284003
झांसी में एटीएम कार्ड बदलकर बदमाश पैसे निकालकर हुआ फरार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेम नगर थाना पुलिस की सुस्ती की वजह से अपराधियों ने क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। ताजा मामला पीएनबी एटीएम का सामने आया जहां एक युवक पैसे निकालने एटीएम पर पहुंचा तो वहां खड़ा बदमाश ने मीठी-मीठी बात करके एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 14000 से ज्यादा की रकम निकालकर नौ दो ग्यारह हो गया। जब मैसेज आया तो उसे मालूम पड़ा कि पीएनबी के एटीएम से पैसा निकाला जा चुका है लेकिन उसके पास पैसा नहीं आया। पीड़ित ने थाना में कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र: विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। घटना अहिरबुढवां के मनरुटोला गांव की है। मृतका के पिता ने बेटी की मौत को लेकर आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू पर गहन जांच में जुट गई है। बभनी थाना क्षेत्र के अहिरबुढवां मनरुटोला गांव में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब 23 वर्षीय मानकुंवर का शव घर के बाहर बने कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि रात में भोजन करने के बाद पति-पत्नी सोने चले गए थे। पति के अनुसार देर रात प्यास लगने पर वह पानी लेने उठा तो उसने पत्नी का शव फंदे से लटकता देखा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। रविवार सुबह फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता धनशाय ने अपनी पुत्री की मौत को लेकर आशंका व्यक्त की है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यही वजह है कि पुलिस आत्महत्या, पारिवारिक विवाद समेत हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
हाथरस के देसी शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एक देसी शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा.. बड़ी संख्या में महिलाएं अचानक ठेके के अंदर पहुंच गईं और जमकर विरोध प्रदर्शन किया फिलहाल पुलिस ने महिलाओं की शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया है।0
0
Report
UP में कानून-व्यवस्था से बदमाशों के होश उड़े: रक्षा मंत्री का बड़ा दावा
Noida, Uttar Pradesh:आगरा, UP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं, "आज देश बदल गया है। जहाँ तक उत्तर प्रदेश की बात है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस संकल्प के साथ सरकार चला रहे हैं, उसकी जितनी भी तारीफ़ की जाए कम है। गुंडों और बदमाशों का मनोबल निश्चित रूप से टूट गया है। किसी भी राज्य के विकास के लिए मज़बूत कानून-व्यवस्था पहली ज़रूरत है; इसके बिना विकास बिल्कुल असंबव है। हैरानी होती है कि क्या गुंडे, बदमाश और उपद्रवी अब रात में सो भी पाते हैं। सब कुछ नेतृत्व पर निर्भर करता है। पुलिस बल वही था, लेकिन उस समय के नेतृत्व ने उनके हाथ बाँध रखे थे..."0
0
Report
Advertisement
केशोरायपाटन की नाली में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:संवाददाता : रामफूल मेहरा मोबाइल नंबर : 94142567250
0
Report
हीरालाल नागर ने बूंदी प्रेसवार्ता में केंद्र के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए जिले की बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर का भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रेसवार्ता में मंत्री नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि गांव, गरीब, किसान और युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। साथ ही बून्दी जिले में बिजली तंत्र को और मजबूत करने का भरोसा भी दिलाया। प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम दौर बताते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
यूक्रेन-आधारित ऑनलाइन निवेश ठगी का पर्दाफाश; एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi, Delhi:नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन निवेश (इन्वेस्टमेंट) के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार गुप्ता (52 वर्ष) निवासी खरड़, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी यूक्रेन से संचालित साइबर ठगी नेटवर्क के लिए भारत में बैंक खातों की व्यवस्था कर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने का काम करता था। पुलिस ने इस संबंध में ई-एफआईआर संख्या 00060/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे 18.39 लाख रुपये पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता अरविंद धामा को साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। ठगों ने खुद को विश्वसनीय निवेश सलाहकार बताकर उनसे कई बार संपर्क किया और निवेश के लिए प्रेरित किया। झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने कुल 18.39 लाख रुपये चार अलग-अलग ट्रांजैक्शनों के माध्यम से भेज दिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया बैंक खातों का नेटवर्क मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पैसों के लेनदेन की पड़ताल की। जांच में पता चला कि ठगी की गई रकम में से 5 लाख रुपये एक मजदूर के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे, जिन्हें उसी दिन निकाल लिया गया था। तकनीकी और वित्तीय जांच के आधार पर साइबर थाना की एक विशेष टीम ने आरोपी तक पहुंच बनाई। टीम में एसआई मोहित कुमार, एएसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल कपिल शर्मा शामिल थे। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राहुल कुमार, एसएचओ साइबर थाना कर रहे थे। पूछताछ में आरोपी संतोष कुमार गुप्ता ने खुलासा किया कि वह साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों की व्यवस्था करता था। इसके बदले उसे कमीशन मिलता था। आरोपी ने बताया कि उसका संपर्क एक विदेशी सहयोगी से था, जो यूक्रेन से इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ठगी की रकम को विभिन्न बैंक खातों के जरिए घुमाकर निकालने में मदद करता था, जिससे असली ठगों तक पहुंचना मुश्किल हो सके। बरामदगी: गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक ओप्पो मोबाइल फोन, दो सिमカード (एयरटेल और जियो) बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला साइबर क्राइम टीम ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार तीन आरोपी अदालत में पेश किया
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने शेयर मार्केट में भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को 13 जून को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अब भी कई अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता से शेयर ट्रेडिंग और प्राइमरी ट्रेडिंग अकाउंट के नाम पर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी कर कुल 49.31 लाख रुपये की ठगी की गई थी। शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क कर पहले व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा गया और बाद में कथित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तथा फर्जी निवेश प्रक्रिया के जरिए बड़ी राशि जमा करवाई गई। जांच के आधार पर साइबर एसएचओ युद्धवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैतान, अतुल अहिरवार और साहिब खान के रूप में हुई है। तीनों मध्यप्रदेश के निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को पंचकूला लाकर 5 जून को कोर्ट में पेश पर 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू की। बता दे, पुलिस ने इस मामले में मई माह में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों को 7 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया था। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: हमारी जांच में यह भी सामने आया है कि इस साइबर नेटवर्क में अन्य राज्यों के कई संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका हो सकती है। मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि साइबर फ्रॉड में कितने बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया तथा इस नेटवर्क का संचालन किन स्तरों पर किया जा रहा था। पुलिस रिमांड समाप्त होने पर दिनांक 13 जून 2026 को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा साइबर फ्रॉड से जुड़े आर्थिक नेटवर्क की जांच कर रही है।0
0
Report
सूने घर में लाखों की चोरी: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई रफीक खान ने बताया कि उपला फला, भंडारिया निवासी लक्ष्मी पत्नी हरीश ननोमा ने 11 जून को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया के अनुसार 5 जूझ को दिन में जब वह घर से बाहर थी, तब अज्ञात बदमाश ने घर के ताले तोड़कर लाखो रूपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। थानाधिकारी अजय राव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र की मदद से अपराधी लोकेश उर्फ चौधरी को गिरफ्तार कर चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 09 मामले दर्ज हैं।आरोपी बंद मकानों को निशाना बनाकर कम समय में वारदात को अंजाम देता था और चोरी के माल को अपनी मौज-शौक पर खर्च कर देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है。0
0
Report
जोधपुर एयरपोर्ट में यात्री सुविधा दिवस के मौके पर वृक्षारोपण, रक्तदान व सांस्कृतिक कार्यक्रम
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा 15 जून को देशभर के विभिन्न हवाई अड्डों सहित जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस मनाया जाएगा। इसी के तहत जोधपुर में भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा । इस अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं, जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。 यात्री सुविधा दिवस के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सामूहिक गायन और वंदे मातरम् का आयोजन भी किया जाएगा। एयरपोर्ट पर कार्यरत एयरलाइंस, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसीयों तथा अन्य हितधारकों के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा。 एयरपोर्ट पर आने वाले चुनिंदा यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा तथा उन्हें स्वागत किट वितरित की जाएगी। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें यात्री और एयरपोर्ट से जुड़े कर्मचारी भाग लेकर रक्तदान तथा स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकेंगे। बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं यात्रियों के मनोरंजन के लिए आगमन कक्ष में पूरे दिन सांस्कृतिक और लोकनृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यात्रियों से उनके अनुभव और सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि जोधपुर एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके। शाम को पूरे दिन आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा और जानकारी साझा की जाएगी। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में जोधपुर एयरपोर्ट का यात्री यातायात लगभग दोगुना हो गया है। वर्ष 2014 के आसपास जहां प्रतिदिन केवल 6 से 8 उड़ानें संचालित होती थीं, वहीं वर्तमान में ग्रीष्मकालीन सत्र में प्रतिदिन 14 से 16 उड़ानें संचालित हो रही ہیں। पर्यटन सीजन के दौरान यह संख्या बढ़कर 25 से 30 उड़ानों तक पहुंच जाती है。 जोधपुर एयरपोर्ट दो वर्ष पहले ही प्रतिवर्ष 10 लाख यात्रियों का आंकड़ा पार कर चुका है। पिछले वर्ष एयरपोर्ट ने लगभग 11 लाख यात्रियों को सेवाएं प्रदान कीं। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन लगभग तैयार हो चुका है। इसकी क्षमता वर्तमान टर्मिनल की तुलना में करीब सात गुना अधिक होगी तथा इसमें कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। फिलहाल सुरक्षा और संरक्षा संबंधी मंजूरियों की प्रक्रिया जारी है। साथ ही विभिन्न तकनीकी प्रणालियों का परीक्षण किया जा रहा है। सभी आवश्यक मंजूरियां और परीक्षण पूरे होने के बाद नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया जाएगा तथा इसे जोधपुर की जनता के लिए संचालित कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में हाईटेंशन लाइन पर काम करते वक्त लाइनमैन करंट से घायल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-विद्युत लाइन में काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, करंट लगने से झुलस कर घायल हुआ लाइनमैन, घायल लाइनमैन को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी, हाईटेंशन लाइन का 2 दिन पहले जंफर काट कर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया लाइनमैन, आउटसोर्सिंग के जरिए पौथिया पॉवर हाउस में तैनात है घायल लाइनमैन, लाइनमैन के घायल होने की सूचना पर साथी कर्मचारी अस्पताल पहुंचे, लालपुरा थाना क्षेत्र के स्वासा इलाके की घटना।0
0
Report
मोदी सरकार के 12 साल: विकास की मिसाल और तेज कार्रवाई का दावा
Jaunpur, Uttar Pradesh:मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल, भ्रष्टाचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा जौनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जौनपुर जिले के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क, एक्सप्रेस-वे और आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आज भारत के विभिन्न राज्यों में सैकड़ों किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे और आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार किए गए हैं, जिससे देश की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है, जिसके तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इसी वजह से भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता "मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल" का संदेश लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं। मीडिया द्वारा मंदिर में चढ़ावा प्रकरण में पूछे गए सवाल पर ए.के. शर्मा ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़ी आस्था का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हुई हैं और सुरक्षा बलों ने आतंकवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। वहीं बिजली विभाग से जुड़े एक प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि संबंधित विषय को लेकर पत्राचार किया गया है और आवश्यक कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया जारी है। हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर अधिक टिप्पणी करने से परहेज किया। बाइट ए.के. शर्मा, प्रभारी मंत्री, जौनपुर0
0
Report
मोहर्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, नगर में 36 और पूरे कोतवाली क्षेत्र में 77 ताजियाएं स्थाप
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मोहर्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, नगर में 36 और पूरे कोतवाली क्षेत्र में 77 ताजियाएं स्थापित होंगी मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री एवं प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजियादारों को निर्देश दिया गया कि केवल पारंपरिक ताजियाएं ही स्थापित की जाएंगी। नई ताजिया स्थापित करने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही पहली से दसवीं मोहर्रम तक के कार्यक्रमों का विवरण और ताजियाओं की सूची थाना प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में सैयदवाड़ा, विजय चौक, भूलीपुर-सोहराब शाह महरूपुर, वलीदपुर, करहा और गंगाराम बगीचा सहित विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं उठाई गईं। लोगों ने बिजली के झूलते तार, नालियों पर पटिया, सफाई व्यवस्था, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर तथा सड़क किनारे रखी गिट्टी हटाने की मांग की। अधिकारियों ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रशासन के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना नगर क्षेत्र में 36 ताजियाएं तथा पूरे कोतवाली क्षेत्र में कुल 77 ताजियाएं स्थापित की जाती हैं। अधिकारियों ने सभी से भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम मनाने की अपील की। बैठक में नगर पंचायत के प्रतिनिधि, ताजियादार, गणमान्य नागरिक एवं थाना पुलिस का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
केन्दुजहर जिले के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राजपर्व की शुभकामनाएं दीं
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ତଥା ରାଜ୍ୟବାସୀଙ୍କୁ ରଜ ଶୁଭେଛା ଜଣାଇଲେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ । ରଜପର୍ବକୁ ଓଡ଼ିଶାବାସୀ ଗଣପର୍ବ ରୂପେ ପାଳନ କରୁଥିବା ବେଳେ, କେନ୍ଦୁଝର ମାଟିରୁ ପହିଲି ରଜରେ ରାଜ୍ୟବାସୀଙ୍କୁ ରଜପର୍ବର ଶୁଭେଚ୍ଛା ଜଣାଇଛନ୍ତି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ । କେନ୍ଦୁଝରରେ ପହିଲି ରଜରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ରଜପିଠା ଖାଇବାର ସୌଭାଗ୍ୟପ୍ରାପ୍ତ ହୋଇଥିବା ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି । ପ୍ରକୃତିର ପର୍ବ ରଜପର୍ବ, ଚାଷକାମ ଆରମ୍ଭ ରଜପର୍ବରୁ ହିଁ ହୋଇଥାଏ ବୋଲି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ନିଜ ପ୍ରତିକ୍ରିୟାରେ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି । ଏଥିସହ, ରଜପର୍ବରେ ସେ କେନ୍ଦୁଝର ତଥା ଓଡ଼ିଶାବାସୀଙ୍କର ସମୃଦ୍ଧି କାମନା କରିଛନ୍ତି । ଆଜି କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ଗସ୍ତର ଦ୍ୱିତୀୟ ଦିନରେ ସେ ପୂର୍ବତନ ବିଜେପି ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି ବିଭୂତି ଭୂଷଣ ପ୍ରଧାନଙ୍କ ଏକାଦଶାହ ଦିବସରେ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ । ଏହାପରେ ସେ ସଡ଼କ ପଥରେ ଭୁବନେଶ୍ୱର ଫେରି ଯାଉଛନ୍ତି । ବାଇଟ ୧- ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ, ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ।0
0
Report
छतरपुर में पानी की आपूर्ति को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन, जनता बोली पानी दो
एंकर छतरपुर की जनता पानी मांगे हुए बीजेपी सरकार यह कहना है बेहाल छतरपुर की जनता का। लोकेशन: साउथ दिल्ली। विजुअल मौके के प्रोटेस्ट के, ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। 121 खबर पर वॉक थ्रू खबर पर। छतरपुर की जनता पुकारे पानी दो। हाथों में बैनर लिये छतरपुर 100 फुटा रोड के चौक से पानी दफ्तर तक आम आदमी पार्टी के नरेश त्यागी कार्यकर्ता और उनकी वाइफ और आम जनता ने लगाई हाय-हाय के नारे और Cm रेखा गुप्ता के बारे में कहा गया। पानी से परेशान जनता ने बताया कि हम काफी समय से पानी को लेकर परेशान हैं जिसका न तो कोई समाधान है और न ही किसी प्रकार की मदद मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश त्यागी ने बताया यहाँ की जो विधायक बीजेपी से करतार हैं वे बिल्डर माफिया को पानी मुहैया करा रहे हैं और वही आम जनता पानी से कर रही है। छतरपुर के नरेश त्यागी आम आदमी पार्टी से कार्यकर्ता और उनकी वाइफ का बेहाल जनता का पानी से बेहाल परेशान जनता हाथों में मटके लेकर मटके को पानी दफ्तर के बाहर फोड़ रहे हैं और हाय-हाय कर रहे हैं। बाइट पीड़ित जनता।0
0
Report
फाजिल्का-मलोट हाईवे के पास नहर के किनारे युवक का शव, परिजनों ने संदेह जताया
Fazilka, Punjab:फाजिल्का मलोट हाईवे पर इस्लामवाला नहर के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ है । सूचना मिलने के बाद परिवार मौके पर पहुंचा । हालांकि मौके पर पहुंचे गांव वासियों ने बताया कि मृतक की जेब से संदिग्ध वस्तु भी बरामद हुई है । फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है । और मामले में जांच की जा रही है । उधर परिवार द्वारा कई संगीन आरोप लगाए जा रहे है। जिसपर पुलिस जांच में जुटी है । संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि इस्लामवाला नहर के पास युवक का शव पड़ा है । जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसे पहचाना और बताया कि ये उनके गांव का निवासी हरजिंदर सिंह है । जिसपर पुलिस की मौजूदगी में उनके द्वारा तलाशी लेने पर उसकी जेब से नशे की थैली बरामद हुई है । जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया गांव टाहलीवाला बोदला के नजदीक पुल बनने का काम चल रहा है । जहां मृतक हरजिंदर सिंह काम करता था । वह कल साढ़े आठ बजे रोटी लेकर काम पर आ गया था । चार बजे उन्होंने फोन किया तो उसने उनका फोन नहीं उठाया । जिसके बाद वह फोन पर और खुद इलाके में तलाश करते रहे । लेकिन मृतक का कोई पता नहीं चला । अब उन्हें किसी ने फोन किया कि इस्लामवाला नहर के पास मृतक अवस्था में हरजिंदर मिला है। महिला ने कहा कि उन्हें हरजिंदर के साथ काम करने वाले साथी पर शक है । मृतक की बहन चरणजीत कौर ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर उन्हें इंसाफ दे । क्योंकि उसके भाई के साथ जो लोग भी काम करते है । उनसे पुलिस पूछताछ करे । और जांच पड़ताल कर उन्हें इंसाफ दिया जाए । जबकि मृतक के साला सुखदेव सिंह ने बताया कि आज से लगभग एक वर्ष पहले उन्होंने अपने जीजा के साथी मंजीत उर्फ मनु के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी । क्योंकि उसे अपील की गई थी वह उसके जीजा का साथ छोड़ दे । उन्होंने आरोप लगाया कि उसने ही इसे नशे पर लगाया और उसकी बहन का घर बर्बाद कर दिया । सुखदेव सिंह ने कहा कि गांव घाटियांवालीं बोदला, ख्योवाला और आलियाना में सरेआम चिट्टा बिक रहा है । जिसपर पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए । उधर आरोप लगने के बाद मंजीत का बयान भी सामने आया । जिसने कहा कि हरजिंदर टाहलीवाला बोदला के नजदीक चल रहे काम पर उसके यहां काम करता था । कल उसके लड़के का जन्मदिन था वह जल्दी घर आ गया था। जबकि हरजिंदर बाद में घर लौट गया था । मंजीत ने कहा कि हरजिंदर नशा करने का आदि था। जबकि कई बार न सिर्फ हरजिंदर को पीट कर समझाया गया बल्कि उसे नशा करने से रोका गया लेकिन वह बाज नहीं आया । पुलिस अधिकारी रमन कंबोज ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है । और मामले में जांच की जा रही है । जांच दौरאן जो भी सामने आएगा उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी ।0
0
Report
Advertisement
