284001
झांसी के डॉ. जितेंद्र तिवारी का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल
Jhansi, Uttar Pradesh:जिला जनकल्याण महासमिति, झांसी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्हें यह सम्मान पिछले 14 वर्षों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और कचरा प्रबंधन के लिए जन जागरूकता में उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए मिला है। झांसी के राजकीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. ईवन गैसिना (यूरोपियन यूनियन हेड, रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया) के हस्ताक्षर युक्त अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणسی आयुर्वेद कॉलेज छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर मंत्री के सामने प्रदर्शन
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी आयुर्वेद कॉलेज छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर मंत्री के सामने प्रदर्शन. आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' को घेर कर सामने छात्रों ने रखी अपनी मांग. लंबे समय से स्टाइपेंड न बढ़ने पर जताई नाराजगी कहा लखनऊ में हुई पिटाई. छात्रों ने कहा- ट्रेनिंग खर्च और महंगाई के मुकाबले वर्तमान स्टाइपेंड बेहद कम. आयुष विभाग से जल्द से जल्द स्टाइपेंड रिवाइज करने की मांग. छात्रों के मांग सुनकर बोले मंत्री ऐसे छोटी छोटी बात को लेकर ऐसे थोड़ी करते हैं।0
0
Report
शाहजहांपुर में पूजा सामग्री पर देवी-देवताओं की तस्वीर हटाने को लेकर आंदोलन की चेतावनी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर एक सामाजिक संगठन ने पूजा सामग्री के पैकेटों पर छपने वाली देवी-देवताओं की तस्वीरों पर कड़ा ऐतराज जताया है। संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इन रैपर्स से भगवान के चित्रों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। संगठन की स्पष्ट चेतावनी है कि यदि प्रशासन और संबंधित कंपनियों ने इस पर रोक नहीं लगाई, तो वे सड़कों पर उतरकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे। दुकानों पर बिकने वाले अगरबत्ती, धूपबत्ती, रोली, कलावा आदि के पैकेट, जिन پر देवी-देवताओं के चित्र छपे हों। शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार और संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपा। संगठन का तर्क है कि अगरबत्ती, कपूर, रोली और अन्य पूजन सामग्रियों के पैकेट पर अक्सर देवी-देवताओं के चित्र छापे जाते हैं। लोग सामग्री का उपयोग करने के बाद इन पैकेट्स और रैपर्स को कूड़ेदान, सड़कों या नालियों में फेंक देते हैं। कचरे के ढेरों में भगवान की तस्वीरों का इस तरह जाना न केवल अशोभनीय है, बल्कि इससे करोड़ों सनातनियों और आम नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचती है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि श्रद्धा औ आस्था का स्थान मंदिरों और घरों के पूजा स्थल में है, कूड़ेदानों में नहीं। व्यापारिक लाभ के लिए धार्मिक प्रतीकों और देवी-देवताओं की तस्वीरों का इस तरह व्यावसायिक इस्तेमाल पूरी तरह बंद होना चाहिए। व्यापारिक प्रचार और आस्था के बीच की यह रेखा बेहद नाजुक है। शाहजहांपुर के सामाजिक संगठन ने अब इस मुद्दे को लेकर सीधा मोर्चा खोल दिया है। मांग सीधी और साफ है—पूजा सामग्री का निर्माण और बिक्री जारी रहे, लेकिन पैकेٹों पर भगवान की तस्वीरों का छपना बंद हो, ताकि आस्था का अपमान रुक सके। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस ज्ञापन पर क्या संज्ञान लेता है और इस दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं。0
0
Report
ताऊ देवीलाल की जयंती पर रणजीत सिंह ने कहा- क्षेत्रीय दल कमजोर, बीजेपी-कांग्रेस ही मुकाबला
Sirsa, Haryana:25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई जाएगी। जयंती को लेकर पूर्व मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि उनके निवास स्थान पर चौधरी देवीलाल को मानने वाले लोग पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों से लोग यहां पहुंच कर ताऊ देवीलाल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक हालात पर भी चौधरी रणजीत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को नेक इंसान बताते हुए कहा कि प्रदेश के हालात को पूरी तरह समझने में उन्हें अभी समय लगेगा। वहीं उन्होंने रानियां विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि लोग आए दिन मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। साथ रानिया के मौजूदा विधायक पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब रानिया का पटवारी बदल चुका है इसलिए नये पटवारी से पूछो रानिया के हालात के बारे में। अपनी आगामी राजनीति को लेकर भी चौधरी रणजीत सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में अब क्षेत्रीय दलों का पहले जैसा वजूद नहीं रहा है और देश में दो पार्टी सिस्टम जैसे हालात बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम चुनावों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही दिखाई देता है। वहीं पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिखाई दे रहा है। हालांकि उन्होंने पंजाब कांग्रेस में भी हरियाणा की तरह आपसी खींचतान होने की बात कही। बाइट -रंजीत चौटाला0
0
Report
Advertisement
UPI शुल्क पर संपत सिंह का केंद्र पर तीखा हमला: आम जनता पर असर?
Hisar, Haryana:देशभर में 2,000 रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाने की चर्चाओं के बीच हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और INLD के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर संपत सिंह ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। हिसार में 'जी मीडिया' से खास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि UPI एक ऐसा क्षेत्र था जिसमें भारत पूरी दुनिया में नंबर वन पर था, लेकिन सरकार ने या तो अमेरिका के दबाव में आकर या फिर देश में महंगाई बढ़ाने की नीयत से इस पर शुल्क लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। उन्होंने आगाह किया कि भले ही 2,000 से ऊपर का शुल्क मर्चेंट पर लगाया जा रहा हो, लेकिन इस वित्तीय बोझ का सीधा असर आम जनता पर ही पड़ेगा और बाज़ार में सामान महंगा होने से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त मार पड़ेगी।0
0
Report
रेवाड़ी नगर परिषद में ठेकेदार-आफसर मिलीभगत से सड़क निर्माण भ्रष्टाचार उजागर
Rewari, Haryana:रेवाड़ी नगर परिषद में भ्रष्टाचार की खुली पोल: 25 दिन पहले बनी सड़कें उखड़ीं, उड़ने लगीं रोड़ियां.... मिलीभगत का खेल: 2018 में डली थी 8 इंच सामग्री, इस बार 3 इंच से भी कम में निपटा दिया काम..... ऑल इज़ वेल' का ढोंग: अधिकारियों के मुआयने के बाद भी कार्रवाई शून्य...... वार्ड नंबर 10 के बंजारवाड़ा और सय्यद सराय में विकास के नाम पर घटिया निर्माण.... मुख्यमंत्री की 4 सदस्यीय कमेटी ने ठेकेदार और अधिकारियों की सांठगांठ पर उठाए गंभीर सवाल....0
0
Report
तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को सीधी चुनौती दी
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहा कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री श्रवण कुमार द्वारा आपराधिक घटनाओं को 'छिटपुट' बताने पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया। ललन सिंह और पुलिस की 'मोरल पुलिसिंग' पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाएं सत्ता पक्ष के नेताओं के परिवार के साथ होतीं, तो क्या वे इसे 'छिटपुट' या 'व्यक्तिगत घटना' बताते? उन्होंने जमुई, दरभंगा, बेगूसराय, नवादा, मोतिहारी और समस्तीपुर समेत कई जिलों में बच्चियों और महिलाओं के साथ हुए खौफनाक अपराधों का ब्योरा दिया और सम्राट चौधरी की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पुलिस अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती, बल्कि जो बेगुनाह लोग हैं उन्हें जबरदस्ती केस में फंसाकर जेल में डालो और जेल में ही मार दो। सासाराम जेल के सुपरिटेंडेंट जात-पात देखकर काम कर रहे हैं। इस साल 2026 के शुरुआती 74 दिनों में ही बिहार में कस्टोडियल डेथ की 19 घटनाएं हुई हैं। आंकड़े बताते हैं कि कस्टोडियल डेथ में बिहार पूरे देश में नंबर वन है। राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम हाउस से 'कमीशन दो, तबादला लो' का खेल चल रहा है, जहां ईमानदार पुलिसवालों को दरकिनार कर घूसखोरों को मलाईदार और महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी जा रही है। उन्होंने सम्राट चौधरी पर भी सीधा निशाना साधा और कहा कि बिहार अब पूरी तरह से सरकार के हाथ से निकल चुका है। तेजसवी यादव ने कहा सीएम कार्यालय में कमीशन दो, तबादला लो चल रहा है। बिहार में कोई काम नहीं हो रहा, केवल तबादले हो रहे हैं। जो घूसखोर पुलिसवाला है उसे प्रमोट कर रहे ہیں। सम्राट चौधरी चंदा ले रहे हैं, ट्रांसफर-पोस्टिंग कर रहे हैं और ऊपर दिल्ली पहुंचा रहे हैं ताकि वो अपनी कुर्सी पर बने रहें एक महीने में बच्चियों और महिलाओं के साथ जिस तरह की घटनाएँ हो रही हैं, वह बेहद चिंताजनक है। बच्चियों के खिलाफ अपराध के मामले में बिहार की स्थिति गंभीर है। पुलिस के अध्ययन और संसद में दिए गए जवाबों में भी बिहार की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हम पीड़ित परिवारों के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं। नित्यानंद राय ने संसद में जो बयान दिया है उसको तेजस्वी यादव ने बताया लेकिन सवाल यह है कि जब पुलिस मॉडर्नाइजेशन और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तो छुटपुट घटनाओं का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से कैसे बचा जा सकता है? ऐसे बयानों के लिए जिम्मेदार लोगों को माफी मांगनी चाहिए। सरेआम इस तरह की घटनाओं को जस्टिफाई करना उचित नहीं है। मंत्री श्रेशी सिंह पर निशाना सजाते हुए यशु यादव ने कहा एक महिला मंत्री होने के नाते, और खुद युवा होने के नाते, इस तरह की बातें करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी बातों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी अगर आप लोगों के इससे संबंधित कोई सवाल हैं, तो पूछ सकते हैं। जमुई की घटना की बात करें तो केवल जात-पात के नाम पर किसी एक व्यक्ति को आगे करके मामला खत्म नहीं किया जा सकता। सवाल यह है कि बाकी seven लोग कहाँ हैं और उन सातों पर क्या कार्रवाई हुई? यह कार्रवाई तब हो रही है जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेकिन जिन घटनाओं को हमने लगातार अखबारों की कटिंग के माध्यम से उठाया है, उन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई? सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार नहीं चल रहा है नहीं विधि व्यवस्था ठीक हो रही है इस्तीफा दें सम्राट चौधरी क्या इन घटनाओं का संज्ञान गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री को नहीं है? संसद में बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर जवाब दिया जा रहा है, क्या इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं है? अगर सम्राट चौधरी के पुलिस कस्टडी में होने के दौरान हुई घटना को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और बिहार को लेकर संसद में गंभीर आंकड़े सामने आ रहे हैं, तो क्या मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी नहीं है? अगर मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी नहीं है, तो फिर उनकी जिम्मेदारी क्या है? क्या मुख्यमंत्री का काम केवल प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर कार्यक्रमों और विज्ञापनों में दिखाई देना, हर जगह अपनी तस्वीरें लगवाना और ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चलाना रह गया है? आरोप लग रहे हैं कि चढ़ावा दो और पोस्टिंग पाओ—सरकार को इन आरोपों पर भी जवाब देना चाहिए जमुई के घटना को लेकर कहा कि एक को पर में गोली मारा गया है और सात लोग बताए जा रहे हैं। ऐसे मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। सभी को फांसी की सजा होनी चाहिए जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन जातीय सम्मेलन को लेकर सम्राट चौधरी कार्यक्रम में मौजूद थे जीतन राम मांझी के ट्वीट पर टिप्पणी की उन्होंने कहा था कि मांझी जी को सब कुछ मिल गया है, बेटा मंत्री है और अपने मंत्री हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पाली में एक मझि परिवार से जुड़ी घटना हुई। हमने आवाज उठाई जीतन मांझी ने आवाज नही उठाई। ऐसे मामलों में अगर कोई दोषियों के पक्ष में खड़ा होता है या दोषियों को संरक्षण देने की कोशिश करता है, तो वह भी सवालों के घेरे में आता है। मुद्दा जाति का नहीं है। मुद्दा यह है कि अपराध हुआ है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को हर घटना पर जवाब देना चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। अपराधियों की कोई जात नहीं होती है0
0
Report
Advertisement
खाद्य मंत्री ने खरीद की पूरी तैयारी का भरोसा दिया, जल्द भुगतान होगा और सुविधाएं
Chandigarh, Chandigarh:खाद एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर की ओर से एक बैठक की गई. जिसमें फसलों की खरीद की तैयारी को लेकर चर्चा की गई और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए. इस मौके पर उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में फसलों की खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है और जल्द ही खरीद शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा का हर तरह से ख्याल रखा जाएगा. चाहे उनके खाने के लिए अटल कैंटीन की व्यवस्था हो. पीने का साफ पानी और शौचालय इत्यादि की व्यवस्था. इसके अलावा जब किसान अपनी फसलों को लेकर मंदिरों में आएगा तब उसे इंतजार नहीं करना पड़ेगा उसकी फसल की तुरंत खरीद की जाएगी और उसे जल्द से जल्द भुगतान भी किया जाएगा. पंजाब में चुनाव प्रचार और मुख्यमंत्री नायब सैनी के दौरों को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का विश्वास मुख्यमंत्री नायब सैनी में बढ़ रहा है और वह खुद उन्हें अपने इलाके में जनसभाएं करने के लिए बुलाते हैं. इस बात से पंजाब की राजनीतिक पार्टियाँ डरी हुई है और इसलिए वह मुख्यमंत्री के पंजाब जाने पर कई तरह के आरोप लगाती है. लेकिन मुख्यमंत्री और भाजपा की लोकप्रियता लगातार पंजाब में बढ़ती जा रही है.0
0
Report
रेलवे ट्रैक पर घायल युवक की मौत, हांसी स्टेशन पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Hansi, Haryana:हांसी के राजू की ढाणी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे ट्रेन की मदद से हांसी रेलवे स्टेशन लाया जा रहा था, लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। जीआरपी के एएसआई बलबीर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि हांसी के राजू की ढाणी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है और उसे ट्रेन के माध्यम से हांसी रेलवे स्टेशन लाया जा रहा है। सूचना के बाद वह अपने स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के हांसी स्टेशन पहुंचने पर घायल व्यक्ति को नीचे उतारने की तैयारी की गई, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान निर्धारित की जा सके और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चले।0
0
Report
बीजापुर जंगल से नक्सली डंप: SLR, INSAS समेत भारी हथियार जब्त
Vijayapura, Karnataka:बेदरे के जंगल में नक्सली डंप से हथियारों का जखीरा बरामद SLR, INSAS, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद जब्त बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग एवं डिमाइनिंग अभियान के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का खुलासा हुआ। सुरक्षा बलों ने डंप से SLR, INSAS, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है。 सुरक्षा बलों द्वारा जंगल में सघन चेकिंग और डिमाइनिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई। बरामद हथियारों और सामग्री को विधिवत जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं डंप से जुड़े लोगों की पतासाजी की जा रही है। बरामद सामग्री में— * SLR/LMG रायफल – 01 * INSAS रायफल – 01 * .315 बोर बंदूक – 01 * BGL लॉन्चर – 02 * BGL सेल – 17 * चाइना हैंड ग्रेनेड – 01 * SLR राउंड – 49 * .315 बोर राउंड – 15 * BGL कारतूस – 15 * SLR मैगजीन – 04 * .315 बोर मैगजीन – 01 * अन्य सामग्री एवं उपकरण सितंबर में लगातार मिल रहे नक्सली डंप बीजापुर जिले में सितंबर माह के दौरान सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा पूर्व से छिपाकर रखे गए कई डंप बरामद किए गए हैं。 20 सितंबर: भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से AK-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट, पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं मैगजीन बरामद。 16 सितंबर: फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउंड, .303 के 25 राउंड, 12 बोर के 49 राउंड, 8 किलो जिलेटिन, वॉकी-टॉकी एवं अन्य सामग्री बरामद। 10 सितंबर: मिरतुर थाना क्षेत्र के इंडरीपाल जंगल से नॉन-इलेक्ट्रिकल वायर के 7 बंडल, डेटोनेटर एवं ग्रेनेड बरामद। 1 सितंबर: भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमड़गु जंगल से 12 बोर देशी कट्टा, BGL लॉन्चर, 8 BGL सेल, 12 बोर के 10 जिंदा राउंड एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।0
0
Report
Advertisement
रामपुर के पूर्व विधायक अली यूसुफ अली टिकट मांगते, सीट पर जीत का दावा
Saharanpur, Uttar Pradesh:मुझे टिकट दीजिए मुझे एक बार फिर मौका दीजिए आजम खान के किले को सेंधना मेरा काम है मैं जीत कर दिखाऊंगा यह शब्द राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष जनपद रामपुर से आए पूर्व विधायक अली युसुफ अली ने कहा। पूर्व विधायक अली युसूफ अली ने चमरोहा विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी करते हुए कहा कि यदि उन्हें टिकट मिलता है तो निश्चित रूप से जीतेंगे वह पहले भी आजम खान के चाचा को चुनावी दंगल में हार चुके हैं उनका कहना है कि उनकी विधानसभा सीट पर 65 से 70% Muslim है जो कि उनके पक्ष में है और इसी के चलते नवीन नितिन ने सभी से बड़ी सहजता से बात की जिसके चलते वह इतनी बड़ी बात कह पाए। आपको बता दे की अली युसूफ अली 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे उसके बाद कांग्रेस सपा से होते हुए 2022 में भाजपा का दामन थामा था0
0
Report
जनता एक्सप्रेस में बच्चा चोरी के संदिग्ध को आरपीएफ-जीआरपी ने दबोचा
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मिरजापुर रेलवे स्टेशन जनता एक्सप्रेस में बच्चा चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, आरपीएफ-जीआरपी ने संदिग्ध को दबोचा सूचना मिलते ही ट्रेन में पहुंची संयुक्त टीम, संदिग्ध युवक हिरासत में। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली। लगभग 4 साल के बच्चे के साथ चोर को पकड़ा, यात्रियों ने पुलिस के इस कार्य की की सराहना। कार्रवाई में जुटी पुलिस0
0
Report
लखीमपुर खीरी स्कूल में टीचर हत्याकांड: CCTV में आरोपी खींचकर मंजिल तक ले गया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के स्कूल में हुई टीचर की हत्या का अब खौफनाक CCTV सामने आया है...वीडियो में आरोपी शिक्षिका को जबरन खींचकर स्कूल की ऊपरी मंजिल की तरफ ले जाता दिखाई दे रहा है...और कुछ ही देर बाद गोलियों की आवाज से पूरा स्कूल परिसर दहल उठता है अब पुलिस इस पोस्ट और CCTV फुटेज को भी जांच का हिस्सा बना रही है.. आखिर वारदात की वजह क्या थी...आरोपी ने स्कूल पहुंचकर शिक्षिका को निशाना क्यों बनाया...इन सवालों के जवाब पुलिस की पड़ताल में तलाशे जा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
मोहन बड़ोदिया के बायपास पर किसानों का उग्र प्रदर्शन; भूमि चयन पर बहस बिगड़ी
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए गए सर्वे और भूमि चयन को लेकर मंगलवार को किसानों एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। कलेक्टर के नाम एडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किए जा रहे बायपास सर्वे को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल स्थगित करने की मांग की गई है। किसानों और स्थानीय लोग बायपास को लेकर कलेक्टर से मुलाकात करना चाहते थे। हालांकि, उन्हें कलेक्टर कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया गया। पुलिस ने चैनल गेट लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने चैनल गेट के बाहर बैठकर धरना दे दिया। स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को एडीएम से मुलाकात कराई। प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित बायपास के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई और मामले में दोबारा जांच कर शासकीय भूमि से बायपास निकालने की मांग रखी। ज्ञापन में बताया गया वर्तमान में प्रस्तावित बायपास कुम्हारिया गेट के सामने से शुरू होकर मटेवा जोड़ से पहले तक बनाए जाने की योजना है। पीडब्ल्यूडी विभाग का सर्वे ग्राम जमलाय की भूमि सर्वे क्रमांक 322 से शुरू होकर, ग्राम मोहन बड़ोदिया की कांकड़ स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1188 से होते हुए सर्वे क्रमांक 164 पर समाप्त होने का प्रस्ताव रखता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग में करीब 90 प्रतिशत भूमि निजी स्वामित्व की है, जिसके अधिग्रहण पर शासन को भारी मुआवजा राशि खर्च करनी होगी। स्थानीय लोगों ने एक वैकल्पिक मार्ग का सुझाव भी दिया है। उनका कहना है कि प्रस्तावित सर्वे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पहले से ही करीब 60 फीट चौड़ी शासकीय कांकड़ भूमि मौजूद है, जो सर्वे क्रमांक 743 से सिमरोल की कांकड़ होते हुए मटेवा जोड़ के सर्वे क्रमांक 406 तक जाती है और वर्तमान में भी चालू रास्ते के रूप में उपयोग हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से बायपास बनाने पर 90 प्रतिशत भूमि शासकीय होने के कारण मुआवजे पर होने वाला खर्च बचेगा, साथ ही भविष्य में यह शाजापुर पहुंच मार्ग का चौराहा भी बन सकता है, क्योंकि यही मार्ग ग्राम बिजाना होते हुए शाजापुर तक जाता है।0
0
Report
अजमेर में उपमहापौर मतदान पर भाजपा-कांग्रेस का जोश दिखा
Ajmer, Rajasthan:एंकर - अजमेर में आज उपमहापौर के मतदान को लेकर भाजपा पार्षदों में खासा जोश दिखाई दिया... शहर अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में मतदान के लिए पहुंचे भाजपा पार्षदों के चहरे पर मुस्कान दिखाई दी..तो वही दूसरी ओर कांग्रेस के नेता भी निगम।कार्यालय पर दिखाई दिए... निगम।कार्यालय के बाहर आज भी पुख्ता सुरक्षा इंजाम किए गए..भाजपा पर्षदों के बाद कांग्रेस के पार्षद भी बस में सवार होकर मतदान के लिए पहुंचे...भाजपा नेताओं ने जीत के दावे किए तो वही कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की मेयर जीत को जनता के साथ धोखा करार दिया.. बाइट - रमेश सोनी,शहर जिला अध्यक्ष भाजपा बाइट - विवेक पाराशर,उपाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष0
0
Report
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 29 अक्टूबर तक बंद, वैकल्पिक मार्गों की सलाह
Delhi, Delhi:करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 29 अक्टूबर तक रहेगा बंद ट्रैफिक पुलिस ने दी वैकल्पिक मार्गो के इस्तेमाल की सलाह पीडब्ल्यूडी करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य फ्लाईओवर बंद करने के बावजूद लोग व्हीकल्स लेकर गुजर रहे फ्लाई ओवर से मौके पर ना ट्रैफिक पुलिस ना ही दिल्ली पुलिस ऐसे में कभी भी हो सकता बड़ा हादसा पश्चिमी जिला करमपुरा मोती नगर फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है और फ्लाई ओवर पर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया और एक पोस्टर भी लगा दिया गया कि फ्लाई ओवर पर काम चल रहा है। लेकिन सबसे बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है कि लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर कुछ व्हीकल इसी फ्लाईओवर पर गुजर रहे हैं हालांकि ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है हालांकि मौके पर ना तो ट्रैफिक पुलिस दिखाई दी और ना ही दिल्ली पुलिस दिखाई दी यहां तक की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम दिखाई नहीं दिए। फ्लाई ओवर बंद होने के चलते पंजाबी बाग से लेकर मोती नगर तक कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। बताया जा रहा है पीडब्ल्यूडी ने करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू किया है। इसको 29 अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। यह काम दो चरणों में किया जाएगा। फ्लाईओवर की मरम्मत से जुड़े कार्यों में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक बंद करेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को संभावित जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, करमपुरा शिव दास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) होते हुए शादीपुर की दिशा में जाने वाले मार्ग पर विशेष रूप से यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए वाहन चालकों से अपील है कि इस रूट से यात्रा की योजना बनाते समय ध्यान रखें। ट्रैफिक पुलिस ने लोगो को सलाह दी है कि, करमपुरा-मोती नगर की ओर जाने वाले वाहन पंजाबी बाग राउंडअबाउट से बाएं मुड़कर जखीरा और रोहतक रोड की ओर जा सकते है। इससे करमपुरा फ्लाईओवर के आसपास संभावित भीड़ से बचने में मदद मिलेगी। पंजाबी बाग की ओर से करमपुरा-मोती नगर जाने वाले वाहन भारत दर्शन पार्क ट्रैफिक सिग्नल से दाएं मुड़ने से बचे। वह सीधे जाकर पंजाबी बाग राउंडअबाउट से दाएं मुड़कर और जखीरा रोहतक रोड की ओर जाएं। रोहतक रोड से करमपुरा-मोती नगर की ओर जाने वाले वाहन पंजाबी बाग राउंडअबाउट से रिंग रोड की ओर दाएं न मुड़े। वे सीधे जखीरा रोहतक रोड की दिशा में आगे जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालको से अपील की है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। मरम्मत से जुड़ा पहले चरण का काम 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। 9 अक्टूबर तक करमपुरा से कीर्ति नगर (पटेल रोड) की ओर जाने वाले रोड पर ट्रैफिक बंद रहेगा। इसके बाद 10 से 29 अक्टूबर तक कीर्ति नगर (पटेल रोड) से करमपुरा की ओर जाने वाला रोड को बंद किया जाएगा। इस दौरान बंद हिस्से पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। हालांकि, वाहन चालकों को राहत देते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सर्विस रोड पर ट्रैफिक चलता रहेगा।0
0
Report
Advertisement
