Jhansi - पुलिया नंबर 9 में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर 9 पुलिस चौकी के बगल में एक बड़ा हादसा हुआ, जब सड़क किनारे रखे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने पास में रखी मशीन और केबिल को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने की इस घटना के बाद आसपास के रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। आग की लपटों को देखकर पुलिस ने दमकल और बिजली विभाग को आग लगने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
