284001
झांसी के समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी दिल्ली विधानसभा में सम्मानित
Jhansi, Uttar Pradesh:दिल्ली विधानसभा में भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ग्लोबल अवॉर्ड फाउंडेशन कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर हर साल होता है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। देश-विदेश से कई हस्तियां और अप्रवासी भारतीय भी शामिल होते हैं। इस वर्ष झांसी के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी को सम्मानित किया गया। यह अंतर्राष्ट्रीय मंच उन लोगों को पहचान देता है जो भारत का नाम विश्व में रोशन करते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेवाड़ी के CA दफ्तर में ED की रेड: KSV टैक्स कंसलटेंट पर छापा
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में CA के ऑफिस में ED की रेड.... 2 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी... कई बड़ी कंपनियों-व्यापारियों का काम देखता है.... रेवाड़ी में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भाड़ावास गेट के पास कई कंपनियों और कारोबारियों का काम संभालने वाली KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी में रेड की। टीम ने सीए के मकान को अंदर से बंद करने के बाद घंटों दस्तावेजों की जांच की। आयकर की टीम मकान के अंदर रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी हुई है。 KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी चलाने वाले सीए सतीश के ऑफिस पर सुबह के समय करीब 6 बजे ही ईडी विभाग की टीम पहुंच गई। 2 वाहनों में आए टीम के सदस्यों के साथ सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद है। टीम ने ऑफिस में प्रवेश करने के बाद अंदर से मकान का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सीए के दस्तावेजों की जांच शुरू की गई।0
0
Report
चमोली बदरीनाथ हाईवे पर यात्री कार दुर्घटना, सभी यात्री हल्की चोटों से सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:चमोली बदरीनाथ हाईवे पर चमोली के पास कुहेड में एक यात्री कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीर्थयात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस को कुहेड के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया गया कि स्विफ्ट डिजायर कार (यूके 08 टीए 1552) हरिद्वार से बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुहेड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पहाड़ी से टकराते हुए सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन में चालक दलीप कुमार सिंह (निवासी गोविंदपुर बाजितपुर) सहित डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, लता शर्मा, नवीन कुमार शर्मा और विशाखा शर्मा (सभी निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार) सवार थे। घटना में सभी यात्रियों को हल्की चोटें आईं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।0
0
Report
गोंडा में हाईस्कूल नतीजों के बाद 21 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या
Gonda, Uttar Pradesh:अब खबर है उत्तर प्रदेश के गोंडा से, जहां हाईस्कूल परीक्षा के नतीजों के बाद एक 21 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली... छात्रा अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थी, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया... फिलहाल पुलिस ने रूपा गुप्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है...पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है...0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में पीएम के स्वागत से पहले महिला नेताओं से चर्चा, 40 हजार महिलाओं के लक्ष्य
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में पीएम के आने से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. पंकज चौधरी ने कहा विपक्ष की है व्यथा; चुनाव में लाभ लेने के लिए हो रहा ये सब. लेकिन पीएम मोदी ने पहले ही कहा था कि सहयोग करने पर देंगे पूरा क्रेडिट. अब पीएम महिलाओं के सामने रखेंगे बात. पीएम मोदी के जनसभा में 40 हजार महिलाओं को लाने का लक्ष्य.0
0
Report
अयोध्या में नकली खाद्य तेल का बड़ा खेल: 2980 पैकेट बरामद
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या मे नकली खाद्य तेल के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। नामी ब्रांड के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। जनपद अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस और कंपनी प्रतिनिधियों की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली रिफाइंड तेल बरामद किया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब प्रसिद्ध ब्रांड फार्च्यून के प्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके नाम का दुरुपयोग कर बाजार में नकली तेल बेचा जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान करीब 2980 पैकेट संदिग्ध तेल बरामद किए, जिन्हें तुरंत सील कर दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह तेल नकली या मिलावटी हो सकता है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। इस मामले में अभियोग संख्या 210/26 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकली खाद्य तेल का कारोबार कब से चल रहा था और जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है और आगे और खुलासे होने की उम्मीद है।0
0
Report
बीजापुर में स्कूल भवन निर्माण में घोटाला, प्रधानाचार्य की आत्महत्या से जुड़ा मामला
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने ग्राम चेरपाल निवासी एवं प्राथमिक शाला पालनार के प्रधान अध्यापक स्वर्गीय राजू पुजारी की आत्महत्या को गंभीर और संदिग्ध बताते हुए इसे भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों, इंजीनियरों और संबंधित कर्मचारियों द्वारा लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के कारण पुजारी ने यह कदम उठाया। विधायक ने कहा कि करीब 20.30 लाख रुपये की लागत से बन रहे स्कूल भवन के निर्माण में भारी अनियमितताएं थीं, जिसकी शिकायत पुजारी द्वारा कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उन पर ठेकेदार को भुगतान कराने का दबाव बनाया जाता रहा। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में ठेकेदार देवाशीष मंडल, इंजीनियर शैलेश वासम, कर्मचारी छवितेश डोंगरे सहित मुख्य ठेकेदार जागर लक्ष्मैया का नाम दर्ज है। मंडावी ने निष्पक्ष न्यायिक जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग में कहा को अगर जागर लक्ष्मैया या अन्य दोषी हैं तो निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर: करंट से एक की मौत, चार घायल, कोल्ड स्टोर हादसा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत。 धमैडा रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ हादसा。 टीन शेड ले जाते समय करंट उतरने से चार लोग चपेट में आए。 हादसे में उमेश शर्मा की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल。 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, इलाज जारी。 पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू।0
0
Report
लखनऊ में रश्मिरथी पर्व का शुभारंभ, स्मारिका विमोचन के साथ सीएम योगी लाइव अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में तीन दिवसीय 'रश्मिरथी पर्व' का शुभारंभ एवं 'रश्मिरथी से संवाद' स्मारिका का विमोचन कार्यक्रम सीएम योगी का कार्यक्रम इस आईडी में लाइव होने पर इंजेस्ट होगा ।0
0
Report
दिल्ली में महिलाओं के नेतृत्व में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, 25 अप्रैल पदयात्रा
Ranchi, Jharkhand:राजधानी में होने वाले जनाक्रोश पदयात्रा की तैयारी में बीजेपी महिलाओं की अगुआई में बीजेपी का होगा शक्ति प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अगुवाई में होगा प्रदर्शन महिला बिल पर कांग्रेस सहित विपक्षियों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी बीजेपी 25 अप्रैल को राजधानी की सड़कों पर दिखेगा महिलाओं का आक्रोश राज्यभर से महिलाएं आक्रोश पदयात्रा में होंगी शामिल पदयात्रा में बीजेपी अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पूर्व और वर्तमान सांसद और विधायक रहेंगे मौजूद0
0
Report
Advertisement
दिल्ली हत्या मामले से जुड़ा राहुल मीणा: अलवर गांव में दुष्कर्म-जुआ कनेक्शन सामने
Thana, Rajasthan:विजुअल राहुल का घर , राजगढ थाना , मां,चाचा ,चचेरी बहन की बाइट , पुरानी दुष्कर्म पीड़िता के पति की बाइट अलवर राहुल मीणा को प्रोडक्शन वारंट पर अलवर लाएगी पुलिस , दिल्ली में हत्याकांड और दुष्कर्म से पहले अलवर में भी किया कांड दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म के बाद दिल्ली पहुंचा था राहुल परिजनों को नहीं पता क्यों भटका राहुल ऑनलाइन गेमिंग में उठाया नुकसान भरपाई के लिए की वारदात दिल्ली को दहला देने वाली घटना जिसमें एक 22 साल की लड़की की घर में घुसकर दिन दहाड़े हत्या और कथित तौर पर बलात्कार मामला पूरे देश में सुर्खिया बना हुआ है हालांकि इस वारदात के मुख्य आरोपी राहुल मीणा जो अलवर के राजगढ थाना क्षेत्र का निवासी है उसे दिल्ली पुलिस ने द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लेा है लेकिन हैरान कर देना वाली बात है कि राहुल ने दिल्ली की वारदात से पहले अपने गांव में अपने दोस्त की पत्नी को हवस का शिकार बनाया , इस मामले में राजगढ थाने में भी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ । राहुल की गिरफ्तारी के बाद अलवर पुलिस राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर अलवर लाने की तैयारी में जुटी है । राहुल मीणा जो बारहवीं कक्षा तक पढ़ा है दौसा में पढ़ाई की और राजगढ में कोचिंग ली , राहुल अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम के जरिए जुआ भी खेलता था जिसमें वह पांच लाख रु तक जीता लेकिन बाद में जुए में पैसा हारने से वह कर्जे में आ गया था । घटना से पहले उसने घर के तीन मोबाइल तक बेच डाले थे । राहुल की मां का कहना है उसे उसके दोस्त ने बुलाया गेम खेलने के लिए बुलाया था और लेन देन के चलते राहुल का मोबाइल उसने अपनी बीबी को दे दिया जिसके बाद राहुल पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया । राहुल की मां का कहना है वह किसी से कोई झगड़ा नहीं करता शांत रहता और घर के काम करवाता था , वह दिल्ली में कही नौकरी करता था और डेढ़ महीने पहले वह गांव आया था । इस मामले में राहुल के चाचा और चचेरी बहन का कहना है वह पढ़ाई में भी अच्छा था , उसे उसके पिता ने दिल्ली में उस अफसर के घर पर नौकरी पर लगवाया था , वही उसकी चचेरी बहन ने बताया वह ऑनलाइन गेम खेलता था जिसमें वह पांच लाख जीता भी था उसके बाद वह एक लाख रु हार गया जिसके चलते वह दबाव में था । बाइट: चाचा बाइट: चचेरी बहन राहुल के खिलाफ राजगढ थाने में दर्ज मुकदमे के मामले में जांच डीएसपी मनीषा कर रही है वही एसपी सुधीर चौधरी ने बताया राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर अलवर लाया जाएगा और अभी मामले की जांच की जा रही है । बाइट:सुधीर चौधरी, एसपी अलवर आरोप है राहुल मीणा ने दिल्ली में वारदात से पहले राजगढ में अपने दोस्त की पत्नी को हवस का शिकार बनाया उसके बाद वह दिल्लीमुंबई एक्सप्रेस पर पहुंच कर एक एंबुलेंस के जरिए दिल्ली पहुंचा जहां से वह दिल्ली में अमर कॉलोनी पहुंचा जहां उसके द्वारा आई आर एस अधिकारी के घर में घुसकर उसकी बेटी की हत्या और कथित तौर बलात्कार के आरोप सामने आए अलवर0
0
Report
राजस्थान विधानसभा में बम धमकी के मामले पर रफीक खान ने कानून-व्यवस्था सुधार की मांग की
Jaipur, Rajasthan:विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले को लेकर राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान ने कहा, राजस्थान के अंदर लॉ एंड ऑर्डर तमाशा बना हुआ है। आम आदमी सुरक्षित नहीं है, ये तो समझ में आता है, लेकिन विधानसभा को ही उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। मैं एक समिति बैठक में शामिल होने विधानसभा पहुंचा था, लेकिन मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। रफीक खान ने कहा, सरकार को कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, साथ ही विधानसभा का सत्र बुलाकर कानून व्यवस्था पर चर्चा करने की मांग की।0
0
Report
हरिद्वार के कांगड़ी गांव में बोरवेल गिरा व्यक्ति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बड़ा हादसा। एक व्यक्ति अचानक बोरवेल में गिरा, इलाके में मचा हड़कंप। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमें। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस ने संभाला मोर्चा। जारी है राहत और बचाव अभियान। बोरवेल से व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी। स्थानीय लोग मौके पर मौजूद, बढ़ी चिंता। प्रशासन ने क्षेत्र को घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया।0
0
Report
Advertisement
पटना के दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस आदेश से कर्मचारी समय पर पहुँचने लगे
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार सरकार ने पत्र जारी कर के सभी विभागों को सूचना दिया है कि समय पर सभी कर्मचारी दफ्तर आए और बायोमेट्रिक सिस्टम से अपना अटेंडेंस लगाई नहीं तो उन पर कार्रवाई होगी। इस पत्र के बाद सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है सभी कर्मचारी समय पर भागे - भागे दफ्तर पहुंच रहे हैं। इस पत्र का असर आप विश्रैया भवन में लगे कतार लगे भीड़ को देखकर समझ सकते हैं अपनी hाजिरी लगाने के लिए कर्मचारी लाइन में लगे हुए हैं। वही अटेंडेंस लगाते हुए कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग समय पर आते है पहले से ये आदेश है जो लेट आते हैं उनके ऊपर करवाई होती है पत्र जारी करने के बाद अब सभी कर्मचारी समय से दफ्तर आने लगे हैं。0
0
Report
जयपुर के विद्युत विनियामक आयोग में भीषण आग, कर्मी भागे
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग में लगी आग सभी कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भागे बिल्डिंग में ऊपर से नीचे तक सिर्फ धुंआ ही धुंआ सहकार मार्ग पर स्थित विद्युत विनिमयिक आयोग में लगी आग0
0
Report
मोतिहारी में आयुष डॉक्टरों के भारी विरोध के बीच प्रशासनिक टीम छापेमारी रोक गई
Motihari, Bihar:मोतिहारी में एक नर्सिंगहोम पर छापेमारी करने पहुँची प्रशासनिक टीम को आज भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध करने वाले सैकड़ो आयुष डॉक्टर थे। दरअसल मोतिहारी में अवैध अल्ट्रासाउंड से लेकर फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ अभियान के शक्ल में कार्रवाई हो रही है। कही एसडीएम के नेतृत्व में तो कही बीडीओ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम नर्सिंगहोम पर जा रही हैं और नर्सिंगहोम चलाने के लिए आवश्यक कागजातों की जांच कर रही । इसी क्रम में कई आयुष डॉक्टरों पर कारवाई भी हो चुकी है। जिसके बाद आज करीब पाँच सौ की संख्या में आयुष डॉक्टर समाहरणालय पर इकट्ठा हुए थे और मोतिहारी डीएम के साथ वार्ता कर रहे थे इसी दौरान प्रशासनिक अधिकारी की टीम जीवधारा में डॉ विनोद के नर्सिंगहोम पर जाँच करने पहुँच गई। डॉक्टरों ने जब यह सुना कि अब भी प्रशासन की टीम छापामारी कर रही हैं तो सैकड़ो डॉक्टर जीवधारा पहुँचे गए और जाँच टीम से उलझ गए साथ ही टीम के खिलाफ नारा लगाने लगे। भारी विरोध के कारण जांच टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
