284002
नवाबाद थाना क्षेत्र "इनरव्हील क्लब वीरांगना झांसी" ट्रैफिक पुलिस बूथ का उद्घाटन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र सब्जी मंडी चौकी के पास में "इनरव्हील क्लब वीरांगना झांसी" के तत्वाधान में ट्रैफिक पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को ट्रैफिक के निर्देश दिए जाएंगे और यह मंडी चौकी के पास ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन हुआ। जिसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पुलिस के मंडी चौकी सब इंस्पेक्टर की उपस्थित रहे और होमगार्ड पुलिस भी यहां पर मौजूद रही l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सफीदों से दादा गौतम का कांग्रेस पर तीखा हमला, 1 नवंबर की रैली पर अपील
Jhanj Kalan, Haryana:सफीदों में दादा गौतम का कांग्रेस पर तीखा हमला, 1 नवंबर की रैली को लेकर की अपील दादा गौतम का कांग्रेस पर वार, बोले- 1 नवंबर की रैली से दूर रहें लोग ‘खुद भी मत जाना, बच्चों को भी रोकना’, कांग्रेस की रैली पर दादा गौतम का बड़ा बयान धान खरीद से लेकर कांग्रेस की रैली तक… सफीदों में दादा गौतम ने खोले सियासी मोर्चे कांग्रेस की रैली को दादा गौतम ने बताया ‘हुड़दंगियों की रैली’, राहुल-प्रियंका पर भी साधा निशाना हरियाणा के जींद जिले के सफीदों से बीजेपी विधायक दादा गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान दादा गौतम ने धान खरीद व्यवस्था, बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों और 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली पर अपनी बात रखी। उन्होंने कांग्रेस की रैली को लेकर लोगों से इसमें शामिल न होने की अपील की। साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान और कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधा। देखिए, सफीदों से ये खास रिपोर्ट। किसान मुद्दे: धान खरीद से लेकर चर्चा धान खरीद सीजन के बीच किसानों के हितों को लेकर बीजेपी विधायक दादा गौतम ने पिल्लूखेड़ा और सफीदों की अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो और किसानों की धान की फसल उचित भाव पर खरीदी जाए। खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने पर जोर दिया। बीजेपी के बड़े कार्यक्रमों की तैयारी वहीं, बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी दादा गौतम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 1 नवंबर को रोहतक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को करनाल पहुंचने का कार्यक्रम है। विधायक के अनुसार, इन कार्यक्रमों में स्वागत की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं और लोगों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कांग्रेस की रैली पर तीखा हमला सफीदों विधायक का सबसे तीखा हमला कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को लेकर रहा। दादा गौतम ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए रैली को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी आपत्ति जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा। जनता से रैली में न जाने की अपील दादा गौतम ने लोगों से अपील की कि वे खुद भी 1 नवंबर की कांग्रेस रैली में शामिल न हों और अपने बच्चों को भी वहां जाने से रोकें। उन्होंने रैली में अराजकता फैलने की आशंका जताते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। मेरिट भर्ती नीति पर दादा गौतम का बड़ा बयान दादा गौतम ने मेरिट आधारित भर्ती नीति पर सवाल उठाए और कहा कि सिर्फ मेरिट से नौकरियां देने से बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बच्चों को रोजगार नहीं मिला, जिससे नाराज़गी बढ़ी और एंटी-इंकीम्बेंसी बनी। उन्होंने बैकडोर भर्ती का समर्थन किया। खट्टर साहब की मेरिट पर बहस और भर्ती नीति को लेकर नया सवाल जींद गुलशन चावला रिपोर्टर0
0
Report
नक्सलवाद खत्म: सरकार बस्तर के 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की योजना
Jagdalpur, Chhattisgarh:नक्सलवाद खत्म होने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, बस्तर से जुड़े 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती0
0
Report
जामिया के फैज़ान-ज़ीशान को तिहाड़ भेजा गया; प्रेस मीट में घोषणाओं की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र कार्यकर्ता फैज़ान और ज़ीशान, जिन्हें कल दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था, उन्हें तीन दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। कालकाजी पुलिस स्टेशन से ली गई तस्वीरें0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में पुलिस- अपराधियों की मुठभेड़, वांछित अपराधी घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, वांछित अपराधी के पैर में लगी गोली । सदर अस्पताल में कराया भर्ती । समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के समीप पुलिस की मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल अपराधी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष का नाम जिले के वांछित अपराधियों में शामिल है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस की टीम अपराधी तक कैसे पहुंची ,इसे लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है ।वहीं, घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए जब पुलिस के वरीय अधिकारियों से सवाल किए गए, तो वे मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।0
0
Report
अपहरण का फर्जी ड्रामा: ममेरे भाई और दोस्त ने 10,000 के लिए रचा
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले की खोड़аре थाना पुलिस ने आज गुरुवार देर शाम बीते 27 अक्टूबर को हुए अपहण के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि कथित अपहृत युवक ने ही अयोध्या घूमने और मौज-मस्ती लिए अपने ममेरे भाई और दोस्त के साथ मिलकर परिजनों से 10,000 की फिरौती के लिए खुद के अपहरण का झूठा ड्रामा रचा था। खोण्डारे पुलिस ने अपहृत युवक शिवम राजभर,ममेरे भाई राहुल राजभर और दोस्त मासूम रजा को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल 3 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही साथ इन तीनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण करने के बाद गोंडा न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बीते 27 अक्टूबर को देर रात्रि 9:00 के करीब खोण्डारे पुलिस ने लोकेशन के आधार पर अपहृत युवक शिवम राजभर को बेहोशी हालत में गन्ने के खेत से बरामद किया था जिसे उसके ममेरे भाई और साथियों ने ही इंजेक्शन लगा करके बेहोश किया था। अयोध्या घूमने और मौज-मस्ती लिए रची अपने ही अपहरण की झूठी कहानी दरअसल घटना की शुरुआत 27 अक्टूबर 2026 की शाम को हुई 5.48 बजे हुई जब डायल-112 के माध्यम से खोड़ारे पुलिस को सूचना मिली कि चुटहवा निवासी शिवम राजभर का अपहरण कर लिया गया है। यह सूचना शिवम के भाई सुनील राजभर ने दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और शिवम के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। देर रात 9:00 बजे मोबाइल की लोकेशन गन्ने के खेत में मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सघन तलाशी के दौरान हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर मौर्या ने शिवम को खेत में बेहोश अवस्था में पड़ा पाया। भाई द्वारा पहचान किए जाने के बाद उसे तत्काल सीएचसी बभनजोत के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत पूरी तरह सामान्य बताई। चोट का कोई निशान नहीं तकनीकी जांच में खुली पोल होश में आने पर शिवम ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहानी गढ़ी कि विकास,विशाल और राज नाम के तीन युवकों ने उसे इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया था।हालांकि, डॉक्टरों की जांच में उसके शरीर पर न तो कोई खरोंच मिली और न ही इंजेक्शन का कोई निशान।संदेह होने पर पुलिस ने जब शिवम के मोबाइल डेटा और सर्विलांस रिपोर्ट की गहन जांच की,तो पूरा मामला संदिग्ध नजर आया। मोबाइल में भाई सुनील को जान से मारने की धमकी, वॉयस मैसेज और अचेत अवस्था की तस्वीरें भेजने के साक्ष्य मिले, जो उसी नेटवर्क और लोकेशन से भेजे गए थे। पूछताछ में कबूला जुर्म अयोध्या घूमने के लिए चाहिए थे पैसे' कड़ाई से पूछताछ करने पर शिवम टूट गया और उसने सारा सच उगल दिया। शिवम ने स्वीकार किया कि उसने अपने ममेरे भाई राहुल राजभर उर्फ सूरज और दोस्त मासूम रजा के साथ मिलकर शराब पीने के बाद यह पूरी साजिश रची थी। योजना यह थी कि खुद के अपहण का खौफ दिखाकर भाइयों सुनील व अखिलेश से 10,000 रुपये वसूले जाएंगे और फिर उन पैसों से तीनों मिलकर अयोध्या घूमने और मौज-मस्ती करने जाएंगे। योजना के तहत ही वह गन्ने के खेत में जाकर लेट गया था और साथियों की मदद से भाई को डराने के लिए तस्वीरें व वॉयस मैसेज भेजे थे।0
0
Report
रेवदर में करवा चौथ व्रत का उत्साह, महिलाएं श्रद्धा से सजी-धजी
Sirohi, Rajasthan:रेवदर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ करवा चौथ व्रत का उद्यापन guruwar को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ व्रत का उद्यापन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया। राजस्थानी वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने चौथ माता की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने बायना भेंट किया, मंगल गीत गाए और चौथ माता की कथा सुनकर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।0
0
Report
Advertisement
बूंदी की कृषि उपज मंडी में युवकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी की कृषि उपज मंडी में युवकों के बीच आपसी विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों युवक धक्का-मुक्की करते हुए जमीन पर भी गिर जाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल विवाद और मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
बिहार के शैलेश कुमार ने एशियन गेम्स में स्वर्ण- कांस्य जीत बढ़ाया
Noida, Uttar Pradesh:लोक सेवक आवास में पारा एशियन गेम्स में स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्री शैलेश कुमार जी ने मुलाकात की। उनकी उपलब्धियाँ बिहार की खेल प्रतिभा का गौरवशाली प्रतीक है। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।0
0
Report
जयपुर पुलिस ने QR कोड से बीट जानकारी उपलब्ध कराने की नई पहल शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर पुलिस की नई पहल, अब QR कोड से मिलेगी बीट पुलिस की पूरी जानकारी. 'अपनी बीट पुलिस को जानें' अभियान का पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया लोकार्पण. QR कोड स्कैन करते ही बीट अधिकारी से DCP तक के नाम और मोबाइल नंबर मिलेंगे. पुलिस थाने का पता, गूगल लोकेशन और संपर्क नंबर भी QR कोड से मिलेंगे. बीट पुलिस से लेकर SHO, ACP, एडिशनल DCP और DCP तक से सीधे संपर्क की सुविधा. पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद भी QR कोड पर मिलेगी नए अधिकारी की अपडेटेड जानकारी. हर बीट क्षेत्र में 7 से 10 जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे. मानसरोवर थाना क्षेत्र से होगी QR कोड आधारित व्यवस्था की शुरुआत. चरणबद्ध तरीके से पूरे जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में लगेंगे विशेष QR कोड बोर्ड. पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत करने की दिशा में जयपुर पुलिस की पहल. बोर्ड पर लगे QR कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही संबंधित बीट की जानकारी होगी उपलब्ध. पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद.0
0
Report
Advertisement
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी बंशीधर ब्रजवासी जी को हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:लोक सेवक आवास में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी श्री बंशीधर ब्रजवासी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।0
0
Report
थ्रेसर हादसे में फर्रुखाबाद के 19 वर्षीय युवक की मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में थ्रेसर में फंसने से 19 वर्षीय युवक की मौत, एक हाथ और पैर अलग होने की आशंका नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेग गांव का है। गांव निवासी तिरमल सिंह का 19 वर्षीय बेटा अनुभव सिंह गुरुवार शाम करीब छह बजे खेत में बाजरे की खंदाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ थ्रेसर मशीन में चला गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे मशीन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। अनुभव की मौत की खबर सुनते ही मां अनीता देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार का इकलौता बेटा अनुभव बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पर नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में युवक का एक हाथ और एक पैर घटनास्थल पर नहीं मिलने की बात सामने आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
PET-2026 के चलते गौतमबुद्ध नगर के 32 परीक्षा केंद्रों में अवकाश
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगर में 30 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश PET-2026 परीक्षा के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा दो पालियों में हो रही PET परीक्षा के कारण शुक्रवार को घोषित की गई छुट्टी जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।0
0
Report
Advertisement
करवा चौथ प्रेमी से मिलने वाली चार बच्चों की मां पकड़ाई, पति-परिवार में हंगामा
Mathura, Uttar Pradesh:करवा चौथ पर प्रेमी से मिलने पहुंची चार बच्चों की मां, पति ने रंगे हाथ पकड़ा; देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी में गुरुवार शाम करवा चौथ के त्योहार पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक शादीशुदा महिला को उसके पति ने प्रेमी के कमरे पर रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों और परिवार के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है। 15 साल पहले हुई थी शादी, 4 बच्चों की मां है महिला जानकारी के अनुसार, छटीकरा के रहने वाले मनोज की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व धौलपुर निवासी अंजू के साथ हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि अंजू का अपने गांव के ही रहने वाले संजय उर्फ गीतम नाम के युवक से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय मथुरा की एक ब्लैंकेट कंपनी में कार्यरत है और वसंत विहार कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता है। पुलिस और जेठानी को लेकर मौके पर पहुंचा पति करवा चौथ की शाम करीब सात बजे पति मनोज को सूचना मिली कि उसकी पत्नी अंजू प्रेमी संजय से मिलने वसंत विहार स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंची है। इस पर मनोज ने डायल 112 को सूचना दी और खुद परिवार के लोगों (देवरानी-जेठानी) को लेकर मौके पर पहुंच गया। देवरानी-जेठानी में मारपीट का वीडियो वायरल पति के मौके पर पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान परिवार की महिलाओं (देवरानी और जेठानी) के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की चर्चा है। हंगामे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कथित प्रेमी संजय मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने स्थिति पर काबू पाया और पति-पत्नी दोनों को थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि घटना के संबंध में पुलिस का आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है。0
0
Report
मधेपुरा के बिहारीगंज में युवक की संदिग्ध मौत, शव रोककर जांच तेज
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोतैली पंचायत के रामपुर डेहरू में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-08 निवासी बंकु राम के पुत्र विकास कुमार राम के रूप में हुई है। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को रास्ते में रुकवाकर अपने कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की मां सुरो देवी के अनुसार, विकास पिछले पांच-छह वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था। बुधवार रात करीब 9:30 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। रात करीब 12:30 बजे विकास के पिता की नींद खुली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के बगल में स्थित उस कमरे में विकास फंदे से लटका मिला, जहां गाय को बांधा जाता था। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है。 परिजनों के मुताबिक, विकास की शादी करीब चार वर्ष पहले उदाकिशुनगंज प्रखंड के सिंगापुर गांव में हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया गया कि उसकी पत्नी मनीषा देवी पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही थी। मनीषा देवी ने बताया कि घटना के बाद उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई थी। गुरुवार को किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से उन्हें पति की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वह रामपुर डेहरू पहुंचीं। उस समय परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद पत्नी ने मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों की मदद से रास्ते में शव को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू की। मामले की सूचना मिलने पर बिहारीगंज थानाध्यक्ष लव कुश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। बाइट : सुरों देवी, मां0
0
Report
करवा चौथ पर मधेपुरा में महिलाएं निर्जला व्रत के बाद चांद दिखते ही पारण
Madanpur, Bihar:पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ गुरुवार को मधेपुरा में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। देर शाम चांद निकलने के बाद महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया। करवा चौथ को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में उत्सवी माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद सोलह श्रृंगार किया और हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाई। पर्व को लेकर बाजारों में भी खूब चहल-पहल रही। मेहंदी, चूड़ी, लहठी, करवा और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। शाम को निर्धारित शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद सभी को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहा। मधेपुरा में रात करीब 7:40 बजे चांद का दीदार हुआ। चांद निकलते ही महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा को देखा और फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा निहारा। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर महिलाओं ने दिनभर के निर्जला व्रत का पारण किया। व्रत खुलते ही परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। मधेपुरा में भी इस पर्व के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था की खूबसूरत झलक देखने को मिली।0
0
Report
Advertisement
