284204
इंडिया गठबंधन की आभार यात्रा मऊरानीपुर विधानसभा पहुंची
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी मऊरानीपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम सकरार में सभी साथियों से मुलाक़ात कर आभार दिया एवं साथ ही वचन दिया कि जनता के हक की लड़ाई के लिए हम सब मिलकर निरंतर लड़ेंगे कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाना है सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेl0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमकाठाना में री-नीट परीक्षा, 11 केंद्रों पर सुरक्षा के बीच सुचारू संचालन
Sikar, Rajasthan:नीमकाठाना में री-नीट परीक्षा आज। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद। शहर के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा में करीब 3408 अभ्यर्थी हो रहे शामिल। केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया गया है अनिवार्य। सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को दिया गया प्रवेश। नीमकाठाना में आज री-नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। शहर के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा में करीब 3408 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जो दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से परीक्षा शुरू हुई, जो शाम 5 बजकर 15 मिनट तक चलेगी। प्रश्नपत्रों को बैंकों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था, जहां से बीएसएफ जवानों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। सभी केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है तथा सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के जवानों के साथ बीएसएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। वहीं चिकित्सकों की टीम भी मौजूद है। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों के लिए छाया और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।एडीएम भागीरथ साख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, तहसीलदार देवीलाल चौधरी तथा कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है。0
0
Report
बाढ़ के बासोबागी में जुआ रोकने पर गोली, मुखिया के बेटे और चाचा घायल
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बासोबागी गाँव में जुआ खेलाने से रोकने पर बदमाशों ने मुखिया राजकुमार के बेटे और भाई को गोली मार दी। बासोबागी मुखिया ने बाढ़ नगर परिषद के संवेदक राकेश कुमार, उसके भाई मटरू और भुल्लू पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले मुखिया चुनाव के समय से ही उनका विवाद चल रहा है। इसी चुनावी रंजिश के कारण उनके बेटे और भाई को बाजार में गोली मारी गई है। मुखिया का बेटा साहिल बिहारशरीफ में एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह गर्मी की छुट्टी में अपने घर आया हुआ था। वह अपने चाचा के साथ बाजार गया था। तभी घर लौटने के दौरान उसके चाचा पुरुषोत्तम कुमार का जुआ खेलाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली साहिल और उसके चाचा को जाकर लगी। परिवार को सूचना मिलते ही तुरंत दोनों घायलों को बाढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
नीतीश कुमार के साथ पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग राष्ट्रीय परिषद के बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुँचे। 3:30 से राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है। बैठक में भाग लेने के लिए सांसद विधायक और राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्य पहुंच गए। कुछ देर में बैठक होगी शुरू.0
0
Report
Advertisement
JKNC त्राल से नए सदस्यों के जुड़ने पर संगठन की मजबूती का दावा
Aram Pora, Ganderbal, Jammu Kashmir National Conference Provincial President Showkat Ahmad Mir warmly welcomed the joining of new JKNC members, namely Mr. Showkat Ahmad Malla, Mr. Bashir Ahmad, and Mr. Mohammad Akbar Dar from Assembly Constituency Tral, Block Awantipora, at Naw-i-Subh. Their induction into the party is a significant addition to the organizational strength of JKNC in the area.0
0
Report
Merudin की फोटो वायरल: क्या सच है?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
हिंदू युवक की हत्या पर बीजेपी-सपा पर हमला; दलित हिंसा पर गौतम का निशाना
Noida, Uttar Pradesh:संतकबीर नगर में हिंदू दोस्त की मुस्लिम युवक द्वारा की गई हत्या पर बीजेपी सपा पर हुई हमलावर योगी सरकार की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं, हिंदू युवक की मुर्गा काटने वाले हथियार से की गई हत्या सपा के पाले हुए पुत्र लगातार दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं: विजय लक्ष्मी गौतम यूपी के आंकड़े भी बता रहे है कि दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार यादव और मुस्लिम कर ही कर रहे हैं: विजय लक्ष्मी गौतम अखिलेश यादव अपने मतदाताओं को समझाइये की दलितों के खिलाफ हिंसा बंद करे: विजय लक्ष्मी गौतम PDA की बात करने वाले दलितों के खिलाफ हिंसा कर रहे, जनता कभी माफ नहीं करेगी: विजय लक्ष्मी गौतम दलितों के खिलाफ हो रही हिंसा पर अखिलेश क्यों मौन है: विजय लक्ष्मी गौतम आपको खुले मंच से दलितों पर मुस्लिमों द्वारा की जा रही हिंसा की निंदा करनी चाहिए: विजय लक्ष्मी गौतम0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में 2026 कोड से बड़े भवनों में सोलर और EV चार्जिंग अनिवार्य
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में ग्रीन बिल्डिंग को बढ़ावा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड 2026 का रिव्यू, 100 KW वाले व्यावसायिक भवनों पर लागू होगा नया नियम राजस्थान में भवन निर्माण को अब ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा जल्द ही राजस्थान एनर्जी कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल बिल्डिंग कोड लागू किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को विद्युत भवन में निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस कोड और रूल्स-2026 के प्रारूपों की विस्तृत समीक्षा की और इसे जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।बैठक में जानकारी दी गई कि यह कोड मुख्य रूप से उन व्यावसायिक भवनों पर लागू होगा जिनका बिल्ड अप एरिया 2000 वर्ग मीटर या उससे अधिक है। इसके अलावा जिन भवनों का कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट या उससे अधिक है, और कनेक्टेड डिमांड 120 केवीए से ज्यादा है, उन पर भी ये नए नियम अनिवार्य होंगे। यानी जयपुर, जोधपुर, कोटा जैसे शहरों में बनने वाले मॉल, ऑफिस,हॉस्पिटल और बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग्स को अब एनर्जी एफिशिएंसी के मानक पूरे करने होंगे। प्रदेश में पहली बार पर्यावरण-अनुकूल निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए इस कोड में विशेष वित्तीय और तकनीकी लाभ जोड़े गए हैं। कोड के 'प्लस मानकों' का पालन करने वाले भवनों को 5 प्रतिशत और 'सुपर बिल्डिंग कोड' मानकों को पूरा करने वाले भवनों को 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त बिल्ट एरिया रेशियो FAR मिलेगा। यानी बिल्डरों को ज्यादा एरिया बनाने की छूट मिलेगी, जिससे ग्रीन बिल्डिंग का चलन बढ़ेगा। नए कोड के तहत हर बड़ी व्यावसायिक बिल्डिंग में नवीकरणीय ऊर्जा को अनिवार्य किया गया है। भवनों में अनुबंधित बिजली मांग का 4 प्रतिशत या उपलब्ध रूफ टॉप का 50 प्रतिशत हिस्सा सोलर पैनल या अन्य नवीकरणीय ऊर्जा के लिए आरक्षित करना होगा। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए अलग से EV चार्जिंग और पार्किंग की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अनुबंधित ऊर्जा ऑडिटर समय-समय पर जांच और अनुमोदन करेंगे। उल्लंघन रोकने के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपोजिट और पेनल्टी का प्रावधान भी रखा गया है। सभी प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए अक्षय ऊर्जा निगम एक इंटीग्रेटेड ऑनलाइन वेब-पोर्टल भी बना रहा है, जहां से भवन स्वीकृति से लेकर ऑडिट तक सब कुछ ऑनलाइन होगा।0
0
Report
NEET सुरक्षित, डिप्टी CM बोले: SIT के बाद राम मंदिर चंदे पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कहते हैं, "NEET परीक्षा सुरक्षित रूप से आयोजित की जा रही है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों का कोई नुकसान न हो। सभी अधिकारी पूरी सावधानी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं..." राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर वे कहते हैं, "हम SIT की जांच के बाद ही कोई टिप्पणी कर पाएंगे और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सार्वजनिक स्थानों पर योगाभ्यास का आयोजन
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन, स्वस्थ समाज का दिया संदेश लक्ष्मणगढ़ के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया और स्वस्थ समाज और निरोगी जीवन का संदेश दिया। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा, तहसीलदार फारूख अली, अधिशाषी अधिकारी नवनीत कुमावत और जिला चिकित्सालय अधिकारी डॉ अटल भास्कर सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद थे और सामुहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक जयपाल प्रजापत ने योगाभ्यास करवाया। लालकुआं दुर्गा पूजा स्थल पर भारत विकास परिषद और अंकित योगा केंद्र के द्वारा 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें डाक्टर प्रकाश मुंदड़ा, डॉक्टर अभिषेक पारिक , दीपक जाजोदिया, सोनू सोमानी सहित नगर के गणमान्यजननों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक अंकित कुमावत ने योग के माध्यम से स्वस्थ सक्रिय एवं दीर्घायु जीवनशैली को बढ़ावा देने और नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में पहली बारिश: बच्चों की खुशी और लोगों में उमंग भरा
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरात पावसाचं आगमन... पहिल्याच सरीत मुलांनी घेतला भिजण्याचा आनंद! भिवंडी शहरात आज दुपारी अचानक झालेल्या पावसाच्या आगमनाने. नागरिकांची एकच तारांबळ उडाली. सकाळपासून उकाड्याने त्रस्त असलेल्या नागरिकांना पावसामुळे दिलासा मिळाला. अचानक आलेल्या सरींमुळे अनेकांची तारांबळ उडाली. पण दुसरीकडे लहान मुलांनी मात्र. पहिल्या पावसात भिजण्याचा आनंद घेतला. रस्त्यावर, चाळीत, मैदानात मुलांच्या चेहऱ्यावर हसू होतं. असं चित्र पाहायला मिळालं.0
0
Report
NH 162 पर ट्रक से पीछे से टकराने से पत्नी की मौत, पति अस्पताल में भर्ती
Pali, Rajasthan:पाली शहर की रामासिया के निकट NH 162 पर एक दर्दनाक घटना सामने आई जिसमें बाइक पर सवार होकर जा रहे पति-पत्नी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिस पर मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई तो वही पति को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, घटना के वक्त अपनी पत्नी के साथ हुई घटना से पति सदमे में दिखाई दिया जहा से तुरंत उपचार हेतु ले जाया गया, मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर मोर्चोरी में रखवाया वही ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की ।0
0
Report
गधों की चढ़ाई: खड़ी सीढ़ियों पर चढ़ने का नया ज़िगज़ैग तरीका
Noida, Uttar Pradesh:Physics tip: donkeys climb steep stairs best by zigzagging0
0
Report
Advertisement
जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा
Patna, Bihar:बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर। Janata Dal (United) यानी जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और राष्ट्रीय राजनीति के मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया गया। जेडीयू लीडर गुलाम रसूल balyaavi ने कहा कि जेडीयू विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के एजेंडे को लेकर आगे बढ़ रही है। बैठक में अलग अलग इलाके से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ डिपो के उड़नदस्ते का औचक निरीक्षण: सभी टिकट वैध, कर्मचारियों की तारीफ
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ रोडवेज डिपो के उड़नदस्ते ने रविवार को ओछड़ी पुलिया के निकट चित्तौड़गढ़ डिपो की एक बस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस को करीब 10 मिनट से अधिक समय तक रोककर यात्रियों और टिकटों का फिजिकल सत्यापन किया गया। निरीक्षण में बस में लगभग 60 यात्री सवार पाए गए। उड़नदस्ते ने सभी यात्रियों के टिकटों की जाँच की, जिसमें प्रत्येक यात्री के पास वैध टिकट मिला। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आने पर उड़नदस्ता संतुष्ट नजर आया। इस अवसर पर बस के परिचालक अंकित लोहार और चालक फतेह सिंह की कार्यकुशलता, ईमानदारी और जिम्मेदार सेवाओं की सराहना की गई। अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।0
0
Report
अजमेर NEET केंद्र में बुर्का विवाद: प्रशासन ने अंततः प्रवेश की अनुमति दी
Ajmer, Rajasthan:एजमेर NEET के आयोजन के बीच अजमेर में खासा हंगामा हो गया.. सावित्री स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बुर्का पहनकर आई मुस्लिम महिला अभ्यर्थी को प्रवेश लेने से रोक दिया गया... इस पर अभ्यर्थी और उसके परिजनों ने आपत्ति उठाई और परीक्षा केंद्र पर हंगामा सा खड़ा हो गया.. परीक्षा केंद्र प्रभारी और स्कूल की प्रधानाचार्या का तर्क था कि बुर्का पहनकर आना मना है.. जबकि नियमों में हिजाब पर पाबंदी थी.. महिला अभ्यर्थी का तर्क था कि बुर्का उसकी पहचान है, इससे पहले भी वह कई परीक्षाएं बुर्का पहनकर दे चुकी है... मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने नियमों की बारीकी देखी और महिला अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जा सका ...लेकिन लगभग 15 मिनट से ज्यादा चले इस हंगामे के बीच गेट पर परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई..महिला अभ्यर्थी ने आरोप लगाया कि उसकी पहचान को लेकर बेवजह विवाद किया गया और बाद में प्रवेश दे दिया गया.. मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मामले की जानकारी दे कर पटाक्षेप किया.. वही मौके पर पहुंचे डिप्टी एसपी शुभम जोशी ने बताया कि विवाद के बाद नियमों के तहत महिला अभ्यर्थी को प्रवेश दे दिया गया0
0
Report
Advertisement
