284001
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूलों को यातायात नियमों के पालन की सख्त हिदायत
Jhansi, Uttar Pradesh:विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों और आम जनता की सुरक्षा प्रशासन की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसकी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थानों और अभिभावकों की भी होगी, इसलिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, 18 वर्ष से कम आयु और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के छात्रों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाई जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों का प्रवेश-निकासी बंद, इंटरचेंज नई दिल्ली पर बना रहेगा
Noida, Uttar Pradesh:सुरक्षा कारणों से, नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट 9 अक्टूबर, 2026 को रात 9:00 बजे से 10 अक्टूबर, 2026 को शाम 6:00 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार ज़रूरी जानकारी दी जाएगी। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी: DMRC यह मेट्रो स्टेशनों के बंद होने के बारे में पहले दी गयी जानकारी में आंशिक बदलाव है: DMRC0
0
Report
तिरुमला ब्रह्मोत्सव में रिकॉर्ड भीड़, TTD ने व्यवस्थाओं में भारी सुधार
Hyderabad, Telangana:तिरुमला में नवरात्रि, दशहरा अवकाश और अधिका मासम के साथ भक्तों का भारी प्रवाह देखने को मिलेगा। Srivari Brahmotsavams ( Annual Fest ) के लिए TTD ने भक्तों के darshan और सेवाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए अपनी पूरी मशीनरी mobilise कर दी है। पिछले तीन वर्षों की तुलना में 2024 में 6 लाख भक्त, 2025 में 5.4 लाख और 2026 में 5.7 लाख का अनुमान है; अब 2026 के दूसरे ब्रह्मोत्सवम के लिए 30% अधिक के अनुमान हैं। TTD के Additional Executive Officer Venkaiah Chowdary ने कहा कि स्टाफ रात-दिन काम कर रहा है ताकि दर्शन सुगम हों और भक्तों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। Zee Media के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने हमारे संवाददाता गिरी से श्रद्धालुओं की आवाजाही, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, लाइन-प्रवाह प्रबंधन और भीड़ के प्रबंधन के लिए TTD कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों पर बात की।0
0
Report
खुर्जा देहात में पिंकी हत्याकांड के आरोपी रिंकू के खिलाफ मुठभेड़
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- पिंकी हत्याकांड में वांछित रिंकू से खुर्जा देहात पुलिस की मुठभेड़। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल। घायल बदमाश रिंकू को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद। 27 अगस्त को पिंकी की हत्या कर शव गड्ढे में दबाया। अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में दबाया गया था युवती का शव। आरोपी राजेश की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पिंकी का शव बरामद। घायल आरोपी को उपचार के लिए खुर्जा सीएचसी में कराया गया भर्ती। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के शहबाजपुर क्योलीकलां के पास आम के बाग में हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
झांसी के किले मैदान पर दंगल में 30 से अधिक पहलवान, निरहुआ मुख्य अतिथि
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के किले मैदान पर अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 30 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों से आये पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दंगल के साथ ही यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।0
0
Report
बस्ती में छात्र के साथ मारपीट, वायरल वीडियो पर मुकदमा दर्ज
Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती\nफिल्मों में आपने गुंडागर्दी के कई सीन देखे होंगे, लेकिन बस्ती में दबंगई की जो तस्वीर सामने आई है, उसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले असलहे की धमक, फिर साइकिल पर पीछे बैठकर छात्र को बाग तक ले जाने का कथित खेल और उसके बाद शुरू हुआ थप्पड़ों और हॉकी से बेरहमी से पिटाई का सिलसिला, आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने एक स्कूली छात्र को घेरकर ऐसा सबक सिखाने की कोशिश की, जैसे कानून का उन्हें कोई खौफ ही न हो। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।\n\nये तस्वीरें बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं, जहां दबंगई का कथित फिल्मी अंदाज देखने को मिला। आरोप है कि स्कूल से घर लौट रहे छात्र को रास्ते में रोककर दबंग युवक अपने साथ ले गए और लजघटा गांव के बाहर एक बाग में उसके साथ मारपीट की। पीड़ित छात्र की पहचान केनौना निवासी अजय कसौधन, पुत्र राज कुमार, के रूप में हुई है। अजय अमारी बाजार स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि 7 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे पढ़ाई के बाद घर लौटते समय सुजल पाण्डेय ने उसकी बाइक रुकवाई और उसे अपने साथ लजघटा की तरफ ले गया। वहां एक बाग में पहले से चार से पांच युवक मौजूद थे। आरोप है कि पहले थप्पड़ों से पिटाई की गई, फिर हॉकी निकालकर छात्र पर वार किए गए। मौके पर मौजूद युवकों ने बारी-बारी से उसकी पिटाई की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। इस वारदात के पीछे एक लड़की पर स्कूल जाते समय छींटाकशी को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, विवाद की असल वजह और घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।\n\nसीओ कुलदीप यादव ने बताया कि वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है, सुजल पाण्डेय और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, उन के खिलाफ sख्त कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
UP NEWS : मुख्यमंत्री से 6 बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हटा सरकारी जमीन से अवैध कब्जा
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में थाना करेली क्षेत्र के हरहर गांव में ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का कई लोगों पर आरोप लगा है। मामले में एक शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दो महीने के भीतर 6 वार शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही युवक ने पीलीभीत के डीएम आलोक कुमार के सामने पेश होकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को हटवाने की मांग की है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांचकर कार्यवाही के निर्देश दिए है। दरअसल मामला जनपद पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र में पड़ने वाले हरेरापुर का है जहां के रहने वाले साहब सिंह का आरोप है कि उनके गांव के आधा दर्शन ग्रामीणों ने ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिसके चलते उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आइजीआरएस पोर्टल पर 6 बार शिकायत दर्ज कराई है। और पीलीभीत के जिलाधिकारी से कार्यालय में पेश होकर उन्होंने शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जा हटवा कर कार्रवाई कराने की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल तस्लीम ने कल बीते गुरुवार के दिन दोपहर गांव पहुंच कर सरकारी जमीन की पैमाइश कर आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। क्षेत्रीय लेखपाल तस्लीम ने बताया है कि खाद के गड्ढे और तालाब आदि ग्राम समाज की भूमि पर ग्रामीणों ने पक्के मकान बनाए गए है मौके पर उन्होंने जाकर पैमाइश की है जिसके चलते अवैध कब्जा करने वालों पर धारा 67 की कार्रवाई कर दी गई है तहसीलदार के न्यायालय में वाद दायर कराया गया है।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र के CPL कर्मचारियों की मांग पर सहमति, अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में सीपीएलो कर्मचारियों का धरना समाप्त सरकार से बनी सहमति सीपीएलो अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे राहत भरी खबर सामने आई है। डीसी की ओर से बुलाई गई बैठक में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का दावा है कि बैठक में उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है। पंचायत मंत्री और ACS अधिकारी से भी वीडियो कॉल के जरिए बात कराई गई। वहीं, अधिकारियों की ओर से अक्टूबर महीने में काम पूरा होने का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। वैöो 1 सीपीएलो मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीसी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से लौटने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आंदोलनकारियों को बातचीत की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, डीसी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पहले ही इस मामले पर बातचीत की जा चुकी है। बैठक के दौरान पंचायत मंत्री और ACS अधिकारी से भी वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत हुई। सीपीएलो आंदोलनकारियों का कहना है कि अधिकारियों ने उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि उनके साथ भविष्य में किसी प्रकार की नाजायज कार्रवाई नहीं होगी और उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। “आज की बैठक हमारे लिए सकारात्मक रही है। डीसी साहब ने हमारी बात सुना और पंचायत मंत्री जी तथा ACS साहब से भी बातचीत कराई। हमें आश्वासन दिया गया है कि हमारा काम अक्टूबर महीने में पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर पांच प्रतिनिधि आगे की बैठक में शामिल होकर अपनी बात रख सकते हैं। वीओ2 प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि बैठक में उन्हें विभागीय पत्राचार और फाइलों की प्रक्रिया से जुड़ी कई जानकारियां भी मिलीं। उनका कहना है कि संबंधित फाइलें एक विभाग से दूसरे विभाग में भेजी जा रही हैं और इस प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उन्हें बैठक के दौरान दी गई। आंदोलनकारियों ने अधिकारियों से अपनी मांगों को लिखित रूप में देने की बात भी कही। इस पर डीसी ने स्पष्ट किया कि वे कुरुक्षेत्र के डीसी के तौर पर आश्वासन दे सकते हैं, लेकिन पंचायत विभाग के ACS के अधिकार क्षेत्र से जुड़े मामलों में अंतिम लिखित आदेश जारी करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। फिलहाल, बैठक के बाद आंदोलनकारियों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इसे बातचीत की दिशा में अहम कदम बताया है। अब सभी की निगाहें अक्टूबर महीने पर टिकी हैं, जब तक मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, मांगों के समाधान और काम पूरा होने की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।0
0
Report
नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट, चेकिंग से जाम बढ़े
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग… नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर CJP के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट पुलिस ने रात में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू चिल्ला बॉर्डर पर BSP हर एक संदिग्ध वाहन पर पुलिस की नजर नोएडा गेट पर चेकिंग से जाम का भी लोगो को सामना नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली और नोएडा पुलिस की संयुक्त चेकिंग0
0
Report
राकेश टिकैत की बाइट: सीजेपी विरोध प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:राकेश टिकैत की बाइट सीजेपी विरोध प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
CJP प्रदर्शन के चलते सीलमपुर मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों में बढ़ी परेशानी
New Delhi, Delhi:**CJP प्रोटेस्ट के चलते सीलमपुर मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, लोगों में दिखा गुस्सा** उत्तर पूर्वी दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सुरक्षा कारणों से सीलमपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक मेट्रो सेवा प्रभावित होने से अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि CJP प्रोटेस्ट के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशन बंद रखने का आदेश दिया गया है। फिलहाल, मेट्रो स्टेशन बंद होने से आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और लोग जल्द से जल्द मेट्रो सेवा बहाल होने की उम्मीद कर रहे हैं।0
0
Report
भुसावर में ट्रेलर टक्कर: बाइक सवार मा-बेटे की मौके पर मौत
Noida, Uttar Pradesh:भुसावर - ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार मा बेटे की मौके पर हुई मौत मुकै पर लगी ग्रामीणों की भीड़ भुसावर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच ली घटना को लेकर जानकारी गांव कारवान निवासी सौरभ और मीरा हैं मृतक मा बेटे भुसावर के हिंडौन सड़क मार्ग पर गांव कारवान GSS के पास की है घटना पुलिस ने मृतकों के शव को रखवाया मोर्चरी भुसावर सीओ नीरज भारद्वाज ने मौके पर पहुंच ली घटना को लेकर जानकारी0
0
Report
इंदौर के देपालपुर थाने में डीआईजी की जनसंवाद: समस्याओं का त्वरित समाधान आश्वासन
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के देपालपुर थाना परिसर में जन विश्वास शिविर कार्यक्रम के तहत डीआईजी स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में العديد लोग पहुंचे। डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने मौजूद जन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई एवं मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के साथ पौधारोपण भी किया, और पर्यावरण को बढ़ावा एवं जल संचय कर पानी बचाने की अपील की। डीआईजी ने जनसंवाद के दौरान एक-एक कर मौजूद जन की बातें सुनीं और आश्वस्त किया कि उनके आवेदनों की जांच कराई जाएगी तथा तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जनसंवाद कार्यक्रम के बाद डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने देपालपुर थाने का निरीक्षण किया और परिसर में पौधारोपण किया। सभी से जल बचाने की अपील भी की गई।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में खाद संकट पर बहस, मुरार अध्यक्ष बनाम SDM
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के दौरान किसानों की खाद समस्या को लेकर जनपद पंचायत मुरार के अध्यक्ष दिलराज किरार और एसडीएम के बीच बहस हो गई। जनपद अध्यक्ष ने मुरार क्षेत्र में खाद की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए किसानों की परेशानी को अधिकारियों के सामने रखा। उनका कहना है कि मुरार क्षेत्र की किसी भी सोसायटी में खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे किसान संकट में हैं। वहीं, इस गंभीर समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिकारी सवालों से बचते नजर आए। ऐसे में सवाल है कि आखिर किसानों को खाद कब मिलेगी और उनकी समस्या का समाधान कौन करेगा?0
0
Report
कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने क्या कहा? जानिए पूरी खबर
Noida, Uttar Pradesh:MINISTER PRAHLAD PATEL0
0
Report
जयपुर के बाजार दीवाली पर 11 दिन मुफ्त स्वागत द्वार, सुरक्षा-स्वच्छता पर जोर
Jaipur, Rajasthan:Anchor-दीपावली पर राजधानी के बाजारों को सजाने की तैयारी कर रहे व्यापारियों को नगर निगम जयपुर ने बड़ी राहत दी है। इस बार पंजीकृत व्यापार मंडल दीपावली पर्व पर 11 दिन तक बिना किसी शुल्क के बाजारों में स्वागत द्वार लगा सकेंगे। नगर निगम इसके लिए कोई शुल्क नहीं लेगा। हालांकि स्वागत द्वार मजबूत होने चाहिए और इनसे यातायात या आमजन की आवाजाही में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। महापौर सुनील कोठारी ने व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह घोषणा की। दीपावली की तैयारियों को लेकर महापौर ने 30 से ज्यादा व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ दो घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठक की। इसमें बाजारों की सजावट, रोशनी, सफाई, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण और अग्निशमन व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने अधिकारियों को दीपावली से पहले बाजारों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दीपावली पर राजधानी के बाजारों को आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम की ओर से बेहतरीन रोशनी करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सजावट और रोशनी के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को सम्मान मिलेगा। महापौर ने व्यापार मंडलों से बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। विशेष रूप से विद्युत सजावट के दौरान खुले तार नहीं रखने और सभी तारों को सुरक्षित तरीके से कवर करने के निर्देश दिए। दीपावली पर चारदीवारी सहित प्रमुख बाजारों में सफाई के लिए अतिरिक्त संसाधन और कर्मचारी लगाए जाएंगे। बाजारों में सड़कों का पेचवर्क, पेड़ों की कटाई-छंटाई, फेरोकवर की मरम्मत, साइनेज बोर्ड लगाने और यूरिनल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सड़कों और फुटपाथों से अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम विशेष फायर ब्रिगेड एक्शन प्लान तैयार करेगा। दमकल सेवाओं के लिए ऑन कॉल अलर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा। पटाखों की दुकानों पर अग्निशमन यंत्र रखना जरूरी होगा। महापौर ने अधिकारियों को पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर ने व्यापारियों से दीपावली पर स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकान के बाहर गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग दो डस्टबिन रखे जाएं। बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं हो और अवैध होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने से बचें। व्यापारियों से सड़क, फुटपाथ और बरामदों पर अतिक्रमण नहीं करने की भी अपील की गई। बैठक में उपमहापौर सरोज कंवर, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल सहित जौहरी बाजार, चांदपोल, किशनपोल, गणगौरी बाजार, घाटगेट, अजमेर रोड, न्यू सांगानेर रोड और अन्य व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
