icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मिथिला मखाना की वैश्विक उड़ान: ऑस्ट्रेलिया तक पहुंचे बिहार के किसानों को 18% लाभ

RRRishav RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:मिथिलांचल की धरती से ऑस्ट्रेलिया के बाजार तक, बिहार के मखाने ने वैश्विक उड़ान भरी है। GI-टैग प्राप्त मिथिला मखाना की 18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप का ऑस्ट्रेलिया निर्यात राज्य के किसानों की मेहनत और हमारे कृषि उत्पादों की बढ़ती वैश्विक पहचान का गौरवपूर्ण प्रमाण है। दरभंगा के किसानों से सीधे खरीदी गई इस खेप से उन्हें बाजार मूल्य की तुलना में करीब 18% अधिक लाभ मिला है; यह उपलब्धि बिहार के कृषि उत्पादों की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और हमारे किसानों की समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。
0
0
Report

बड़ीसादड़ी में 15.855 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ — चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथ मिले विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया. कार्रवाई उम्मेदपुरा जीएसएस के पास उम्मेदपुरा से सोनीगरों का खेड़ा जाने वाले रास्ते पर की गई. पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में दो लोगों को रोककर उनके बैगों की तलाशी ली. आरोपी श्रवण कुमार के बैग से 9 किलो 885 ग्राम और बालक के बैग से 5 किलो 970 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का एक प्रकरण दर्ज है. कार्रवाई एसआई बाबूलाल की टीम ने की.
0
0
Report

लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा में अरुंधति चौधरी को दी बधाई, कल मुख्यमंत्री से भेंट

Kota, Rajasthan:गोल्ड मेडलिस्ट अरुंधति चौधरी का किया लोकसभा अध्यक्ष ने सम्मान. आज शाम को मुख्यमंत्री से मिलेगी अरुंधति चौधरी. कोटा.एंकर. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा- बूंदी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी के कुन्हाड़ी स्थित उनके घर पर पहुंचकर उनको बधाई दी, लोकसभा अध्यक्ष ने अरुंधति को कोटा डोरिया का दुपट्टा व मुकुट पहनाकर व गद्दा भेंट कर सम्मानित किया, इस दौरान अरुंधति के परिवारजनों ने भी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया, इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अरुंधती एक ब्रांड बनेगी जो युवाओं के लिए प्रेरणा होगी, जो खिलाड़ी मैदान में पसीना बहा रहे हैं और वह अपने संकल्प को पूरा कर सकेंगे, आज शाम को अरुंधति मुख्यमंत्री से मिलेगी, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भी जायेगी, अरुंधति ने विपरीत परिस्थितियों में भी गोल्ड मेडल जीत कर विदेशी धरती पर तिरंगा फहराया है, Bite -1- ओम बिरला,लोकसभा अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट ने संविदात्मक विवाद में याचिका खारिज की; मध्यस्थता क्लॉज़ से ही समाधान संभव

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। भिलाई स्टील प्लांट द्वारा आयोजित ई-ऑक्शन में सफल बोलीदाता रही मेसर्स कामधेनु ट्रेडिंग कंपनी की ओर से जमा 10 लाख रुपए की बयाना राशि और जीएसटी की वापसी को लेकर दायर याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की युगलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि विवाद दोनों पक्षों के बीच हुए अनुबंध की शर्तों से जुड़ा है और अनुबंध में विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थता का प्रावधान मौजूद है। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत सीधे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर संविदात्मक विवाद का निपटारा नहीं कराया जा सकता। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को नियमानुसार मध्यस्थता अथवा अन्य उपलब्ध कानूनी रास्ता अपनाने की स्वतंत्रता दी है।मामले के अनुसार मेसर्स कामधेनु ट्रेडिंग कंपनी की प्रोप्राइटर दीप्ति अग्रवाल ने भिलाई स्टील प्लांट के ऑनलाइन फॉरवर्ड ई-ऑक्शन में हिस्सा लिया था। कंपनी को सफल बोलीदाता घोषित किए जाने के बाद फर्म की ओर से 10 लाख की बयाना राशि समेत कुल 22 लाख रुपए जमा किए गए थे। इसी बीच 21 मई 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने निर्यात शुल्क में बड़ा बदलाव करते हुए इसे 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि निर्यात शुल्क में अचानक हुई वृद्धि के कारण बाजार की स्थितियां पूरी तरह बदल गईं और संबंधित व्यापार करना व्यावहारिक रूप से असंभव हो गया। इसी वजह से फर्म अनुबंध की शर्तों के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकी और उसने भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन से राहत देने का अनुरोध किया।हालांकि, प्लांट प्रबंधन ने 29 जून 2022 को पत्र जारी कर फर्म द्वारा जमा की गई 10 लाख रुपए की बयाना राशि और जीएसटी राशि जब्त कर ली। इसके बाद फर्म की प्रोप्राइटर दीप्ति अग्रवाल ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए जब्त राशि और जीएसटी वापस दिलाने की मांग की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मो. नकीब ने तर्क दिया कि निर्यात शुल्क में अचानक हुई वृद्धि के चलते बाजार दरों में भारी बदलाव आया, जिससे व्यापार करना व्यावहारिक नहीं रह गया था। दूसरी ओर, भिलाई स्टील प्लांट की ओर से अधिवक्ता डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने याचिका की ग्राह्यता पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऑनलाइन फॉरवर्ड ऑक्शन की शर्तों में ही संविदात्मक विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता का स्पष्ट प्रावधान किया गया है। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने जब इस संबंध में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता से जानकारी मांगी तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि संबंधित अनुबंध में मध्यस्थता का क्लॉज मौजूद है।युगलपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलों और अनुबंध की शर्तों को देखते हुए कहा कि जब पक्षकार किसी अनुबंध में विवाद के समाधान के लिए एक विशेष प्रक्रिया पर सहमत हो चुके हैं, तो ऐसे मामलों में हाई कोर्ट की असाधारण संवैधानिक शक्ति का सीधे इस्तेमाल कर संविदात्मक विवाद का फैसला नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने माना कि निर्यात शुल्क में वृद्धि, अनुबंध पूरा नहीं कर पाने की स्थिति तथा बयाना राशि की जब्ती का विवाद मुख्य रूप से अनुबंध की शर्तों और उससे जुड़े अधिकारों पर निर्भर करता है। इसलिए इसका निर्धारण उस मंच के माध्यम से किया जाना चाहिए, जिस पर दोनों पक्ष पहले ही सहमत हो चुके हैं। हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता नियमानुसार मध्यस्थता की प्रक्रिया अथवा अन्य उपलब्ध कानूनी उपाय अपनाने के लिए स्वतंत्र है।
0
0
Report

विजय सोनी का सऊदी अरब से बेंगलूरु पहुँचना; राजस्थान के उद्यमियों के लिए प्रेरणादायी सम्मेलन

Noida, Uttar Pradesh:बेंगलूरू विजय सोनी ने भेजा शुभकामना संदेश सऊदी अरब चैप्टर की ओर से भेजा बधाई संदेश प्रवासी संगम की सचिन पांडिया को भेजी शुभकामनाएं विजय सोनी सऊदी अरब से आज पहुँच रहे बेंगलुरु अपने शुभकामना संदेश में सोनी ने कहा संगम का हिस्सा बनने को लेकर मैं अत्यंत उत्साहित हूँ। यह केवल एक व्यावसायिक सम्मेलन नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, उद्यमशीलता और प्रवासी समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला प्रेरणादायी मंच है। "व्यापार से विकास तक" के इस विचार को साकार होते देखना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। मैं इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सऊदी अरब से बेंगलुरु की ओर यात्रा कर रहा हूँ और देश-विदेश से आए राजस्थानी उद्यमियों, पेशेवरों तथा समाज के अग्रणी व्यक्तियों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ। इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
0
0
Report
Advertisement

रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल का नामकरण: पूजा पाल ने समर्थन किया

Noida, Uttar Pradesh:पूजा पाल ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का नाम रोशन सिंह के नाम पर करने की मांग का समर्थन किया पूजा पाल बोलीं- रोशन सिंह के नामकरण की मांग को राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए पूजा पाल- मांग को इतिहास, सम्मान और राष्ट्रीय स्मृति के संदर्भ में देखा जाना चाहिए पूजा पाल- यही वह जगह है जहां रोशन सिंह ने वंदे मातरम् गाते हुए फांसी का फंदा चुना था पूजा पाल- ऐसी ऐतिहासिक जगह का नाम महान क्रांतिकारी रोशन सिंह के नाम पर होना चाहिए पूजा पाल- नामकरण से आने वाली पीढ़ियां रोशन सिंह के त्याग और बलिदान को जान सकेंगी पूजा पाल ने रोशन सिंह के सम्मान की मांग को राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन देने की अपील की
0
0
Report

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 50 से अधिक घाट जलमग्न

JPJai Pal10m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी。 • ​काशी के 50 से अधिक घाटों का आपसी संपर्क टूटा, दशाश्वमेध और अस्सी घाट जलमग्न。 • ​हरिश्चंद्र घाट पर निचले शवदाह स्थल पानी में डूबे, सीढ़ियों पर कराया जा रहा अंतिम संस्कार。 • काशी में घाट के किनारे करीब सैकड़ों मंदिर जलमग्न। • ​मणिकर्णिका घाट पर भी ऊपरी छत पर शिफ्ट हुआ शवदाह, जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क。 • ​ वाराणसी में खतरे के निशान (71.26 मीटर) से फिलहाल 7 मीटर नीचे बह रहीं गंगा。 • 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में बढ़ाव जारी。 • ​प्रसिद्ध गंगा आरती घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर ट्रांसफर, ललिता घाट आरती विश्वनाथ धाम छत पर शिफ्ट。 • ​जल पुलिस और NDRF की टीमें 24 घंटे तैनात, छोटी नावों के संचालन पर सख्त निगरानी。
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संगठन जुड़े नेताओं के बीच संवाद शुरू

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी देहरादून में भाजपा संगठन के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री और गढ़वाल संभाग के सभी जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष आमंत्रित किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि भाजपा एक संगठन आत्मक पार्टी है जिसमें संगठन ही सर्वोपरि है। किसी भी चुनाव या कार्यक्रम के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ परिश्रम करता है। इस संवाद के जरिए सभी मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों से बातचीत की जाएगी। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए संगठन पूरी तरह से तैयार है राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो कार्य संगठन को दिए जाते हैं उन्हें समय-समय पर पूरा किया जाता है जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के इस संवाद कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं को आम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाएगा और किस तरह से संगठन सरकार कार्य कर रही है इसके बारे में जानकारी दी जाएगी बाइट महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड वॉक थ्रू मीटिंग हॉल से दिखाते हुए
0
0
Report

समस्तीपुर में गैस सिलेंडर लीक से आग, महिला की मौत, बेटी की हालत नाजुक

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत, बेटी की हालत नाजुक। खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा। घरेलू गैस सिलेंडर में लीक होने से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि 5 साल की बेटी झुलस गई। मृतका की पहचान मोहम्मद अनवर की पत्नी शमीला खातून (30) के तौर पर हुई है। बेटी सुहानी खातून (5) का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बेदी बिशनपुर वार्ड-8 की है। मोहम्मद कमाल ने बताया कि शमीला खातून शुक्रवार रात घर में खाना बना रही थी। भतीजी भी मां के पास ही बैठी हुई थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर की पाइप लीक कर गई, जिससे किचन में आग फैल गई। मां-बेटी दोनों झुलस गईं। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां शमीला ने दम तोड़ दिया। भतीजी की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहम्मद कमाल ने आगे बताया कि छोटा भाई मोहम्मद अनवर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। मौत की खबर सुनने के बाद घर के लिए रवाना हो गया है। उनकी भावज अपनी बच्ची के साथ समस्तीपुर में परिवार के साथ रहती थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा आग की चपेट में एक महिला की मौत हुई है; बच्ची भी झुलसी है; मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

अररिया: निगरानी ने उद्योग महाप्रबंधक अनिल मंडल को 50 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया

Forbesganj, Bihar:अररिया में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए निगरानी की टीम ने अनिल मंडल को रिश्वत के 50 हजार रुपए के साथ उनके आवास से गिरफ्तार किया। निगरानी के डीएसपी सतीश चंद्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अररिया निवासी फखरे आलम के शिकायत पर निगरानी ने यह कार्रवाई की है। फखरे आलम से उद्योग विभाग द्वारा दिए गए मशीन पर 5% राशि रिश्वत के रूप में महाप्रबंधक अनिल मंडल द्वारा मांगा गया था जिसकी शिकायत फखरे आलम ने निगरानी विभाग में की जिसके बाद निगरानी की टीम ने मामले की सत्यता जांच कर आज यह कार्रवाई की और अनिल मंडल को रिश्वत के 50 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया।
0
0
Report

कोंडागांव में अंतरराज्यीय पीडीएस चावल तस्करी: ट्रक जब्त, कीमत 8.52 लाख

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले में अंतर्राज्यीय अवैध चावल तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पीडीएस चावल से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक की जांच के दौरान करीब 640 बोरी पीडीएस चावल बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला कोंडागांव जिले का है, जहां प्रशासन को अंतर्राज्यीय स्तर पर पीडीएस चावल की अवैध तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चावल से भरे एक ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक की जांच की गई तो उसमें करीब 640 बोरी पीडीएस का चावल बरामद हुआ। खाद्य विभाग के मुताबिक जब्त चावल की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 52 हजार रुपए है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चावल को आंध्रप्रदेश के तिरुवीरू से लोड कर राजनांदगांव ले जाया जा रहा था। मामले की जांच के साथ ही चावल के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम आकांक्षा नायक, डीएमओ लोकेश देवांगन और खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल प्रशासन ने ट्रक और चावल को जब्त कर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अब जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि पीडीएस चावल को किन परिस्थितियों में अंतर्राज्यीय स्तर पर परिवहन किया जा रहा था और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top