icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाड़मेर नगर परिषद: नया बोर्ड विकास रास्ते पर, सड़क-नाली-जल निकासी का होगा समाधान

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर नगर परिषद में नए बोर्ड के कामकाज की शुरुआत हो गई है। आज शाम पहले नवनिर्वाचित सभापति गौतमचंद उर्फ बॉबी के बाद उपसभापति कन्या देवी ने भी विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के दौरान नगर परिषद परिसर में पार्षदों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। नगर परिषद चुनाव के बाद अब शहर की सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया है। सभापति गौतमचंद बॉबी और उपसभापति कन्या देवी के सामने अब शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान की बड़ी जिम्मेदारी है। पदभार ग्रहण के बाद उपसभापति कन्या देवी ने शहर के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक कामकाज तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी。 बाड़मेर शहर में लंबे समय से सड़क, नाली, सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और यातायात व्यवस्था जैसे मुद्दे चर्चा में रहे हैं। बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या भी नगर परिषद के सामने चुनौती रहती है। ऐसे में नए बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनावी वादों को धरातल पर उतारने की होगी。 नगर परिषद में सत्ता परिवर्तन के बाद शहरवासियों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नया बोर्ड शहर की लंबित समस्याओं को किस तरह प्राथमिकता देता है और विकास कार्यों को कितनी तेजी से आगे बढ़ाता है。 सभापति गौतमचंद बॉबी और उपसभापति कन्या देवी के पदभार ग्रहण के साथ ही नगर परिषद की नई टीम ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। अब राजनीतिक जीत के बाद प्रशासनिक और विकासात्मक प्रदर्शन की बारी है。 जनता ने जनप्रतिनिधियों को अपना समर्थन देकर नगर परिषद की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में आने वाला समय बताएगा कि नया बोर्ड शहर की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है और बाड़मेर के विकास को किस दिशा में आगे ले जाता है।
0
0
Report

अलवर-बारदा मेव में हत्या के बाद बवाल, पानी की टंकी पर चढ़े युवक न्याय मांगें

Alwar, Rajasthan:अलवर बड़ौदा मेव में युवक की हत्या के बाद बवाल पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवक की न्याय की मांग बड़ौदा मेव थाने के सामने हुई युवक की हत्या के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा हत्या से नाराज भीम आर्मी के तीन युवक वन मंत्री संजय शर्मा के निवास के सामने बनी पानी की टंकी पर चढ़े पानी की टंकी पर चढ़कर न्याय की कर रहे है मांग घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी टंकी पर चढ़े युवकों से समझाइश कर नीचे उतारने का कर रहे है प्रयास मौके पर तनाव की स्थिति ग्रामीण हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाही ओर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कर रहे है मांग
0
0
Report

मनेन्द्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता फैलाया गया

SASARWAR ALIJust now
Muju, Jeonbuk State:एंकर- मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्वच्छता दीदियां शामिल हुईं...इस दौरान बाजार, चौक-चौराहों, बस स्टैंड में साफ-सफाई की गई। वी ओ- मनेन्द्रगढ़ में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने महात्मा गांधी की प्रतिमा की अपने हाथों से सफाई की। वहीं एसपी रत्ना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित अधिकारी-कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों ने भी अभियान में सहभागिता की। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में जनसेवा और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ में भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। सामूहिक सहभागिता से ही मनेन्द्रगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। बाइट: संतन देवी जांगड़े, कलेक्टर, एमसीबी
0
0
Report
Advertisement

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड: 9 की मौत, उरई के हासिम खान ने जान पर खेलकर बचाई

AdityaAdityaFollow6m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग : यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड: 9 की मौत, उरई के हासिम खान ने जान पर खेलकर बचाई 13-14 यात्रियों की जान रिपोर्ट - आदित्य सिंह प्लेस : जालौन यूपी एंकर यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान उरई के लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिम खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं। हासिम खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हासिम ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे। हासिम खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिम ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे। हासिम के अनुसार, बस में पीछे की तरफ फंसे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। बाइट : हाशिम खान( बस सफर कर रहे यात्री )
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

हरदोई: पति-पत्नी के विवाद पर सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली, मोहल्ला दहशत में

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पति-पत्नी की तकरार के बाद बंदूक लेकर निकला सिक्योरिटी गार्ड, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया।पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले आलोक विक्रम सिंह का गुरुवार दोपहर पत्नी शिवानी सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद आलोक घर से अपनी दो नाली बंदूक उठा लाए और रिहायशी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से मोहल्ले में हड़लक मच गया और लोग दहशत में आ गए। पत्नी ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके से दो नाली बंदूक कब्जे में ले ली और फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी। पत्नी के मुताबिक, पति का गुस्सा काफी तेज है और पिछले करीब 15 दिनों से लगातार विवाद और गाली-गलौज करता आ रहा है। गुरुवार को विवाद बढ़ने के बाद उसने बंदूक निकाल ली और फायरिंग कर दी। रिहायशी इलाके में इस तरह खुलेआम फायरिंग की घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस फरार सिक्योरिटी गार्ड पति की तलाश में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि फायरिंग कितने राउंड की गई और घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था। साथ ही बंदूक के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। गनीमत रही कि फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन रिहायशी इलाके में बंदूक से कई राउंड फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

महिपाल सिंह निम्बाड़ा राजस्थान हॉकी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठन

Karauli, Rajasthan:महिपाल सिंह निम्बाड़ा बने हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का चयन, एंकर इंट्रो - करौली में हॉकी राजस्थान की वार्षिक साधारण सभा के दौरान महिपाल सिंह निम्बाड़ा को हॉकी राजस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया। एनएच-23 पर मासलपुर चुंगी के पास स्थित होटल करौली इन में आयोजित बैठक में प्रदेश के मान्यता प्राप्त 29 जिला हॉकी संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अभिनंदन ने महिपाल सिंह के निर्वाचन की घोषणा की। बैठक में हॉकी राजस्थान की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। हॉकी राजस्थान के चुनाव में महिपाल सिंह अध्यक्ष और देवेंद्र सिंह शेखावत महासचिव निर्वाचित हुए। रश्मि शुक्ला कोषाध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर आरती रानी सिंह, मलकीत सिंह मान और मदन सिंह का चयन हुआ। इसी तरह संयुक्त सचिव के दो पदों पर अब्दुल रूब नकवी और वर्षा कुमारी शर्मा चुनी गईं। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर अरुण कुमार सारस्वत, संपत कोठारी और लोकेश कुमार का चयन हुआ। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में राजेश चौधरी और किरण मीणा को चुना गया। वहीं खिलाड़ी समिति के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रांश शर्मा और माहेर बानो का चयन हुआ। बैठक में हॉकी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत, हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि फिरोज अंसारी सहित विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हॉकी के विकास और प्रदेश में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही। बाइट - अरुण सारस्वत , पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य राजस्थान हॉकी, बाइट - महिपाल सिंह निंबाड़ा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजस्थान हॉकी संघ
0
0
Report

खाजूवाला में चक्का जाम: कई जिलों तक आंदोलन, टायर जलाकर विरोध

Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर, सिंचाई पानी और स्थाई रेगुलेशन की मांग को लेकर किसानों का चक्का जाम, खाजूवाला के राजीव सर्किल पर सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-गाड़ियों के साथ पहुंचे, खाजूवाला से घड़साना, रावला और अनूपगढ़ तक कई जगह चक्का जाम, आंदोलनकारियों ने टायर जलाकर जताया विरोध, सड़क पर बढ़ा तनाव, किसानों की मांग के बीच जल संसाधन विभाग में बड़ा बदलाव, चीफ इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी हटाए गए, अरुण कुमार सिडाना को हनुमानगढ़ का नया मुख्य अभियंता बनाया गया, सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ किसानों की वार्ता रही विफल, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े किसान, आज जयपुर से मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा के घड़साना पहुंचकर किसानों से वार्ता करने की तैयारी, किसान आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला का बाजार बंद, प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, किसानों के चक्का जाम से खाजूवाला सहित नहरी क्षेत्र में बढ़ी हलचल।
0
0
Report

कोटा में अनंत चतुर्दशी सुरक्षा: 4,000 जवान, ड्रोन से नजर

Kota, Rajasthan:अनंत चतुर्दशी जुलूस: कोटा में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, 4 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा. दिव्य दृष्टि यूनिट ड्रोन से रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर. असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएडी ऑडिटोरियम में जवानों को दिए निर्देश. कोटा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को शहर में निकलने वाले भव्य धार्मिक जुलूस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोटा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. गुरुवार शाम नयापुरा स्थित सीएडी ऑडिटोरियम में पुलिस अधिकारियों ने जवानों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर उन्हें मुस्तैदी और गंभीरता के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए.
0
0
Report
Advertisement

27 सितम्बर को मेवात में देवीलाल जयंती से हरियाणा की नई राजनीति का उदय

Nuh, Haryana:27 सितंबर को हरियाणा की नई राजनीति का उदय होगा : आदित्य देवीलाल चौटाला देवीलाल जयंती समारोह की तैयारियों का विधायक आदित्य चौटाला ने लिया जायजा, 75 एकड़ में बनाया गया विशाल पंडाल जननायक एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 131वीं जयंती को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से मेवात की धरती पर 27 सितंबर को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डबवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि मेवात की इस पावन धरा पर पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 131वीं जयंती इनेलो परिवार द्वारा मनाई जा रही है। समारोह में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर करीब 75 एकड़ भूमि में लोगों के बैठने के लिए विशाल टेंट लगाया गया है। इसमें ढाई लाख से तीन लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाली भीड़ को देखते हुए उन्हें लगता है कि 27 सितंबर को यह स्थान भी छोटा पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग जननायक चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि देने और समारोह में शामिल होने के लिए मेवात पहुंचेंगे। आदित्य चौटाला ने कहा कि उनकी उम्र 49 वर्ष हो चुकी है, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना बड़ा पंडाल न तो कभी देखा है और न ही उन्हें लगता है कि इससे बड़ा पंडाल कहीं लगा होगा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर समारोह की तैयारियां की गई हैं, उससे साफ है कि 27 सितंबर का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इनेलो विधायक ने कहा कि 27 सितंबर का दिन हरियाणा प्रदेश की जनता के लिए किसी पर्व से कम नहीं होगा। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश से लोग मेवात पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर हरियाणा के इतिहास को बदलने का दिन होगा और इसी दिन हरियाणा की नई राजनीति का उदय होगा। समारोह को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है।
0
0
Report

solar battery उतारने के विवाद में पंच व दो बेटों पर मारपीट, वीडियो वायरल

Munger, Bihar:सोलर बैटरी उतारने को लेकर विवाद, पूर्व पंच और दो बेटों पर मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल. मुंगेर: बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर काशी बाबा स्थान, वार्ड नंबर 19 में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. घटना को लेकर हरिणमार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी. इसी दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए सोलर प्लेट की बैटरी उतारने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पूर्व पंच चतुरी सिंह और उनके दोनों बेटों ने बिरवल सिंह के साथ मारपीट की. घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में बिरवल सिंह की ओर से हरिणमार थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. थाना प्रभारी अजय कुमार आजाद ने बताया कि पूर्व पंच चतुरी सिंह और उनके दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, मारपीट की पूरी वजह और घटना की परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top