284001
झांसी जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों को मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सौगात
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने झांसी जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए महिला बंदियों को फल और उनके साथ रह रहे बच्चों को कपड़े वितरित किए। मंत्री ने कारागार पाकशाला और चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीज बंदियों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। विश्व योग दिवस के अवसर पर मंत्री ने जेल कर्मियों और बंदियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर: 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने ट्रैफिक कर्मी-युवक की मारपीट वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने बीच सड़क पर हुआ भारी हंगामा。 ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक के बीच हुआ तीखा विवाद。 दोनों के बीच काफी देर तक चलती रही बहसबाज़ी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई。 बीच सड़क पर लंबे समय तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई。 घटना का किसी राहगीर द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और युवक आपस में हाथापाई और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं。 वीडियो सामने आने के बाद कंपू थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है。 मारपीट और विवाद की मुख्य वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है。 पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है。0
0
Report
प्रतापगढ़: 9 साल से फरार दंपति समेत 25 हजार इनामिया गिरफ्तार
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार के दो इनामिया अभियुक्त पति-पत्नी रुखसाना व मोहम्मद मुस्लिम अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या के मामले में 9 साल से फरार चल रहे थे दंपति, फरारी के दौरान दोनों के ऊपर 82 व 83 की भी हुई थी कार्यवाही, काफी दिनों से फरार चलने के कारण पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दोनों अभियुक्तों पर किया था 25-25 हजार का इनाम किया था घोषित, मुखबिर की सूचना पर शेखपुर आशिक चौराहे के पास से पति-पत्नी को किया गया गिरफ्तार。0
0
Report
कानपूर GST धोखाधड़ी: 262 करोड़ फर्जी ITC का खुलासा, 7 फर्मों पर छापे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग राज्य कर विभाग की जांच में 262 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा 7 फर्जी फर्मों ने कागजों में दिखाया 262 करोड़ रुपये का कारोबार जांच में 47.05 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी का खुलासा राज्य कर विभाग की टीम ने करीब 10 करोड़ रुपये की आईटीसी जब्त की कानपुर नगर और कानपुर देहात में दो दिन तक 7 फर्मों के ठिकानों पर छापेमारी 15 अधिकारियों की 7 टीमों ने एक साथ की कार्रवाई जांच में कई फर्मों के declare किये पते पर कोई वास्तविक कारोबार नहीं मिला फर्जी बिल और बोगस सप्लाई के जरिए आईटीसी का लाभ लेने का मामला सामने आया जमीनी स्तर पर कारोबार नहीं, लेकिन जीएसटी रिकॉर्ड में करोड़ों का टर्नओवर जांच में बालाजी ट्रेडर्स, वर्मा ट्रेडर्स, बालाजी एंटरप्राइजेज, सुनील ट्रेडिंग कंपनी, एसबीएम ट्रेडर्स और पूजा उद्योग समेत 7 फर्में जांच के दायरे में बालाजी ट्रेडर्स ने 46.22 करोड़ की बोगस सप्लाई दिखाकर 8.32 करोड़ की आईटीसी ली वर्मा ट्रेडर्स ने 12.94 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 2.33 करोड़ की आईटीसी ली बालाजी एंटरप्राइजेज ने 76.99 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 13.85 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की सुनील ट्रेडिंग कंपनी ने 27 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 4.80 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की एसबीएम ट्रेडर्स ने 28.88 करोड़ की बोगस सप्लाई पर 5.20 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की पूजा उद्योग ने 70 करोड़ की बोगस सप्लाई दिखाकर 12.55 करोड़ की आईटीसी ली देवकर एंटरप्राइजेज के पते पर दूसरी फर्म मिली, घोषित फर्म का अस्तित्व नहीं मिला राज्य कर विभाग की जांच में फर्जी फर्मों के जरिए आईटीसी के बड़े खेल का खुलासा0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में लिफ्ट के बहाने गैंगरेप: दो पूर्व परिचित गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: युवती को लिफ्ट के बहाने दो परिचित युवकों पर गैंगरेप का आरोप।bulandshahr police ki tatparata aur sujhboojh se peedit ki jaan bachhi. dial-112 police nehar mein yuvti ke doobne ki soochna par pahunchi- SP gramin. hamare jawanon ne yuvti ko sakul nahr se bahar nikala- SP gramin. peedit ne do purv parichit yuvkon par dushkarm ka aarop lagaya- SP gramin. mukkama darj kar police ne 12 ghante mein dono aaropiyon ko pakaada- SP gramin. ek aaropi giraftar, doosra der raat mudhbhad mein pair mein goli lagne se ghaayal. medical aur nyayalay mein bayan ki karvai jaari, khuju dahe aata kshetra ka maamla.0
0
Report
भोपाल में राहुल गांधी गिरफ्तारी विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश इस्तीफे की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल\n\nइलेक्शन कमीशन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में किया प्रदर्शन \n\nव्यापमं चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा तक किया पैदल मार्च\n\nइलेक्शन कमिशन के ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग\n\nआज का दिन ब्लैक डे के रूप में मना रही है कांग्रेस\n\nप्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समिति कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल\n\nप्रदर्शन में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी हुए शामिल \n\nदिग्विजय सिंह जीतू पटवारी ने कहा जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी।0
0
Report
मोरबी के खानपर गाँव में प्रेम प्रसंग के कारण दादाजी की हत्या, आठ गिरफ्तार
Morbi, Gujarat:મોરબી জিল્ળો વાંકાનેર તાલુકાના ખાનપર ગામે પ્રેમ પ્રકરણમાં દિકરીના દાદાની કરાઇ હત્યા દીકરાની દીકરીને ભગાડી ગયેલ શખ્સના ઘરે ગયેલ દાદા ને લાકડી ધોકા જેવા હથિયારથી માર મારતા મોત નિપજ્યુ સગરામભાઈ સામતભાઈ સરવૈયા નામના દિકરીના દાદાનું યુવકના પિતા દેવાભાઈ મકવાણાાએ ધોકો મારીને કરી હત્યા મૃતક વૃદ્ધ ના દીકરાએ નોંધાવેલ ફરિયાદ આધારે પોલીસ હવે આઠ શખ્સો હત્યાના ગુનામાં કરી ધરપકડ હત્યાના ગુનામાં દેવાભાઈ ઉકાભાઇ મકવાણા, કિરણભાઈ દેવાભાઈ મકવાણા વિપુલભાઈ દેવાભાઈ મકવાણા, રાજુભાઈ છનાભાઇ મકવાણા, મનસુખભાઈ ઉકાભાઇ મકવાણા, ભરતભાઈ મણસુખભાઈ મકવાણા, વિરુમભાઈ મનસુખભાઈ મકવાણા અને જેમાભાઈ સોમાભાઈ મકવાણા રહે. બધા ખાનપર વાળાની ધરપકડ0
0
Report
Advertisement
CEC के खिलाफ सपा का हल्ला बोल
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में वोट चोरी और एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता बड़ा चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प भी लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की छत्रछाया में पांच प्रमुख संकल्प दोहराए। कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की बात कही।0
0
Report
मोबिल आयल बनाने की फैक्ट्री में हादसा,2 घायल,अधिकारियों के पहुंचने से पहले घटनास्थल साफ कराया,
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली ....शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड पर मदरलैंड पब्लिक स्कूल के पास गुलशन केमिकल इंडस्ट्री फैक्ट्री में अचानक एक हादसा हो गया।वही हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल होंगे। जिनका आनन फानन में एंबुलेंस के माध्यम से मेरठ भर्ती कराया गया, जहा आईसीयू में उपचार चल रहा है।वही मौके पर पहुंचे अधिकारी मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे हैं।जबकि घटना के बाद मौके से सभी चीज आनंद-पणन में फैक्ट्री संचालक में हटा दी। .... आपको बता दे कि मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित गुलशन केमिकल इंडस्ट्री के नाम से एक फैक्ट्री है इसके संचालक पंकज जैन है। जिसमें काले तेल से मोबिल आयल बनाने का काम किया जाता है।आज सुबह जहां उसमें वेल्डिंग करने के दौरान एक हादसा हो गया हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में समद मिर्जा निवासी छुटमलपुर सहारनपुर संदीप शर्मा निवासी कांधला घायल हुए हैं संबंध मिर्जा जहां वेल्डिंग का काम करता है तुम वही संदीप शर्मा ट्रैक्टर चालक है घटना में घायल दोनों लोगों को मेरठ सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है हालांकि मौके पर उच्च अधिकारियों के पहुंचने से पहले फैक्ट्री संचालकों ने घटनास्थल को साफ कर दिया, उच्च अधिकारी अब मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि हादसा कैसे हुआ कितना भयानक था इसका सही आकलन करना मुश्किल है।0
0
Report
गाजियाबाद में वन्यजीव एवं पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह का समापन, चित्रकला प्रदर्शनी से दिया संरक्षण संदेश
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक सप्ताह तक चले वन्यजीव एवं पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह का आज समापन हो गया। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश वन विभाग की अहम भूमिका रहती है। लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कलाकृतियों, चित्रकला और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से संदेश दिया जाता है। इसी कड़ी में गाजियाबाद की एक चित्रकला अकादमी में वन विभाग की ओर से विशेष चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर गाजियाबाद की डीएफओ सलोनी तिवारी, आईएफएस ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का समापन किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने और जंगली जानवरों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के जरिए लोगों को प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
आईपीएस संतोष सिंह ने संभाली दिल्ली मेट्रो सुरक्षा की कमान, CISF के बने डीआईजी
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का उप महानिरीक्षक (DIG) नियुक्त किया गया है। अपनी नई भूमिका में वे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क, सभी प्रमुख स्टेशनों और प्रतिदिन सफर करने वाले लाखों यात्रियों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी का नेतृत्व करेंगे।0
0
Report
हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस, देश-विदेश के मेहमान रहे मौजूद
Ghaziabad, Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर आज भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए मेहमानों के साथ भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना की ताकत, क्षमता और गौरवशाली परंपरा को प्रदर्शित किया गया। हिंडन एयरबेस भारतीय वायुसेना के प्रमुख और महत्वपूर्ण एयरबेस में शामिल है। इसे एशिया के बड़े और सुरक्षित एयरबेस में गिना जाता है। हिंडन एयरबेस रणनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। पूर्वोत्तर सीमा और लद्दाख जैसे दुर्गम एवं कठिन क्षेत्रों में रसद और आवश्यक सामग्री पहुंचाने में यहां से संचालित वायुसेना की भूमिका अहम रहती है। स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना के जवानों और अधिकारियों ने देश की सुरक्षा और सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।0
0
Report
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, पहले दिन बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। न्यायसंगत मांगों और अधिकारों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शुरू किया गया पूर्ण कार्य बहिष्कार पहले दिन सफल रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिलेभर से संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन में कर्मचारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और अपने जायज अधिकारों की प्राप्ति के लिए सभी साथी मजबूती से संघर्ष करेंगे। संघ की ओर से अगले दिन के कार्य बहिष्कार को लेकर सभी संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचने की अपील की गई है। इसमें चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एनएचएम कर्मचारी, ब्लॉक स्तर के कर्मचारी और यू-पीएचसी स्टाफ समेत अन्य संविदा कर्मियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। संघ ने कहा कि जो कर्मचारी किसी कारणवश पहले दिन आंदोलन में शामिल नहीं हो सके, वे अगले दिन निर्धारित समय पर जिला मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। साथ ही सभी कर्मचारियों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की गई है। संविदा कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि “जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा। अपना हक लेकर रहेंगे।”0
0
Report
Advertisement
जनता दर्शन में डीएम की संवेदनशील पहल, पति की मौत के बाद कर्ज में डूबी महिला को दिलाई राहत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जरूरतमंदों की मदद के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। भूमाफियाओं से कब्जा हटाकर वास्तविक मालिकों को जमीन दिलाने से लेकर गरीबों के गृह प्रवेश जैसी योजनाओं तक, उनकी पहल सुर्खियों में रही है। इसी कड़ी में आज जनता दर्शन के दौरान एक महिला अपनी समस्या लेकर डीएम के पास पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। परिवार की आजीविका के लिए लोन पर लिया गया ऑटो था, जिसकी किस्तें बकाया होने के कारण रिकवरी एजेंट लगातार उसे परेशान और धमका रहे थे। महिला की परेशानी सुनकर डीएम ने तत्काल बैंक अधिकारियों से बात की और रिकवरी एजेंट को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही करीब 2 लाख 54 हजार रुपये की बकाया धनराशि की व्यवस्था कराकर महिला को बड़ी राहत दिलाई गई। इसके बाद महिला ने जिलाधिकारी का आभार जताया।0
0
Report
उन्नाव में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Unnao, Uttar Pradesh:खबर उन्नाव से है, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय से जिला निर्वाचन कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्नाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय से जिला निर्वाचन कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग से सवाल किए प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया फिलहाल, उन्नाव में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के जरिए चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर पार्टी ने अपना विरोध दर्ज कराया और इस्तीफे की मांग दोहराई।0
0
Report
महराजगंज: शारदीय नवरात्र को लेकर नगर अध्यक्ष राकेश ने लेहड़ा दुर्गा मंदिर का किया निरीक्षण
Baisar, Uttar Pradesh:बृजमनगंज, महराजगंज। आगामी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि पर्व को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। बताते चले कि पूर्वांचल के आद्रवन में स्थित लेहड़ा देवी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल है जहां प्रति वर्ष दुर दुर से नवरात्रि मेले में लेहड़ा मंदिर पर लाखों श्रद्धालु अपनी मन्नत लेकर दर्शन के लिए आते हैं अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि मंदिर परिसर और मेले तक जाने वाले रास्ते पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, साथ ही साफ-सफाई और पेयजल की भी समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र पांडे, विनोद तिवारी,सभासद झीनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, शिव प्रसाद चौरसिया, राजन चौरसिया सनी रैना और नगर पंचायत के विद्युत कर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
