284002
किसान दिवस बैठक में गायब अधीक्षक नारायण बाग का अग्रिम आदेश तक वेतन रोके जाने का निर्देश
Jhansi, Uttar Pradesh:विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक में अनुपस्थित अधीक्षक नारायण बाग डॉक्टर प्रशांत सिंह का अगले आदेश तक वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए। किसान दिवस बेहद संवेदनशील एवं अति महत्वपूर्ण बैठक है। इसमें अधिकारियों की लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टीकमगढ़ में बारिश से बांध के गेट खुले, धसान नदी जलस्तर बढ़ा
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते बानसुजारा बांध में लगातार पानी की आवक बढ़ने से बांध के 2 गेट खोले, जिससे बांध के नीचे धसान नदी के निचले हिस्से में जलस्तर 2 से 3 फीट तक बढ़ गया है, बांध प्रबंधन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था, वही जिला प्रशासन ने लोगों से नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।0
0
Report
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रक्षा बंधन से पहले सुरक्षा चौकसी तेज
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में रक्षाबंधन से पहले रेलवे स्टेशन पर पुलिस का चेकिंग अभियान Location - Farrukhabad Location - 27-08-2026 एंकर - फर्रुखाबाद में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जीआरपी, आरपीएफ और शहर कोतवाली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर संदिग्ध लोगों और सामान की तलाशी ली गई। वीओ - फर्रुखाबाद के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा, जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। कन्नौज से बुलाए गए डॉग स्क्वॉड की मदद से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच की गई। पुलिस टीम ने यात्री के झोलों और ट्रॉली बैग की तलाशी ली। इसके अलावा प्लेटफार्म, पार्किंग, बुकिंग हॉल, ओवरब्रिज, वेटिंग रूम समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही अपील की गई कि अगर किसी यात्री को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल जीआरपी या पुलिस को दें। आरपीएफ थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए शहर कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान चलाया है। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सतर्क रहेगी।0
0
Report
नेपाल त्रासदी के पीछे ग्लोबल क्लाइमेट मुख्य कारण: दून यूनिवर्सिटी के जियोलॉजिस्ट
Noida, Uttar Pradesh:दून विश्वविद्यालय के जियोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट के एचओडी राजीव शरण अहलूवालिया का कहना है कि इस नेपाल में जिस तरह की त्रासदी हुई है उसके पीछे ग्लोबल क्लाइमेट भी एक मुख्य वजह है और जिसकी वजह से भारी मात्रा में पानी निकला है और मलबे को लेकर के वह एक त्रासदी में तब्दील हो गया है उनका कहना इसके पीछे कई कारण भी हो सकते हैं लेकिन एक वजह यह भी है कि ग्लोबल क्लाइमेट बदल रहा है और जिसका इंपैक्ट ग्लेशियर पर पड़ा रहा है राजीव शरण आहुवालिया HOD जियोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट दून विश्वविद्यालय0
0
Report
Advertisement
नेपाल के फ्लैश फ्लड के बावजूद अररिया में नदियाँ स्थिर, अफवाहों पर प्रशासन की अपील
Forbesganj, Bihar:नेपाल ने आए फ्लैश फ्लड के बाद नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्र में लोग अफवाहों के कारण परेशान हैं जबकि अररिया जिले में नेपाल से आने वाली नदियों का जलस्तर बिल्कुल स्थिर है। नेपाल के पहाड़ों से आने वाली कई नदियों का पानी अररिया जिले में प्रवेश करता है लेकिन नेपाल के आए फ्लैश फ्लड का असर इन नदियों पर नहीं दिख रहा है। परमान नदी,नूना नदी और सुरसर नदी का जलस्तर थोड़ा भी नहीं है और इस मामले में प्रशासन और सरकार ने भी लोगो से अपील की है कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दे । नदियों का जायजा लिया जी मीडिया रिपोर्टर कुमार नितेश ने0
0
Report
गिरिडीह-देवघर मार्ग पर ट्रक में आग, पिकअप वैन भी चपेट में
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद चौक में आज बीच सड़क पर खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी एक पिकअप वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
ट्रेनी विमान दुर्घटना ग्रस्त दो क़ी मौत
Unnao, Uttar Pradesh:कानपुर चकेरी से उड़ान भरने के बाद गंगा बैराज के पास नाथूपुरवा गांव के खेत में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी और ट्रेनर सचिन भाटिया की मौत हो गई बताया जा रहा है कि 4 सीटर ट्रेन इंजन विमान ने करीब 11:30 बजे ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी कुछ ही देर बाद तेज धमाके के साथ विमान खेत में जा गिरा0
0
Report
Advertisement
बिहार में महिला विश्वविद्यालय: बेटियों के सपनों को नया आयाम देने वाला कदम
Patna, Bihar:रक्षाबंधन की बहनों को शुभकामनाएं。 बिहार की बहनों के लिए एक "महिला विश्वविद्यालय" का निर्माण किया जाएगा, जहाँ हमारी बेटियाँ उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगी तथा महिला विश्वविद्यालय में प्राध्यापक से लेकर कुलपति एवं सभी पदों पर सिर्फ महिलाएँ ही जिम्मेदारी निभाएँगी。 यह विश्वविद्यालय बिहार की बेटियों के सपनों को नया आकाश देगा, जहाँ शिक्षा के साथ नेतृत्व, कौशल के साथ आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा。0
0
Report
पानीपत के छठ घाट निर्माण में चार साल बाद भी देरी, भक्त नाराज
Panipat, Haryana:पानीपत. पूर्वांचल समाज के लिए छठ पूजा आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा पर्व है. हर वर्ष हजारों की संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग शहर के घाटों पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं. पानीपत में छठ पूजा के लिए बनाए जाने वाले घाटों की बदहाल और अव्यवस्थित स्थिति लंबे समय से समाज के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. चार साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छठ घाटों और धर्मशाला के निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी अधिकांश प्रस्तावित कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं. अब छठ पूजा में करीब दो महीने का समय बचा है, जिससे पूर्वांचल समाज में नाराजगी और निराशा बढ़ रही है. पूर्वांचल समाज ने पानीपत में मनोनीत पार्षद डॉ गौरव श्रीवास्तव पर नाराजगी जाहिर की. पूर्वांचल समाज की पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शुक्ला ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल छठ घाट पर पहुंचे थे और मंच से करीब पांच करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की थी. उनका कहना है कि चार वर्ष बित जाने के बावजूद समाज को यह जानकारी नहीं है कि पैसा कहां आया और उसका कितना उपयोग हुआ. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि राशि जारी हो चुकी है तो घाटों का निर्माण अब तक क्यों नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि घोषणा केवल एक घाट के लिए नहीं थी, बल्कि अलग-अलग स्थानों पर तीन घाटों के निर्माण के लिए थी. इनमें असंध रोड, बाबरपुर नहर और NF L क्षेत्र से जुड़े घाट शामिल बताए गए. उन्होंने कहा कि बाबरपुर क्षेत्र में करीब 100 मीटर का कुछ काम हुआ है, लेकिन बाकी कार्य और पूर्वांचल समाज के लिए प्रस्तावित धर्मशाला को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि छठ पूजा में अब महज दो महीने का समय बचा है. यदि समय रहते घाट तैयार नहीं हुए तो इस बार भी महिलाओं और श्रद्धालुओं को कीचड़ व अव्यवस्थाओं के बीच पूजा करने को मजबूर होना पड़ सकता है. पूर्वांचल समाज के मनोज सिंह ने भी घाट निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि करीब पांच महीने पहले मेयर कार्यालय से उन्हें बुलाया गया था और बताया गया था कि घाट निर्माण के लिए पैसा आ चुका है तथा जल्द काम शुरू होगा. समाज की उम्मीद थी कि इस बार नए और बेहतर घाट पर छठ पूजा होगी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं होने से चिंता बढ़ गई है. उनका कहना है कि नवंबर में छठ पूजा प्रस्तावित है और इतने कम समय में बड़े निर्माण कार्य को पूरा करना मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं पानीपत वाटर सर्विसेज डिवीजन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत तीन छठ अथवा मल्टीपरपज घाटों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने बताया कि एक घाट NF L के पास, दूसरा थर्मल चैनल-असंध रोड क्षेत्र और तीसरा ड्रेन नंबर-2 के पास प्रस्तावित है. तीनों कार्यों की कुल अनुमानित लागत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया कि NF L के पास बनने वाले घाट का टेंडर हो चुका है और काम अलॉट भी किया जा चुका है. बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है. बाकी दो घाटों की ड्राइंग अप्रूव हो चुकी है और डिटेल एस्टीमेट सक्षम प्राधिकारी के पास भेजा गया है. मंजूरी के बाद इनके टेंडर लगाए जाएंगे. विभाग के अनुसार तीनों कार्य 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है. इंजीनियर के मुताबिक NF L क्षेत्र में करीब 1700 फीट लंबाई में घाट विकसित किया जाएगा. पहले से बने घाट के साथ दोनों तरफ बैंक को सीढ़ीनुमा रूप दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु छठ पूजा के दौरान खड़े होकर पूजा-पाठ कर सकें और अन्य आयोजनों में भी इसका उपयोग हो सके. हालांकि, पूर्वांचल समाज का सवाल अब भी यही है कि चार साल पहले हुई घोषणा के बाद जब छठ पूजा में केवल दो महीने का समय बचा है, तो क्या इस बार श्रद्धालुओं को व्यवस्थित घाट मिल पाएंगे? समाज ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा धर्मशाला के निर्माण की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.0
0
Report
दिल्ली में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई तेज, पनीर-खोया मिलावट पर एक्शन जारी
New Delhi, Delhi:*खाने में मिलावट और गंदगी के खिलाफ ज़ी न्यूज़ की लगातार चल रही मुहिम के बाद दिल्ली में भी अब जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं और नकली पनीर खोया दूध सबको नष्ट किया जा रहा है इस पूरे अभियान पर बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा-* सफाई से ज्यादा यह जो मिलावटी वाले लोग हैं मैं उनका स्पष्ट बताना चाहूंगा दिल्ली में जब तक हमारी सरकार है मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं यह चलने नहीं दूंगा यह मुहिम काफी दिनों से चलाई हुई है और छापे के दौरान हमें खोया मिला पनीर मिला उस पर लगातार मुहिम चल रही है और डुप्लीकेट और मिलावटी पदार्थों बनाने वालों को हम बख्शेंगे नहीं मिलावट करने वालों के लिए हमेशा एक मैसेज रहेगा सिर्फ रक्षाबंधन या किसी त्योहार के समय पर जो ही ज्यादा करते हैं इनको छोड़ेंगे नहीं और हमेशा ऐसे अभियान चलता रहेगा भारत सरकार भी अपना एक्शन कर रही है हम हम भी चेक कर रहे हैं किसी भी होटल में इस तरीके की चीज सामने आएंगे तो एक्शन लिया जाएगा चाहे फिर वह कोई क्लब हो किसी भी प्रकार की जगह हो जहां पर मिलावटी या खाने में गंदगी मिलेगी उस पर एक्शन लिया जाएगा मुझे बड़ा अचंबा लगा के लोग अपने कुछ मुनाफे के लिए मिलावटी नहीं पूरा ही नकली पनीर खोया बना रहे हैं जिनको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा स्वास्थ्य मंत्री होते हुए मैं इसको दिल्ली में चलने नहीं दूंगा और इसको समाप्त करने की और अग्रसर है हमारा विभाग को इंस्ट्रक्शन दे दिए गए हैं कि किसी भी लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है 1 महीने का एक प्लान दिया है और हर महीने दिया जाता है कल के बाद एक्शन और तेज हो जाएगा कल भी चलेगा मिलावट के खिलाफ और साफ सफाई के खिलाफ भी दिल्ली के अंदर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार, पंकज सिंह ने निरीक्षण किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह इंदिरा गांधी अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे राजधानी में बढ़ते h1 n1 के मामलों के बाद दिल्ली के सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिए गए हैं इमरजेंसी में बिस्तर उपलब्ध है और लोगों को जिनको लक्षण है वायरस के फ्लू के उनको तुरंत टेस्ट किया जा रहा है पूरा ट्रीटमेंट दिया जा रहा है तो इस बीच स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां पर उन्होंने सारे आइसोलेशन वार्ड का जायजा भी लिया और वहां पर जो पेशेंट थे उनसे भी बातचीत की इंदिरा गांधी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड दिखाते हुए वॉकथ्रू जहां पर देखा जा सकता है बेड लगे हुए हैं पूरी तैयारी है और स्वास्थ्य मंत्री भी हैं डॉक्टर की टीम के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमारे सारे अस्पताल पूरे तरीके से तैयार हैं हमने हर जगह आइसोलेशन वार्ड बनाए हुए हैं और किसी भी तरीके की कोई कमी नहीं है प्राइवेट अस्पताल की तरह ही पूरा इलाज यहां पर लोगों को दिया जा रहा है सारी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं अभी लगभग 2400 से ज्यादा कैसे हो गए हैं पर इससे ज्यादा दिक्कत अगर बढ़ती है तो हम पूरे तैयार हैं किसी चीज की कमी नहीं है दिल्ली के सभी अस्पताल में बेड अवेलेबल है और आइसोलेशन वार्ड तैयार किए हुए हैं बाकी लोगों को ध्यान रखना चाहिए मास्क पहने अपने आसपास साफ सफाई रखें0
0
Report
गोगी गैंग की कमान कैसे बदली? लॉरेन्स बिश्नोई से गठजोड़ की चर्चाएं
गोगी गैंग बाहरी दिल्ली और हरियाणा में ज्यादा एक्टिव है। जितेंद्र गोगी और कुलदीप फज्ज़ा को स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जितेंद्र गोगी की हत्या टिल्लू तजपुरिया गैंग ने रोहिणी कोर्ट में कर दी थी। जिसके बाद उसके गैंग की कमान कुलदीप उर्फ फज्ज़ा ने संभाली थी, कुकदीप फज्ज़ा को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया गया था लेकिन मार्च 2021 में फज्ज़ा का एनकाउंटर स्पेशल सेल ने कर दिया था। फिलहाल दीपक बॉक्सर गोगी गैंग की कमान संभाल ली थी लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद अब कौन पूरे गैंग को चला रहा है। इसकी पुख्ता जानकारी किसी के पास नही है। गोगी गैंग अब लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर ऑपरेट कर रहा है। अंकित बाल्यान सोनीपत में रहकर गाने बनाता था। फिलहाल उसकी हत्या का शुरुआती कारण पुलिस गोगी गैंग पर बनाये गाने को लेकर हुई बताई जा रही है। फिलहाल अंकित बाल्यान के खिलाफ कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस इस हत्याकांड में रंगदारी को लेकर हुई हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। 1 महीने पहले उसको जान से मारने की धमकी भी मिली थी लेकिन उसने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं कि थी। पुलिस को अभी तक अंकित बाल्यान का कोई सीधा संबंध टिल्लू तजपुरिया गैंग से नहीं मिला है।0
0
Report
कांग्रेस के जस्सी पेटवाड़, इंदूराज नरवाल, गीता भूक्कल; रणबीर गंगवा और आदित्य चौटाला के नाम
Chandigarh, Chandigarh:जस्सी पेटवाड़, कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल, कांग्रेस विधायक गीता भूक्कल, कांग्रेस विधायक रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री आदित्य चौटाला, इनेलो विधायक0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने नेपाल त्रासदी पर जताई दुख और मदद का आश्वासन
Bahara Boj, Uttarakhand:नेपाल त्रासदी पर सीएम धामी ने दुख जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। उन्होंने नेपाल त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा कि सीमान्त क्षेत्रों में नेपाल और भारत के बीच संस्कृति, पूजा पद्धति और रोजी रोटी का भावनात्मक संबंध है। बहुत ही भयंकर त्रासदी आई है इस आपदा की घड़ी में उत्तराखंड नेपाल के साथ है। अभी वहां रेस्क्यू अभियान चल रहा है। जैसी भी वहां आवश्यकता होगी, हम लोग उपलब्ध कराएँगे।0
0
Report
लेखपाल आनंद मंगल मोहन अचानक लापता, प्रशासन में मचा हड़कंप; तलाश जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले की माधौगढ़ तहसील में कार्यरत लेखपाल आनंद मंगल मोहन क्षेत्र में सर्वे करने के दौरान अचानक लापता हो गए। काफी समय तक उनके वापस नहीं लौटने और उनसे संपर्क न होने पर तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, लेखपाल आनंद मंगल मोहन अपने निर्धारित क्षेत्र में सर्वे के कार्य के लिए गए थे। सर्वे के दौरान ही वह अचानक लापता हो गए। काफी देर तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों और विभागीय अधिकारियों को चिंता हुई। इसके बाद मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम माधौगढ़ मनोज प्रकाश ने संबंधित थाने में लेखपाल की गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लेखपाल के मोबाइल फोन, उनके संभावित आवागमन वाले स्थानों और क्षेत्र में उनके संपर्क में रहे लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, लेखपाल के अचानक लापता होने की सूचना के बाद तहसील के कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीमें अपने स्तर से उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल लेखपाल के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तलाश की जा रही है। लेखपाल के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
छतरपुर के सीएम राइज स्कूल में 11 वर्षीय छात्र से मारपीट, शिकायत दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बकस्वाहा के सीएम राइज स्कूल में 11 वर्षीय छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने थाना बकस्वाहा में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामला बकस्वाहा नगर के सीएम राइज स्कूल का है। शिकायतकर्ता सविता प्रजापति ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा अमृत प्रजापति कक्षा 5 वीं में पढ़ता है,आज सुबह सात बजे वह स्कूल गया था, लेकिन 10.30 बजे अचानक घर लौट आया,पूछने पर छात्र ने बताया कि शिक्षक नितिन कुर्मी ने उसके साथ मारपीट की और उसे स्कूल से बाहर निकाल दिया। इसके बाद छात्र की माँ अपने पति के साथ स्कूल पहुंची और शिक्षक से कारण पूछा तो आरोप है कि शिक्षक ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और स्कूल से चले जाने को कहा। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चे की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
