284419
झांसी मंडल में लोको पायलटों को असामान्य स्थितियों में संरक्षित संचालन के नियमों की जानकारी
Pali Pahari, Uttar Pradesh:झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्ग निर्देशन में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लॉबी, बीटीसी लोको झांसी और ग्वालियर लॉबी में हुई एक दुर्घटना के संबंध में लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों को ऑटोमैटिक सिग्नलिंग ब्लॉक खंड में गाड़ियों के संरक्षित संचालन के नियमों की जानकारी दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर भाजपा कार्यक्रम में दो गुट भिड़े, कुर्सियां चलीं, पुलिस हिरासत में
Morena, Madhya Pradesh:BREAKING NEWS: ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर ग्वालियर गिरवाई थाना क्षेत्र में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में मचा भारी हड़कंप केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संबोधन के दौरान हुआ बड़ा हंगामा मंच से सिंधिया कर रहे थे जनसभा को संबोधित, तभी आपस में भिड़े दो गुट मामूली कहासुनी के बाद कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चलीं कुर्सियां सभा स्थल पर मची अफरा-तफरी, कुर्सियां फेंकने का वीडियो आया सामने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कार्यकर्ताओं की मारपीट का वीडियो घटनाक्रम के तुरंत बाद एक्शन मोड में आई ग्वालियर पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर पाया काबू, 4 से 5 लोग हिरासत में पकड़े गए उपद्रवियों को थाने ले जाकर पुलिस कर रही है कड़ी पूछताछ0
0
Report
सत्य निकेतन हादसे के बाद DUSU नेताओं की श्रद्धांजलि और सुरक्षा के लिए कमेटी
New Delhi, Delhi:साउथ कैम्प सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे जगह पर मरने वालों को DUSU छात्र संघ ABVP विजेता नेताओं श्रद्धांजलि दी. अध्यक्ष ने कहा कॉलेज में बॉय और गर्ल्स का हॉस्टल बने और बाहर पीजी पर MCD अलग कमेटी बनाए. लोकेशन—सत्य निकेतन, दिल्ली. सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझझोर कर रख दिया. हादसे की जगह पहुंचे DUSU के नवनिर्वाचित छात्र नेताओं ने मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए उचित मुआवजे की मांग उठाई. कॉलेज में हॉस्टल बॉय और गर्ल्स का बना बाहर पीजी पर MCD नजर रखने के लिए कमेटी बने; छात्राओं ने वोट दिया है उनकी बनेगे काम करेंगे. DUSU पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए.0
0
Report
NSUI ने जीवाजी विश्वविद्यालय में नियुक्ति-नियमितीकरण और वेतन लाभों की जांच की मांग की
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में नियुक्ति, नियमितीकरण और वित्तीय लाभों को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पारस यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कई गंभीर सवाल उठाते हुए विमलेंद्र सिंह राठौर और राजेश कुमार सक्सेना से जुड़े मामलों کی स्वतंत्र जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुलगुरु प्रो. दिवाकर राजपूत जमीन पर बैठ गए और कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने पूरे मामले में दो दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एनएसयूआई ने ज्ञापन में दोनों मामलों से जुड़े नियुक्ति आदेश, नियमितीकरण प्रक्रिया, सेवा अभिलेख, पद स्वीकृति और वित्तीय लाभों की जांच कराने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि कई बिंदु ऐसे हैं, जिनकी दस्तावेजों के आधार पर स्वतंत्र जांच जरूरी है। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारियों को ऐसे महत्वपूर्ण दायित्वों से हटाने की मांग की गई है, जिनसे जांच प्रभावित होने की आशंका हो सकती है। ‘दैनिक वेतनभोगी से पीआरओ तक कैसे पहुंचे राठौर?’ एनएसयूआई ने विमलेंद्र सिंह राठौर की वर्ष 1998 में 89 दिवस के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति से लेकर वर्तमान दायित्व तक की पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की। संगठन ने पूछा कि उनकी सेवा किस नियम और आदेश के तहत आगे बढ़ी तथा समन्वयक पद की स्वीकृति और नियुक्ति किस आधार पर हुई। वर्ष 1998 से अब तक मिले वेतन, भत्ते, एरियर और अन्य वित्तीय लाभों के विशेष ऑडिट की मांग भी की गई है। सक्सेना के नियमितीकरण और ग्रेड-पे पर भी सवाल एनएसयूआई ने राजेश कुमार सक्सेना के वर्ष 1995 के संविदा नियुक्ति से नियमितीकरण तक की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। 14 मई 2012 से भूतलक्षी प्रभाव से नियमितीकरण, 1900 से 2800 ग्रेड-पे, समयमान वेतनमान, वेतन पुनर्निर्धारण, एरियर और अन्य वित्तीय लाभों की नियमसंगतता की जांच की मांग की गई है। संगठन ने संबंधित सेवा पुस्तिका, नोटशीट, व्यक्तिगत फाइल, विधिक राय और नियमितीकरण समिति के दस्तावेज सुरक्षित रखने की मांग की। ईओडब्ल्यू-लोकायुक्त भेजने की मांग: एनएसयूआई ने दोनों मामलों में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने, मूल अभिलेख सुरक्षित रखने और जांच के दौरान संबंधितों को महत्वपूर्ण दायित्वों से हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर राशि की वसूली की जाए0
0
Report
Advertisement
इटावा पीटीसी आ: ताजा अपडेट और संभावित प्रभाव पढ़ें
Noida, Uttar Pradesh:इटावा पीटीसी आ0
0
Report
टीकमगढ़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 7 गिरफ्तार
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिलों को किया जब्त, जब्त किए गए सामान की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है, वही पुलिस का कहना है की यह गिरोह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में था सक्रिय, वही पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
अजमेर में भाजपा ने 8 निकायों में बहुमत के साथ जीत दर्ज की; मेयर अनामिका शर्मा विजयी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में भाजपा को आशातीत सफलता मिली है.. जिले की 9 में से आठ निकायों में भाजपा को प्रचंड जीत का उपहार जनता ने दिया है.. अजमेर नगर निगम सहित अन्य 8 परिषदों और पालिकाओं में भाजपा ने सभापति और अध्यक्ष पद पर काबिज होकर जीत का परचम फहराया है। जिले में सिर्फ केकड़ी नगर परिषद में कांग्रेस के सभापति अनिल मित्तल को विजय प्राप्त हुई है... अजमेर नगर निगम में मेयर के पद पर भाजपा की अनामिका शर्मा ने 43 वोट लेकर कांग्रेस की किरण गढ़वाल को हराया है.. नसीराबाद में भाजपा के सुखदेव चौधरी ने जीत दर्ज करवाई है... पीसांगन में भाजपा के लोकेश लम्बा पालिका अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं.. पुष्कर में भाजपा के राजेंद्र बाकोलिया विजय हुए हैं.. किशनगढ़ में भाजपा के राजकुमार बड़जात्या 41 वोट हासिल कर सभापति चुने गए हैं.. टांटोटी में भाजपा के टीकम चंद छापरवाल ने चुनाव जीत लिया है... सांवर नगर पालिका में भाजपा की पद्ममनी देवी ने जीत दर्ज करवाई है... वहीं अजमेर नगर निगम के मेयर पद चुनाव को लेकर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने परस्पर जीत के दावे किए जिससे माहौल रोचक हो गया.. पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम। के बीच भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया... निगम में बोर्ड और मेयर का पद भाजपा को झोली में आने से अजमेर उत्तर के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खुशी जताई और कहा कि अजमेर का विकास अब और तेज गति से होगा.. वहीं नवनिर्वाचित मेयर अनामिका शर्मा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता शहको सुंदर और स्वच्छ बनाने की है0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना नगरपालिका अध्यक्ष महेश मेगोतिया की कांग्रेस जीत
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए परिणाम हुआ जारी。 नीमकाथाना में फिर बजा कांग्रेस का डंका। कांग्रेस से महेश मेगोतिया बने अध्यक्ष।तीन वोटो से हुए विजय। कांग्रेस के महेश मेगोतिया को मिले 21 वोट भाजपा को मिले 18 वोट।जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।विधायक आवास पर विधायक सुरेश मोदी ने नेतृत्व में मनाया जीत का जश्न।इस दौरान आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न。 सीकर जिले के नीमकाथाना में नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने एक बार फिर अपना कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी महेश मेगोतिया ने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह मंगावा को 3 वोटों के अंतर से हराकर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतदान में महेश मेगोतिया को 21 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह मंगावा को 18 वोट प्राप्त हुए। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक सुरेश मोदी के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया。 अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 39 पार्षदों ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी महेश मेगोतिया के पक्ष में 21 वोट पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह मंगावा को 18 वोट मिले। इस तरह महेश मेगोतिया तीन मतों से विजयी घोषित किए गए。 चुनाव परिणाम में कांग्रेस के पक्ष में 21 वोट आने के बावजूद भाजपा को 18 वोट मिलने से क्रॉस वोटिंग को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस के पास 20 पार्षद थे और तीन निर्दलीय पार्षदों का समर्थन कांग्रेस को मिला था। वहीं मतदान के दौरान तीन निर्दलीय पार्षदों में से दो ने मतदान किया, जबकि वार्ड नंबर 5 की निर्दलीय पार्षद किरण कंवर ने मतदान नहीं किया। परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधायक सुरेश मोदी के आवास पहुंचे। यहां विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। महेश मेगोतिया, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष: महेश मेगोतिया ने जीत के बाद कहा कि नीमकाथाना की जनता ने कांग्रेस में विश्वास जताया है और उन्हें जीत दिलाई है, इसके लिए वे क्षेत्र की जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल कांग्रेस या उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि नीमकाथाना की जनता की जीत है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा करेंगे और सभी को साथ लेकर विकास के काम किए जाएंगे。 मेगोतिया ने कहा कि पिछले करीब दो वर्षों से विकास कार्यों की जो गति धीमी हुई थी, उसे अब दोबारा रफ्तार दी जाएगी और नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा。 गौरतलब है कि 40 वार्डों वाली नीमकाथाना नगरपालिका के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 20 पार्षद, भाजपा के 17 पार्षद और तीन निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 था। कांग्रेस को तीनो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने के बाद उसके पास बहुमत का आंकड़ा पहुंच गया था。 नीमकाथाना में नगरपालिका बनने के बाद से अब तक कांग्रेस की शहरी सरकार बनती रही है। इस बार भी कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करते हुए नगरपालिका की सत्ता अपने पास बरकरार रखी है。0
0
Report
खाटूश्यामजी नगर पालिका चुनाव में मतदान नहीं करने पर हंगामा, मतगणना करवाने की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर खाटूश्यामजी पालिका अध्यक्ष चुनाव पर घमासान, फंसा पेंच, कांग्रेस पार्षद के मतदान नहीं करने से बढ़ा विवाद, तीसरी बार बढ़ाया मतदान का समय विधायक वीरेंद्र सिंह ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मतगणना की मांग को लेकर कलेक्टर आवास पहुंचे विधायक सहित कांग्रेस नेता, आंदोलन की दी चेतावनी सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद लक्ष्मी देवी के मतदान नहीं करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर जहां भाजपा में कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं तो वहीं प्रशासन द्वारा तीसरी बार मतदान का समय बढ़ाकर 8 बजे करने के विरोध में दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता सीकर जिला मुख्यालय स्थित जिला कलेक्टर आवास पहुंचे। दांतारामगढ़ विधायक सहित कांग्रेस नेताओं ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी को ज्ञापन देकर खाटूश्यामजी नगर पालिका सभापति पद की मतगणना करवाने की गुहार लगाई। हालांकि कांग्रेस की नेताओं का कहना है कि जिला कलेक्टर ने अभी तक कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिया जिसके चलते कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही मतगणना नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ बड़ा आंदोलन करेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। कांग्रेस नेताओं ने मामले को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा नेताओं पर लोकतंत्र की हत्या करने सहित कई गम्भीर आरोप भी लगाए। 1.बाइट - वीरेंद्र सिंह विधायक, दांतारामगढ़। 2.बाइट - सुनीता गठाला जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीकर。0
0
Report
बालेसर नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने कांग्रेस को हाराकर निरमा सांखला बनीं अध्यक्ष
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर नगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए स्पष्ट बहुमत से अपना बोर्ड बना लिया है। शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के रणनीतिक नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस के इस मजबूत गढ़ में ऐसी सेंध लगाई कि विरोधी पस्त हो गए। नवनिर्वाचित पार्षद निरमा सांखला ने बालेसर की प्रथम नागरिक (चेयरमैन) के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस को करारी शिकस्त चेयरमैन पद के इस कड़े मुकाबले में वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी निरमा सांखला ने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार भावना सोलंकी (वार्ड 19) को 9 वोटों के भारी अंतर से हराया। 25 सीटों वाली पालिका में जनता ने पहले ही भाजपा को 15 सीटें देकर अपना स्पष्ट जनादेश दे दिया था। सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस खेमे में सेंधमारी देखने को मिली। क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा को 16 वोट मिले, जबकि कांग्रेस 8 पर सिमट गई और 1 वोट (कांग्रेस पार्षद श्यामा सांखला द्वारा) नोटा में गया। मेवाड़ी पाग पहनकर पहुंचे पार्षद,जश्न में डूबा बालेसर दोपहर सवा बारह बजे मेवाड़ी पाग पहने भाजपा के सभी 15 पार्षदों ने जब विधायक राठौड़ के नेतृत्व में मतदान केंद्र में प्रवेश किया, तो माहौल देखने लायक था। जीत के बाद रिटर्निंग अधिकारी सुमन राठौड़ और तहसीलदार रमेश कुमार ने निरमा सांखला को पद की शपथ दिलाई और जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। परिणाम घोषित होते ही बालेसर आतिशबाजी और 'भारत माता' के जयकारों से गूंज उठा। उत्साहित समर्थकों ने विधायक राठौड़ को कंधों पर उठा लिया। विकास और विश्वास की जीत माली समाज बाहुल्य इस क्षेत्र में विधायक राठौड़ को पिछले चार विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उनकी कड़ी मेहनत ने इस किले को फतह कर लिया। विधायक ने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' और जनता के अटूट भरोसे की जीत बताया। बालेसर पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्रसिंह उज्जवल के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ते के बीच चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। इस विजय उत्सव में पूर्व प्रधान भंवरसिंह इंदा, बाबूसिंह इंदा, गुलाबसिंह राठौड़, भंवरलाल कुमावत, नाथूसिंह गोगादेव, जुगराज सांखला और बालाराम घमडोणी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता साक्षी बने।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर की छह नगर पालिकाओं में भाजपा बोर्ड, मथानिया में कांग्रेस जीती
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं के मेयर पद को लेकर सोमवार को मतदान हुए। तिंवरी में भाजपा प्रत्यासी ने एक वोट से जीत हासिल की। वहीं मथानिया में कांग्रेस की लीला देवी चेयरमैन बनी हैं। जिले की 6 नगर पालिकाओं में से 4 में बीजेपी का बोर्ड बना है। इनमें बालेसर, भोपालगढ़, बिलाड़ा और तिंवरी शामिल है। जबकि मथानिया और पीपाड़ सिटी में कांग्रेस का बोर्ड बना है। मथानिया में मेयर पद की वोटिंग को लेकर भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आमने-सामने हो गए। तिंवरी और बालेसर में भाजपा का बोर्ड बना है। तिंवरी नगर पालिका में बीजेपी के लक्ष्मण कालकर 1 मत से जीते। बीजेपी को 13 और कांग्रेस उम्मीदवार चंपालाल कटारिया को 12 वोट मिले। बालेसर में भाजपा प्रत्याशी को 16, निर्दलीय प्रत्याशी को 8 और नोटा को 1 वोट मिला है। बालेसर में भाजपा का बोर्ड बना है। यहाँ निर्मला सांखला अध्यक्ष बनी हैं। बिलाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के महेंद्र सिंह सिरवी विजय, भाजपा का गढ़ बरकार तीसरी बार भाजपा का बोर्ड बना, भाजपा के महेंद्र सिंह सिरवी ने निर्दलीय प्रत्याशी तुलछाराम सिरवी को हराया। भोपालगढ़ में चेयरमैन चुनाव में BJP के देवश ओमप्रकाश चौटिया चैयरमैन बने। कांग्रेस के पास था पूर्ण बहुमत ,पर क्रोस वोटिंग से हुई हार , आर एल पी ने भाजपा का सहयोग दिया। पीपाड एवं मथानिया में कांग्रेस का बोर्ड मिला। मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस की लीला देवी ने भाजपा की इंद्रा देवी को हराकर चेयरपर्सन पद पर जीत दर्ज की। मतदान में लीला देवी को 17 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी इंद्रा देवी के पक्ष में 8 वोट पड़े। इस तरह लीला देवी ने 8 वोटों से जीत हासिल की। पीपाड नगर पालिका में बड़ा उलट फेर देखने को मिला: बीजेपी के पास 16 मत एवं चार निर्दलीय होने के باوجود भी बोर्ड नहीं बना सकी; कांग्रेस प्रत्याशी आशा कच्छावाह ने बीजेपी प्रत्याशी मनु कच्छावाह को 5 मतों से मात दी।0
0
Report
निवाई में पूर्व विधायक के खिलाफ गाली-गलौज और गोली की धमकी वाला वीडियो वायरल
Tonk, Rajasthan:टोंक के निवाई से इस वक्त की बड़ी खबर… निवाई में पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा से अभद्रता, गाली-गलौज और गोली से मारने की धमकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के अधिक पार्षद होने के बावजूद चेयरमैन नहीं बनने पर एक समर्थक का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में कथित तौर पर पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और गोली से मारने की धमकी जैसी बातें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद निवाई में इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि जी राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है0
0
Report
खंडार में तेजाजी महाराज मेले में श्रद्धालुओं का जनसमुद्र उमड़ा
खंडार उपखंड क्षेत्र में तेजादशमी के अवसर पर तेजाजी महाराज के विशाल मेलों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। बहरावंडा कलां, हरिपुरा, मई और बहरावंडा खुर्द सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित मेलों में आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक रस्में निभाई गई। मेले की विशेष परंपरा के تحت ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ जंगल पहुंचते हैं, जहां खेजड़ी के पेड़ या बिलो से मिलने वाले सर्प की विधिवत पूजा-अर्चना कर उसे फूलों पर रखकर मंदिर परिसर तक लाया जाता है। इसके बाद खेजड़ी के वृक्ष पर सर्प को छोड़कर रस्म पूरी की जाती है। वहीं हरिपुरा मेले में नाल प्रतियोगिता में पहलवानों 95 किलोग्राम, 82 व 75 किलोग्राम वजनी नाल उठाकर दमखम दिखाया, वहीं विजेताओं को माला, साफा पहनाकर नगद इनाम राशि दी गयी। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते NH-552 और SH-123 खंडार-बालेर-करणपुर मार्ग पर यातायात धीमा हो गया। बहरावंडा खुर्द में मंदिर तक श्रद्धालुओं की कतार करीब दो किलोमीटर तक पहुंच गई। करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मशक्कत कर सामान्य कराया। वहीं बहरावंडा खुर्द, छाण, मई खुर्द, बहरावंडा कलां और हरिपुरा में तेजाजी महाराज के स्वरूप को घोड़ी पर बैठाकर बिनोरी निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए खंडार थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह, चौकी प्रभारी दौलतसिंह, धर्मपाल सिंह सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस की मुस्तैदी से मेले के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रही.0
0
Report
Advertisement
तरकुलहा देवी मेले में भीषण आग, 3 दुकानों में लाखों का नुकसान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा देवी मेले में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दो खिलौने और एक शृंगार की दुकानों में रखा हुआ लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और आसपास की दूसरी दुकानों तक आग फैलने से बड़ा हादसा टल गया। आग से सुरक्षा और फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल उठे हैं; आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है; मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
एटा में संदिग्ध मौत: घर के कमरे में व्यक्ति का शव फंदे पर लटका
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में व्यक्ति का फंदे पर लटका मिला शव, व्यक्ति का शव लटका मिलने से क्षेत्र में मचा हडकंप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, व्यक्ति की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरू का पूरा मामला।0
0
Report
सहारनपुर: खाली घरों पर चोरों की निगाह, चार गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने ग्राम सीकरी कलां में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को कार्तिक पुत्र रामकुमार के घर से अज्ञात चोर दिनदहाड़े 16 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर साइफन की पुलिया के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी, कार्तिक, अभिषेक और अजहर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो जोड़ी पायल, एक नाक की लौंग, एक पीली धातु का पेंडल, 2200 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीन आरोपियों ने बताया कि वे दिन में घूमकर ऐसे घरों की तलाश करते थे, जो खाली मिलते थे। इसके बाद घर में घुसकर चोरी करते और सामान आपस में बाँट लेते थे। आरोपियों ने ग्राम सीकरी में हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात भी बताई। पुलिस के मुताबिक, चोरी के कुछ सोने के सामान को सहारनपुर में अजहर नामक सुनार को बेचने की बात सामने आई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
