icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow2 Feb 2025, 04:23 pm

झांसीः श्री गहोई वैश्य पंचायत का 28 वां सामूहिक विवाह महायज्ञ हुआ संपन्न

Jhansi, Uttar Pradesh:

श्री गहोई वैश्य पंचायत के देखरेख में प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर 28 वाँ आयोजन भगवती पेट्रोल पंप के सामने गई सभागार में संपन्न हुआ। इस आयोजन में वर-वधू और परिजनों के ठहरने, स्थान मंडप, भोजन और विवाह सामग्री की व्यवस्था पंचायत द्वारा निशुल्क रूप से दी गई। इस आयोजन गहोई वैश्य समाज के 7 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला डालकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। विवाह के अतिरिक्त इस आयोजन युवक युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें गहोई वैश्य समाज के सैकड़ो लोगों ने सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में झांसी सदर विधायक रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे l

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top