icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow16 Sept 2024, 10:46 am

झांसी में धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, मुस्लिम समुदाय ने मनाया बारावफात पर्व

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी के प्रेमनगर में हर साल पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी भव्य तरीके से मनाया जाता है। इस साल भी मुस्लिम समुदाय ने इस पर्व को धूमधाम से मनाया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने अकीदत के साथ सिर पर टोपी पहनकर और हरे इस्लामी परचम लेकर हिस्सा लिया। बच्चें, बूढ़े और नौजवानों ने उत्साहपूर्वक जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह लंगर का आयोजन किया गया। आयोजकों ने इस जुलूस की व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी संभाली।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

जयपुर में गुमशुदा युवक महेश चंद शर्मा का शव मिला; परिवार हत्या-अपहरण की मांग

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu हांडीपुरा की पहाड़ी पर गुमशुदा युवक की लाश मिलने का मामला परिजनों और आक्रोशित लोगों ने ब्रह्मपुरी थाने का किया घेराव 11 अक्टूबर से गुमशुदा महेश चंद शर्मा का अधजला शव आज पहाड़ी पर मिला था महेश चंद को आखरी बार रामगढ़ मोड़ पर देखा गया था उसके बाद आज शव मिला परिजनों ने अपहरण और महेश की हत्या करने की आशंका जताई वहीं लोगों ने मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा, संविदा पर आश्रित को नौकरी पीड़ित परिवार को एक डेयरी का बूथ आवंटन करने की मांग रखी इसके साथ ही गुमशुदा मामले की जांच करने वाले अधिकारी को हटाने, मामले की जांच आईपीएस स्तर के अधिकारी से कराने की भी मांग रखी मौके पर पहुंचे जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा ने आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की प्रदर्शन कार्यों से वार्ता हुई वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच सहमति बनी, उसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया
0
0
Report

बांदा के पिंडदान गांव में दो भाई-बहन की मौत, जहरीले जंतु के काटने से आशंका

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में मौत के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, विसरा को प्रिजर्व कर अग्रिम जांच हेतु फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। घटना मरका थाना क्षेत्र के पिंडदान गांव की बताई जा रही है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि सीएचसी बबेरु से थाना मरका पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिंडारन के दो सगे भाई बहन गंभीर अवस्था में अस्पताल लाए गए थे जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि किसी जहरीले जन्तु के काटने से उनकी मृत्यु हुई है। पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही करते हुए विसरा को प्रिजर्व किया गया है जिसे अग्रिम जांच हेतु फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। फॉरेंसिक लैब से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में विशेष पुनरीक्षण कैंप से मतदाता सूची अपडेटिंग अभियान तेज

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से हैं। जहां गोंडा जिले के 2978 बूथों पर आज निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम प्रियंका निरंजन के पहल पर एक साथ विशेष कैंप का आयोजन किया गया था। जहां विशेष कैंप में पहुंचकर एक-एक मतदाताओं ने SIR दौरान अपने छूटे हुए मतदाता सूची से नाम को जुड़वाने का काम किए है। वहीं काफी संख्या में नए मतदाताओं ने भी मतदाता बनने के लिए अपना फॉर्म भरा है डीएम ने हारीपुर कम्पोजिट विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालपुर प्रथम सहित पांच बूथों का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात कर्मचारी को दिशा निर्देश दिया है। ताकि कोई मतदाता छूटे नहीं जिन लोगों वोटर लिस्ट नाम नहीं उनका फॉर्म भरकर सभी नाम जोड़ने कार्य करे। जिसके तहत जिले सभी मदतान केंद्रों पर बीएलओ मतदाता सूची को छूटे हुए लोगों के नाम सहित वोटर लिस्ट दुरुस्तीकरण में जुटे है। वीओ- वही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मीडिया से बात करते कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जो विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हुआ था। उसके पश्चात यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है कि यदि कोई मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया हो, तो उसके लिए यह हमारा लगातार जो विशेष अभियान है। वो चल रहा है और दो विशेष कैंप दो तिथियों में 17 और 24 तारीख को आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर रहेंगे। हेल्प डेस्क बनाएंगे। यदि कोई भी मतदाता अपना फॉर्म भरना चाहता है तो खुद भी ऑनलाइन भर सकता है।अपने बीएलओ को दे सकता है भरकर या बूथों पर आकर खुद फॉर्म भर सकता है। निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी सभी का और हमारा भी यही उद्देश्य है कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे और अपने मताधिकार से वंचित न रहे। वही जिलाधिकार ने जनता से अपील किया कि मेरी सभी से यही अनुरोध है। सम्मानित मतदाताओं से अनुरोध है गोंडा जनपद के यदि किसी का नाम छूट गया है और उन्हें जुड़वाना है। अपना पता परिवर्तन कराना है या किसी का नाम गलत है। वह हटवाना है। इन सभी को लेकर आप लोग अपने बीएलओ से संपर्क करें। अपने बूथों पर जाएं और जो भी फॉर्म हो उसको भरकर अपनी मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध रखें。 बाइट- प्रियंका निरंजन- डीएम गोंडा。
0
0
Report

27 अक्टूबर को वैश्य समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन,शक्ति प्रदर्शन से विधानसभा चुनाव साधने की तैयारी।

AKAnand Kumar SinghFollow35m ago
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। वैश्य समाज अब राजनीतिक भागीदारी को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने की तैयारी में है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आगामी 27 अक्टूबर को रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में होने वाले राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को लेकर महराजगंज में प्रदेश अध्यक्ष प्रभात साहू के प्रतिष्ठान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। वैश्य समाज महासम्मेलन के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर राजनैतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग करेगा। जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के माध्यम से राजनीतिक दलों से समाज की उचित हिस्सेदारी की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि रायबरेली जनपद में वैश्य समाज की 14 उपजातियां व 20 प्रतिशत आबादी है। इसके मद्देनजर राजनैतिक प्रतिनिधित्व में समाज को उसकी आबादी के अनुरूप भागीदारी मिलनी चाहिए।वहीं, विजय रस्तोगी ने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी वैश्य समाज को टिकट देकर उचित प्रतिनिधित्व देगी, समाज उसका समर्थन करने पर विचार करेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से समाज की भागीदारी को गंभीरता से लेने की बात कही।अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि वैश्य समाज को सामाजिक एकता के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी भागीदारी मजबूत करनी होगी। समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता में है। राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जरिए समाज की आवाज को व्यापक मंच पर उठाया जाएगा, ताकि राजनीतिक दल वैश्य समाज की अपेक्षाओं और प्रतिनिधित्व की मांग पर गंभीरता से विचार करें।उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।आयोजकों ने बताया कि रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में होने वाले राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।इस दौरान आलोक गुप्ता, डॉ. जे.के. गुप्ता, संतोष साहू, आर.बी. वैश्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जनता मजदूर कॉलोनी में युवक पर चाकू हमला; हालत बिगड़ने पर रेफर

New Delhi, Delhi:जनता मजदूर कॉलोनी में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। हमले में युवक घायल हो गया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत देखकर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि आरोपी उसे घर से बुलाकर लाया था और उसी पर चाकू से हमला किया गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी पहले उसकी गली में भी रहता था। मौके पर मौजूद दो युवकों ने बीच-बचाव कर युवक की जान बचाई, अन्यथा हमला बदतर हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे की वजह समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। आगे के तथ्यों और आरोपी के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आज पर्यटकों के लिए खुला; जंगल सफारी और साइक्लिंग व्यवस्था

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आज से पर्यटकों के लिए खुल गया है वाल्मीकी टाइगर रिजर्व का मांगुराहा वन क्षेत्र में आज पर्यटकों ने जंगल सफारी किया पर्यटकों ने आज हिरण का दीदार किया चार महीने के इंतजार के बाद पर्यटक को जंगल सफारी के साथ प्रकृति का नजदीक से दीदार करेंगे जंगल सफारी के दौरान पर्यटक बाघ भालू हिरण जंगली भैंसा तेंदुआ वन्यजीवों का दीदार करेंगे मांगुराहा वन क्षेत्र के रेंजर अंशुमान कुमार ने बताया कि अबकी बार पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है साइक्लिंग की भी व्यवस्था की गई है पर्यटक सपरिवार मांगूराह वन क्षेत्र में आए जंगल सफारी का आनंद ले वन्यजीवों को देखे उसके लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व ने खास व्यवस्था की है
0
0
Report

विस्थापितों के हित के लिए वित्त मंत्री की बैठक, BSL और जमीन वापसी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में विस्थापितों और प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन की हुई वार्ता में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमलेश हुए शामिल। वार्ता के दौरान मंत्री बीएसएल प्रबंधन पर बिफरे कहा हर हाल में विस्थापितों को देना होगा नियोजन। जमीन राज्य सरकार की ऐसे में BSL के पास सरप्लस जमीन को भी करे राज्य सरकार और रैयत को वापस। सर्किट हाउस में वार्ता विफल होने के बाद मंत्री बिफरे और टूटन गार्डन में विस्थापितों के चल रहे धरना स्थल पर जाकर दो घंटे के सांकेतिक धरना पर बैठ गए। इस दौरान 8 दिनों से भूख हड़ताल कर रही विधायक श्वेता सिंह सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमलेश भी रहे मौजूद। बताते चले कि विस्थापित अप्रेंटिस संघ के बैनर तले विस्थापित पिछले 8 दिनों से भूख हड़ताल है जहां इस भूख हड़ताल में कांग्रेस बोकारो विधायक श्वेता सिंह सहित पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी सह भाजपा नेत्री एंजेला भी शामिल है। एक तरफ 8 दिनों की भूख हड़ताल तो दूसरी तरफ बोकारो स्टील प्लांट के सभी 12 गेट को आज जाम कर दिया गया। ऐसे में इस आंदोलन में त्रिपक्षीय वार्ता कर मामले के समाधान को लेकर खुद झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो भी बोकारो पहुंचे जहां बोकारो जिला प्रशासन और बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन के साथ साथ विस्थापित प्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में करीब तीन घंटे का मैराथन बैठक हुआ। इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद मंत्री जी बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन पर बिफर गए और कहा कि BSL प्रबंधन विस्थापितों के साथ अन्याय कर रही है। जहां अपना घर बार प्लांट के निर्माण के लिए देने वाले आज दर दर की ठोकरें खा रहे है। उन्होंने कहा कि जमीन सरकार की है ऐसे में झारखंड के नियोजन नीति के आधार पर विस्थापितों को नियोजन देना होगा नहीं तो पूजा बाद वो खुद विस्थापितों के हक अधिकार को लेकर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि BSL 32 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण उस समय किया था जो सरप्लस जमीन है ऐसे में जिन उद्देश्यों से जमीन लिया गया है वो पूरा नहीं हो रहा है तो ऐसे जमीनों को राज्य सरकार और रैयतों को वापस कर देना चाहिए। उन्होंने पिछले आंदोलन के दौरान प्रेम महतो की मौत को हत्या बताते हुए कहा कि जिनपर प्रेम महतो के हत्या का आरोप लगा है उसकी गिरफ्तारी 3 दिनों के भीतर हो और उसके लिए मैने बोकारो एसपी को कहा है। वहीं भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल भाजपा को लोकसभा चुनाव में विस्थापित याद आते है। उन्होंने कहा कि BSL प्रबंधन कोई निर्णय ले नहीं तो इससे बड़ा आंदोलन होगा। वही BSL प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी करके आज के विस्थापित बंदी 30 करोड़ के नुकसान की बात कही है। बाइट -- राधाकृष्ण किशोर, वित्त मंत्री झारखंड सरकार।
0
0
Report

जमलू के लछुआड़ में रास्ता विवाद पर हिंसक भिड़ंत, 8 घायल

Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी- डंडा वह ईंट- पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से भी चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को इलाज के लिए शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से गणेश यादव और उनके पुत्र रामाशीष यादव, मनीष कुमार और पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से बिराइंची यादव और उनके भाई जमुना यादव, पुत्री कंचन कुमारी व काजल कुमारी घायल हुई है। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एक पक्ष से घायल गणेश यादव ने बताया कि वह अपना मकान बनाने के दौरान 7 फीट का रास्ता छोड़े थे, ताकि पीछे के लोग उस रास्ता से बाहर निकल सके, पहले तो उक्त रास्ता में खिड़की और दरवाजा देने से बिराइंची यादव सहित अन्य लोगों के द्वारा जबरन रोका गया था, जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी तो मामला सुलह हो चुका था और उक्त रास्ता पर वे दरवाजा खिड़की खोल भी थे, लेकिन अब रास्ता के जमीन पर छज्जा देने से मना किया जा रहा है और बलपूर्वक गाली- गलौज किया जाता है। इसी रंजिश में उक्त लोगों के द्वारा मारपीट की गई है, जबकि दूसरे पक्ष से घायल बिराइंची यादव ने आरोप लगाया है कि उनका घर पीछे है और उक्त लोगों द्वारा रास्ता से निकलने नहीं दिया जाता है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top