284001
झांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह
Jhansi, Uttar Pradesh:78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालियर रोड स्थित चंद्रशेखर आज़ाद स्मारक पर प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ध्वजारोहण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को गाँव के ही अराजक तत्वों ने ले जाकर किया आग के हवाले,हुए cctv में कैद.
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल को गाँव के ही शरारती तत्वों ले जाकर किया आग के हवाले , दोनों शरारती युवकों का सीसीटीवी वीडियो कैमरे में हुआ कैद ,लेकिन इसके बावजूद स्थानीय पुलिस की कार्यवाही से दूर है दोनों अराजक युवक,आखिरकार कौनसी है ऐसी मजबूरी जिसकी वजह से अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही,0
0
Report
DM ने दनकौर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया; CCTV और सुविधाओं पर निर्देश
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा: DM ने दनकौर वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण डीएम मेधा रूपम ने वृद्धजनों से संवाद कर सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। साफ-सफाई, खान-पान, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। खाद्य सामग्री और वाटर कूलर के पानी की सैंपलिंग के निर्देश दिए गए। वृद्धाश्रम में दो दिन में CCTV लगाने और उसका एक्सेस कलेक्टर को देने को कहा। वृद्धजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। आसपास पड़े कूड़े पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। दनकौर में डीएम ने किया निरीक्षण0
0
Report
बारिश के कारण अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya, UP | The water level of the Saryu River rises following heavy rainfall in the state.0
0
Report
Advertisement
जालोर-जोधपुर मार्ग पर हादसे में मजदूर की मौत, भारी वाहन चालक हिरासत
Jaipur, Rajasthan:भाद्राजून। जालोर-जोधपुर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे भाद्राजून पुलिस थाने के सामने सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।सूचना मिलते ही भाद्राजून पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने हादसे में शामिल भारी वाहन के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जालोर-जोधपुर मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ कई स्थानों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा भी रहता है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाने तथा आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। पुलिस मृतक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
आगरा में कुत्ता चूल्हे की आग में भूनने वाला शख्स वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में आग पर भूना गया कुत्ता चूल्हे की आग में कुत्ता भून रहा शख्स कुत्ता भूनने का वीडियो हुआ वायरल पशु हाट मैदान का बताया जा रहा वीडियो वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस थाना सैया क्षेत्र का पूरा मामला0
0
Report
रात 9.30 बजे के पैकेज के लिए फाइल विजुअल—खबर अभी साफ़
Noida, Uttar Pradesh:ये फाइल विजुअल है । रात 9.30 बजे का पैकेज के लिये है ।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर जंक्शन पर सफाई कर्मियों का हुआ हेल्थ चेकअप, 50 से ज्यादा कर्मचारियों की जांच, डॉक्टरों ने...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में रेलवे ने यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाले संविदा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा कदम उठाया है। स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत गाजीपुर जंक्शन के वीआईपी कक्ष में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की ओर से लगाए गए इस शिविर में 50 से ज्यादा संविदा सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन और मंडल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. जे. चौधुरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बलिया के सीएमपी चिकित्सक डॉ. रैयद सबीर अंसारी ने सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ऑक्सीजन लेवल और लिपिड प्रोफाइल समेत कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गईं। जांच के दौरान जिन कर्मचारियों में असामान्य लक्षण पाए गए, उन्हें चिकित्सकों की ओर से आवश्यक उपचार और मेडिकल सलाह दी गई। साथ ही सफाई कर्मियों को नियमित व्यायाम, संतुलित और पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। रेलवे के मुताबिक, इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने के साथ उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।0
0
Report
जखनियां तहसील में स्नातक चुनाव पर घमासान! फॉर्म जमा कराने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा,SDM पर..
Ghazipur, Uttar Pradesh:वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी सरगर्मी के बीच गाजीपुर के जखनियां तहसील में प्रशासन और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तनातनी देखने को मिली। सोमवार को समाजवादी पार्टी के जखनियां विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव के नेतृत्व में करीब डेढ़ से दो सौ कार्यकर्ता स्नातक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन फॉर्म लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तहसील प्रशासन ने उनके अधिकांश फॉर्म लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा और नारेबाजी की स्थिति बन गई। सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव ने उपजिलाधिकारी अतुल कुमार पर एकतरफा कार्रवाई और पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया। उनका दावा है कि आवश्यक दस्तावेज, डिग्री प्रमाण पत्र और संबंधित अधिकारियों की मुहर व हस्ताक्षर होने के बावजूद कई आवेदन वापस कर दिए गए। सपा नेताओं का आरोप है कि कुछ चुनिंदा लोगों के आवेदन स्वीकार किए गए, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं के फॉर्म लेने से इनकार किया गया। इसे लेकर सपा ने प्रशासन पर सत्तारूढ़ दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। वहीं, सपा नेताओं ने अलीपुर मदरा में मतदाता सूची में जोड़े गए नामों के भौतिक सत्यापन की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक अंतिम तिथि तक आवेदन लेने की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं मामला बढ़ता देख सपा नेताओं ने वाराणसी के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने की बात कही है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इधर, पूरे विवाद पर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने सपा के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि तहसील प्रशासन नियमानुसार और निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है। एसडीएम के मुताबिक, मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदकों को मूल शैक्षणिक दस्तावेज और वैध साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। पर्याप्त प्रमाण के बिना किसी भी नाम को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।0
0
Report
उज्जैन के पुलिस अधीक्षक ने अश्वदल के साथ क्षेत्र का जायजा लिया
Ujjain, Madhya Pradesh:अश्वदल के साथ घोड़े पर सवार होकर पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने लिया पूरे क्षेत्र का जायजा रात्रि के समय पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा द्वारा अश्वदल के साथ घोड़े पर सवार होकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए उज्जैन पुलिस का पूरा बल लगातार सतर्क एवं मुस्तैद रहा।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर हाईकोर्ट में जस्टिस विनीत माथुर प्रशासनिक न्यायाधीश नियुक्त, तुरंत प्रभाव से
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल की ओर से जारी स्थायी आदेश के तहत जस्टिस विनीत कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक न्यायाधीश नामित किया है। आदेश हाईकोर्ट के नियम 21(1) के तहत जारी किया गया है। इसके साथ ही इस संबंध में जारी पूर्व के सभी स्थायी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में जस्टिस माथुर अब एक कोर्ट से दूसरी कोर्ट में मामलों के स्थानांतरण, हाईकोर्ट के न्यायिक कार्य से संबंधित आवधिक रिटर्न व स्टेटमेंट केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट भेजने तथा संसद और विधानसभा के प्रश्नों के जवाब भेजने से जुड़े मामलों को देखेंगे। इसके अलावा अधीनस्थ न्यायालयों के कर्मचारियों के अंतर-जिला तबादलों से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार करेंगे। मुख्य न्यायाधीश द्वारा सौंपे जाने वाले अन्य मामलों की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। जस्टिस विनीत कुमार माथुर का जन्म 31 मार्च 1970 को हुआ। उन्होंने बीएससी और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की तथा 12 अगस्त 1993 को अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया। वकालत के दौरान वे 1995 से 2004 तक अतिरिक्त केंद्रीय सरकारी स्थायी अधिवक्ता और 2004 से 2014 तक भारत सरकार के असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल रहे। वे राजस्थान हाईकोर्ट सहित विभिन्न केंद्रीय व राज्य विभागों के स्थायी अधिवक्ता भी रहे। जस्टिस माथुर को 16 नवंबर 2016 को राजस्थान हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। अब प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।0
0
Report
Rajasthan के 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स अब कम्प्यूटराइज्ड, 57 सेवाएं ऑनलाइन
Jaipur, Rajasthan:35 परिवहन कार्यालयों में ऑटोमेटेड टेस्ट ट्रैक, यहां कम्प्यूटराइज्ड ट्रैक पर बन रहे ड्राइविंग लाइसेंस। - परिवहन विभाग में नवाचार और डिजिटल मोड, अब कम्प्यूटराइज्ड ट्रैक पर हो रही है ड्राइविंग ट्रायल - मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की परिवहन विभाग और रोडवेज की समीक्षा, विभाग के राजस्व में 13.82 प्रतिशत की वृद्धि - गुजरात के बाद राजस्थान में दूसरे सर्वाधिक 55 ATS हुए शुरू जयपुर। परिवहन विभाग से जुड़ी 57 सेवाओं को डिजिटल किया जा चुका है। इससे आमजन परिवहन विभाग से जुड़े कामकाज अब ऑनलाइन मोड में पूरे कर पा रहे हैं। वहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया 35 कार्यालयों में कम्प्यूटराइज्ड ट्रैक पर होने जा रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आज परिवहन विभाग और राजस्थान रोडवेज से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा है कि परिवहन कार्यालयों में लोगों को इस तरह से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आमजन को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। इसके लिए उन्होंने विभागीय सेवाओं के ऑनलाइन मोड कार्यप्रणाली की सराहना की। मुख्य सचिव ने मंगलवार को सचिवालय में परिवहन विभाग और राजस्थान रोडवेज की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं आधुनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर-विभागीय मुद्दों, विशेषकर भूमि आवंटन एवं बजट पुनर्भरण आदि का त्वरित समाधान करने के लिए कहा। साथ ही मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं एवं निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग ने राजस्व अर्जन में 13.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 27 सितंबर तक परिवहन विभाग द्वारा 3594.73 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया गया है। यह गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 436.45 करोड़ रुपए अधिक है तथा राजस्व में 13.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। परिवहन विभाग से जुड़ी 57 सेवाएं हुई ऑनलाइन परिवहन विभाग द्वारा आमजन को आरटीओ एवं डीटीओ कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देने के लिए 57 सेवाओं को वाहन एवं सारथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया गया है। इसके साथ ही हाइपोथेकेशन टर्मिनेशन की ऑटोमेटिक प्रक्रिया लागू की गई है। खान विभाग के ई-रवन्ना पोर्टल को आईटीएमएस से इंटीग्रेट कर ओवरलोड वाहनों के ऑटोमेटिक चालान की व्यवस्था भी लागू की गई है। बैठक में बताया गया कि सड़क सुरक्षा एवं पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश के टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन प्रणाली लागू की गई है। इसके माध्यम से बिना वैध दस्तावेजों जैसे टैक्स, फिटनेस, बीमा एवं पीयूसीसी आदि के संचालित वाहनों के विरुद्ध अब तक लगभग 18 लाख चालान जारी किए गए हैं, जिनकी राशि करीब 1188 करोड़ रुपए है। गुजरात के बाद दूसरे सर्वाधिक एटीएस राजस्थान में वहीं प्रदेश में वर्तमान में 55 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन यानी ATS संचालित हैं। एटीएस की संख्या के मामले में राजस्थान देश में गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर है। इससे वाहनों की फिटनेस का कार्य ऑटोमेशन मोड में हो पा रहा है। ऑटोमेटेड व्यवस्था से वाहनों की फिटनेस जांच में पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा मिल रहा है। पुराने वाहनों को चरणबद्ध रूप से हटाने तथा प्रदूषण रहित वाहनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई पॉलिसी लागू की गई है। राजस्थान व्हीकल स्क्रैपिंग नीति-2025 अधिसूचित की गई है। इसके तहत स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट के आधार पर नया वाहन खरीदने पर 16 से 26 प्रतिशत तक और अधिकतम एक लाख रुपए की टैक्स छूट दी जा रही है। रोडवेज में आएंगी 900 नई बसें रोडवेज फ्लीट को मजबूत करने के लिए एसी एवं ब्लू लाइन बसों तथा इलेक्ट्रिक बसों की खरीद व अनुबंध पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। लगभग 900 नई बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं, अजमेर, भरतपुर, दूदू, कोटा, उदयपुर,अलवर सहित प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों एवं कस्बों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंडों के निर्माण और रिनोवेशन के कार्य जोरों पर हैं। 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक हो रहे ऑटोमेटेड सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक को ऑटोमेटेड किया जा रहा है। इनमें से 23 स्थानों पर ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक संचालित भी होने लगे हैं। यहां ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को कम्प्यूटराइज्ड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर ट्रायल देनी पड़ रही है। इससे ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है और अच्छी तरह से वाहन चलाने में सक्षम लोगों को ही ड्राइविंग लाइसेंस मिल पा रहा है। बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। विभाग द्वारा शिकायतों के निस्तारण का औसत समय 23 दिन से घटकर 13 दिन रह गया है। वहीं विभाग की ग्रीवेंस रिड्रेसल परफॉर्मेंस रैंकिंग मई 2026 की 18वीं रैंक से सुधरकर अगस्त 2026 में 6वीं रैंक पर पहुंच गई है। बैठक में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Nutrifit Fiesta’ का रंगारंग आयोजन, मिलेट्स के पौष्टिक व्यंजनों ने जीता दिल महिला महाविद्यालय में...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में राष्ट्रीय पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘Nutrifit Fiesta’ यानी पोषण-खेल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिलेट्स यानी श्रीअन्न से तैयार पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने अलग-अलग मिलेट्स आधारित व्यंजन तैयार कर उनके पोषण गुण, स्वास्थ्य लाभ और दैनिक आहार में उपयोगिता की जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित योग-व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सोनी समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। वहीं हेल्दी रेसिपी स्टॉल प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और पाक-कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सलोनी और रुचि कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, जेबा जहीन और खालीद बानो ने द्वितीय, जबकि तनु यादव और शीतल खरवार ने तृतीय स्थान हासिल किया। मांडवी गुप्ता और रिया जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की भी सक्रिय सहभागिता रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलेट्स से आकर्षक रंगोली बनाई और पौष्टिक रेसिपी प्रदर्शित की। इसके साथ ही गोदभराई और अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन भी कराया गया। महाविद्यालय की एनएसएस, प्रज्ञा रेंजर, एनसीसी और शारीरिक शिक्षा विभाग की खेल टीम ने भी सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में संतुलित आहार के साथ शारीरिक सक्रियता, पर्याप्त नींद, व्यक्तिगत स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शम्भू शरण प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता छात्राओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।0
0
Report
Advertisement
भजनलाल शर्मा के झालावाड़ दौरे से भाजपा ने पंचायत चुनाव रणनीति तेज कर दी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झालावाड़ दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झालावाड़ तथा बाराँ जिले के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, विधायक गोवিন্দ रानीपुरिया, विधायक कालूराम मेघवाल, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, श्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। सीएम भजनलाल शर्मा दोपहर साढ़े चार बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोटा से झालावाड़ के कोलाना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां जिला प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अगवानी करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल और जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिसके बाद सीएम भजनलाल एयरपोर्ट परिसर में ही आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। झालावाड़ मंचासीन जनप्रतिनिधियों द्वारा सीएम का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद वंदे मातरम गायन के साथ संगठनात्मक बैठक एवं संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हालिया निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता 60% समय संगठन को और 40% समय अपने परिवार को देता है। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के साथ पंचायतों में जीतकर तीसरा इंजन जोड़ना बेहद जरूरी है। कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे जनता से जुड़े जो भी जायज काम लेकर जाएंगे, वे पूरे होंगे। अगर कोई काम नहीं होता है तो उन्हें बताएं, क्योंकि या तो काम होगा या फिर संबंधित अधिकारी अपने पद पर नहीं रहेगा। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में लगातार पेपर लीक हुए, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने झालावाड़ के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठन के लिए दिए गए योगदान की सराहना की और कार्यकर्ताओं को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कोलाना हवाई पट्टी से विशेष विमान द्वारा किशनगढ़ के लिए रवाना हो गए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधथा राजे हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए निकल गई।0
0
Report
चार न्यायिक अधिकारियों के तबादलों के साथ ओमप्रकाश बने हाईकोर्ट प्रशासन
Jodhpur, Rajasthan:चार न्यायिक अधिकारियों के तबादले, ओमप्रकाश बने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार प्रशासन जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक अधिकारियों के स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए चार अधिकारियों के पदस्थापन में फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत डीजे कैडर के न्यायिक अधिकारी ओमप्रकाश का बीकानेर कॉमर्सियल कोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन) के पद पर तबादला किया गया है। वे पूर्व में इस पद पर कार्यरत शिवानी सिंह का स्थान लेंगे। ओमप्रकाश को 1 अक्टूबर 2026 से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह रणधीर सिंह मिर्धा को राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन-अधीनस्थ न्यायालय) नियुक्त किया गया है। नवीन कुमार किलानिया को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में रजिस्ट्रार (वर्गीकरण)-द्वितीय के पद पर लगाया गया है। वहीं नीरज भामू को भरतपुर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पद पर पदस्थापित किया गया है।0
0
Report
बेमेतरा कॉलेज प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार के आरोप, जांच शुरू
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में एक कॉलेज के प्रोफेसर पर कॉलेज छात्राओं के साथ कथित तौर पर अशोभनीय और आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है. मामले को लेकर कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है... मामला बेमेतरा जिले के शासकीय पीजी महाविद्यालय बेमेतरा का है.... शिकायतकर्ता के मुताबिक कॉलेज के एक लेक्चर ने फोन के माध्यम से छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक व्यवहार किया.... शिकायत में संबंधित प्रोफेसर जे.पी. राणा के खिलाफ कार्रवाई की गई है.... शिकायत में यह भी कहा गया है कि छात्राओं ने मामले की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य को दी.... जिसकेपर प्राचार्य डॉ. वीणा त्रिपाठी के द्वारा उलटा छात्राओं को चुप रहने और कॉलेज की बात कॉलेज में निपटने की बात कही.... इसके बाद अब कलेक्टर कार्यालय में शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई है.... फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है... अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है.. वही मामले को लेकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगोई ने कहा कि अनुशासन समिति को जांच और बयान के लिए कहा गया है जांच प्रतिवेदन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी..0
0
Report
Advertisement
