284001
झांसी चिरगांव में "जल जीवन मिशन" के अंतर्गत कार्य का निरीक्षण किया: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह
Jhansi, Uttar Pradesh:उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम सुल्तानपुरा, चिरगांव, जनपद झाँसी में ‘जल जीवन मिशन’ के अन्तर्गत हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया उत्तर प्रदेश सरकार जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज तक निरीक्षण किया निरीक्षण करने के बाद साभियों से मुलाकात करी जनता दरबार भी लगाया गया l0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर में SK मंडल मेडिकल कॉलेज का भव्य उद्घाटन, मरीजों को आधुनिक सुविधाएं
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में एस. के. मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से मरीजों को मिलेगा लाभ एंकर : समस्तीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में समस्तीपुर में एक नई पहल की गई है। एस. के. मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का रविवार, 1 नवंबर 2026 को भव्य उद्घाटन किया गया। एस. के. मंडल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस. के. मंडल एवं सचिव मोनी रानी ने संयुक्त रूप से Hospital का उद्घाटन किया। अस्पताल के शुरू होने से समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है。 अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य मरीजों को उचित दर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आर्थिक स्थिति के कारण किसी को इलाज से वंचित नहीं होने देना है। इस अवसर पर एस. के. मंडल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं एमडी एस. के. मंडल ने कहा कि चिकित्सा को केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का माध्यम बनाना संस्थान का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता मरीजों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। फाउंडेशन की सचिव मोनी रानी ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। अस्पताल में मरीजों को एक ही परिसर में जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और आधुनिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। संस्थान मरीजों और उनके परिजनों के लिए विश्वास का केंद्र बने, यही उनकी कामना है。 अस्पताल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, लैप्रोस्कोपी, हृदय रोग, यूरोलॉजी और एनेस्थीसिया सहित विभिन्न चिकित्सा विभागों की सुविधा उपलब्ध है। महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, स्वच्छ वातावरण और 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा भी अस्पताल की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं।मरीजों की सुविधा के लिए 24×7 एंबुलेंस सेवा के साथ विभिन्न मार्गों से अस्पताल आने-जाने के लिए बस सेवा भी संचालित की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और सेवाभाव के साथ संस्थान समस्तीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में शराब छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने टीम को बंधक बना लिया
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. घर में घुसकर छापेमारी करने से नाराज ग्रामीणों ने उत्पाद टीम को घेर कर बंधक बना लिया, हंगामा किया. सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने बंधक बने उत्पाद टीम को मुक्त कराया. घटना के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को इलाके में शराब होने की सूचना मिली थी, जिस आधार पर टीम ने एक घर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान टीम को मौके पर शराब नहीं मिली. गाड़ी की चाबी निकाल लेने का आरोप भी लगाया गया. पुलिस स्थिति को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. अब पुलिस बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.0
0
Report
मतगणना में पारदर्शिता पर सवाल: सहरावदा पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने आरोप लगाए
Kota, Rajasthan:सहरावदा पंचायत में मतगणना प्रक्रिया पर उठे सवाल, प्रत्याशियों ने लगाया वोटों की गिनती में पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप रामगंजमंडी (कोटा) पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर सहरावदा पंचायत में विवाद खड़ा हो गया। प्रत्याशियों ने पोलिंग बूथ पर मतगणना प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। प्रत्याशियों का आरोप है कि उनके सामने वोटों की गिनती नहीं की गई और न ही किसी प्रत्याशी को वार्डवार मिले मतों की जानकारी दी गई। प्रत्याशियों के अनुसार, पोलिंग बूथ कर्मियों ने खुद ही मतों की गिनती कर एक कागज पर परिणाम लिखकर लाया और जीत की घोषणा कर दी। जब प्रत्याशियों ने अपने सामने दोबारा पूरी मतगणना करवाने की मांग की तो उनकी मांग को यह कहते हुए मना कर दिया गया कि ऐसी प्रक्रिया नहीं होती। आरोप है कि ईवीएम/मतपेटियों से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन और पोलिंग बूथ कर्मियों ने सभी प्रत्याशियों को बाहर कर दिया और विजेता घोषित कर दिया। प्रत्याशियों का कहना है कि उन्हें अब तक यह भी जानकारी नहीं है कि किस वार्ड से कितने वोट किस प्रत्याशी को मिले। प्रत्याशियों ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और वार्डवार मतों का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के नवरत्न हाइट्स में आग, सर्किट से फ्लैट में धुआं, दमकल ने काबू पाया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, शहर के नवरत्न इलाके ने स्थित कॉम्प्लेक्स में लगी आग, नवरत्न हाइट्स मल्टी के चौथी मंजी पर फ्लैट में लगी आग, फ्लैट से धुंआ निकलता देख मची अफ़ार तफरी, सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल के तीन वाहन, फायरमैन ने मल्टी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर पाया काबू, ऐसी में हुई शॉर्ट सर्किट से लगी थी फ्लैट में आग, नहीं हुई कोई जन हानि बड़ा हादसा टला,0
0
Report
धौलपुर में नक्शे के विपरीत अवैध सेट बैक पर नगर परिषद ने किया ध्वस्त
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर शहर में सेट बैक छोड़कर निर्माण नहीं करने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में धूलकोट इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने अदालत के आदेश की पालना में एक भवन के अवैध सेट बैक को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि भवन स्वामी ने स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्धारित सेट बैक सीमा से कुछ फीट आगे बढ़कर पक्का निर्माण कर लिया था। जिसकी शिकायत नगर परिषद को की गई थी जिसपर नगरपरिषद द्वारा बताया गया कि नोटिस चस्पा किया जिसके बाद नगर परिषद ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। शुरुआत में घर के सदस्यों और मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया, जिससे पुलिस को उन्हें समझाकर बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सुरेश राव और नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार खुद मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में निहालगंज, सदर और कोतवाली थाना पुलिस के साथ डीएसटी टीम का भारी जाब्ता तैनात किया गया था। नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना सेट बैक छोड़े या नक्शे के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी0
0
Report
संडे मेले से सुधरी सेहत: 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर 666 पुरुष, 602 महिलाएं और 248 बच्चे पहुंचे
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की कड़ी में जिलेभर के 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इन मेलों में कुल 1516 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। मेले में पहुंचे मरीजों में 666 पुरुष, 602 महिलाएं और 248 बच्चे शामिल रहे। आयोजन के दौरान प्राथमिक और सामुदायिक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था। केंद्रों पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सामान्य मौसमी बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। जांच के बाद मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाएं और चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का मुख्य मकसद ग्रामीण आबादी को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय या बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने से बचाना है। एक ही छत के नीचे प्राथमिक स्तर की जांच, दवा वितरण और आवश्यक परामर्श की व्यवस्था होने से महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक सहूलियत मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि दूरदराज के केंद्रों पर ऐसे नियमित आयोजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीधे तौर पर गांव और कस्बों तक मजबूत हुई है।0
0
Report
Advertisement
ग्राम पंचायत सिसवा में इंटरलॉकिंग निर्माण में मानकों की अनदेखी, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
Payagpur, Uttar Pradesh:पचपेड़वा (बलरामपुर)। विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण की गुणवत्ता से खिलवाड़ का मामला विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत सिसवा में सामने आया है। गांव में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में तय मानकों को दरकिनार करते हुए मोरंग की जगह सीधे बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन से लाखों रुपये का बजट जारी किया जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सिसवा में चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता से खुला समझौता किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि घटिया सामग्री लगने की वजह से भारी भरकम सरकारी बजट खर्च होने के बावजूद यह मार्ग जल्द ही उखड़ जाएगा। नाराज ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की मौके पर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले में ग्राम प्रधान आमिर ने निर्माण कार्य में बालू के इस्तेमाल की बात को स्वीकार किया है। आमिर का कहना है कि किसी भी निर्माण कार्य को कराने के लिए उन्हें कमीशन देना पड़ता है। हालांकि यह कमीशन किसे और किस मद में दिया जाता है, इस पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सचिव से इस संबंध में संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की स्थलीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
सोहेलवा के जंगल से सटे गांव में निकला विशाल अजगर, सेल्फी लेने की मची होड़
Payagpur, Uttar Pradesh:हर्रैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत लौकी बीट के भंगहा गांव में शनिवार शाम करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आबादी के पास इतने बड़े अजगर को देखकर पहले तो लोग दहशत में आ गए, लेकिन कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम जुट गया और लोगों के बीच अजगर के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार वन्यजीव रक्षक अमर कुमार मिश्रा और बृजमोहन सहित रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अजगर का आकार अत्यधिक बड़ा और भारी होने के कारण उसे संभालना वन कर्मियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। बचाव अभियान के दौरान करीब पांच लोगों ने कड़ी मशक्कत कर अजगर को सुरक्षित काबू में लिया। इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित ले जाकर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर विकास, रमेश कुमार, विजय, कृष्ण कुमार और सहजराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने कहा कि अजगर या कोई भी अन्य वन्यजीव दिखने पर लोग उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। कौतूहल में वन्यजीवों के नजदीक जाना, उन्हें छूना या फोटो खिंचवाने की कोशिश करना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जंगली जीवों को देखकर घबराएं नहीं और न ही खुद उन्हें पकड़ने का जोखिम उठाएं, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि प्रशिक्षित टीम उन्हें सुरक्षित निकाल सके।0
0
Report
सराय खास-मुबारकपुर मार्ग बदहाल: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, दर्जनों गांवों की राह मुश्किल
Payagpur, Uttar Pradesh:रेहरा बाजार (बलरामपुर)। रेहरा बाजार क्षेत्र के सराय खास गांव से सादुल्लानगर-मनकापुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली पक्की सड़क देखरेख के अभाव में बदहाली के आंसू रो रही है। पूरी सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे उभर आए हैं और डामर उखड़ने से गिट्टियां बिखर चुकी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यह संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह मार्ग क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के आवागमन की मुख्य जीवन रेखा है। इसी रास्ते से सराय खास के अलावा सहजौरा, नथईपुर कुंवर, मुबारकपुर, विशुनपुर खरहना और मनुवागढ़ समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं। सड़क खराब होने का सीधा असर यहां की बड़ी आबादी पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन आए दिन अनियंत्रित होते हैं। खासकर रात के अंधेरे में गड्ढों का सही अंदाजा न लग पाने से गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है, वहीं बारिश के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और जलभराव के चलते दलदल में बदल जाता है। स्थानीय राहगीर राकेश, पंकज, राजकुमार और संतोष का कहना है कि इसी रास्ते से रोजाना हजारों लोग बाजार, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल जाने के लिए निकलते हैं। मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला अहम संपर्क सूत्र होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इसकी बदहाली से आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि सड़क का शीघ्र नवनिर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
तुलसीपुर मार्ग पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक बस में घुसा
Payagpur, Uttar Pradesh:महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ओवरटेकिंग के चक्कर में शनिवार देर रात तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम लौकहवा के पास आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में ट्रक केबिन में फंसे खलासी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बस में सवार चालक और परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। घटना शनिवार रात करीब सवा ग्यारह बजे की है, जब ट्रक तुलसीपुर की तरफ से बलरामपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगे चल रही बस को पार करने की होड़ में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे बस के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुनते ही बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस सवार अवधेश (60) निवासी फुलवरिया बाईपास, अफरोज (19), अल्फिया (9), फुरकान (7) निवासी लौकहवा, बस चालक जलालुद्दीन (32) और परिचालक गुड्डू (35) चोटिल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर भेजा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खलासी मनोज निवासी फुलवरिया बाईपास केबिन के भीतर ही फंस गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन का दरवाजा काटकर उसे बाहर निकाला और संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मार्ग पर यातायात बहाल कर मामले की आवश्यक छानबीन की जा रही है।0
0
Report
यमुना पुनर्जीवन के लिए आगरा में झुनझुना दिवस पर ठोस कार्रवाई की मांग तेज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग दिवाली से पहले झुनझुना बजाकर जनप्रतिनिधियों को जगाने की कोशिश। यमुना आरती स्थल पर मनाया गया अनोखे अंदाज में झुनझुना दिवस। प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे – आगरा को क्या मिला? झुनझुना, झुनझुना! रिवर कनेक्ट कैंपेन ने यमुना में सालभर अविरल जल प्रवाह की उठाई मांग। ताजमहल के डाउनस्ट्रीम में बैराज निर्माण और नदी की सफाई की मांग। संयोजक बृज खंडेलवाल बोले– यमुना को आश्वासन नहीं, अब पानी चाहिए। यमुना पुनर्जीवन के लिए सरकार से ठोस और समयबद्ध कार्रवाई की मांग।0
0
Report
कटनी के आदिवासी छात्रावास में 8 फीट विषैला सांप पाया, रेस्क्यू के बाद जंगल छोड़ा
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के बरही नगर स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब टॉयलेट सीट पर एक विशालकाय जहरीला सर्प दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और छात्रावास प्रबंधन में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रहा कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी टल गई। छात्रावास में सांप के निकलने की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र तत्काल मौके पर पहुंचे। टॉयलेट सीट के पास छिपे इस खतरनाक और करीब 8 फीट लंबे सांप को बाहर निकालने के लिए सर्प मित्र को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के संघर्ष के बाद आखिरकार सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर लिया गया। सफलतापूर्वक पकड़े जाने के बाद सर्प मित्र ने उसे सुरक्षित रूप से नजदीकी जंगल में छोड़ दिया, जिससे छात्रावास की बच्चियों और स्टाफ ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
प्रजापति समाज के दीयों की महंगाई से दीपकों के दाम आगामी दिवाली तक बढ़ेंगे
Vidisha, Madhya Pradesh:शहर के प्रजापति समाज द्वारा बनाए जा रहे दिए। पिछले साल के मुकाबले मिट्टी और लकड़ी जैसी सामग्री महंगे होने से दीपकों के दाम में भी वृद्धि होगी। ऐसे ही परिवार के सदस्य ने बताया कि इस बार वह तकरीबन 20,000 दीए बना रहे हैं। महंगाई की वजह से दियों के दाम भी बढ़ेंगे, परिवार के सदस्य ने बताया कि लगभग 40,000 दीए ऑर्डर पर बनाए जा रहे हैं; इसके अलावा वे खुद ठेलों पर बेचने का भी काम करते हैं। महंगाई तथा परेशानियों के चलते ₹2 प्रति दीया के हिसाब से बेचे जाएंगे।0
0
Report
कटनी के सलैया सिहोरा में कुकर धमाके से महिला गंभीर रूप से घायल
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के सलैया सिहोरा में दर्दनाक हादसा: खाना बनाते समय फटा कुकर, महिला गंभीर रूप से घायल बरही थाना अंतर्गत ग्राम सलैया सिहोरा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में खाना बना रही एक महिला प्रेशर कुकर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक विस्फोट से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने महिला को लहूलुहान अवस्था में बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलब महिला की पहचान संगीता गुप्ता पत्नी राहुल गुप्ता, निवासी हदरहटा के रूप में हुई है। संगीता इस समय अपने मायके ग्राम सलैया सिहोरा में थीं। शनिवार शाम लगभग 8:00 बजे वह रसोई में परिवार के लिए खाना बना रही थीं, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ कुकर फट गया। विस्फोट इतना भयानक था कि संगीता संभल नहीं पाई और गंभीर रूप से चोटिल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवारजन तुरंत रसोई की ओर दौड़े, जहां उन्होंने महिला को खून से लथपथ अचेत अवस्था में पाया। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस या निजी वाहन की मदद से घायल संगीता को बरही के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि अंदरूनी चोटों के कारण हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया।0
0
Report
बलरामपुर में यातायात माह का आगाज: एसपी ने कोतवाली नगर से जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में रविवार को यातायात माह नवंबर का विधिवत शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने थाना कोतवाली नगर परिसर से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपदीय पुलिस बल, यातायात पुलिस के जवानों और अन्य प्रतिभागियों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जागरूकता रैली के जरिए शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया गया। अभियान का मुख्य मकसद आमजन में सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना और असमय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पूरे माह चलने वाले इस अभियान के तहत वाहन चालकों को दोपहिया चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही शराब पीकर गाड़ी न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचने की हिदायत दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसों की वजह बन जाती है, इसलिए सभी नागरिक यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि कीमती जिंदगियों को बचाया जा सके। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात विजय कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
