झांसी में जेल मंत्री ने किया कारागार का निरीक्षण
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने झांसी जिला कारागार का निरीक्षण किया था। उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत की और उन्हें उपहार वितरित भी किए। साथ ही एक बंदी, जो पैसे के अभाव में रिहा नहीं हो पा रहा था, उसकी रिहाई के लिए मंत्री ने स्वयं पैसे जमा किए और जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने जेल की सभी बैरकों का भी निरीक्षण किया और कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
