284001
झांसी में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान को लेकर की बैठक
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में 95,72,760 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। आपको बता दें कि उन्होंने सभी विभागों को अपने लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही वन विभाग ग्राम विकास विभाग के साथ मिलकर वर्षा ऋतु 2024 के लिए ग्राम पंचायतवार योजना तैयार करेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदिरा गांधी पर भाजपा विधायक के विवादित बयान से हंगामा, कांग्रेस ने किया धरना
Sheopur, Madhya Pradesh:SHEOPUR (MP) - भाजपा विधायक ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को बताया कुकर्मी, कांग्रेस विधायक भड़के - पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के लिए कहे अपशब्द श्योपुर में इमरजेंसी की बात करते-करते भाजपा के पूर्व विधायक ने कहे... - पूर्व MLA बाबूलाल मेवरा अपनी भाषा की मर्यादा भूल गए... उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। - पूर्व mla बोले इंदिरा गांधी ने अपने पद के लिए पूरे देश को जेल बना दिया था। पूर्व विधायक भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। - भाजपा पूर्व विधायक के बयान पर बवाल कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया और पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। - भाजपा ने इन दिनों 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान छेड़ रख रखा है।0
0
Report
झुंझुनूं में दिवाली से पहले करंट ने मचाया मातम: 八 परिवार उजड़ें, मदद की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं— दिवाली से पहले करंट ने उजाड़ दी आठ परिवारों की दुनिया. कहीं छह बहनों का इकलौता भाई, तो कहीं मासूमों ने पिता खोया. मुकेश की मौत से डेढ़ साल की बेटी के सिर से उठा साया. सुरेश की मौत से मूक-बधिर भाई और बुजुर्ग पिता बेसहारा. नितेश की मौत से छह बहनों का इकलौता भाई हमेशा के लिए बिछड़ा. ठेकेदार विष्णु भी छोड़ गया दो मासूम बच्चों का परिवार. मंडावरा, छापोली और उदयपुरवाटी में मातम, परिजनों ने सहायता मांगी. दिवाली से पहले जिन घरों में खुशियों के दीप जलने थे, वहां मातम पसरा है... कभी मां की आंखें पथरा गई हैं, तो कभी पिता जवान बेटे का शव देखकर सुध-बुध खो बैठे हैं... किसी मासूम ने पिता खो दिया, तो कहीं छह बहनों का इकलौता भाई खो गया... झुंझुनूं जिले के मंडावरा, छापोली और उदयपुरवाटी के आठ परिवारों की दुनिया एक झटके में उजड़ गई... करंट ने आठ जिंदगियां छीं लीं और पीछे छोड़ गया दर्द, बेबसी और कभी न भरने वाले जख्म... देखिए, हादसे के बाद अपनों को खो चुके परिवारों की दर्दभरी दास्तां…0
0
Report
अकाल के बीच गोवंश के लिए नंदगांव-पथमेड़ा से राहत, सरकार से सहयोग जरूरी
Sirohi, Rajasthan:अकाल की आहट के बीच गोवंश के लिए पथमेड़ा और नंदगांव का सहारा, सरकार से सहयोग की दरकार पशुपालक पश्चिमी राजस्थान में चारे-पानी के संकट गहराने की आशंका जताते हैं। जालौर और सिरोही क्षेत्र में गोवंश को बचाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के गोऋषि स्वामी दत्तशरणानंदजी महाराजश्री के निर्देशानुसार अभिनव ब्रजमंडल नंदगांव ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। यहाँ 100 से अधिक पशुपालक परिवारों के द्वारा करीब 4 हजार गोवंश के लिए चारे-पानी और आश्रय की व्यवस्था की गई है। बच्चों की निशुल्क शिक्षा और दूध का उचित मूल्य देने की पहल भी की गई है। किन्तु संकट बढ़ने और 15 हजार से अधिक गोवंश के पहुंचने की संभावना के बीच सरकार से सहयोग जरूरी हो गया है。 जालौर और सिरोही में चारे-पानी की कमी की आशंका ने पशुपालकों की चिंता बढ़ाई है। अपने गोवंश को बचाने के लिए कई परिवार गुजरात और हरियाणा तक पहुँचे, पर राहत की उम्मीद पूरी न हो सकी तो अभिनव ब्रजमंडल नंदगांव का रुख किया गया। यहाँ 100 से अधिक पशुपालक परिवारों ने गोऋषि स्वामी के समक्ष अपनी पीड़ा रखी और गोवंश के लिए चारे-पानी के साथ रहने का आश्रय मांगा। महाराजश्री ने संस्थान को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए。 पथमेड़ा महाराजश्री के निर्देश पर लगभग 4 हजार गोवंश के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही संकट से जूझ रहे पशुपालक परिवारों के रहने का प्रबंध भी किया गया है। यह पहल केवल गोवंश को भोजन और पानी तक सीमित नहीं है; बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था है। वहीं, गोवंश से प्राप्त दूध को 45 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे पशुपालकों को आर्थिक संबल मिले。 नंदगांव में मिली राहत के बाद दूसरे प्रभावित पशुपालकों के भी यहां पहुँचने की संभावना बढ़ रही है। अनुमान है कि आने वाले समय में 15 हजार से अधिक गोवंश को सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। इस संभावना को देखते हुए अस्थायी राहत शिविर की व्यवस्था शुरू की गई है। संस्थान की ओर से जिला कलेक्टर सिरोही को पत्र लिखकर संकट की स्थिति, गोपालक परिवारों की जरूरतों और गोवंश के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई है。 हरि सिंह राठौड़, महाप्रबंधक गोसेवा ने कहा कि पथमेड़ा की गोसेवा परंपरा से प्रेरित यह पहल संकट के समय मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। जब पशुपालक अपने गोधन को बचाने के लिए दर-दर भटक रहे हों, उन्हें आश्रय देना, चारा-पानी उपलब्ध कराना, बच्चों की शिक्षा की चिंता करना और दूध का उचित मूल्य सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन अगर गोवंश की संख्या बढ़कर 15 हजार के पार जाती है, तो चारा, पानी, परिवहन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संसाधनों की बड़ी जरूरत होगी। ऐसे में केवल सामाजिक संस्थाओं और गोसेवकों के भरोसे यह संकट का स्थायी समाधान संभव नहीं है। सरकार, जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग और स्थानीय निकायों को आगे आकर सहयोग करना होगा。 हरि सिंह राठौड़ ने कहा कि गोवंश हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पशुपालकों की आजीविका और राजस्थान की सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अकाल जैसी संभावित परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते ठोस कदम उठाने होंगे। नंदगांव में शुरू हुआ अस्थायी राहत शिविर संकटग्रस्त गोपालकों के लिए उम्मीद की किरण है, लेकिन इसे मजबूत बनाने के लिए सरकारी सहयोग बेहद जरूरी है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस अनुकरणीय पहल में किस तरह भागीदारी निभाते हैं, ताकि चारे-पानी के अभाव में कोई गोवंश दम न तोड़े और किसी पशुपालक को अपना गोधन बचाने के लिए दर-दर न भटकना पड़े।0
0
Report
Advertisement
शहडोल में बस-ट्रक भिड़ंत, 25 से अधिक घायल; गंभीर स्थिति वाले कई अस्पताल में
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - शहडोल के ग्राम टिहकी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल。 दादू ट्रेवल्स की बस शहडोल से ब्यौहारी की ओर जा रही थी。 ग्राम टिहकी के पास बस सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ी。 टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं。 घायलों में 4 से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है。 गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया。 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।0
0
Report
खान विभाग ने ऑटोमेशन से अवैध खनन रोकथाम में सफल प्रदर्शन किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में खान विभाग ने तकनीक की मदद से खनन मॉनिटरिंग को चाकचौबंद किया है। अक्टूबर में 39 कांटों को निष्क्रिय किया गया और एक ही वाहन से कई रवन्ना जारी करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाई गई। 110 खनिज परिवहन वाहनों पर जुर्माना और जब्ती के साथ कड़ी कार्रवाई की गई। राज्य के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक और ऑनलाइन विश्लेषण से अवैध खनन गतिविधियों पर रोक के प्रयास सफल रहे। सितंबर और अक्टूबर के दो महीनों में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के 1308 मामले दर्ज हुए, 114 एफआईआर दर्ज कराई गईं और 93 गिरफ्तारी हुईं। 1 करोड़ 22 लाख का जुर्माना वसूला गया, 11 लाख राजकोष में जमा कराए गए, 47 वाहनों की जब्ती हुई। ऑटोमाइजेशन के साथ 2531 तुलाई कांटे अब तक सक्रिय हैं और 79263 वाहनों को व्हीकल ट्रैकिंग से जोड़ा गया है। विभाग ने नोटिस भी जारी किए और 39 कांटों को डीएक्टिवेट किया गया।0
0
Report
बिहार में अब संगठित अपराध नहीं, विपक्ष मुद्दाविहीन
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में अब नहीं होता कोई संगठित अपराध, मुद्दाविहीन हो चुका है विपक्ष0
0
Report
Advertisement
स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की मौत के बाद CPR ट्रेनिंग पर बड़ा सवाल
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक बड़े निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की एक छात्रा अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बच्चे के गिरते ही क्लास टीचर ने उसे उठाकर बेंच पर बैठाया और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। अंततः Malik Hospital में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा के परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं और बताया कि स्कूल में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की कमी थी जबकि वे स्कूल को मोटी फीस देते हैं। परिवार का कहना है कि समय रहते CPR नहीं दिया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ने मौत की वजह हार्ट फेल होना बताई और CPR प्रशिक्षण के बारे में पूछे जाने पर जवाब में स्पष्टता नहीं दी गई, जिससे सवाल उठते हैं कि क्या स्कूल में CPR और फर्स्ट एड की ट्रेनिंग उपलब्ध है। इस मामले के साथ-Dilli के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मेडिकल सुविधाओं, CPR और फर्स्ट एड प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर भी बहस शुरू हो गई है। सरकार और शिक्षा विभाग से अनुरोध किया गया है कि स्कूलों में CPR और फर्स्ट एड की अनिवार्य ट्रेनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं में बच्चों की जान बच सकें।0
0
Report
उदयपुर-आहमदाबाद NH48 पर देर रात कार-बस भिड़ंत, 2 मृत, 2 घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर देर night भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है की घटना एनएच 48 स्थित कानुवाडा के समीप हुई। जहां खेरवाड़ा से ऋषभदेव की ओर से जा रही कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडेड से टकराते हुए सामने आ रही एक निजी बस में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही बस चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है。0
0
Report
यूपी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस को लोकतंत्र की हत्यारी कहा, अखिलेश पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी खुद लोकतंत्र की हत्यारी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या की, आपातकाल लगाया, लोगों को जेल भेजा, संविधान की धज्जियां उड़ाई। लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए राहुल गांधी समय-समय पर मजाक करते रहते हैं। इससे देश का लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, इसलिए ये रैली को की जा रही है." अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव को विरासत में राजनीति मिली थी। 2012 में मुलायम सिंह यादव ने उनको मुख्यमंत्री बना दिया और मुख्यमंत्री बनने के बाद वो लगातार चुनाव हार रहे हैं... जनता उनको नकार चुकी है..."0
0
Report
Advertisement
हनुमान अंश के गीत से प्रसिद्ध सुनील लोधी का स्वास्थ्य परीक्षण सफल
Sagar, Madhya Pradesh:फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गीत से लोकप्रिय हुए सागर के युवा गायक श्री सुनील लोधी का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप स्वास्थ्य एवं विशेष नेत्र परीक्षण कराया गया। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गायक सुनील लोधी से मुलाकात पर उनकी संगीत शिक्षा और समुचित इलाज के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की विशेष पहल पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गायक सुनील लोधी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ-साथ विस्तृत नेत्र परीक्षण भी कराया गया, ताकि उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बीएमसी में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत श्री सुनील लोधी ने कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव से कलेक्टर कार्यालय में सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि, श्री सुनील लोधी ने हाल ही में आई फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए बुंदेली में गीत गाया है। उनका गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर तेजी से लोकप्रिय हुआ है। मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने सुनील लोधी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सुनील ने एक भावपूर्ण भजन भी गाकर सुनाया। कलेक्टर ने कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
RJD delegation to submit memorandum in Legislative Council; action on independents joining BJP
Patna, Bihar:RJD का प्रतिनिधिमंडल आज विधान परिषद के कार्यकारी सभापति को सौंपेगा ज्ञापन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के नेतृत्व मेंReached प्रतिनिधिमंडल दिपौर 2 बजे विधान परिषद में ज्ञापन सौंपेगा RJD का प्रतिनिधिमंडल MLC राहुल राज और वंशीधर बृजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग इसी बीच नवनिर्वाचित एमएलसी वंशीधर बृजवासी भी पहुंचे विधान परिषद0
0
Report
पिलानी तालाब बस स्टैंड की सब्जी मंडी में दो थड़ी संचालकों की मारपीट वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं पिलानी सब्जी मंडी में दो थड़ी संचालकों में मारपीट तालाब बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में हुआ विवाद थड़ी के आगे सामान रखने की बात पर हुई कहासुनी कहासुनी के बाद दोनों थड़ी संचालक आपस में भिड़े दोनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल सार्वजानिक स्थान पर मारपीट से मची अफरा-तफरी झुंझुनूं जिले के पिलानी के तालाब बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में सामान रखने की बात को लेकर दो थड़ी संचालकों के बीच विवाद हो गया देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जानकारी के अनुसार, तालाब बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में दो थड़ी संचालकों के बीच थड़ी के आगे सामान रखने को लेकर कहासुनी हो गई शुरुआत में दोनों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया इसके बाद दोनों थड़ी संचालक आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के बीच हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में दोनों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है सब्जी मंडी जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया फिलहाल घटना को लेकर किसी के घायल होने या पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है0
0
Report
Advertisement
झालावाड में विशेष योग्यजन बच्चों की मोमबत्तियों से दीपावली की नई रोशनी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ शहर में दीपावली की चमक में विशेष योग्यजन बच्चों के हुनर और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी भी देखने को मिलेगी। शहर के मानसिक तथा विमंदित आवासीय विद्यालय के बच्चों ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता से आकर्षक डिजाइनर, फैंसी और स्टाइलिश मोमबत्तियां और कार परफ्यूम तैयार की हैं। इन बच्चों के हुनर को पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मोमबत्तियों की बिक्री के लिए मिनी सचिवालय परिसर में स्टॉल लगाई गई है, जहां आमजन किफायती दामों पर इन्हें खरीद सकते हैं। विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइनों वाली मोमबत्तियाँ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी ہوئی हैं। दीपावली पर घरों को रोशन करने के साथ इन मोमबत्तियों की खरीदारी विशेष बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का भी माध्यम बनेगी। झालावाड़ के मिनी सचिवालय पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ सहित मौके पर मौजूद कई प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टॉल का उद्घाटन कर इन विशेष योग्यजन बच्चों का उत्साह वर्धन किया और रंग बिरंगी कैंडल्स खरीद कर इनका आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों को आत्मनिर्भर तथा उनके हुनर को प्रोत्साहन देने के लिए आवासीय विद्यालय के द्वारा आग्रह किया था, जिसके बाद मिनी सचिवालय के बाहर इन बच्चों का एक काउंटर लगाया गया है। बच्चों के द्वारा कई फैंसी तथा आकर्षक डिजाइन में मोमबत्तियां तैयार की गईं जो आने वाले दीपावली महोत्सव पर आमजन के घरों को रोशन करेगी। उन्होंने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए शहरवासियों से उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने भी इन हुनरमंद बच्चों से मुलाकात की और आमजन से आग्रह किया कि इस दीपावली पर विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियाँ खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से इन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस दीपावली यदि बाजार की चकाचौंध के बीच इन बच्चों के हाथों से बनी मोमबत्तियाँ खरीदते हैं, तो यह केवल रोशनी का सामान खरीदना नहीं, बल्कि उनके सपनों, मेहनत और आत्मसम्मान को नई चमक देना होगा। इधर विद्यालय की संचालिका प्रतिमा चौहान ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मानसिक रूप से कमजोर एवं विशेष योग्य बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे अपने हुनर के दम पर भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। इस वर्ष करीब 15 से 20 बच्चों को लगातार 20 दिनों तक कैंडल मेकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक और फैंसी डिजाइन की मोमबत्तियां तैयार कीं, जिन्हें दीपावली के अवसर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान में बच्चों को मोमबत्तियाँ बनाने के साथ पेपर बैग, ऑफिस फाइल, इंडेक्स फाइल, वेडिंग लिफाफे और ऑफिस लिफाफे तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को हुनरमंद बनाकर भविष्य में रोजगार से जोड़ना है, ताकि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद वे किसी संस्थान से जुड़कर अपनी आजीविका चला सकें।0
0
Report
जहानाबाद में 5.54 करोड़ के भुगतान के बाद भारी घोटाले का आरोप, जाँच जारी
Jehanabad, Bihar:A.INTRO - जहानाबाद सिविल सर्जन कार्यालय में भारी वित्तीय अनियमितता और नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। जहां स्वास्थ्य महकमे में आरोप है कि सरकारी नियमों और निविदा प्रक्रिया की अनदेखी करते हुए एक चिह्नित आपूर्तिकर्ता को 5 करोड़ 54 लाख 45 हजार 282 रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस मामले में 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के भी गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। Vo1 - बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान दवा और अन्य चिकित्सा सामग्रियों की खरीद में तय मानकों की खुकेआम अनदेखी की गई। हुलासगंज पीएचसी के सेवामुक्त डाटा ऑपरेटर कुंदन कुमार ने शिकायत में दावा किया है कि GeM पोर्टल की प्रक्रिया को दरकिनार किया गया। साथ ही बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉररेशन लिमिटेड (BMSICL), पटना से अनापत्ति प्रमाणपत्र यानी NOC लिए बिना ही राशि का भुगतान कर दिया गया। शिकायत में सिविल सर्जन डॉ हरीशचंद्र चौधरी के अलावा प्रधान लिपिक दिलीप कुमार, प्रभारी लिपिक माधुरी कुमारी और जिला भंडारपाल मतेन्द्र गांधी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इन सभी पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। Byte - कुंदन कुमार,सेवामुक्त डाटा ऑपरेटर Vo2 - वहीं, मामले पर सिविल सर्जन डॉ हरीशचंद्र चौधरी ने वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि सेवा से हटाए जाने के बाद पूर्व डाटा ऑपरेटर कुंदन दुर्भावना से ग्रसित होकर झूठी अफवाह फैला रहा है। सिविल सर्जन के मुताबिक, विभाग ने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था, जिसका जवाब मुख्यालय को भेज दिया गया है। Byte - डॉ हरिश चंद्र चौधरी,सिविल सर्जन, जहानाबाद Vo3- इधर, जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि विभाग की ओर से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। यदि सरकारी राशि के गबन या वित्तीय नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ संबंधित विभाग द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Byte - छिरिड वाई भूटिया, डीएम,जहानाबाद F/Vo - बहरहाल अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 5.54 करोड़ रुपये के भुगतान में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया या नहीं? क्या वास्तव में सरकारी नियमों की अनदेखी हुई और कमीशनखोरी के आरोपों में सच्चाई है? इन सवालों का जवाब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.0
0
Report
विष्णुदेव साय जशपुर रवाना, कांग्रेस पर निशाना, लोकतंत्र पर सवाल उठे
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर रवाना. रवानगी से पहले दिया बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना - लोकतंत्र को खतरा कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों से है. वो कांग्रेस जो लगातार अपने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र की हत्या की है, आज वही कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, वोट चोरी की बात करते हैं. एसआईआर और ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं. जब हार जाते हैं तो हार का ठीकरा इन संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ते हैं और जीत जाते हैं तो ईवीएम और इलेक्शन कमिशन पर इन्हे विश्वास होजाता है. इस दोहरी नीति के बारे में जनता के बीच अवेयरनेस लाने के लिए आज पदयात्रा का आयोजन हो रहा है सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और कोर्ट में पेश करने के मामले पर कहा - जो मुख्य अभियुक्त था सौरभ चंद्राकार, उससे सीबीआई पूछताछ करेगी, हो सकता है कई और लोग उसमे फंसे0
0
Report
Advertisement
