Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झांसी में मोबाइल टावर से 10 लाख के इंस्ट्रूमेंट चोरी वहीं 9 हुए गिरफ्तार

Aug 11, 2024 05:42:15
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी में सीपरी बाजार थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने मोबाइल टावरों से नेट की स्पीड बढ़ाने वाले 5 इंस्ट्रूमेंट चुराने वाले गिरोह के 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनकी कीमत 10 लाख रुपये है। एसपी सिटी ने बताया कि मोबाइल टावरों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते पुलिस को वर्कआउट के लिए लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर रोड पर घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया गया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 21, 2026 10:41:50
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से यहां चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज 23 फरवरी से होने जा रहा है लीग के सफल आयोजन के लिए मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है आयोजन समिति के अनुसार इस बार प्रतियोगिता को और अधिक पेशेवर बनने पर विशेष ध्यान दिया गया है रंगीन ड्रेस और सफेद बाल का जलवा दर्शकों के लिए रोमांच लेकर आएगा। प्रतियोगिता में कुल 12 टीम में भाग लेंगी प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी शामिल होंगे हर टीम के साथ कोच और मैनेजर भी नियुक्त किए गए हैं मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग मैच के उद्घाटन और फाइनल मुकाबले में चौके और छक्के पर चीयर गर्ल्स डीजे की धुन पर टीमों का उत्साह बढ़ाएंगी। इस लीग में शामली और सहारनपुर के उभरते हुए प्रतिमान खिलाड़ी भी विभिन्न टीमों में शामिल किए गए हैं। लीग में भाग लेने वाली टीमों में अंबा वॉरियर्स, बिंदल स्ट्राइकर,क्रिकगिरी चैंप्स, देवभूमि रॉयलस , सिल्वर टोन पैंथर्स, सिल्वर्टोन टाइगर्स, आईपीएल राइडर, मेडिकल मैवेरिक्स, टिहरी फोल्कंस, वसुंधरा सुपर किंग्स क्रिस्टल बालाजी टाइटस एवं भवानी लायंस जैसी टीम में हिस्सा ले रही है। इस प्रीमियर लीग के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है। इस प्रीमियर लीग में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे 12 मार्च में दोनों सेमीफाइनल मुकाबले होंगे 13 मार्च को फाइनल मैच आयोजित किया जाएगा होली के पर्व के दिन कोई मैच नहीं खेला जाएगा। आपको बता दे की पिच की विशेष तैयारी भी की गई है स्पोर्ट स्टेडियम में संयुक्त सचिव ओम देव सिंह के निर्देशन में तथा बीसीसीआई पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान द्वारा पिछले एक महीने से पांच नई पिच तैयार की गई है लीग में 12 टीमों को दो पूल में बांटा गया है कुल 33 मैच इस लीग में खेले जाएंगे ब्रांड एंबेसडर के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भुवनेश्वर कुमार भी जुड़े हुए हैं इसके साथ ही पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी भी सेमीफाइनल और फाइनल में अंपायरिंग करते नजर आएंगे यूपीसीए पैनल के अंपायर रवी कौशिक मोहम्मद शाहिद पलक शर्मा स्कोरर अपूर्व यादव और हरीश चौहान को नियुक्त किया गया है एंटी करप्शन अधिकारी शुची कौशिक होगी। इस टूर्नामेंट में फाइनल विजेता को ढाई लाख की नकद राशि दी जाएगी साथ ही प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच और फील्डर ऑफ़ द मैच का इनाम भी दिया जाएगा फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच 5000 रु दिए जाएंगे बेस्ट बेट्स मैन और बेस्ट बॉलर को भी 5000/5000 का इनाम दिया जाएगा मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग मैच के उद्घाटन और फाइनल मुकाबले में चौके और छक्के पर चीयर गर्ल्स डीजे की धुन पर टीमों का उत्साह वर्धन भी किया जाएगा। इस लीग में शामली और सहारनपुर के उभरते हुए प्रतिभाव खिलाड़ी भी विभिन्न टीमों में शामिल किए गए हैं
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 10:40:12
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को खाद्य निरीक्षक डॉ. अंकिता यादव ने फतेहपुर क्षेत्र की खोया मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. अंकिता यादव ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित खोया मंडी में खोया, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की। उन्होंने कई दुकानों से खोया के नमूने लिए, उन्हें विधिवत सील किया और जांच के लिए निर्देश दिए कि वे केवल मानकों के अनुरूप ही खाद्य सामग्री बेचें, अन्यथा नियम उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अंकिता यादव ने बताया कि त्योहारों के समय मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती हैं, जिसके कारण विभाग द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि जांच रिपोर्ट में नमूने फेल पाए जाते हैं, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य निरीक्षक ने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे खुले और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की खरीद से बचें और किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना विभाग को दें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य बाजारों और मंडियों में भी इसी तरह का निरीक्षण अभियान जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 10:38:55
Nautan, Bettiah, Bihar:झाखरा प्लस टू में प्रशिक्षण के नाम पर खानापूर्ति । ---- शुक्रवार को 12:30 तक नहीं हुआ प्रशिक्षण कार्य शुरू। फोटो नौतन / बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के छह सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्य शूरू हुआ है । जों प्रशिक्षण संकुल स्तर पर परियोजना परिषद के निर्देशानुसार पुर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित करना है।जबकि शुक्रवार को झाखरा संकुल के प्रशिक्षण केंद्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12: 30 बजे तक संचालित नहीं होने का मामला प्रकाश में आया है।इस बावत पंचायत की मुखिया प्रतिमा देवी ने बताया कि प्रशिक्षण के संबंध में पुर्ण में सुचना प्राप्त हुई थी।लेकिन झाखरा संकुल में प्रशिक्षण कार्य कब शुरू हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिली है । ग्रामीणों के विरोध के बाद 1 बजे से आनन-फानन में प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण कार्य शुरू किया गया है। जबकि प्रशिक्षण केंद्र पर लगे बैनर में समय सारणी और दिनांक अंकित नहीं किया गया था। वहीं इस संबंध प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेयाज अहमद ने बताया कि शिकायत मिली है । इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।।
0
comment0
Report
OTOP TIWARI
Feb 21, 2026 10:37:55
Surajpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन सूरजपुर में भव्य तरीके से मनाया गया, मुख्यमंत्री के प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट करते हुए प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी के नेतृत्व में BJP कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा ने विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है. इस मौके पर प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज में मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की. इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया, और उन्होंने बजरंगबली से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उनकी दीर्घायु होने की कामना की.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 21, 2026 10:37:38
Noida, Uttar Pradesh:9 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सियासत भी देखने को मिल रही है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहना है कि कम समय होने का लेकर सवाल उठा रहे हैं । वही उनका कहना है कि जनता के सवालों का भी जवाब सरकार को देना चाहिए । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि सरकार सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है हर सवाल का जवाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दिया जाएगा मगर कांग्रेस पार्टी को जनहित के मुद्दों को सदन में उठाना चाहिए सिर्फ हंगामा करके सदन का समय बर्बाद नहीं करना चाहिए उनका कहना है कि सरकार कांग्रेस पार्टी के सवाल का जवाब सदन में जरूर देगी बाइट गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बाईट हनी पाठक प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 21, 2026 10:37:30
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Feb 21, 2026 10:37:15
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में चोरों ने भगवान के मंदिर को अपना निशाना बनाया है, मंदिर के तालों को तोड़कर मूर्तियों के सोने-चाँदी के मुकुट और जेवरातो को चोरी कर लिया साथ ही मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी हुई करीब 60 हजार रुपये की नगदी भी चुरा ले गये। घटना जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाँसी कस्बे के हजारिया महादेव हनुमान मंदिर का मामला है। बताया जा रहा है आज सुबह जब पुजारी मंदिर में पहुँचा तो उसने मंदिर के तालों को टूटा हुआ पाया, जिसके बाद जब उसने देखा कि मंदिर में विराजमान मूर्तियों के गहने मुकुट, दानपेटी की नगदी आदि गायब हैं, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी,जिस सूचना को पाकर मौके पर पहुँची पुलिस चोरी का पता करने के लिये जांच करते हुये कार्यवाही में जुट गई है।
85
comment0
Report
Feb 21, 2026 10:37:04
Nautan Dube, Bihar:90 लीटर देशी शराब बरामद, कई उपकरण हुए जब्त, कारोबारी फरार नौतन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खड्डा पंचायत स्थित चंद्रावत नदी के किनारे से करीब 90 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ शराब बनाने के कई उपकरणों को जब्त किया है। हालांकि इस दौरान पुलिस की भनक मिलते ही कारोबारी शराब व उपकरण छोड़ फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. रुशतम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़े पैमाने पर खड्डा चंद्रावत नदी के किनारे देशी शराब बनाया और बिक्री किया जाता है। बताया कि सुचना के सत्यापन व कार्रवाई हेतु एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। और शराब बनाने के कई उपकरणों के साथ 90 लीटर देशी शराब जब्त कर लिया गया। इस दौरान पुलिस की भनक पर कारोबारी शराब व उपकरण छोड़ फरार हो गए थे। पदाधिकारी ने बताया कि कारोबारियों की पहचान कर ली गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 21, 2026 10:35:08
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, AI समिट में बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन अमरोहा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट के गेट नंबर एक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि AI समिट के दौरान दिए गए बयान से राष्ट्र की छवि धूमिल हुई है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर पहुंचकर जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्र की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी ने कहा कि देश की गरिमा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी आवाज बुलंद करती बाइट शुभम चौधरी जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 21, 2026 10:34:24
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर - राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU), जोधपुर का 18वां दीक्षांत समारोह शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधि जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और युवा कानूनविदों का मार्गदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि सूर्यकांत (मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ) थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता और विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विजय बिश्नोई उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा ने की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून जर्नल पर ट्रेड, लॉ एंड डेवलपमेंट और इंडियन जर्नल ऑफ आर्बिट्रेशन लॉ (IJAL) जैसे आधा दर्जन से अधिक किताबों का विमोचन भी किया गया। समारोह में दौरान कुल 176 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जिसमें स्नातक (UG): 124 विद्यार्थी, स्नातकोत्तर (PG): 49 विद्यार्थी, पीएचडी (PhD): 03 शोधार्थी एवं 24 गोल्ड मेडल दिए गए। कानून तैयार उत्पाद नहीं, बल्कि निरंतर विकसित होने वाली प्रक्रिया है -सीजेआई सूर्यकांत दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि सीजेआई सूर्यकांत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप अपनी डिग्रियों के साथ इस हॉल से बाहर निकलेंगे, तो मेरा आप सभी से एक विनम्र और दृढ़ आग्रह है कि आप एक भ्रम से दूर रहें। वह भ्रम क्या है? यह विश्वास कि आपने जो कानून पढ़ा है, कानून कोई स्थिर इमारत नहीं है? जिसके सिद्धांत हमेशा के लिए सिद्ध हो चुके हों। उन्होंने ओलिवर वेंडेल होम्स को उद्धृत करते हुए कहा कि कानून का जीवन तर्क नहीं, बल्कि अनुभव रहा है। उन्होंने जोर दिया कि बदलाव कानून की बाधा नहीं, बल्कि उसका लाइफ ब्लड है। सीजेआई ने अपने संबोधन की शुरुआत जोधपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर मेहरानगढ़ किले का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे यह किला मरुस्थल की हवाओं में सदियों से मजबूती से खड़ा है, वैसे ही कानून भी समाज को अराजकता और असमानता से बचाने का एक किला है। दुष्यंत कुमार की पंक्तियाँ याद रखें फटेहाल है? मगर झोले में उसके पास कोई संविधान है? यही आपकी असली शक्ति है। आप बंद किले के रक्षक नहीं, खुले लोकतांत्रिक मंच के शिल्पी बनें। विस्तार की ओर बढ़ता संस्थान न्यायाधीश संदीप मेहता ने विश्वविद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए बताया कि सेंटर फॉर एक्सीलेंस पर काम शुरू हो चुका। भविष्य के इनोवेटिव कोर्सेज के लिए लगभग 100 एकड़ जमीन की पहचान कर राज्य सरकार से आवंटन का अनुरोध किया गया है। चाहे आप कॉरपोरेट क्षेत्र, नीति-निर्माण या वकालत का मार्ग चुनें, अपने मूल्यों और पेशेवर नैतिकता को कभी न छोड़ें। विशेष रूप से वकालत का क्षेत्र धैर्य और साहस की मांग करता है, परंतु दीर्घकाल में यही मार्ग व्यक्तित्व को गहराई और दृढ़ता प्रदान करता है। आप इस संस्थान के उज्ज्वल सितारे हैं—आपकी सफलता ही इसकी सच्ची उपलब्धि होगी। बाइट सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट बाइट संदीप मेहता न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Feb 21, 2026 10:33:51
Keonjhar, Odisha:ଜିଲ୍ଲା କୃଷି ଅଧିକାରୀ ଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟରେ ଧାରଣାଦେଲେ ଚାକିରୀ ଆଶାୟୀ ଆଙ୍କର:-ନିଯୁକ୍ତି ପ୍ରଦାନ ନେଇ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ କୃଷି ଅଧିକାରୀ ଙ୍କୁ ଦାବିପତ୍ର ଦେବାର ୧୩ଦିନ ମଧ୍ୟରେ କୌଣସି ପଦକ୍ଷେପ ନିଆଯାଇନଥିବରୁ ଆଜି ଚାକିରୀ ଆଶାୟୀ ପ୍ରାର୍ଥିମାନେ କୃଷି ଅଧିକାରୀ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ଆମରଣ ଅನସନ ଧାରଣାରେ ବସିଛନ୍ତି।ଓଡିଶା ହାଇକୋର୍ଟ ଦେଇଥିଵା ଆଦେଶକୁ ସଠିକ୍ ଭାବେ ପୁଣି ବିଚାର କରି ଗ୍ରାମ୍ୟ କୃଷି କର୍ମଚାରୀ ପଦବୀରେ ନିଯୁକ୍ତି ପାଇଁ ବିଭାଗୀୟ ସଚିବ ଓ ନିର୍ଦେଶ ଙ୍କ ସହ ମରାମର୍ଶ କରି ୭ଦିନ ମଧ୍ୟରେ ନିଯୁକ୍ତି ତ୍ବାରାନ୍ବିତ କରାଯିଵାକୁ ଏମାନେ ଗତ ୬ରେ ଦାବିପତ୍ର ଦେଇ ପଦକ୍ଷେପ ନିଆଯିବାକୁ ଅବଗତ କରିଥିଲେ।ତେବେ ଇତିମଧ୍ୟରେ କୈାଣସି ସମାଧାନ କରାନଥିବାରୁ ଚାକିରୀ ଅାଶାୟୀ ପ୍ରାର୍ଥୀ ଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ତୀବ୍ର ଅସନ୍ତୋଷ ପ୍ରକାଶ ପାଇଵା ସହ ଧାରଣାତ୍ମକ ପନ୍ଥା ଗ୍ରହଣ କରିଛନ୍ତି ଓ ତାଙ୍କ କଥା ନଶୁଣିଲେ ଆତ୍ମହତ୍ୟା ର କରିବାର ଚରମ ନିଷ୍ପତ୍ତି ନେବେ ବୋଲି କହିଛନ୍ତ ଆନ୍ଦୋଳନକାରୀ。 ବାଇଟ (୧)-ଅଭିଯୋଗକାରୀ ବାଇଟ (୨)-ଅଭିଯୋଗକାରୀ ବାଇଟ (୩) ପୃଥ୍ଵୀରାଜ ମଣ୍ଡଳ ( ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ କୃଷି ଅଧିକାରୀ )
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Feb 21, 2026 10:33:20
Chowk, Uttar Pradesh:एंकर- देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर के सदस्य लाल किले के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं. खास तौर पर चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर उनके निशाने पर बताया जा रहा है । सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की योजना बना रहा है । बताया जा रहा है कि बीते 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है । इस इनपुट के पास से जहां एक बार दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है तो वही उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन तलाशी और जांच के बाद उन्हें भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है साथ ही साथ डॉग स्क्वायड से सामानों की जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे से भी सीमा की निगरानी की जा रही है । खुफिया एजेंसियों के दिल्ली के लाल किले और चांदनी चौक के प्रसिद्ध मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश के इनपुट के बाद से भारत नेपाल की खुली सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं जिससे नेपाल से इन खुली सीमा का फायदा उठाकर कोई भी देश विरोधी या आतंकी भारत में ना प्रवेश कर सके ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top