284001
इंडी गठबंधन ने झांसी में निकाली धन्यवाद यात्रा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में कांग्रेस की धन्यवाद यात्रा निकली, जिसमें पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आपको बता दें कि यात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव ने कचहरी से किया वहीं उन्होंने पिछले चुनाव में एडवोकेट समर्थकों द्वारा दिए गए जनसमर्थन के लिए आभार व्यक्त किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निहंग बाणे के लुटेरों ने 15 लाख रुपये-कार लूटी, एक घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश
Khanna, Punjab:ਨਿਹੰਗ ਬਾਣੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਆੜ੍ਹਤੀ ਤੋਂ 15 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਕਾਰ ਲੁੱਟ ਲਈ, ਪਰ ਵਾਰਦਾਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਕਰੀਬ ਇਕ ਘੰਟੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰਕੇ ਦੋਵਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲੋਂ ਲੁੱਟੀ ਗਈ 15 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ, ਕਾਰ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਵਰਤਿਆ ਗਿਆ ਦੇਸੀ ਕੱਟਾ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਦੁਪਹਿਰ ਕਰੀਬ ਸਾਢੇ 12 ਵਜੇ ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ੍ਹ ਵਾਸੀ ਆੜ੍ਹਤੀ ਕਰਨ ਬਾਂਡਾ ਆਪਣੇ ਡਰਾਈਵਰ ਸੁੱਖੀ ਨਾਲ ਵੈਨਿਊ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਅਮਲੋਹ ਚੌਕ ਸਥਿਤ ਐਸਬੀਆਈ ਬੈਂਕ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ। ਬੈਂਕ ਤੋਂ 15 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਕਢਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਰਨ ਬਾਂਡਾ ਨੇ ਨਕਦੀ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਰੱਖੀ ਅਤੇ ਖੁਦ ਪਿਛਲੀ ਸੀਟ ’ਤੇ ਬੈਠ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਡਰਾਈਵਰ ਕਿਸੇ ਬਹਾਨੇ ਸਾਮਾਨ ਲੈਣ ਲਈ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਇੱਕ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੇ ਕਾਰ ਦੀ ਡਰਾਈਵਰ ਸੀਟ ਸੰਭਾਲ ਲਈ, ਜਦਕਿ ਦੂਜਾ ਪਿਛਲੀ ਸੀਟ ’ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਬੈਠ ਗਿਆ। ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਨੇ ਕਰਨ ਬਾਂਡਾ ’ਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਤਾਣ ਦਿੱਤੀ। ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਕਰਨ ਬਾਂਡਾ ਕਾਰ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਗਏ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋਵੇਂ ਮੁਲਜ਼ਮ 15 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਕਾਰ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਵਾਰਦਾਤ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਐਸਐਸਪੀ ਡਾ. ਦਰਪਣ ਆਹਲੂਵਾਲੀਆ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ’ਤੇ ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚਆਂ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਸੰਭਾਵਿਤ ਰਸਤਿਆਂ ’ਤੇ ਘੇਰਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਕਰੀਬ ਇਕ ਘੰਟੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰ ਲਿਆ। ਐਸਪੀ (ਆਈ) ਰਾਕੇਸ਼ ਯਾਦਵ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡੀਐਸਪੀ (ਆਈ) ਮੋਹਿਤ ਸਿੰਘਲਾ, ਡੀਐਸਪੀ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ, ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਸਿਟੀ ਥਾਣਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪਾਇਲ-ਬੀਜਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਇੱਕ ਸੁੰਨਸਾਨ ਕਾਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਘੇਰ ਲਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖ ਕੇ ਭੱਜਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਦੋਵੇਂ ਮੁਲਜ਼ਮ ਇੱਕ ਉੱਚੀ ਇਮਾਰਤ ’ਤੇ ਚੜ੍ਹਨ ਲੱਗੇ, ਪਰ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਵਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਗੋਪੀ, ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 13, ਰਵਿਦਾਸ ਮੁਹੱਲਾ, ਅਮਲੋਹ ਅਤੇ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਕਾਕਾ, ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਲੱਖਾ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ, ਅਮਲੋਹ ਵਜੋਂ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਦੋਵਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ 15 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਪੂਰੀ ਨਕਦੀ, ਲੁੱਟੀ ਗਈ ਵੈਨਿਊ ਕਾਰ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਵਰਤਿਆ ਗਿਆ ਦੇਸੀ ਕੱਟਾ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਇਹ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਹੋਈ ਲੁੱਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿਜ਼ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਵਿੱਚ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰ ਲਿਆ।0
0
Report
गांव छपरा के राहुल सैनी ने एचसीएस में प्रदेश में सातवां स्थान पाया
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के गांव छपरा के राहुल सैनी ने एचसीएस परीक्षा में हासिल किया प्रदेश में 7वां रैंक राहुल बोले - यह बिना खर्ची-पर्ची, बिना सिफारिश की सरकार का नतीजा है, योग्यता को मिला सम्मान -दादा स्व. हरकेश चौधरी का सपना पौते ने एचसीएस अधिकारी बनकर किया पूरा -गांव में खुशी की लहर, राहुल के घर बधाई देने वालों का लगा तांता, युवाओं के लिए बने प्रेरणा -एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन और रुरल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री -नौकरी के साथ 5 साल तक रोज 5 घंटे पढ़ाई कहते हैं कि मेहनत, लगन और ईमानदार व्यवस्था हो तो साधारण परिवार का युवा भी असाधारण मुकाम हासिल कर सकता है। इस कहावत को सच कर दिखाया है गांव छपरा निवासी राहुल सैनी ने। राहुल सैनी ने हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा के 8 अक्टूबर को आए परिणाम में प्रदेश भर में 7वां रैंक हासिल कर न केवल अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने दादा स्वर्गीय हरकेश चौधरी के सपने को भी साकार किया है। राहुल की इस सफलता के बाद गांव छपरा में जश्न का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों का उनके घर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। राहुल सैनी ने कहा कि वे एचसीएस अधिकारी के रूप में ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश सरकार का जताया आभार, कहा - योग्यता का हुआ सम्मान एचसीएस में चयन के बाद राहुल सैनी ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी तरह से "बिना खर्ची-बिना पर्ची" की पारदर्शी भर्ती प्रणाली का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में युवाओं को उनकी मेहनत का फल मिल रहा है। न किसी सिफारिश की जरूरत है, न किसी खर्ची की। सरकार ने जो पारदर्शी व्यवस्था बनाई है, उसी से मेरे जैसे एक सामान्य किसान परिवार के बेटे को एचसीएस अधिकारी बनने का मौका मिला है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार के हृदय से आभारी हैं। राहुल सैनी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे निराश न हों, लगातार मेहनत करें। आज का सिस्टम मेहनती युवाओं के साथ है। दादा स्व. हरकेश चौधरी के सपने को किया पूरा राहुल सैनी के जीवन की यह सफलता भावनात्मक रूप से भी बहुत बड़ी है। राहुल के दादा स्व. हरकेश चौधरी का सपना था कि उनका पौता बड़ा अधिकारी बने और समाज व देश की सेवा करे। आज राहुल ने एचसीएस अधिकारी बनकर अपने दादा के उस सपने को पूरा कर दिया है। राहुल ने कहा कि आज दादा जी शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद और उनके बताए संस्कार हमेशा मेरे साथ हैं। यह रैंक मैं उन्हीं को समर्पित करता हूं。 एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन और रुरल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री राहुल सैनी की शैक्षणिक यात्रा भी काफी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से बीएससी (एग्रीकल्चर) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान गुजरात के इरमा से रूरल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की। ग्रामीण पृष्ठभूमि और कृषि की समझ ने उन्हें हमेशा जमीन से जोड़े रखा। राहुल सैनी के पिता सतीश कुमार हरियाणा सरकार में सीनियर लेखा अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए हैं। उनकी माता उषा रानी एक कुशल गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा बेटे को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। राहुल की पत्नी किरणदीप कौर भी हाउस वाइफ हैं और उन्होंने हर कदम पर राहुल का साथ दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल करना असंभव था। नौकरी के साथ 5 साल तक रोज 5 घंटे पढ़ाई राहुल की सफलता की सबसे बड़ी खासियत उनकी निरंतरता है। राहुल ने वर्ष 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी ज्वाइन की थी। पिछले पांच वर्षों से वे बैंक में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ रोजाना 5 घंटे यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। वे पिछले पांच साल से यूपीएससी की तैयारी में जुटे थे और अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी के इंटरव्यू तक पहुंचे थे। हालांकि अंतिम चयन में थोड़ी कमी रह गई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और इसी बीच हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा दी, जिसमें उन्होंने प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। राहुल ने बताया कि वे सुबह और देर रात के समय को पढ़ाई के लिए निकालते थे। नौकरी के साथ तैयारी करना आसान नहीं होता, लेकिन अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तो रास्ता खुद-बखुद बन जाता है। युवाओं के लिए राहुल सैनी बने प्रेरणा गांव छपरा के ग्रामीणों ने बताया कि राहुल बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रहा है। उसकी यह सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। आज जब युवा सरकारी नौकरियों को लेकर भटकाव महसूस करते हैं, ऐसे में राहुल की कहानी बताती है कि पारदर्शी व्यवस्था में केवल और केवल मेहनत ही सफलता की कुंजी है।0
0
Report
डोंजे गाँव में नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार के लिए एकनाथ शिंदे पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): MAHARASHTRA DEPUTY CM EKNATH SHINDE ARRIVES IN DONJE VILLAGE TO ATTEND LAST RITES OF NANA PATEKAR / VISUALS0
0
Report
Advertisement
झांसी में विवाद के बाद महिला ने दे दी जान; शव श्मशान पहुंचा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा कि मृतका ने 6 अक्टूबर को अपना बर्थ-डे मनाया। इसके अगले दिन ही फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी है। सूचना पर मायके वाले मृतका के ससुराल पहुंचे तो वहाँ दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फिर मृतका का भाई पुलिस को लेकर घर पहुंचा तो ससुराल पक्ष शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसके बाद पुलिस श्मशान घाट पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाया। भाई का आरोप है कि बहन को मारकर फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दिए हैं। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि मृतका मंजू अहिरवार ने 10 साल पहले पति को छोड़कर ममेरी बहन के देवर अजय प्रताप से लव मैरिज की थी। मृतका के भाई मनोज कुमार ने बताया कि बहन मंजू का 6 अक्टूबर को जन्मदिन था। 7 अक्टूबर को फोन आया कि मंजू की तबीयत खराब है। जब वह झांसी आया तो यहां विवाद हो गया। फिर उसने चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। जब वह पुलिस के साथ बहन के ससुराल पहुंचा तो वे लोग शव को लेकर मुक्तिधाम जा चुके थे। तब पुलिस श्मशान घाट पहुंची और पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। भाई का आरोप है कि बहन के साथ पहले से ससुराल वाले मारपीट करते थे। इन लोगों ने बहन को मारकर फांसी पर लटकाया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट- गीता..... मृतका की भाभी बाइट--मनोज कुमार..... मृतका का भाई0
0
Report
HCS रिजल्ट घोषित: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने परिणाम जारी किया
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा लोक सेवा आयोग ने HCS का रिजल्ट जारी किया0
0
Report
शिवपुरी: हेलमेट रैली के साथ गरबा रैली में बच्चों के कार छत पर बैठना चिंता
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी में पुलिस ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली, उसी दिन निजी गरबा कार्यक्रम की रैली में कार की छत पर बैठी नजर आईं बच्चियां\n\nशिवपुरी। शहर में गुरुवार को एक तरफ शिवपुरी पुलिस यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट जागरूकता रैली निकाल रही थी, वहीं दूसरी ओर एक निजी गरबा कार्यक्रम की रैली को लेकर यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है।\n\nगरबा कार्यक्रम से जुड़ी रैली के दौरान एक कार शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती नजर आई, जिस पर बच्चियां कार की छत पर बैठी दिखाई दीं। कार के इस तरह शहर में घूमने को लेकर यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि वाहन चलते समय बच्चे कार की छत पर बैठे थे, तो यह उनकी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही मानी जा सकती है।\n\nखास बात यह है कि इसी दिन पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पुलिस की रैली में लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।\n\nऐसे में सवाल यह उठता है कि जब पुलिस शहरवासियों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित सफर का संदेश दे रही है, तो निजी आयोजनों की रैलियों में नियमों की निगरानी और कार्रवाई कितनी प्रभावी है? चलती कार की छत पर बैठकर सफर करना बच्चों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा जोखिम बन सकता है।\n\nअब देखना यह है कि कार की छत पर बच्चों को बैठाकर शहर में निकाली गई इस रैली के मामले में यातायात पुलिस क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
Advertisement
राजघाट प्रदर्शन, जजों की खुली चिट्ठी और नेताओं के बयान गर्म
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUDHAKAR SINGH (RJD MP) ON INDIA BLOC PROTEST AT RAJGHAT / 42 FORMER JUDGES’ OPEN LETTER ON ECI AND CONSTITUTIONAL INSTITUTIONS / BJP LEADER PRADEEP BHANDARI’S STATEMENT ON RAHUL GANDHI AND CONGRESS / MAMATA BANERJEE’S POSSIBLE PARTICIPATION IN CJP PROTEST ON OCTOBER 10 महात्मा गांधी जी को हम लोग इसलिए याद किए कि जो रास्ता उन्होंने दिखाया था भारत में कैसे ब्रिटिश हुकूमत को देश से बाहर किया। सीधी कार्यवाही की बात की 1942 में। आज देश पर जो राज करने वाली जो भाजपा है वो नए अंग्रेज हैं इस देश के और इनके खिलाफ जो लड़ाई है वो राजघाट हम लोग आज उनको नमन किए और सड़क के जरिए इस देश में ज्ञानेश कुमार।कि जो आतंक है इस देश के भीतर उसको खत्म भी करेंगे और संविधान में जो कानून में जो संशोधन है जिसके जरिए उनको हासिल हुआ है निर्वाचन आयुक्त को वो सभी ताकतों को सीझ कराना पड़ेगा नहीं तो देश में लोकतंत्र संविधान रहेगा ही नहीं।हम उन जजों को रिटायर्ड और टायर्ड भी हैं। लगता है कि उनको कोई सरकारी कामकाज के लिए कोई पद की जिज्ञासा होगी जिसके चलते वो लोग पत्र लिख रहे हैं। वो ये कहते कि सुप्रीम कोर्ट पिछले तीन साल से उस कानून की समीक्षा कर रहा है, कितना साल लगेगा?वो सुप्रीम कोर्ट से उनको पत्र लिखना चाहिए था कि 27 लाख वैध मतदाता सुप्रीम कोर्ट के सामने खड़ा हुए तो सुप्रीम कोर्ट कहता है कि आप 5 साल बाद वोट दे दीजिएगा तो क्या हो जाएगा आपका?आज हालत ये है कि न्यायपालिका में बैठे हुए रिटायर्ड लोग तो खैर उनका बात ही नहीं करना जो हैं ही उनका क्या रोल है जिनकी जिम्मेदारी थी देश के संविधान बचाने की जिनका जिम्मेदारी थी फंडामेंटल राइट्स को प्रोटेक्ट करने की आज वो कह रहे हैं क्या हो गया तो क्या 이 लोकतंत्र की स्थापना केवल प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और पार्लियामेंट के मेंबर चुनने के लिए बना था अगर यही सरकार ही चुनने के लिए था तो यहां अंग्रेज भी सरकार ही थे.हमारा जो ताकत है वो जनता के बीच में होना चाहिए, उस ताकत का अपहरण हो रहा है और चंद लोग ये कह रहे हैं कि क्या हो गया? इससे बात को समझा जा सकता है।0
0
Report
जालोर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस: मतदाता सूची विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग
Jalore, Rajasthan:जालोर। कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए जा रहे कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर आज जालोर जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी, गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए और भाजपा के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने जालोर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है।0
0
Report
जालंधर कैंट विधायक परगट सिंह बल्लां डेरा सचखंड में संत निरंजन दास से मुलाकात
Jalandhar, Punjab:Breaking Jalandhar परगट सिंह डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक, संत निरंजन दास से की मुलाकात पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं जालंधर कैंट विधायक परगट सिंह डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने के लिए पहुंच गए हैं। उनके साथ कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह, आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली समेत कांग्रेस की तमाम वरिष्ठ लीडरशिप मौजूद है। परगट सिंह डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए है ओरउन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया गया।0
0
Report
Advertisement
लुधियाना में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने सड़क पर हंगामा
Ludhiana, Punjab:लुधियाना के सिंगर सिनेमा रोड पर पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, सड़क पर आमना-सामना…यहां पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया. लुधियाना के शृंगार रोड पर उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। महिला ने मौके पर ही पति और उसके साथ मौजूद महिला को रोक लिया और दोनों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामलے की सूचना मिलने के बाद पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाना डिविजन नंबर-3 ले जाया गया। वहीं महिला कमलप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ घूमते हुए देखा था। इसके बाद वह मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर अपने पति से जवाब मांगने लगी। कमलप्रीत के मुताबिक, इसी दौरान विवाद बढ़ गया और सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। दूसरी तरफ गुरदीप सिंह ने अपने पक्ष में कहा कि करीब 10 साल पहले उसकी कमलप्रीत कौर से शादी हुई थी और शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता आ रहा है। उसका दावा है कि पिछले कई वर्षों से घरेलू विवाद की स्थिति बनी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना डिविजन नंबर-3 ले जाकर उनके बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। मौके के वीडियो और वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
गोंडा में चरित्र सत्यापन लापरवाही पर SSP ने बड़ा एक्शन, दो अधिकारी निलंबित
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा एसपी अभिषेक झा द्वारा आज गुरुवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए चरित्र सत्यापन में लापरवाही बरतने पर करनैलगंज कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल व एएचटी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय और करनैलगंज कोतवाली में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह को पूरे मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बसालतपुर निवासी अंकित श्रीवास्तव पुत्र महेश्वरी श्रीवास्तव ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। यह आवेदन सीसीटीएनएस पोर्टल के जरिए स्थानीय थाने पहुंचा था। सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान ऑपरेटर ने घोर लापरवाही का परिचय दिया। ग्राम रुदौलिया निवासी एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम और पिता का नाम भी आवेदक से मिलता-जुलता था के खिलाफ दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 384/2024) का आपराधिक विवरण निर्दोष आवेदक अंकित श्रीवास्तव की सत्यापन आख्या में दर्ज कर दिया गया। बिना पते की जांच और पहचान की पुष्टि किए ही यह गलत रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अग्रसारित कर दी गई,जिससे एक बेकसूर युवक के चरित्र पर आपराधिक दाग लग गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक गोंडा अभिषेक ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और तत्काल क्षेत्राधिकारी करनैलगंज को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी। क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय की प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने केवल नाम और पिता के नाम की समानता देखकर यह आख्या तैयार कर दी थी और पते की भौतिक या दस्तावेजी जांच करने की जहमत नहीं उठाई। वहीं तत्कालीन थाना प्रभारी ने भी बिना किसी पर्यवेक्षण के आंख मूंदकर रिपोर्ट आगे बढ़ा दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्य में शिथिल पर्यवेक्षण के दोषी पाए गए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय और गंभीर लापरवाही के जिम्मेदार कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने आवेदक को हुई असुविधा को दूर करने के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए। अंकित श्रीवास्तव के आवेदन का पुनः विधिवत और सही सत्यापन कराया गया। इसके बाद संशोधित व निष्कलंक चरित्र प्रमाण पत्र आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।0
0
Report
पीलीभीत में आंधी-तूफान से धान समेत फसलों को भारी नुकसान, किसान मुआवजे की मांग
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में बीती रात आई आंधी तूफान और तेज बारिश से धान की फसल सहित तमाम फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेत में धान की फसलें बिछने के साथ-साथ पानी में पूरी तरह डूब गई है गिरी फसल को किसान बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। साथ ही किसान प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं। गौरतलब है एक सप्ताह पहले पीलीभीत में तीन दिन लगातार हुई बारिश से किसानों की धान की फसल खराब हुई थी जिसके चलते किसान उभर भी नहीं पाए। कल बुधवार की बीती रात आंधी तूफान और तेज गरज के साथ बारिश होने से किसानों की फसल भी बर्बाद हो गई। अब किसान अपने साथ मजदूरों को लगाकर बची फसल को बचाने में जुटे है और सरकार से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं। तस्वीरों में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है किसान खून पसीने से सींची गई फसल को पानी में घुसकर कटाई कर चारपाई पर डालकर इस तरह से खेतों से निकाल कर ले जा रहा है मानो जैसे कि किसी अर्थी को कंधे से ले जा रहे हो। यह ताजा तस्वीरें पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में पड़ने वाले घनश्यामपुर और मकरंदापुर की है।0
0
Report
Advertisement
इटारसी से दिल्ली जा रहे 15 लोग गिरफ्तार, गोवा एक्सप्रेस कोच में हंगामा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम — जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले इटारसी में बड़ा पुलिस एक्शन कॉकरोच पार्टी के समर्थन में दिल्ली जा रहे 15 लोगों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। महाराष्ट्र से गोवा एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रहे इन लोगों को इटारसी जंक्शन पर ट्रेन के जनरल कोच से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। इनमें 3 युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर कॉकरोच पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन में समर्थन देने जा रहे लोगों को जैसे ही इटारसी स्टेशन पर पुलिस ने घेरा, ट्रेन के अंदर हलचल तेज हो गई और स्टेशन पर भी हंगामे के हालात बन गए। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शाम करीब छह बजे जैसे ही गोवा एक्सप्रेस इटारसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची, पुलिस ने जनरल कोच को घेर लिया। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी कोच में दाखिल हुए और जांच के बाद 15 लोगों को ट्रेन से नीचे उतार लिया। इनमें तीन युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। ट्रेन से उतारे जाने के बाद लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। कुछ देर तक ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने सभी 15 लोगों को अपने वाहनों से एक गोपनीय स्थान पर पहुंचाया।0
0
Report
NTPC विंध्याचल: 240 मीटर चिमनी पर मरे श्रमिक, परिजनों ने लापरवाही आरोप
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में NTPC विंध्यাচल में बड़ा हादसा, LNT के श्रमिक की मौत. 240 मीटर ऊंची चिमनी पर काम के दौरान तबीयत बिगड़ी. तबीयत बिगड़ने के बाद खून की उल्टी, इलाज के दौरान श्रमिक ने दम तोड़ दिया. मृतक श्रमिक की पहचान संजीव यादव के रूप में. परिजनों का आरोप—बीमारी की जानकारी के बावजूद ऊंचाई पर कराया जा रहा था काम. NTPC और LNT प्रबंधन पर परिजनों ने लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए. श्रमिक की मौत के बाद प्लांट में हड़कंप. आक्रोशित मजदूर और परिजन मौके पर जुटे, FIR और मुआवजे की मांग. कंपनी प्रबंधन ने चार लाख पचास हजार रुपये मुआवजे की आश्वासन दिया.0
0
Report
रतलाम के कुंदनपुर में घर घुसा मगरमच्छ, पकड़ा गया; तेलनी नदी में छोड़ा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के कुंदनपुर में घर घुसा मगरमच्छ, लोग पकड़ गए; वन विभाग ने तेलनी नदी में छोड़ा0
0
Report
Advertisement
