284127
झांसी में जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, सीटी स्कैन मशीन लाभकारी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर झांसी नगर विधायक पंडित रवि शर्मा, चिकित्सक और भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में झांसी और आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को लाभ प्राप्त करने के लिए जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन की अत्याधुनिक मशीन की शुरुआत की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारूच में विदेशी शराब तस्करी के मामले पर SMC ने बड़ा एक्शन लिया
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચમાં ફરી એકવાર વિદેશી દારૂની હેરાફેરી મામલે SMCની મોટી કાર્યવાહી અંકલેશ્વરના NH 48 પર નોબલ માર્કેટ સામેથી AC ની આડમાં કન્ટેનરમાં લઈ જવાતો લાખોનો વિદેશી દારૂ ઝડપાયો. હરિયાણાથી કન્ટેનરમાં AC ની આડમાં લઈ જવાતો વિવિધ બ્રાન્ડનો 45.48 લાખ ઉપરાંતનો વિદેશી ઝડપાયો. SMC ની ટીમે 5 علاوہ લોકોને વોન્ટેડ જાહેર કર્યા. પોલીસે વ્યક્ષી દર, AC અને કન્ટેનર સહિત 1.25 કરોડ 99 હજાર ઉપરાંતની માલમત્તા કબ્જે કરી વધુ કાર્યવાહી હાથ ધરી.0
0
Report
भरोच में SOG की बड़ी कार्रवाई: अफीण चाय के धंधे का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
Bharuch, Gujarat:ભરૂચના જંબુસર બાયપાસ ચોકડી પાસે અફીણવાળી ચાની અફવા અંગે પણ સ્પષ્ટતા સાથે SOGની મોટી કાર્યવાહી Mohamdi કોમ્પ્લેક્ષમાં આવેલી રાજવાડી ચાની ફ્રેંચાઈઝીના સંચાલકની ધરપકડ Dukaаniની ઉપરના રૂમમાંથી ₹48 હજારની કિંમતે 96 ગ્રામ અફીણ ઝડપાયું મૂળ રાજસ્થાનનો વતની નરેશ તત્કાળ પાટીદાર અફીણ સાથે ઝડપાયો આરોપીએ પોતે લાંબા સમયથી અફીણનો બંધાણી હોવાનું જણાવ્યું પોતાના ઉપયોગ માટે અફીણ લાવ્યો હોવાની આરોપીની કબૂલાત અફીણ ક્યાંથી અને કોની પાસેથી લાવ્યો તે અંગે SOGની તપાસ ચાલુ0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मसाला फैक्ट्री छापेमारी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा--नोएडा में नवरात्रो से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई मिलावटी मसाले बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटहेरा में धर्मेश इंडस्ट्रीज मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी मसाला फैक्ट्री से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए मिर्च बीज, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर समेत कई सामग्री बरामद पीला रंग, लाल रंग और भूसी समेत अन्य सामग्री मिलाकर मसाले बनाने का आरोप फैक्ट्री से करीब 3,759 किलो सामग्री सीज की गई 125 किलो मिर्च बीज, 1,050 किलो हल्दी पाउडर और 525 किलो मिर्च पाउडर मिला 315 किलो धनिया पाउडर, 300 किलो साबुत मिर्च और 600 किलो धनिया की डंडी की भूसी भी बरामद 60 किलो सरसों का तेल और 2-2 किलो पीला व लाल रंग भी मिला संबंधित व्यक्ति के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई गई फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात तक चलाया अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर नवरात्रि से पहले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगे भी छापेमारी और सैंपलिंग अभियान जारी रखने की बात कही0
0
Report
गाज़ियाबाद: 50 हजार इनामी शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से बड़ी खबर है जहाँ क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के ईनामी शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश लिंक रोड और मधुबन बापूधाम थाने से वांछित चल रहा था। दरअसल क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस टीम सूर्यनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और कार मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें कार चला रहे बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान फरमान पुत्र मेहरबान निवासी समर गार्डन, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 29 साल है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस और लिंक रोड क्षेत्र से चोरी की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। इस कार की चोरी के संबंध में थाना लिंक रोड पर मुकदमा दर्ज है। फरमान एक बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, बलात्कार और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 100 मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।0
0
Report
पिग्गी बैंक: बचत के आसान रास्ते
Noida, Uttar Pradesh:piggy bank0
0
Report
Advertisement
खबर का स्रोत अस्पष्ट: थाली से जुड़ी जानकारी नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जयपुर में विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच गजेंद्र सिंह शेखावत पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर (राजस्थान): SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत0
0
Report
ओम प्रकाश राजभर बोले: मृत नाम हटने से वोटर लिस्ट साफ, मतदान पर असर
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। SIR और ज्ञानेश कुमार को अधिकारियों के समर्थन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, \"समर्थन करने का भी एक बड़ा कारण है। चुनाव आयुक्त ने गलती क्या की है? मृतक का नाम निकाला है। जो लोग कहीं और रहने चले गए हैं... कई जगह नाम है...चुनाव आयोग ने एक जगह नाम कर दिया... ऐसे नाम घट गया और हर विधानसभा में 14-20 हजार मृतकों का नाम कटा है...अब ये इस बात से डरे हुए हैं कि हम लोग फर्जी मतदान कैसे करेंगे। वोटर लिस्ट में तो नाम ही नहीं है...चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है? और उसके खिलाफ ये लोग जो अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, वो बिल्कुल गलत है। आप देखिएगा, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।\"0
0
Report
Advertisement
मेहरानगढ़ किले के चामुंडा मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन आस्था का सैलाब
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में स्थित मां चामुंडा माता मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। मेहरानगढ़ की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित मां चामुंडा के दरबार में आज हर तरफ भक्ति का माहौल नजर आ रहा है। कोई हाथों में पूजा की थाली लेकर पहुंचा है, तो कोई मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए कतार में खड़ा है। श्रद्धालुओं में मां के प्रति आस्था का अलग-अलग रूप देखने को मिला। किसी ने मां के लिए मौन व्रत रखा, तो कोई बचपन से मां चामुंडा के दरबार में आने की परंपरा को शादी के बाद भी निभा रहा है। जी मीडिया ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर जाना कि मां चामुंडा के दरबार में पहुंचकर उन्हें कैसा अनुभव हो रहा है और उनके लिए मां की आस्था का क्या महत्वपूर्ण है।0
0
Report
UN में भारत का करारा जवाब: जम्मू-कश्मीर उनका अभिन्न हिस्सा रहेगा
Rajsamand, Rajasthan:संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को भारत का दोटूक जवाब, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और सदैव रहेगा : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ UN में भारत की बुलंद आवाज बनीं सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की चौथी समिति में उपनिवेशवाद उन्मूलन के एजेंडे पर पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए वक्तव्य के जवाब में भारत की ओर से 'राइट ऑफ रिप्लाई' प्रस्तुत करते हुए पाकिस्तान को कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने दोटूक शब्दों में कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग कर पाकिस्तान भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और सदैव रहेगा। भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। वीओ 01- सांसद ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों (PoK) में जारी गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि PoK के लोग पाकिस्तानी सेना के दमन, बर्बरता और संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अपने अधिकारों की मांग कर रहे निर्दोष नागरिकों की हत्याएं अत्यंत गंभीर विषय हैं, जिस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ध्यान देना चाहिए।0
0
Report
कपासन में अवैध शराब भट्टे नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में जहां अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार सुबह मेवदा कॉलोनी के पास जंगल और खेतों में विशेष अभियान चलाया। सूचना के आधार पर चिन्हित किए गए ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 से अधिक अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार की गई वॉश को भी नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। थानाधिकारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि के पहले दिन मां शीतला धाम में भक्तों की लाखों कतारें
Jaunpur, Uttar Pradesh:नवरात्रि के पहले दिन जौनपुर स्थित प्रसिद्ध मां शीतला चौकियां धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। मां के जयकारों से पूरा धाम गूंजता रहा और भक्तों ने परिवार की वहीं माता रानी के दर्शन पूजन कर माता के चरणों में शीश नवाया। नवरात्रि के पहले दिन माता शीतला के दर्शन के लिए तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विधि-विधाम से पूजा-अर्चना कर माता रानी से मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। जौनपुर जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर स्थित चौकियां धाम पूर्वांचल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां सालभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। रविवार हो या सोमवार, सामान्य दिनों में भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दरबार में पहुंचकर माथा टेकते हैं। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है। मुंडन संस्कार से लेकर शादी-विवाह तक, माता के दर्शन से होती है शुभ कार्यों की शुरुआत। माता शीतला चौकियां धाम के प्रति लोगों की आस्था पीढ़ियों से चली आ रही है। मान्यता है कि बच्चों का मुंडन संस्कार, शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों से पहले माता रानी का दर्शन-पूजन करना शुभ होता है। इसी विश्वास के चलते बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने और नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मंदिर पहुंचते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, मां शीतला को सात बहनों में सबसे छोटी बहन माना जाता है। यही वजह है कि कई श्रद्धालु अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने से पहले माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले लोग भी अपने गृह जनपद लौटने पर मां शीतला के दर्शन करना नहीं भूलते। इतिहासिक महत्व भी रखता है चौकियां धाम। मां शीतला चौकियां धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। स्थानीय परंपरा के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण करीब एक हजार वर्ष पूर्व जौनपुर राज के अंतिम शासक राजा हीराचंद्र यादव ने कराया था। आज भी यह धाम श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी भारी भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां शीतला चौकियां धाम पूर्वांचल के लाखों लोगों की धार्मिक भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। मां के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर अपने परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की कामना करते नजर आए।0
0
Report
कौशांबी के कड़ा धाम में शारदीय नवरात्र का शुभारम्भ, भारी भीड़ और सुरक्षा तैनाती
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर से कुबरी घाट तक पुलिस बल तैनात है। महिला पुलिसकर्मियों के साथ दूसरे जनपदों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
आजमगढ़ के दक्षिण मुखी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भारी भीड़
Azamgarh, Uttar Pradesh:दक्षिण मुखी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन हुआ पूजन अर्चन, लोगों ने रखा व्रत, रही सुरक्षा व्यवस्था। जनपद आजमगढ़ शहर के चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर में सुबह से महिलाओं समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने माता रानी को नारियल चुनरी चढ़ाकर मन्नत मांगी और पूजा अर्चना कर रहे हैं। दक्षिण मुखी देवी का विशेष श्रृंगार किया गया, विशेष आरती की जा रही है। इस प्राचीन मंदिर को झलरियों तथा फूल मालाओं से सजाया गया। मंदिर में भीड़ देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की पूरी व्यवस्था भी गई है। नवरात्र की आज शुरुआत होने से एक दिन पूर्व अन्य जिलों समेत आजमगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता तथा पूजा पंडाल के आयोजकों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। आज नवरात्रि की शुरुआत को लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत जगह-जगह व्यवस्था भी की गई है। वहीं आजमगढ़ जिले के मुख्यालय में स्थित व चर्चित दक्षिण मुखी मंदिर में जहां श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन है और इस दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा होती है। आजमगढ़ जिले के मुख्य चौक पर दक्षिण मुखी देवी मंदिर करीब दो सौ वर्ष से अधिक पुराना है। मान्यता है कि यहां पर देवी जी तंत्र विद्या से प्रकट हुई थी, यह एक तांत्रिक मंदिर है। खास बात यह भी है कि दक्षिण मुखी देवी मंदिर पूरे देश में केवल यहां और एक अन्य कोलकाता में मंदिर स्थापित है। इस मंदिर का काफी महत्व है, इसलिए लोग यहां दर्शन करने आते हैं। आजमगढ़ के अलावा आसपास के जिले से भी लोग यहां माताजी का दिव्य दर्शन, पूजन करने और मन्नत मांगते हैं। लोगों की मान्यता है कि उनकी मन्नत पूरी होती है।0
0
Report
Advertisement
