284001
NEET परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडी और आप पार्टी के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन
Jhansi, Uttar Pradesh:जिला प्रशासन को NEET परीक्षा परिणाम में भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी अरशद खान ने एक ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर इंडी गठबंधन के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। साथ ही ज्ञापन में NEET परीक्षा के दौरान पेपर लीक और परिणाम में गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है, ताकि युवाओं को न्याय मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी: चार महीने में बार-बार, पुलिस जवाबदेही पर सवाल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं... इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर भी सुरक्षित नहीं हैं। GDA के सामने 400 KVA के ट्रांसफार्मर से एक बार फिर तेल चोरी हो गया। सबसे बड़ा सवाल ये है कि चार महीने के भीतर एक ही इलाके में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं... एफआईआर भी दर्ज हुईं... लेकिन रामगढ़ताल थाने की पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। अब सवाल सिर्फ बिजली निगम की सुरक्षा का नहीं, बल्कि पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई पर भी है। गोरखपुर के देवरिया बाईपास पर GDA के सामने रखे 400 KVA के ट्रांसफार्मर से गुरुवार देर रात तेल चोरी हो गया। हैरानी की बात ये है कि ट्रांसफार्मर ऐसी जगह लगा है, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। बावजूद इसके चोर ट्रांसफार्मर तक पहुंचे... तेल निकाला... और मौके से फरार हो गए। वो भी तब, जब इलाके में बिजली की आपूर्ति जारी थी। GDA के सामने अगल-बगल 400-400 KVA क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन्हीं ट्रांसफार्मरों से सामने स्थित अश्वमेघनगर कॉलोनी को बिजली की आपूर्ति होती है। करीब चार महीने पहले भी इनमें से एक ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हुआ था। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब ट्रांसफार्मर से तेल रिसता देखा,तब बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। समय रहते सप्लाई बंद कराई गई और बड़ा हादसा टल गया। मामले में एफआईआर दर्ज हुई... लेकिन आरोप है कि न चोर पकड़े गए और न चोरी का तेल बरामद हुआ। इसके करीब एक सप्ताह बाद बगल में लगे दूसरे ट्रांसफार्मर को भी चोरों ने निशाना बना लिया। इस बार ट्रांसफार्मर जलने के बाद चोरी की जानकारी हुई। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन कार्रवाई का नतीजा क्या निकला... ये सवाल आज भी खड़ा है। और अब करीब एक महीने पहले GDA के सामने सड़क की दूसरी तरफ Canara Bank के पास लगे 400 KVA के ट्रांसफार्मर से भी तेल चोरी हो गया। यानी इलाके में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस पर सवाल: सवाल सीधा है... एक ही इलाके में बार-बार ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो रहा है तो पुलिस की निगरानी कहां है? पहली घटना के बाद क्या पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाई? क्या पिछले मामलों में दर्ज एफआईआर की जांच आगे बढ़ी? क्या आरोपियों की पहचान हुई? क्या चोरी का तेल बरामद हुआ? और अगर नहीं... तो लगातार हो रही इन वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए? गोरखपुर में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की ये वारदातें सिर्फ बिजली निगम के लिए चुनौती नहीं हैं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती हैं। क्योंकि जिस ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने पर पूरा सिस्टम प्रभावित हो सकता है, वहां चोर बार-बार पहुंच रहे हैं। पहले चोरी हुई... एफआईआर हुई...फिर दोबारा चोरी हुई...और अब एक बार फिर वारदात सामने आ गई। ऐसे में सवाल यही है कि एफआईआर के बाद पुलिस की कार्रवाई जमीन पर दिखाई क्यों नहीं दे रही? बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक, गोलघर के SDO अजीत पटेल ने तारामंडल के जेई विजय सिंह को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन स्थानीय लोगों के सवाल इससे कहीं बड़े हैं। लोग कहते हैं कि जब मुख्य सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर सुरक्षित नहीं हैं, तो कॉलोनियों के अंदर लगे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा का क्या होगा? और अगर लगातार वारदातों के बावजूद आरोपी नहीं पकड़े जाते, तो चोरों के हौसले पर लगाम कैसे लगेगी? एक ही इलाके में बार-बार ट्रांसफार्मर से तेल चोरी...एफआईआर के बावजूद कार्रवाई पर सवाल...और अब फिर नई वारदात। गोरखपुर पुलिस के सामने चुनौती साफ है—क्या इस बार चोर पकड़े जाएंगे, या ये मामला भी एफआईआर की फाइलों में दबकर रह जाएगा?0
0
Report
NALSAR विश्वविद्यालय में उमर खालिद डॉक्यूमेंट्री की अनधिकृत स्क्रीनिंग पर ABVP ने निंदा की
Hyderabad, Telangana:Date: 25-09-2026\n\nHyderabad.\n\nABVP Hyderabad condemns unauthorised screening of Umar Khalid documentary at NALSAR\n\nAkhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), Greater Hyderabad, strongly condemns the unauthorised screening of the documentary Prisoner No. 626710 on Umar Khalid at the NALSAR University of Law campus on 23 September 2026.\n\nThe film centres on an individual linked to controversies surrounding the JNU protests, Afzal Guru commemorations, the CAA-NRC protests, and the Delhi riots. Using educational premises for such content raises concerns about turning campuses into platforms for political propaganda rather than spaces for learning, academic discussion, and constructive debate.\n\nMedia reports also indicate that the NALSAR administration did not authorise the event and that no official permission was granted by the university authorities. This raises serious questions regarding the conduct of an unauthorised event within a premier national law university.\n\nABVP has already submitted a formal representation to the Vice-Chancellor of NALSAR University of Law, seeking an enquiry into the matter and appropriate action. However, despite submitting the representation, we have not received any response from the Vice-Chancellor so far.\n\nABVP demands:\n\nA strict and transparent enquiry into the circumstances that enabled this unauthorised screening.\n\nAppropriate action against those responsible, in accordance with university rules.\n\nA response to the representation submitted to the Vice-Chancellor.\n\nClear guidelines to ensure that future events comply with university norms, legal requirements, and the principles of academic responsibility.\n\nABVP will continue to raise concerns regarding activities that, in its view, are inconsistent with the dignity and academic purpose of educational institutions. We urge the NALSAR administration to respond to the representation and take appropriate steps to ensure lawful and orderly conduct on campus.\n\nG. Pruthvi Teja\n\nABVP Greater Hyderabad City Secretary.0
0
Report
प्रतापगढ़ में विद्या संबल भर्ती संशोधन की मांग पर मीणा का वीडियो बयान, आंदोलन की चेतावनी
Pratapgarh, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 26 सितंबर को प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे से पहले पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने वीडियो जारी कर विद्या संबल भर्ती के नियमों में संशोधन की मांग उठाई है। रामलाल मीणा ने आरोप लगाया कि मौजूदा भर्ती प्रक्रिया से उदयपुर संभाग के स्थानीय युवाओं के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की व्यवस्था होनी चाहिए. रामलाल मीणा ने बताया कि इसी मांग को लेकर उन्होंने शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक कलेक्ट्रेट आवास का घेराव किया था। तबीयत खराब होने के कारण वे शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रतापगढ़ दौरे से पहले विद्या संबल भर्ती में संशोधन कर स्थानीय अभ्यर्थियों के हित में आदेश जारी किया जाए। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में संशोधन नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर युवाओं के साथ अपनी मांग रखेंगे। उन्होंने प्रतापगढ़ और उदयपुर संभाग के विद्या संबल भर्ती के अभ्यर्थियों से एकजुट होने का आह्वान किया। रामलाल मीणा ने कहा कि स्थानीय युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर-खीरी मितौली में सपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कहा 2027 में भाजपा सरकार खत्म,कईमुद्दों पर चर्चा
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी।भारी बारिश के बीच पीडीए सम्मेलन में पहुंचे श्याम लाल पाल मितौली में भारी बारिश के बीच कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली में शुक्रवार को पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने किसान और नौजवानों के मुद्दों के साथ पेपर लीक तथा चुनाव आयोग से जुड़े विषयों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, सांसद आनंद भदौरिया, सांसद उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक सुनील लाला, शशांक यादव, अबरार मंसूरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
दिल्ली MCD ने 38 ध्वस्तीकरण, 6 संपत्तियाँ सील, जोनों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में MCD का बड़ा एक्शन, 38 ध्वस्तीकरण कार्रवाई, अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन पर MCD का अभियान जारी सभी 12 जोन में 38 ध्वस्तीकरण कार्रवाई, 6 संपत्तियां सील, 5 के खिलाफ ध्वस्तीकरण आदेश मानकपुरा, इंद्रपुरी, कीर्ति नगर, मॉडल बस्ती, रोशनपुरा, शकूरपुर, जगतपुरी समेत कई इलाकों में कार्रवाई0
0
Report
कोटा की अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा में अमृतसर से सिख अखाड़ा शामिल, शौर्य-युद्ध कौशल का आकर्षण
Kota, Rajasthan:हाथों में हथियार... संतुलन और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन... और देखते ही देखते माहौल तालियों से गूंज उठा। कोटा की अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा में इस बार कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। पहली बार अमृतसर से आया सिख अखाड़ा शोभायात्रा का हिस्सा बना। पारंपरिक वेशभूषा में अखाड़े के कलाकारों ने शौर्य, अनुशासन और युद्ध कौशल से जुड़े रोमांचक करतब दिखाए। लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता के मुताबिक आयोजन समिति के साथ समन्वय कर शोभायात्रा को पहले से ज्यादा भव्य और व्यवस्थित बनाने की कोशिश है, ताकि कोटा की यह पहचान देश और विदेश तक पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
सभापति ने सरानी खेड़ा में शिक्षा व भवन के लिए बजट मंजूरी की आशा जताई
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। नगर परिषद सभापति गिरीश कुमार गर्ग अपने पैतृक गांव सरानी खेड़ा पहुंचे। जहां ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने साफा बांधकर और फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। सभापति ने गांव में स्थित अपनी कुलदेवी-देवताओं, निजी मंदिर, पापड़ी वाली माता मंदिर और रामचंद्र जी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे रामसेवक गर्ग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और मां सरस्वती मंदिर में पूजा की। विद्यालय में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रही 700 छात्राओं को उन्होंने भोजन प्रसादी का वितरण किया। इस दौरान संबोधित करते हुए सभापति ने कहा कि विद्यालय के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा और भवन निर्माण के लिए बजट पास कराकर नए कमरे बनवाए जाएंगे0
0
Report
कोटा के जुलूस में चोरी और मंगलसूत्र तोड़ने मामला; CCTV से बदमाशों की पहचान
Kota, Rajasthan:कोटा में अनंत चतुर्दशी का जुलूस पूरे शबाब पर है, लाखों की भीड़ है, सुरक्षा के लिए पुलिस की बड़ी तैनाती है, ड्रोन और CCTV से निगरानी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद जुलूस में बदमाश सक्रिय नजर आ रहे हैं। कैथूनीपोल थाना चौक के पास नयापुरा निवासी बृजेश की जेब कट गई। बताया जा रहा है कि उनकी जेब से 3600 रुपए निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। वहीं जुलूस में एक महिला का मंगलसूत्र तोड़ने का मामला भी सामने आया है। महिला ने कैथूनीपोल थाने पहुंचकर शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम से CCTV कैमरों की मदद से घटनाओं का पता लगाने और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं。0
0
Report
अनंत चतुर्दशी पर घर-घर गणेश पूजा और शोभायात्रा की धूम
Nagaur, Rajasthan:अनन्त चतुर्दशी पर घर घर में हुई ग़ौरी नन्दन गणेश की विधिवत पूजा अर्चना श्रृद्धालुओं ने आराध्या गणपति से परिवार में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना मेड़ता उपखण्ड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर घर घर प्रथम पूज्य गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ निकली भव्य शोभायात्रा। भक्तों ने अपने आराध्य गणपति से अगले वर्ष आने का वादा लेकर विदा किया। शहर के मुख्य मंदिरों एवं चौराहा पर गणेश चतुर्थी को स्थापित की गई गणपति बप्पा की मूर्तियों को आज विशाल शोभायात्रा के साथ सरोवर तक लाया गया जहां विधि विधान के साथ विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने माकूल प्रबंधन किए तो वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने गणपति को विदा किया।0
0
Report
Advertisement
कोटा में गणपति विसर्जन के दौरान पर्यावरण संरक्षण की नई पहल सफल
Kota, Rajasthan:कोटा में अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा की विदाई के साथ नगर निगम का एक बड़ा नवाचार भी सफल रहा। शहर में बनाए गए तीन अस्थायी कुंडों में 13 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर निगम ने भितरिया कुंड में दो और मौजी बाबा की गुफा क्षेत्र में एक अस्थायी कुंड तैयार किया था। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। खास बात ये रही कि इन प्रतिमाओं को बाद में ट्रॉलियों के जरिए कंसुआ स्थित सूरसागर ले जाकर विधिवत विसर्जित किया गया। नगर निगम के मुताबिक इस व्यवस्था का मकसद चंबल नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन को कम करना था, ताकि प्लास्टर ऑफ पेरिस और रंगों में मौजूद केमिकल से नदी और जलीय जीवों को नुकसान से बचाया जा सके। इतना ही नहीं, निगम ने घर से गणेश प्रतिमाएं प्राप्त करने की भी व्यवस्था की। करीब आधा दर्जन विसर्जन वाहन शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे और श्रद्धालुओं से प्रतिमाएं लेकर उनका ससम्मान विसर्जन कराया। यानी गणपति की विदाई के साथ कोटा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अलग पहल देखने को मिली।0
0
Report
मुख्यमंत्री साय इंडोर स्टेडियम में अंय्योदय सेवा वंदन पर्व में शामिल, जवानों का सम्मान
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे इंडोर स्टेडियम अन्त्योदय सेवा वंदन पर्व कार्यक्रम में हो रहे शामिल अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जवानों और लोगों का कर रहे सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हो रहा आयोजन उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा भी मौजूद0
0
Report
जमशेदपुर बैंक लूट: 43 लाख नकद व 33.20 करोड़ सोने के साथ बदमाश फरार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को सुबह 9.10 बजे पांच हथियारबंद डकैतों ने बैंक खुलते ही सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बनाकर 43 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो मॉरगेज गोल्ड (कीमत 33.20 करोड़ रुपये) लूट लिए। इस तरह बैंक से कुल 33.60 करोड़ रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नौ डीएसपी व सात थाना प्रभारियों की एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। रेनकोट पहनकर आए अपराधियों ने सफाईकर्मी के घुसते ही प्रवेश किया और कर्मचारियों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए। विरोध करने पर गार्ड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मैनेजर से लॉकर की चाबी लेकर कैश व सोना बैग में भरा और 10.12 बजे दो बाइक से फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंच गये। फॉ रेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए। पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि बैंक में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाश 43 लाख रुपये नकद और मॉरगेज गोल्ड ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन कर दिया है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ऑरेंज अलर्ट जारी; कल स्कूल बंद
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लगातार पिछले 16 घंटे से हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है, वही कई निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो चुकी है. नेशनल हाईवे 523 के दुर्ग रायपुर मार्ग के लिए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. मौसम विभाग ने दुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है. इसके बाद दुर्ग जिले के शिक्षा विभाग ने कल यानी 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है. पिछले 16 घंटे से दुर्ग जिले में बारिश हो रही है जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. भारी बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में तीन युवकों की मौत, बड़ा हादसा
Dhar, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत धार जिले के बदनावर के बागेड़ी डेम पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन के लिए पहुंचे तीन नवयुवक पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को बदनावर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों युवक सरस्वती कॉलोनी, बदनावर के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है。0
0
Report
कोटा में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा अब टाइमर से संचालित, ड्रोन-सीसीटीवी से कड़ी निगरानी
Kota, Rajasthan:कोटा की अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा पर इस बार पुलिस की निगरानी बेहद कड़ी है। ड्रोन से नजर... CCTV कैमरों से निगरानी... और कैथूनीपोल चौक पर पहली बार लगा है टाइमर। प्रशासन ने जुलूस को व्यवस्थित करने के लिए ये नया प्रयोग किया है। हर अखाड़े को करतब दिखाने के लिए 10 मिनट का समय दिया जा रहा है। जैसे ही 10 मिनट पूरे होते हैं... टाइमर का हूटर बज जाता है। यानी अब अखाड़ों के प्रदर्शन का समय तय है और इसी टाइमिंग के हिसाब से शोभायात्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है। इधर सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद एसपी तेजस्विनी गौतम संभाल रही हैं। एसपी कैथूनीपोल थाने से पूरे जुलूस पर नजर रख रही हैं और पुलिस अधिकारियों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। ड्रोन और CCTV के जरिए पूरे रूट की निगरानी हो रही है। मकसद साफ है, शोभायात्रा भव्य भी रहे और पूरी तरह व्यवस्थित भी。0
0
Report
Advertisement
