। युवाओं में भारी उत्साह, काशी पहुंचने पर बाइकर्स ने जताई खुशी, कहा— जन्मभूमि से कर्मभूमि का सफर बेहद अद्भुत रहा। कल सीएम योगी से संवाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सभी बाइकर्स से करेंगे सीधा संवाद। असम के सीएम भी होंगे शामिल, संवाद कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम में शिरकत कर बाइकर्स का बढ़ाएंगे उत्साह। रुद्राक्ष सेंटर में बड़ा आयोजन, जलाभिषेक के बाद वाराणसी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा भव्य संवाद कार्यक्रम。
0
0
Report

कीचड़ भरी सड़क पर भाजपा विधायक के काफिले को ग्रामीणों ने आक्रोश जताया, वायरल

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव दतिया में विकास के दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब भाजपा विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के काफिले को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। गांव की बदहाल सड़क, जलभराव और चारों तरफ फैली कीचड़ की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विधायक के प्रवेश पर जमकर नाराजगी जताई। कीचड़ में उतरा ग्रामीण, उछाली कीचड़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जलभराव के कारण विधायक का काफिला गांव की मुख्य सड़क पर फंसे कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर हुआ। इसी दौरान एक स्थानीय निवासी का गुस्सा फूट पड़ा और वह सड़क पर फैली कीचड़ में उतरकर आक्रोश जताते हुए कीचड़ उछालने लगा। इसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई और उपस्थित लोगों के बीच तीखी कहासुनी हुई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। विकास के दावों पर उठाए सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क और जलनिकासी की बदहाली को लेकर जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दतिया और आसपास के गांवों में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। भविष्य में प्रवेश रोकने की चेतावनी नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में जनप्रतिनिधियों को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और ग्रामीणों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह या उनके प्रतिनिधियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
0
0
Report

रेनू हत्याकांड: पति, सास-ससुर गिरफ्तार; लोहे की रॉड से वार का खुलासा

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रेनू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, पांच अक्टूबर को रेनू के भाई राहुल राठी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन की उसके पति अरुण कुमार, ससुर विनोद कुमार, सास रोहताशी और देवर अर्पण ने मिलकर लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मधुबन बापूधाम क्षेत्र में सड़क के पास से अरुण कुमार (38), विनोद कुमार (58) और रोहताशी (55) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घर में छोटी-छोटी बातों और विवाद को लेकर आए दिन कलह होती थी। इसी से परेशान होकर उन्होंने रेनू के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा स्लीपर बस आग लगी: सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए

Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों का सामान जला; सभी सुरक्षित नोएडा के सेक्टर-148 में एक्सप्रेसवे के पास मंगलवार को एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर विभाग की करीब 3 गाड़ियों ने 15 फायर फाइटर की मदद से आग को बुझा दिया गया। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार समस्तीपुर जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 32 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक, आग बढ़ने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। इस दौरन बस से धमाके की आवाज भी सुनाई देने की बात सामने आई है। यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। फायर विभाग की टीम आग पर काबू पा लिया है। आग लगने कारण का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारियों के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है, हालांकि यात्राओं کا सामान जलकर खाक हो गया। इस बस में यात्रा कर रहे थे जो दिल्ली के सदर बाजार से सामान खरीद कर बिहार जा रहे थे इन लोगों का लाखों रुपए का सामान इस बस में जल गया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि एक स्लीपर बस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल प्रभाव से पुलिस और फायर की टीम मौके पर पहुंची। और आग पर काबू पाया गया। बस लाल किले से बिहार समस्तीपुर जा रही थी। इसमें 32 यात्री सवार थे। सभी को सकुशल नीचे उतार लिया गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग किस कर लगी अभी इसकी जांच की जा रही है।
0
0
Report

रायसेन नगरपालिका में टैक्स वसूली के विरोध में कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजा

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन नगर पालिका के कर्मचारियों ने आज जनसुनवाई में पहुंचकर रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के नाम डिप्टी कलेक्टर रोहित लोधी को ज्ञापन दिया, ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है नगर पालिका में कुछ लोगों द्वारा ढोल बजाकर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया इस कारण नगर पालिका के कर्मचारी भयभीत हैं और किसी भी अनहोनी के होने से डर रहे हैं इस कारण शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं नगर पालिका के अंदर ढोल बजाने वाले लोगों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए, वहीं कर्मचारियों ने कहा कि पूरी नगर पालिका में डर का माहौल व्याप्त है और सभी कर्मचारी सदमे में है इस कारण ढोल बजाने वालों पर कार्रवाई होना चाहिए। आप को बता दे कि नगरपालिका द्वारा अपने टैक्स की वसूली के लिए नगरपालिका द्वारा घर घर जाकर और दुकानों पर पहुंचकर ढोल बजाकर टैक्स मांगा जा रहा है इसी के विरोध में कल कुछ भाजपा नेताओं द्वारा नगरपालिका के अंदर ढोल बजाकर विकास कार्य करने की मांग की थी उसी के विरोध में नगरपालिका के कर्मचारी आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और कार्यवाही की मांग की। वहीं डिप्टी कलेक्टर रोहित लोधी ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन दिया गया है इस विषय से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर पालिका के कर्मचारी शशिकांत मोहड़ का कहना है कि नगर पालिका द्वारा टैक्स की वसूली की जा रही है जिसका विरोध लोगों द्वारा किया जा रहा है इस कारण उनके द्वारा नगर पालिका के शासकीय कार्य में बाधा डाली जा रही है, वहीं नगर पालिका की कर्मचारी रानी तिवारी का कहना है कि नगर पालिका टैक्स वसूल तो करेगी इसमें लोगों को बुरा नहीं लगना चाहिए और लोगों को आगे आकर अपना टैक्स जमा करना चाहिए।
0
0
Report

दुधारा में डेढ़ माह के बच्चे शिवराज की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी पर संदेह

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में दुधारा थाना क्षेत्र में एक डेढ़ माह के मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना डिघवा डिगेश्वर नाथ गांव में हुई। बच्चे के परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक बच्चे का नाम शिवराज था, परिजनों का कहना है कि पड़ोसी ने दो दिन पहले बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार रात पड़ोसी ने ही बच्चे का गला घोंट दिया। सूचना मिलते ही दुधारा पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में थाईलैंड नागरिक ने इरफान पर 60 लाख की ठगी

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश: थाईलैंड से आई एक युवती ने युवक इरफान पर शादी के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठगी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। मामले में पीड़िता ने एडीसीपी शिवा सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज की। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। पीड़िता ने कहा, "मैं शिकायत करना चाहती हूं, मैं उसे अपना पति कहती हूं, उसने पिछले दो सालों में मुझसे पैसे लिए थे हमने थाईलैंड में शादी की थी.. मुझे बस अपने पैसे वापस चाहिए। कल मैं उसके घर गई और मुझे पता चला कि उसने शादी कर रखी है। उसने पहले ही शादी कर रखी थी, लेकिन उसने मुझसे झूठ बोला कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। कल मुझे पता चला कि वह शादीशुदा है और उसने कहा कि अगर मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी, तो वह मुझे पैसे नहीं देगा...मैं बिना किसी को बताए उसके घर चली गई। उसकी शादी को तो 14 साल हो चुके हैं। मुझे यह बात अभी पता चली है...", कानपुर, उत्तर प्रदेश: एडीसीपी शिवा सिंह ने कहा, "आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को एक थाईलैंड की सिटीजन हमारे ऑफिस में आई हैं। अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया है कि एक कानपुर का व्यक्ति जिसका नाम इरफान है, उसके द्वारा इनसे झूठे तथ्य बताकर पहले शादी की, जिससे इंस्टाग्राम पर इनकी बातचीत शुरु हुई थी और इनसे लगभग 60 लाख रुपए भी लिए हैं... इस संबंध में इन्होंने हमें अपनी सारी चीजें बताई हैं, अब हम इनसे एक एप्लीकेशन ले रहे हैं और हमने अपनी जांच इसमें शुरू भी कर दी है और आगे इसमें विधिक कार्रवाई हम अमल में ले रहे हैं..."
0
0
Report

कटनी: दलित युवक और उसकी माँ के साथ घर में घुसकर मारपीट वीडियो वायरल

Katni, Madhya Pradesh:कटनी: ग्राम मटवारा में दलित युवक और उसकी मां के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दलित युवक को अर्धनग्न अवस्था में बेरहमी से मारपीट करते दिखाया गया है। पीड़ित परिवार ने स्लीमनाबाद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है. अरविंद ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर जाने को निकला था तभी उसकी गाड़ी से टक्कर के बाद स्कूटी में धोखे से टकराई गई, जिसके बाद मौजूद लोगों ने उससे मारपीट की। अरविंद वहां से बचकर अपने घर मटवारा पहुंचा... कुछ देर बाद बहुत सारे लोग उसके घर पहुंच गए और घर में घुसकर अर्धनग्न कर मारपीट की, और बीच में उसकी माता के साथ भी मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार स्लीमनाबाद थाने पहुंचा, जहां से उन्हें वापस भेज दिया गया, जिसके बाद मारपीट करने वालों ने फोन पर धमकी देना शुरू किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है. बाइट: पीड़ित युवक अरविंद बाइट: पीड़ित महिला
0
0
Report

राजस्थान: संविदा सफाई भर्ती के लिए अनुभव प्रमाणपत्र के बिना ऑनलाइन आवेदन की राहत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर बड़ी राहत। अब अनुभव प्रमाण पत्र के बिना भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन। स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया शुद्धि पत्र। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद भर्ती की शर्त में बदलाव। 25 सितंबर 2026 को पारित हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार मिली राहत। सभी आवेदक बिना अनुभव प्रमाण पत्र के कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन। संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों को बड़ी राहत। भर्ती की बाकी सभी शर्तें पहले की तरह यथावत रहेंगी। स्वायत्त शासन विभाग निदेशक ने जारी किए आदेश।
0
0
Report
Advertisement

मनोरपुर थाना निरीक्षण के दौरान SP ने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद ने किया मनोहरपुर थाने का निरीक्षण आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निस्तारण करने के दिये निर्देश अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए दिशा-निर्देश थाने की व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण DSP लक्ष्मीनारायण सैनी, SHO आशुतोष कुमार रहे मौजूद मनोहरपुर जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा मंगलवार को मनोहरपुर पहुंचे। मनोहरपुर पुलिस थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी मीणा ने थाने का निरीक्षण करते हुए मैस, रिकॉर्ड रूम और मालखाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने में रखे रिकॉर्ड और पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही थाने की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और पुलिस कार्यों में तत्परता बरतने पर जोर दिया।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश से संविदा सफाई भर्ती में ऑनलाइन आवेदन राहत

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर बड़ी राहत। अब अनुभव प्रमाण पत्र के बिना भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन। स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया शुद्धि पत्र। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद भर्ती की शर्त में बदलाव। 25 सितंबर 2026 को पारित हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार मिली राहत। सभी आवेदक बिना अनुभव प्रमाण पत्र के कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन। संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों को बड़ी राहत। भर्ती की बाकी सभी शर्तें पहले की तरह यथावत रहेंगी। स्वायत्त शासन विभाग निदेशक ने जारी किए आदेश।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top