284003
Jhansi - मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दो दुकानों में लगी भीषण आग
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा मार्केट में एक बड़ी आग लगने की घटना घटी. सुबह 4 बजे के आसपास, रेडीमेड कपड़े की दो दुकानों में अचानक आग लग गई. आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और आग दोनों दुकानों में फैल गई. आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, और एक के बाद एक तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए और बड़ी मशक्कत के बाद दमकल अधिकारी राजकिशोर राय और उनकी टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दानापुर दियारा में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ से इलाके पानी में डूबे
Danapur, Bihar:पटना के दानापुर दियारा में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहराने लगा है। गंगा नदी के जलस्तर में एकबार फिर वृद्धि के बाद दियारा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गंगा की गोद में बसे दानापुर दियारा की 6 पंचायतें प्रभावित हैं और कई इलाकों का शहर मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। पानापुर, मानस, पुरानी पानापुर, हेतनपुर और पतलापुर समेत कई जगहों पर पानी ग्रामीण सड़कों तक पहुंच गया है। गंगा के जलस्तर में फिर से एक बार वृद्धि के कारण दानापुर दियारा के लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी हैं।निचले इलाकों में पानी घुसने के साथ ग्रामीण सड़कों पर भी पानी चढ़ गया है। खेतों में लगी फसल के साथ पशुओं का चारा भी पानी में डूब गया है। शहर आने-जाने और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए प्रशासन की ओर से स्टीमर की व्यवस्था की गई है, लेकिन स्टीमर तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले आई बाढ़ से लोग अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि गंगा के जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। खासकर पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे का संकट फिर खड़ा हो गया है।दियारा में पानी बढ़ रहा है और लोगों की चिंता भी अब ग्रामीणों को राहत और सुरक्षित आवागमन का इंतजार है।0
0
Report
बांसवाड़ा: बोदला गांव के युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच जारी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बोदला गांव से युवक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार माधव मेहता पिता राजेंद्र मेहता लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक कार चालक ने कथित तौर पर युवक को कार से टक्कर मार दी. हादसे के बाद युवक के परिजनों ने कार मालिक से मामले को लेकर पूछताछ की. आरोप है कि इस दौरान कार मालिक और अन्य लोगों ने युवक के पिता के साथ भी मारपीट की. विवाद बढ़ने पर कार चालक ने माधव मेहता पर कथित तौर पर गेती से हमला कर दिया. हमले में माधव के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद परिजन घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है. सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.0
0
Report
खैरथल के भिवाड़ी में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला, लाखों का नुकसान
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के भिवाड़ी में अलवर बाईपास पर स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में देर रात करीब आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की। गनीमत रही कि वारदात के वक्त ऑफिस में कोई भी मौजूद नहीं था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथों में हथियार लेकर ऑफिस में घुसते और तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मिलकपुर गुर्जर निवासी पीड़ित कमल दायमा ने भिवाड़ी थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया है। कमल दायमा के मुताबिक उसका कुछ लोगों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते देर रात आरोपी उसके ऑफिस पहुंचे और तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ में ऑफिस में रखा लाखों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
100 साल की शरबती देवी को घर पर सम्मान, चार पीढ़ियों के साथ मौजूदगी
Alwar, Rajasthan:मालाखेड़ा में 100 साल की शरबती देवी का सम्मान, एक छत के नीचे दिखीं चार पीढ़ियां अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र के जमालपुर गांव में 100 वर्ष की आयु पार कर चुकीं शरबती देवी राजपूत के घर उस समय खास माहौल बन गया, जब निर्वाचन विभाग की टीम उन्हें सम्मानित करने पहुंची। वृद्ध जन दिवस के अवसर पर राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देश पर शतायु मतदाताओं को उनके घर जाकर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुनीता मीणा ने शरबती देवी के घर पहुंचकर निर्वाचन विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। सम्मान मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान शरबती देवी के पुत्र, पुत्रवधू और पड़पोती भी मौजूद रहे। एक ही छत के नीचे परिवार की चार पीढ़ियों की मौजूदगी ने इस सम्मान के पल को और खास बना दिया। BLO सुनीता मीणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं को घर पर ही सम्मानित किया जा रहा है। जमालपुर क्षेत्र में दो शतायु मतदाता हैं। इनमें शरबती देवी के अलावा जमुना देवी भी शामिल हैं। दोनों को निर्वाचन विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जा रहा है। शरबती देवी का सम्मान केवल उनकी उम्र को सम्मान देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी लंबे समय से चली आ रही भागीदारी के प्रति सम्मान का भी प्रतीक बना। निर्वाचन विभाग के प्रतिनिधियों के घर पहुंचकर सम्मानित करने से परिवार के सदस्यों ने इसे गौरव का क्षण बताया। वहीं, इस मौके पर एक ही परिवार में चार पीढ़ियों का साथ दिखाई देना भी आकर्षण का केंद्र रहा। बदलते दौर में जहां संयुक्त परिवारों का स्वरूप लगातार बदल रहा है, वहीं शरबती देवी के परिवार में चार पीढ़ियों का एक साथ मौजूद होना पारिवारिक एकजुटता और बदलती सामाजिक तस्वीर के बीच एक अलग संदेश देता नजर आया।0
0
Report
खेतड़ी में रक्तदान शिविर से रक्त की आपूर्ति में तेजी
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत हुआ आयोजन झुंझुनूं से पहुंची ब्लड बैंक की टीम कर रही रक्त संग्रहण शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ किया रक्तदान झुंझुनूं जिले के खेतड़ी स्थित राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत किया गया। शिविर में अस्पताल के कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में झुंझुनूं से ब्लड बैंक की टीम पहुंची, जो रक्तदाताओं से रक्त संग्रहण का कार्य कर रही है। रक्तदान करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान रक्तदाताओं का पंजीकरण कर आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त संग्रहित किया गया।आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के उपचार में रक्त की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे शिविरों के माध्यम से रक्त की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।अस्पताल प्रशासन की ओर से शिविर में व्यवस्थाएं की गईं। झुंझुनूं से आई ब्लड बैंक टीम की निगरानी में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया जा रहा है। बाइट : डॉ. अक्षय शर्मा, पीएमओ, उप जिला अस्पताल, खेतड़ी0
0
Report
खेडली में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, CCTV में तीन आरोपी कैद
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली में इलेक्ट्रिकल दुकान को पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, CCTV में कैद हुए तीन आरोपी अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में कठूमर रोड स्थित एक इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान में देर रात पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में बाइक सवार तीन लोग दुकान के पास पहुंचते और उनमें से एक युवक शटर के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगाता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, कठूमर रोड स्थित गर्ग इलेक्ट्रिकल की दुकान पर रात करीब 11:57 बजे बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। बाजार सुनसान होने के बाद एक युवक बाइक से नीचे उतरा और दुकान के शटर के नीचे पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। आग लगाने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। शटर पर आग की लपटें उठती देख पास में रहने वाले कपूर चंद जैन ने दुकान मालिक सुनील गर्ग को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक और उनके परिजन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसके बाद दुकान का ताला खोलकर अंदर जाकर स्थिति देखी गई。 समय रहते आग की जानकारी मिल जाने और तत्काल आग बुझा दिए जाने से दुकान के अंदर रखा इलेक्ट्रिकल सामान आग की चपेट में आने से बच गया। घटना की सूचना मिलने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। अगली सुबह दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पूरी वारदात सामने आई। फुटेज में रात करीब 11:57 बजे बाइक पर सवार तीन लोग दुकान के पास आते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति बाइक से उतरकर शटर के नीचे पेट्रोल डालता है और आग लगाने के बाद तीनों बाइक से फरार हो जाते हैं। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में रोष है। व्यापारियों ने खेड़ली थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में अवैध बजरी खनन-परिवहन के आरोप, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाले के ऊपर तक बजरी भरी हुई मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास बजरी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। केसरियावाद थाना पुलिस के थानाधिकारी रमेशचंद्र मय जाब्ता केसरियावाद और मोरमाता क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ढादुवा माता की तरफ जाते समय सामने से बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर को भगाकर मुख्य सड़क से अंदर सीसी रोड की ओर ले जाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। जांच के दौरान ट्रॉली में बड़ी मात्रा तक बजरी भरी हुई मिली। पुलिस पूछताछ में चालक ने बजरी सोलदेव नदी के पेटे से भरकर भागाडेरा, मुंगाणा स्थित अपने घर ले जाना बताया। बजरी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बिना नंबर के टैक्टर को मय ट्रॉली जब्त कर लिया। मामले में अवैध रूप से बजरी खनन और परिवहन के आरोप में खान एवं खनिज विकास का विनियमन अधिनियम राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है। Garrup' आरोपी की पहचान ईश्वर पिता कानजी मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी भागाडेरा, थाना पारसोला, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अवैध खनन और बजरी परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है。0
0
Report
जालौन में बीच सड़क पर किसान का शव, हत्या-अथवा सड़क हादसा जांच जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बीच सड़क पर पड़ा मिला किसान का शव, किसान का शव सड़क पर पड़ा मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, रात में फसल देखने निकला था करीब 58 वर्षीय किसान रामप्रकाश, शव के पास ही पड़ी मिली किसान की बाइक, मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े शव को देख पुलिस को दी सूचना, म्रतक के सिर में दिखे गंभीर चोटों के निशान, घटना की सूचना पर सीओ समेत पुलिस मौके पर पहुंची, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी, पुलिस ने म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस सड़क हादसे और हत्या दोनों एंगल से घटना की जाँच में जुटी, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदा कलां गांव का मामला।0
0
Report
उन्नाव: कल्याणी नदी में नहाते चार किशोर डूबे, एक की मौत
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव कल्याणी नदी में नहाना गए 4 किशोरों डूबे एक की मौत बाढ़ के पानी में नहाते समय गहरे पानी में समाए चार किशोर。 तीन बच्चों को ग्रामीणों सकुशल बाहर निकाला。 10 वर्षीय विशाल कि हो चुकी थी मौत。 मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम。 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
अनंतनाग में सड़क सुरक्षा के लिए नाका चेकिंग तेज, चालकों के कागजात चेक
Anantnag, Anantnag Police Intensify Naka Checking to Curb Road Accidents, Documents of Motorists Checked In a bid to prevent road accidents and ensure strict compliance with traffic rules, Anantnag Police have intensified naka checking at various locations across the district. As part of the ongoing drive, naka checking was also conducted in Kokernag today, where police personnel carried out thorough checks of vehicles, particularly two-wheelers. During the checking, riders were asked to produce their driving licences, vehicle registration documents and other mandatory papers. Police personnel also checked the documents of other motorists to ensure that vehicles were being driven in accordance with traffic regulations. The checking drive comes amid continued efforts by the police and concerned authorities to promote road safety, responsible driving and adherence to traffic rules, with a focus on preventing accidents and protecting the lives of commuters. Police have urged motorists, especially two-wheeler riders, to carry valid documents, wear helmets and follow traffic rules while travelling. The authorities have maintained that such checking drives will continue as part of measures aimed at making roads safer and reducing traffic violations across Anantnag district.0
0
Report
गुवाहाटी के खानापारा नाइट क्लब में महिला के साथ कथित मारपीट, निर्वस्त्र वीडियो वायरल
Guwahati, Assam:गुवाहाटी के खानापारा इलाके में गुरुवार देर रात एक नाइट क्लब के अंदर एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की गई। वहां मौजूद लोगों ने दावा किया कि खानापारा इलाके के 'लोकल' कैफे और लाउंज में हुई इस घटना में बाउंसरों का हाथ था। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में, महिला बिना कपड़ों के फर्श पर लेटी हुई दिखाई दे रही है और दो अन्य महिलाएं उसे लात मार रही हैं। उनके साथ कुछ पुरुष भी नज़र आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में एक महिला उसे उठाने की कोशिश करती है, तभी एक कार आती है और उनका दृश्य अवरुद्ध कर देती है। महिला की पहचान अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार, क्लब में उसके साथ मारपीट करने से पहले उसे कथित तौर पर फर्श पर धकेल दिया गया और उसके कपड़े उतार दिए गए। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वालों में पुरुष और महिला बाउंसर दोनों शामिल थे। बाद में उसे क्लब की चौथी मंजिल से नीचे लाया गया और उसे पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया। इस झड़प का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। कथित हमले से पहले क्या हुआ था, यह भी पता नहीं चल पाया है। जब मीडियाकर्मी नाइटक्लब पहुंचे तो वह बंद था और बत्तियां भी बुझी हुई थीं। क्लब प्रबंधन से कोई भी व्यक्ति बात करने के लिए बाहर नहीं आया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्लब के किसी सदस्य से पूछताछ की गई है या नहीं।0
0
Report
रोहतासगढ़ किले की मरम्मत और पर्यटन को नया रंग, कुशवाहा का दौरा
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है।जहां रोहतास जिला के कैमूर पहाड़ी पर स्थित अति प्राचीन "रोहतास गढ़ किला" का भ्रमण करने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे। कैमूर पहाड़ी के दुर्गम रास्तों से होकर यहां पहुंच जाता है। सैकड़ो साल पुराने इस किला का उन्होंने दीदार किया। फिलहाल किला की स्थिति धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। उन्होंने इसका भी जायजा लिया। उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे। रोहतासगढ़ किला पर पहुंचते हैं स्थानीय जनजातीये महिलाओं ने परंपरागत तरीके से नृत्य एवं गीत के साथ उनका स्वागत किया। नगाड़ा तथा थापर बजाते हुए महिलाएं परिसर में स्थित कर्मा वृक्ष की पूजा की। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने पूरे किला के परिसर का भ्रमण किया तथा बताया कि यहां पहुंचने के रास्ते दुर्गम है। उसे ठीक करने की कवायत शुरू कर दी गई है। साथ ही किले के आसपास के क्षेत्र एवं पर्यटन की दृष्टिकोन से विकास के सभी उपाय किए जाएंगे। क्योंकि ये हमारा धरोहर है और इसे बचा कर रखना हम सबका उद्देश्य है। बता दे की आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के अधिन ये किला है.0
0
Report
Advertisement
परिजन न पहुंचे: सामाजिक संस्थाओं ने किया अस्थि विसर्जन का भार उठाया
Jamshedpur, Jharkhand:परिजन नहीं पहुंचे तो सामाजिक संस्थाओं ने उठाया अस्थि विसर्जन का जिम्मा जमशेदपुर। जिन दिवंगतों के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के लिए उनके परिजन नहीं पहुंच पाए, उनके धार्मिक संस्कार की जिम्मेदारी सामाजिक संस्था धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ ने उठाई। संस्थाओं की ओर से 3 अक्टूबर को साकची गांधी घाट पर सामूहिक अस्थि विसर्जन एवं तर्पण का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष विपिन झा ने बताया कि मोक्ष धाम में ऐसे दिवंगतों की अस्थियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाती है, जिनके परिजन किसी कारणवश अस्थि विसर्जन के लिए नहीं पहुंच पाते हैं। इसके बाद विधि-विधान के साथ उनका सामूहिक अस्थि विसर्जन और तर्पण कराया जाता है। धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ के अध्यक्ष पंडित विपिन झा ने कहा कि जिन दिवंगतों के अपने लोग पीछे छोूट गए हैं या किसी कारण से अंतिम धार्मिक संस्कार के लिए नहीं पहुंच सके, उनका विधि-विधान से संस्कार कराना समाज की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से संस्थाओं की ओर से यह पहल की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य उन दिवंगतों को भी धार्मिक सम्मान दिलाना है, जिनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाने के लिए उनके परिजन मौजूद नहीं हैं। यह काम संस्था 19 सालों से करते आ रही है0
0
Report
रांची दुर्गापूजा सुरक्षा चाकचौबन्द, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी
Ranchi, Jharkhand:दुर्गापूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पूजा पंडालों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है。 दुर्गापूजा के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ पूजा पंडालों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में उमड़ती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष तैयारी की है। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रहे और किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। दुर्गापूजा के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करेगी। प्रमुख पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की मौजूदगी रहेगी।शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। भीड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखने की कोशिश की जाएगी, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो。0
0
Report
मुम्बई: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बीड़ के सूखा प्रभावित लोगों के लिए खाद्यान्न ट्रक रवाना किया
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): union MINISTER RAMDAS ATHAWALE FLAGS OFF FOOD GRAIN TRUCK FOR DROUGHT-AFFECTED PEOPLE IN BEED0
0
Report
Advertisement
