बुंदेली चित्रकारों के लिए ओरछा में कला वीथिका का शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:रुद्राणी बुंदेली कलाग्राम एवं शोध संस्थान ओरछा ने बुंदेली चित्रकारों को बढ़ावा देने के लिए रुद्राणी कला ग्राम परिसर में कला वीथिका का निर्माण किया है। अब कोई भी बुंदेलखंड का कलाकार यहां पर अपनी एकल प्रदर्शनी लगा सकता है। कला वीथिका का विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार विवेक मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कला ग्राम कलाकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है और आने वाले समय में यह कला का महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
