झांसी में नगर पालिका-पुलिस ने अम्बेडकर चौराहा से झलकारी बाई मूर्ति तक अतिक्रमण हटाया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए मऊरानीपुर नगर पालिका, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अम्बेडकर चौराहा से लेकर झलकारी बाई की मूर्ती तक अभियान चलाया। आपको बता दें कि सुखनई नदी से अम्बेडकर तिराहे तक सड़क किनारे लगी अवैध दुकानों को हटाया गया था। साथ ही बने पक्के अतिक्रमणों को बुलडोजर से तोड़ा गया। जिसके चलते पुलिस और तहसील प्रधान अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण न करें, नहीं तो सामान जब्त किया जाएगा और कार्रवाई होगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
