284002
झांसी के दूल्हे ने दुल्हन की बैलगाड़ी से कराई विदाई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सिविल इंजीनियर बने दूल्हा अभिजीत ने अपनी दुल्हन बबली को बैलगाड़ी से विदाई कराकर घर ले गया। ढोल नगाड़ों पर बाराती नाचते और थिरकते नजर आए। वहीं फूलों से सजी धजी बैलगाड़ी में बैठे दूल्हा दुल्हन को देखकर राहगीर हैरान रह गए। बैलगाड़ी को फूलों से सजाया गया था और ढोल नगाड़ों की धुन पर बाराती नाचते और थिरकते नजर आए। दूल्हा बने अभिजीत ने कहा कि वह जमीन से जुड़ा है और इसलिए उसने अपनी दुल्हन की विदाई बैलगाड़ी से कराई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पठानकोट से शुरू हुआ दूसरे प्रोग्राम: महिलाओं को 1000 और ₹1500 रुपये मासिक मिलने की उम्मीद
Pathankot, Punjab:महिलाओं के खाते में 1000 और ₹1500 महीने के हिसाब से पैसे डालने के लिए योजना के दूसरे प्रोग्राम की शुरुआत आज पठानकोट से की गई। महिलाओं से बातचीत की तो महिलाएं इस योजना से काफी खुश नजर आ रही थीं। 121 महिलाओं के साथ0
0
Report
शहीद इंस्पेक्टर मसरोर अली वानी की पत्नी को नियुक्ति पत्र—LG मनोज सिन्हा का आश्वासन
Srinagar, Uttarakhand:LG Manoj Sinha Hands Over Compassionate Appointment Letter to Wife of Martyred J&K Police Inspector Masroor Ali Wani Assures Bereaved Family of Full Government Support; Pays Tribute to Inspector’s Supreme Sacrifice Srinagar, Aug 1 Lieutenant Governor Manoj Sinha on Saturday handed over a compassionate appointment letter to Smt. Inshah Nazir, wife of martyred Jammu and Kashmir Police Inspector Masroor Ali Wani, reaffirming the administration’s commitment to the welfare of families of security personnel who lay down their lives in the line of duty. During the meeting, the Lieutenant Governor paid rich tributes to the supreme sacrifice of Inspector Masroor Ali Wani, who attained martyrdom while serving the nation. He expressed deep condolences to the bereaved family and conveyed solidarity with them during their time of grief. The Lieutenant Governor also assured the family of the administration’s unwavering support and all possible assistance in the future, stating that the government remains committed to standing by the families of brave personnel who make the ultimate sacrifice in the service of the country. The compassionate appointment has been provided as part of the government’s policy to extend financial and social support to the dependents of security personnel who lose their lives while performing their official duties, ensuring that their families receive timely assistance and opportunities for rehabilitation. The gesture reflects the administration’s continued commitment to honouring the sacrifices of the security forces and providing meaningful support to the families of the martyrs.0
0
Report
अरावली के मोडासा में अवैध देह व्यापार पर SOG का छापा; तीन गिरफ्तार
Modasa, Gujarat:અરવલ્લી જિલ્લામાં કાયદો અને વ્યવસ્થાને પડકારતા ગેરકાયદે દೇಹવ્યાપારના ધંધા સામે પોલીસની મોટી કાર્યવાહી સામે આવી છે. મોડાસા શહેરમાં સ્પાની આડમાં ચાલેેલ કથિત દેહવ્યાપારના રેકેટના જિલ્લા એસઓજીએ પર્દાફાશ કર્યો છે. ડિવાઇન સ્પા પર પાડવામાં આવેલા રેડ દરમિયાન ત્રણ મહિલાઓ ઝડપાઈ છે. સ્પાના સંચાલક અને માલિક સામે ગુનો નોંધી વધુ તપાસ શરૂ કરવામાં આવી છે. અરવલ્લી જિલ્લા મોડાસા શહેરમાં આવેલા ડિવાઇન સ્પા પર જિલ્લા સ્પेशિયલ ઓપરેશન ગ્રુપ (SOG) દ્વારા ચોક્કસ બાતમીના આધારે દરોડો પાડવામાં આવ્યો હતો. તપાસ દરમિયાન સ્પાના આડમાં કથિત દેહવ્યાપાર ચાલતો હોવાનું સામે આવ્યું. દરોડા દરમિયાન કથિત દેહવ્યાપારમાં સંડોવાયેલી ત્રણ મહિલાઓ ને પોલીસે ઝડપી લીધા હતા. સ્થળેથી જરૂરી પુરાવાઓ કબજે કરવામાં આવ્યા હોવાનું પોલીસ સૂત્રોએ જણાવ્યું. આ સમગ્ર મામલે જિલ્લા એસઓજીએ સ્પાના સંચાલક અને માલિક સામે સંબંધિત કલમો હેઠળ ફરિયાદ નોંધાવી કાયદેસરની કાર્યવાહી હાથ ધરી છે. આ ગેરકાયદે પ્રવૃત્તિ સાથે અન્ય કોઈ વ્યક્તિઓ સંકળાયેલા છે કે નહીં તે અંગે તપાસ ચાલુ રહેશે. જિલ્લા પોલીસનું કહેવું છે કે કાયદાના ભંગ કરનાર કોઈપણ વ્યક્તિ સામે કડક કાર્યવાહી કરવામાં આવશે અને આવા ગેરકાયદે ધંધ Ho સામે સતત અભિયાન ચાલશે.0
0
Report
Advertisement
सूचना स्पष्ट नहीं, इनपुट में गैर-ज़रूरी टेक्स्ट है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
वन नेशन, वन इलेक्शन पर मेघवाल का बड़ा बयान; जेपीसी अध्ययन जारी
Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से खबर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का बड़ा बयान बोले- वन नेशन, वन इलेक्शन’ की दिशा में बढ़ चुके हैं कदम, संबंधित विधेयक लोकसभा में पेश हो चुका है, फिलहाल संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) कर रही है अध्ययन कहा- राजस्थान में भी एक साथ निकाय पालिका चुनाव हो रहे है पहले बीकानेर निकाय चुनाव अलग से होते थे लेकिन अब बीकानेर नगर निगम, श्रीडूंगरगढ़ और देशनोक के चुनाव एक साथ हो रहे है चुनाव एक साथ कराने को बताया सकारात्मक शुरुआत संसद में विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले- सदन की गरिमा और आसन की मर्यादा बनाए रखना सभी सांसदों की जिम्मेदारी आरोप लगाया कि विपक्ष अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं कर पाया नकल विरोधी कानून पर बोले- संसद में लंबी चर्चा के बाद बना कानून, पेपर लीक और नकल माफियाओं पर अब होगी सख्त कार्रवाई कहा- नए कानून में दोषियों के खिलाफ कड़े दंड के प्रावधान किए गए हैं, जिससे परीक्षा प्रणाली और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी0
0
Report
अजय राय ने कंगना राणावत पर निशाना साधा; राम मंदिर चंदा मामला सामने
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लालू आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने संविधान बचाओ रैली में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और कंगना राणावत पर जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री आंदोलन करने वाले बच्चों के लिए सहानुभूति दिखा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एजेंसियां आंदोलनकारी को तलाशने में जुटी हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कंगना राणावत ने आंदोलनकारी को गटर जैसे शब्दों से उन्हें अपमानित किया है इसके पूर्व राम मंदिर से चंदा चोरी की चर्चा देश के घर-घर में हो रही है। जनता सरकार को माफ नहीं करेगी अजय राय ने कहा कि आज कांग्रेस बूथ स्थल पर खुद को मजबूत कर रही है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार बैठा है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: मुंडोला गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, लूट का शक
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से बड़ी खबर, मुंडोला गांव में धारदार हथियार से हमला कर माँ-बेटी को उतारा मौत के घाट, दोहरे हत्याकांड वे बाद गांव में फैली सनसनी, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर हुए जमा, सूचना पर वल्लभनगर थाना पुलिस,एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची मौके पर, h हत्या के पीछे लूट की जताई जा रही आशंका, pुलिस ने शवों को रखवाया मोर्चरी में, pुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू,0
0
Report
कोटा: लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान निर्देश
Kota, Rajasthan:कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा दौरे पर आज शक्तिनगर स्थित कैंप कार्यालय पर की जनसुनवाई बिरला ने लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये विशेष दिशा-निर्देश दिए, जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोग कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शक्तिनगर स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कैंप कार्यालय पहुंचे। ओम बिरला ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। बिरला ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि आमजन की राहत और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण ही प्राथमिकता होनी चाहिए।0
0
Report
भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी, बूथ स्तर मजबूत करने का आह्वान
Almora, Uttarakhand:Devendra Singh Almora Anchor -आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पाताल देवी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस दौरान जिले के 22 प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह-संयोजकों का स्वागत किया गया। साथ ही सरकार द्वारा मनोनीत नगर निगम के आठ पार्षदों का भी अभिनंदन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। बाइट – कुंदन लटवाल, दर्जा राज्य मंत्री0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के खटारे वाहन: 3 महीनों में 3726 डिफॉल्टर, फिटनेस निलंबन की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे यमदूत!, 3 माह में सामने आए 3726 डिफॉल्टर वाहन - 3276 वाहनों के बिना फिटनेस के 5 से अधिक चालान, कुछ वाहन तो ऐसे जिनके 70 से 80 चालान हो चुके - परिवहन विभाग ने बना Data, अब ऐसे वाहनों का पंजीयन किया जाएगा निलंबित जयपुर。 राजस्थान में सड़कों पर ऐसे पुराने और खटारा वाहन दौड़ रहे हैं, जिनकी सालों से फिटनेस नहीं करवाई गई है। इन वाहनों के बिना फिटनेस प्रमाण पत्र चलने पर 1-2 नहीं, बल्कि 70 से 80 तक चालान हो चुके हैं, लेकिन फिर भी वाहन मालिक फिटनेस नहीं करवा रहे हैं। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित ऐसे वाहनों को अब सड़कों से हटाने की नई तैयारी की गई है। दरअसल सड़कों पर पत्थर, बजरी या गिट्टी लेकर फर्राटा दौड़ते खटारा वाहन, जिनकी सालों से फिटनेस नहीं हुई है। ओवरलोड भरे ऐसे वाहनों को चलता-फिरता यमदूत कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। राज्य में हजारों की संख्या में ऐसे वाहन बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के धड़ल्ले से चल रहे हैं। ऐसे वाहनों को लेकर परिवहन विभाग ने अब एक डेटा तैयार किया है। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों की सूची तैयार करवाई है, जिनके बिना फिटनेस के संचालित होने के 5 से अधिक चालान हुए हैं। यह 5 चालान भी कोई बहुत पुराने नहीं हैं। बल्कि अप्रैल से जून 2026 के बीच मात्र 3 माह की अवधि के हैं। ऐसे वाहनों को लेकर अब परिवहन मुख्यालय ने सभी RTO-DTO को आदेश दिए हैं कि ऐसे वाहनों का पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई की जाए। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी वाहनों की जांच कर सख्त कदम उठाने के लिए कहा है। विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ऐसे वाहनों की सर्वाधिक संख्या 475 जयपुर आरटीओ प्रथम में है, जबकि सबसे कम वाहन अलवर रीजन में सामने आए हैं। कुल 3726 वाहन ऐसे हैं, जिनके 5 बार से अधिक फिटनेस चालान हो चुके हैं। किस रीजन में कितने खटारा वाहन ? - अजमेर RTO में 397 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - अलवर RTO में 44 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - भरतपुर RTO में 97 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - बीकानेर RTO में 369 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - दौसा RTO में 206 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - जयपुर RTO प्रथम में 475 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - जयपुर RTO द्वितीय में 183 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - सीकर RTO में 205 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - चित्तौड़गढ़ RTO में 364 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - जोधपुर RTO में 447 के वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - कोटा RTO में 437 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - पाली RTO में 239 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए - उदयपुर RTO में 263 वाहनों के 5 से अधिक चालान हुए 70 से अधिक चालान, फिर भी दौड़ रहे वाहन दरअसल वर्तमान में इन वाहनों के चालान ई-डिटेक्शन पोर्टल से किए जा रहे हैं। इसके तहत टोल प्लाजा के कैमरों से आई तस्वीरों के आधार पर परिवहन विभाग की ओर से ऑनलाइन चालान किया जाता है। इसमें वाहन के दस्तावेज पूरे नहीं होने पर चालान काटा जाता है। चूंकि अभी तक वाहनों को जब्त करने से जुड़ी कार्रवाई नहीं की गई है, इसी वजह से कई वाहनों से 70 से 80 चालान होने के बावजूद भी वाहन मालिक चालान राशि जमा नहीं करवाते हैं। न ही वाहनों की फिटनेस करवा रहे हैं। इनमें भारी वाहनों के अलावा बसें और टैक्सी वाहन भी शामिल हैं। बिना फिटनेस के चालान के ऐसे-ऐसे उदाहरण - ब्यावर DTO के अधीन वाहन RJ36GA5395 के 69 चालान लंबित - भरतपुर RTO के एक वाहन RJ05GB9320 के 71 चालान लंबित - बीकानेर RTO के अधीन एक वाहन RJ07PA5536 के 60 चालान लंबित - दौसा RTO के एक वाहन RJ29GA4098 के 62 चालान लंबित - जयपुर RTO प्रथम के वाहन RJ14TA8816 के 68 चालान लंबित - चौमू DTO के एक वाहन RJ23GB2128 के 67 चालान लंबित - सीकर RTO में वाहन RJ23GA8679 के 59 चालान लंबित - शाहपुरा, भीलवाड़ा DTO में वाहन RJ51GA1440 के 72 चालान लंबित - जोधपुर RTO के वाहन RJ19GJ5732 के 72 चालान पैंडिंग - रामगंजमंडी DTO के वाहन RJ33TA0519 के 71 चालान लंबित - पाली RTO में वाहन RJ22GA9544 के 68 चालान लंबित - उदयपुर RTO के वाहन RJ27GE4916 के 72 चालान लंबित0
0
Report
टोंक चुनाव में कांग्रेस ने जीतने योग्य उम्मीदवारों को टिकट देने के संकेत दिए
Tonk, Rajasthan:टोंक निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, प्रभारी प्रशांत शर्मा बोले— जिताऊ उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट एंकर...टोंक में आगामी नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आमेर विधायक एवं टोंक जिला प्रभारी प्रशांत शर्मा ने शिरकत की। बैठक में जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रशांत शर्मा ने कहा कि आगामी नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट केवल जिताऊ उम्मीदवारों को ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है और पूरा संगठन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता दोनों सरकारों से पूरी तरह त्रस्त है और बदलाव चाहती है। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीत का मंत्र देते हुए अधिक से अधिक जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया。 बाइट 01 प्रशांत शर्मा जिला प्रभारी0
0
Report
जोधपुर के समागम में कांग्रेस ने बूथ स्तर तक चुनावी तैयारी तेज करने आह्वान
Jodhpur, Rajasthan:आगामी पंचायत राज और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को जोधपुर में कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों का मंत्र देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी से हर वार्ड और हर गांव में सक्रिय होकर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं और पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा। गहलोत ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद राज्य चुनाव आयोग निकाय और पंचायत चुनाव कराएगा। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त तक ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने और उसके बाद आरक्षण संबंधी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम कभी भी घोषित हो सकता है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समय बर्बाद किए बिना चुनावी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस शासन की योजनाओं और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता को बार-बार याद दिलाना होगा कि कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सीधे लोगों को लाभ पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी भाजपा और आरएसएस की तरह अपनी उपलब्धियों की प्रभावी मार्केटिंग करनी होगी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार नई योजनाएं लाने के बजाय कांग्रेस सरकार की योजनाओं के केवल नाम बदल रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों को समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रही है और कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देने वाली योजना में भी कई पात्र लोगों को आदेश जारी होने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। गहलोत ने आरोप लगाया कि फाइलों को दोबारा जांच के नाम पर रोककर भुगतान में अनावश्यक देरी की जा रही है, जिससे आमजन परेशान हैं। गहलोत ने कम बारिश को लेकर चिंता जताई उन्होंने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री बने तब अकाल पड़ा था . तत्कालीन प्रधानमंत्री से सहयोग मांगा था तब वसुंधरा राजे कहती थी कि गहलोत कटोरा लेकर गेहूं के लिए भीख मांग रहे है लेकिन तब कहता था कि मेरे भीख मांगने से प्रदेश की जनता भूखी नही सो रही इससे बड़ा कोई काम नहीं। गहलोत ने गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने पांच वर्षों में ऐसी योजनाएं लागू की थीं, जिनका सीधा लाभ गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और आमजन को मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर बूथ और हर वार्ड में जाकर कांग्रेस सरकार के कार्यों को जनता के सामने रखें और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करें। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, गीता बरवड़, जोधपुर प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत, कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, महेंद्र बिश्नोई, पूर्व मंत्री राजेंद्र सोलंकी, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी: जमीन माफियाओं के हौसले बढ़े, सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम
Motihari, Bihar:मोतिहारी में जमीन माफियाओं के मनोबल इतना बढ़ गया है कि चीनी मिल की जमीन कब्जा करते करते अब हवाई अड्डे की जमीन पर भी कब्जा करने लगे है। हालांकि भू माफिया के बढ़ते मनोबल के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की कोशिश को विफल कर दिया। मामला छतौनी थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात कुछ लोगों द्वारा हवाई अड्डा परिसर की जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी भराई कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। बताय"ा जाता है कि जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ जमीन माफिया रात के अंधेरे में सरकारी भूमि पर कब्जा करने की मंशा से मिट्टी की भराई कर रहे हैं। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सदर अंचलाधिकारी (सीओ) और छतौनी थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से मिट्टी भराई में इस्तेमाल हो रहे एक हाइवा (डंपर), एक कार और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को जब्त कर लिया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भीतहा गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध कब्जे के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी मिल सके। इस मामले में प्रशासन की ओर से सख्त रुख अपनाते हुए छतौनी थाना में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने संबंधित अंचलाधिकारी को मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस मामले में पांच लोग पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से जमीन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई से ही अवैध कब्जों पर रोक लगाई जा सकती है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के बीच स्पोर्ट कार डमी ने सबका ध्यान खींचा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मैक्लेरन स्पोर्ट कार सवार भोला 01-07-2026 श्रावण मास की शुरवात होते ही सड़को पर शिव भक्तो की जत्था दिखाई देने लगा है. इन शिव भक्त कांवड़ियों के बीच कुछ कांवड़िये अनोखी कांवड़ ला रहे है जो कांवड़ मार्ग से लेकर सोशल मीडिया तक लोगो मे चर्चा मे बनी हुई है. शनिवार को मुज़फ़्फ़रनगर पहुँची मैक्लॉरेन स्पोर्ट्स कार थीम वाली कांवड़ ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींच लिया. दिल्ली के नवादा के रहने वाले शिव भक्तो का एक जत्था मैक्लेरन स्पोर्ट कार की डमी पर भगवान आशुतोष को सवार कर ला रहे है. जो भी उस गाड़ी को देख रहा है उसकी तस्वीर को अपने मोबाईल में कैद कर रहा है और चर्चा कर रहा है. आपको बता दे कि वैसे तो इस कार की बाजारी कीमत 5 करोड़ रूपये है लेकिन इन शिवभक्तो के इस कार की डमी बनाने में 8 लाख रूपये का खर्चा आया है. शिवभक्त कांवड़िये दीपक शर्मा का कहना है कि कोई बाबा को काँधे पर लाते है सब अलग अलग तरीके से कांवड़ लाते है लेकिन हम तो बाबा को स्पोर्ट कार में सवार करके लाये है. हम पर तो बाबा का आशीर्वाद बना रहे है. बाइट =दीपक शर्मा (शिव भक्त काँवडिया )0
0
Report
मंडला: 108 एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, युवक की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Madhya Pradesh के मंडला जिले की ambulance मरीजों की जान बचाने लायक नहीं है. ambulance में ऑक्सीजन खत्म होने से माता-पिता को गोद में तड़प-तड़प कर युवक ने दम तोड़ दिया. आज ही के दिन ऑक्सीजन का अविष्कार हुआ था. लेकिन मंडला के एक परिवार ऑक्सीजन के कारण मातम मना रहा है. वीडियो बताता है कि अजीत बरया इलाज के दौरान 108 Ambulance में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण सांसें रोकते रहे. परिजनों का आरोप है कि 108 एम्बुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया और समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से युवक ने दम तोड़ दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहे हैं. मंडला जिले के ग्राम सुनेहरा माल निवासी किडनी मरीज अजीत बरया को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस से अस्पताल लाया जा रहा था. परिजनों के मुताबिक रास्ते में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया. ऑक्सीजन के लिए तड़पते अजीत का वीडियो सामने आया है जिसमें उसके माता-पिता बेबस नजर आ रहे हैं और युवक जिंदगी की आखिरी सांसों के लिए संघर्ष करता दिख रहा है. परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर ऑक्सीजन मिल जाती, तो शायद अजीत की जान बच सकती थी. इस घटना के बाद 108 एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. अधिकारी कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि 108 एम्बुलेंस उनके नियंत्रण में नहीं है और ठेका कंपनी भी उनकी बात नहीं मानती. अब सवाल है कि यह जीवनरक्षक सेवा आखिर देवदूत है या लापरवाही की वजह से यमराज बनती जा रही है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.0
0
Report
Advertisement
