झांसी के इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा की धर्मपत्नी पूनम शर्मा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकेश पांडे सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ट्राय सागा-2026: राजस्थान के राजसमंद में जल खेलों का धमाकेदार आगाज़, एथलीटों का दमखम
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद झील की ऐतिहासिक नौ चौकी पाल पर 'ट्राय सागा-2026' एंड्योरेंस स्पोर्ट्स फेस्टिवल का धमाकेदार आगाज़, देश भर के एथलीट ने दिखाया दमखम, बचाव कार्यों के लिए 2 पोंटून बोट और 2 हाई-स्पीड रेस्क्यू बोट तैनात रही राजसमंद आज ऐतिहासिक राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर सुबह 8 बजे तैराकी प्रतियोगिता के साथ तीन दिवसीय एंड्योरेंस स्पोर्ट्स फेस्टिवल 'ट्राय सागा-2026' का शानदार आगाज़ हुआ, जिसमें राजसमंद जिले सहित देशभर से पहुंचे नामी एथलीटों ने हिस्सा लिया। तैराकी प्रतियोगिता के दौरान बचाव कार्यों के लिए 2 पोंटून बोट और 2 हाई-स्पीड रेस्क्यू बोट तैनात रहीं। विवरण: तैराकी स्पर्धा में 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 500 मीटर, 1000 मीटर, 1500 मीटर और 1900 मीटर की विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जहां खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शेड्यूल: 2 अक्टूबर राजसमंद में तैराकी, 3 अक्टूबर उदयपुर में साइक्लिंग, 4 अक्टूबर उदयपुर में रनिंग। तैराकी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से संवाददाता श्याम बिश्नोई ने बातचीत की।कौशल किशोर बोले: यूपी भाजपा में बेटे को जिम्मेदारी मिलने से नाराज नहीं
Noida, Uttar Pradesh:कौशल किशोर पूर्व केंद्रीय मंत्री बेटे विकास किशोर को यूपी भाजपा में जिम्मेदारी देने पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर नाराज़गी का मामला न पहले था और न अब है। मैं भाजपा का सदस्य हूं और परिवार का हिस्सा हूं ऐसे में ना तो मैं किसी दूसरे दल में संपर्क किया और ना ही मैं कहीं जा रहा हूं मेरा परिवार भाजपा के साथ हमेशा रहेगा।औरैया पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, मिले हथियार
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में औरैया पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना पर मिली बड़ी कामयाबी , पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ , पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाते हुए एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार , पुलिस ने मौके से 19 निर्मित तमंचे और 12 अर्धनिर्मित तमंचों के साथ 16 जिंदा कारतूस और 16 खोखा कारतूस समेत अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ किया गिरफ्तार ।
यूपी के औरैया जनपद में थाना दिबियापुर पुलिस और sog टीम को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली कि ग्राम मलकापुर के खेतों में बने ट्यूबेल के पास एक व्यक्ति के द्वारा शस्त्र बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है । मुखबिर की सटीक सूचना मिलने पर दिबियापुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मलकापुर ग्राम के खेतों में बने हुए ट्यूबवेल पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि अभियुक्त के द्वारा ट्यूबवेल के लिए लगाए गए बिजली विभाग के द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर से डायरेक्ट तार डालकर विद्युत चोरी करके अवैध शस्त्र निर्माण कार्य कर रहा था ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर दिबियापुर थाना पुलिस और sog टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मलकापुर के खेत में बने ट्यूबवेल के पास बिजली की चोरी करते हुए अवैध शस्त्र निर्माण कार्य करते हुए अभियुक्त विनोद कुमार राजपूत निवासी को गिरफ्तार किया ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से 19 तमंचे निर्मित जिसमें 14 अदद तमंचे 315 बोर , 2 अदद तमंचे 12 बोर , 2 अदद अधिया तमंचे 315 बोर , 1 अदद अधिया 12 बोर बरामद हुए । इसके साथ साथ 12 अर्धनिर्मित तमंचे , 16 जिंदा कारतूस 315 बोर , 16 खोखा कारतूस 315 बोर , 4 जिंदा कारतूस 12 बोर , 2 खोखा कारतूस 12 बोर , 12 लोहे की नाल , 1 ग्लाइडर मशीन , 1 ड्रिल मशीन , 30 स्प्रिंग , 6 ट्रिगर,समेत वेल्डिंग मशीन , डाई हथौड़ा आदि बरामद किया ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर दिबियापुर थाने में मुकद्दमे पंजीकृत है , इसके साथ ही साथ यह भी जानकारी जुटाई जा रही है इस अभियुक्त के और कौन कौन साथी है ? और यह तमंचे कहां कहां जनपदों में बेचता था ।
बाइट - अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक औरैया
