284002
जेसीआई क्वीन ऑफ झांसी ने किया पूजा शर्मा को किया सम्मानित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बुंदेलखंड प्राईड होटल में चल रहे परंपरा एग्जीबिशन में जेसीआई क्वीन ऑफ झांसी द्वारा आसरा एनजीओ की अध्यक्ष पूजा शर्मा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक कार्यों, महिला एवं गरीबों की मदद के लिए निशुल्क समाजसेवा के लिए मिला। सम्मान प्राप्त करने के दौरान पूजा शर्मा ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। एग्जीबिशन में मौजूद लोगों ने भी पूजा शर्मा की प्रशंसा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अशोक सिंघल जयंती: राम मंदिर निर्माण और सनातन संस्कृति की प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता और भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के संकल्प को अपनी जीवन-साधना बनाने वाले श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। 'राम, राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति' के प्रति समर्पित उनका तपस्वी जीवन सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्र-साधना की अमिट प्रेरणा बना रहेगा।0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश में पर्यटन स्थलों की स्वच्छता का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:विश्व पर्यटन दिवस की प्रदेश वासियों एवं सभी पर्यटन प्रेमियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं。 पर्यटन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक धरोहर एवं विविधताओं को विश्व पटल पर स्थापित करने का सशक्त माध्यम है。 आइए, हम सभी उत्तर प्रदेश सहित देश के पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें तथा 'अतिथि देवो भवः' की भावना को और अधिक सशक्त बनाएं।0
0
Report
बाली सीमा पर पैंथर की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेंगे कारण
Pali, Rajasthan:बाली क्षेत्र के गुड़ा गुमानसिंह की सरहद में मृत मिला पैंथर. पैंथर के मृत मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप. ग्रामीण सुरेंद्रसिंह राणावत ने वन विभाग को दी सूचना. सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम. पैंथर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, कारण अज्ञात. पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के बाद मौत का खुलासा.0
0
Report
Advertisement
208 साल की परंपरा: पाण्डेय परिवार की पुतरियो मेले में धर्म और कला का संगम
Sagar, Madhya Pradesh:208 वर्ष पुरानी मूर्तियों चित्रकला के माध्यम से होता जनजागरण, अनोखी हैं यह प्रदर्शनी। सागर जिले की रहली तहसील के एक छोटे से गाँव काछी पिपरिया में लगभग दो सौ आठ साल पुरानी परम्परा आज भी कायम है। भाद्रपद की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष गाँव में मेला लगता है जिसे पुतरियो के मेले के नाम से जाना जाता है। प्राचीन काल में यहाँ के पाण्डेय family द्वारा प्रारम्भ की गई मूर्तियो की झांकी की परम्परा चौथी पीढ़ी तक बरकरार है। पुराने समय में शिक्षा की कमी व संसाधनों के आभाव में धर्मजागरण मूर्तिकला एवं चित्रकला के माध्यम से झांकियो के द्वारा किया जाता था। लगभग 208 वर्ष पहले स्व. दर्गाप्रसाद पाण्डेय ने काछी पिपरिया गाँव में पुतरियो के मेले की शुरुवात की थी; वे मूर्तिकला एवं चित्रकला में पारंगत थे, उन्होंने लगभग एक हजार मूर्तियो का निर्माण कर अपने निवास को संग्रहालय बना दिया और कृष्ण लीलाओं की झांकियाँ सजाकर धर्मजागरण का कार्य शुरू किया। बाद में उनके पुत्र स्व. बैजनाथ प्रसाद पाण्डेय ने मेले को आगे बढ़ाया, तीसरी पीढ़ी के जगदीश प्रसाद पाण्डेय ने पूर्वजो की परम्परा को संजोकर आज तक इसे बनाए रखा। चौथी पीढ़ी भी पूरी समर्पण के साथ इस कार्य में भागीदारी कर रही है। पाण्डेय परिवार के द्वारा चार पीढ़ियों से झांकियो के माध्यम से धर्मजागरण के साथ व्यसनमुक्ति और गौ पालन का संदेश देने का पुण्य कार्य उनके अपने खर्चे और मेहनत से किया जा रहा है। आधुनिकता के दौर में भी मेले के प्रति लोगों का आकर्षण कायम है और पाण्डेय परिवार इसे आने वाली पीढ़ियों तक जारी रखने का इरादा रखता है।0
0
Report
छतरपुर नगरपालिका सामने शराबियों के तांडव से शहर में उठा सवाल, पुलिस क्या करेगी?
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के नगर पालिका के ठीक सामने शराबियों के तांडव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक कथित तौर पर शराब के नशे में राह चलते लोगों से बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे में धुत युवक सड़क पर आते-जाते राहगीरों को रोककर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट कर रहे हैं। एक युवक बेल्ट निकालकर लोगों पर हमला कर रहा है, जबकि उसके साथी लात-घूंसे चला रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ये पूरी घटना नगर पालिका के सामने हुई, जो शहर का व्यस्ततम इलाका माना जाता है। इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। घटना के बाद छतरपुर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
सुसनेर उपचुनाव में विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज; बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में सियासी घमासान
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा जिले के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। नुक्कड़ सभा में विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को बीजेपी का अप्रत्यक्ष स्टार प्रचारक तक बता दिया। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में कांग्रेस विकास के लिए पैसा कहां से लाएगी। वीओ- सुसनेर में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी के कार्यक्रम में रैपर को बुलाए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए रैपर बुलाया गया, खूब डांस और कॉमेडी हुई... लेकिन इसकी जरूरत नहीं थी, कांग्रेस अपने नेता को ही खड़ा कर देती।विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे जहां जाते हैं, वहां बीजेपी को फायदा होता है। उन्होंने राहुल गांधी को बीजेपी का अप्रत्यक्ष स्टार प्रचारक तक बता दिया। वीओ- इसके बाद विजयवर्गीय ने सुसनेर के कांग्रेस विधायक पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि विधायक उनके पास काम लेकर आते हैं और वे कभी 'ना' नहीं करते, बल्कि उन्हें 'कड़क-मीठी चाय' पिलाते हैं। विजयवर्गीय ने दावा किया कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतकर उनके पास विकास कार्यों के कागज लेकर आएगा, तो वे सभी कागज रख लेंगे और उसे एक बॉक्स देकर सुसनेर जाकर खोलने को कहेंगे। और यहीं विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में चुनावी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप जीतकर आएगा तो विकास के कागज तुरंत मंजूर होंगे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर बॉक्स खोलेगा तो उसमें घंटी मिलेगी विजयवर्गीय ने जनता से सवाल किया— “अब आप देख लो कि आपको विकास करना है या घंटी बजवाना है。” उद्धबोधन - कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री वीओ- सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बीजेपी से प्रदीप सोनी और कांग्रेस से विष्णु पाटीदार मैदान में हैं। मतदान 29 सितंबर को होना है।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती: रेप आरोपी ने दरोगा की पिस्तौल छीनकर चार राउंड फायरिंग की
Shravasti, Uttar Pradesh:कथित घटनाक्रम: यूपी के श्रावस्ती जिले में रेप के आरोपी ने पुलिस को चौंका दिया, जब बरामदगी के दौरान आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी भिनगा में भर्ती कराया गया है। मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र का है। दरअसल, चार दिन पहले भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दस साल की बच्ची के साथ एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद पुलिस व एसओजी टीम ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के साथ उसकी निशानदेही पर वारदात से जुड़े कपड़े बरामद करने पहुंची। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर दरोगा की पिस्टल छीन ली। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर तत्काल इलाज के लिए सीएचसी भिनगा पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। वहीं, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Mainpuri: Sitapur गाँव में दीवार गिरने से चाचा-भतीजा समेत दो की मौत, तीन घायल
Noida, Uttar Pradesh:Mainpuri (Uttar Pradesh): Wall Collapses In Sitapur Village, Uncle And Nephew DEAD, Three Seriously Injured. थाना दन्नाहार क्षेत्र के सीतापुर ग्राम में एक मकान जिसका छप्पर उसके घर वाले ठीक कर रहे थे क्योंकि भारी बारिश का मौसम है कल से ही. उसी छप्पर को ठीक करने के दौरान एक पुरानी दीवार जो कि कमजोर स्थिति में थी उसके गिर जाने से घर के पांच लोगों को इंजरी हुई है. जैसे ही यह सूचना प्राप्त हुई थाना दन्नाहार की पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां पर पुलिस द्वारा सभी अथक प्रयास करते हुए और आसपास के लोगों द्वारा सभी जो इंजर्ड लोग थे उसको निकाल लिया गया।0
0
Report
फरीदाबाद में नमो मैराथन का शुभारम्भ, सीएम नायब सैनी हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुरुआत
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में नशा मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन हरी झंडी दिखाएंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हजारों की तादाद में लोग पहुंचना हुए शुरू कुछ ही देर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुरुआत मौके पर भारी पुलिस बल और तमाम अधिकारी नेता गण रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
वीकेंड पर स्पेशल चेकिंग: तीन सवारी, बिना हेलमेट और टिंटेड ग्लास वालों पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार कहते हैं, "...हम ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाते हैं... हमारे अभियान में उन गाड़ियों को टारगेट किया गया जिनमें गैर-कानूनी तरीके से टिंटेड ग्लास या काली फिल्म लगी थी, जो गलत दिशा में गाड़ी चला रहे थे, गलत तरीके से पार्किंग कर रहे थे, बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे थे और जिन पर तीन लोग सवार थे। यह खास पिकेट एक सामान्य एनफोर्समेंट पॉइंट है। हमने इसे इसलिए लगाया है क्योंकि वीकेंड है, और इस समय अक्सर लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हैं या मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर चलते हैं। ऐसे नियमों के उल्लंघन से जानलेवा दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। हमारा मकसद ऐसी घटनाओं को रोकना है। हम चाहते हैं कि लोग सुरक्षित घर पहुंचें, भले ही इसमें थोड़ा ज़्यादा समय लगे, और वे ट्रैफिक नियमों को समझें और उनका पालन करें."0
0
Report
यूनिवर्सिटी क्षेत्र में ट्रैफिक सुरक्षा के लिए खास ड्राइव, टिंटेड विंडो पर कड़ा उपाय
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: यूनिवर्सिटी इलाके में दिल्ली पुलिस के एक खास राइड प्रोग्राम पर DCP ट्रैफिक K रमेश ने कहा, "आज हम दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, लोकल पुलिस और PCR यूनिट्स के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी इलाके में एक खास ड्राइव चला रहे हैं... हाल की घटनाओं को देखते हुए, हम खास तौर पर टिंटेड (काली) खिड़कियों पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि इनसे सुरक्षा का खतरा होता है। इसके अलावा, हम ट्रिपल-राइडिंग, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसी समस्याओं पर भी कार्रवाई कर रहे हैं..."0
0
Report
दिल्ली-उत्तर भारत में मॉनसून वापसी के बाद मौसम बदला, क्या होगा आगे
Noida, Uttar Pradesh:• दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा 32.5°N/72.5°E, गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज़फ़्फ़रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया और 23.0°N/67.8°E से होकर गुज़र रही है।• उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 25 किमी/घंटा की रफ़्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर तेज़ी से बढ़ा है। आज, 26 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे (IST) यह दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में 26.0°N अक्षांश और 81.3°E देशांतर के पास केंद्रित था। यह फ़ुरसतगंज (उत्तर प्रदेश) से लगभग 30 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) से 50 किमी पूर्व, कानपुर (उत्तर प्रदेश) से 100 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से 100 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और खीरी (उत्तर प्रदेश) से 220 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। इसके अगले 12 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमज़ोर होकर 'वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' (स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र) में बदलने की बहुत संभावना है। • मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फेरिक) की पश्चिमी हवाओं में 'ट्रफ' के रूप में मौजूद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ), जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 78°E देशांतर के साथ 26°N अक्षांश के उत्तर की ओर बढ़ रहा है। Weather Report • दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दिल्ली से 23 सितंबर 2026 को वापसी कर ली है, जबकि इसकी सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर (1971-2019) थी। 2025 में, यह 24 सितंबर 2025 को दिल्ली से वापस चला गया। • 1961 के बाद से, मॉनसून की सबसे जल्दी वापसी 1982 में हुई थी, जब यह दिल्ली से 3 सितंबर को वापस चला गया था और सबसे देर से वापसी 2013 में हुई थी, जब यह 17 अक्टूबर को वापस गया था। • इस साल, मॉनसून ने दिल्ली में 2 जुलाई, 2026 को दस्तक दी, जबकि इसकी सामान्य शुरुआत की तारीख 27 जून (1961-2019) थी। • 23 सितंबर तक, 1 जून 2026 से दिल्ली (सफदरजंग) में 728.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 629.7 मिमी होती है। असल बारिश सामान्य बारिश से 16% ज़्यादा है, जो 'सामान्य बारिश' की श्रेणी में आती है (अंतर 19% से -19% तक)। पिछला मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19-23°C और अधिकतम तापमान 28-29°C के बीच रहा। • कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य से बहुत कम (-5.1°C या उससे कम) रहा। • दिल्ली में उत्तर-पूर्वी हवाएं 20-25 किमी/घंटा की गति से चलीं, और दिन के समय पालम में हवा की गति झोंकों के साथ 30-33 किमी/घंटा तक पहुंच गई।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में भारी बारिश के बाद जलमग्न इलाकों का सांसद रवि किशन ने निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): Gorakhpur MP Ravi Kishan Inspects Waterlogged Areas Across City Following Heavy Rainfall / Visuals गोरखपुर, उत्तर प्रदेश | भारी बारिश के बाद गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने शहर के जलमग्न इलाकों का निरीक्षण किया। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "...15 से 19 साल में कभी किसी ने ऐसी बरसात नहीं देखी... पूरे शहर में काफी पानी भर गया। अब पानी काफी जगह से उतर रहा है... प्रशासन की तैयारी हमेशा रहती है... महादेव से प्रार्थना है कि बरसात न हो और अगर बरसात नहीं होती है तो यह कल-परसों तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। अगर बरसात होती है तो आप सभी लोग कृपया बचें और घर से न निकलें...आकाशीय बिजली भी गिर रही है। कैंपियरगंज में पेड़ गिरने से 3 लोगों की मौत हुई है। उनके परिवार के प्रति संवेदना है... हम लोग 24 घंटा मुस्तैद हैं, प्रशासन मुस्तैद है तो पैनिक होने की जरूरत नहीं है..." दीपक मीणा ने कहा, "...पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी और लगभग सभी जगह पर बहुत तेज बारिश और वज्रपात की घटनाओं की चेतावनी थी। कल से लगातार बारिश हो रही थीअगर देखा जाए तो 2:00 बजे से 6:00 बजे के बीच में बहुत ज्यादा मूसलाधार बारिश हुई। इस वजह से कैंपियरगंज में 3 लोगों की मृत्यु हुई। बांसगांव में भी पेड़ गिरने से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई। कुल 4 लोगों की मौत हुई है... सभी जगह पर एंबुलेंस तैनात की गई है ताकि कहीं पर भी देरी न हो... अब चूंकि मूसलाधार बारिश हुई है तो कुछ जगह पर पानी भरा है मगर लगातार पंपिंग स्टेशन अपना काम कर रहे हैं... हम लोगों ने महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। राहत कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो सभी अपने-अपने इलाकों में तैनात रहेंगे। सभी अलर्ट मोड पर हैं..."0
0
Report
दारा सिंह चौहान ने अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा पर तंज, विपक्ष कमजोर
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में एक निजी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे। इस दौरान ज़ी मीडिया से खास बातचीत में मंत्री दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी 'पीडीए रथयात्रा' पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव की रथयात्रा पर तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि सपा अध्यक्ष की हालत ऐसी हो गई है जैसे 'सिर मुड़ाते ही ओले पड़ गए'। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन अभी पूरी तरह से मजबूत भी नहीं हुआ था कि दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर होने लगे हैं। और उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह गठबंधन बहुत अच्छा नहीं चलने वाला है। वहीं राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तब ईवीएम और चुनाव आयोग ठीक रहते हैं लेकिन हारने पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के ये सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।0
0
Report
एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत
Etah, Uttar Pradesh:एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुद को गोली मारी, गोली लगने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, युवक की मौत से परिजनों में मचा koheram, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कोतवाली नगर पुलिस, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, युवक की आत्महत्या करने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नई बस्ती स्वर्णपुरी का मामला0
0
Report
Advertisement
