284003
झांसी एसपी के दफ्तर में दारोगा को पदोन्नति के स्टार पहनाकर सम्मानित किया गया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के एसएसपी राजेश एस ने सब इंस्पेक्टर देवेश कुमार उपाध्याय को पदोन्नति को स्टार पहनाकर सम्मानित किया। देवेश को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी गयी है। एसएसपी कार्यालय में पुलिस अफसरों की मौजूदगी में एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर को स्टार पहनाकर शुभकामनाएं दी और आगामी दायित्यों के बेहतर निर्वहन को लेकर अपेक्षाजाहिर किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतें पहुंचीं, मौके पर एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
Jogiya, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद और पुलिस से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल तीन मामले प्राप्त हुए, जिनमें एक पुलिस विभाग से संबंधित तथा दो राजस्व विभाग से जुड़े थे। हालांकि, मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। संबंधित मामलों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। तहसीलदार सदर पंकज शाही ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायती पत्रों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को समयबद्ध न्याय मिल सके। समाधान दिवस में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय, कतरारी चौकी प्रभारी दीपक मिश्रा, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कानूनगो जयप्रकाश कन्नौजिया, लेखपाल सुशील शुक्ला, अभिनीत श्रीवास्तव, वीरेंद्र गुप्ता, सूरज कुमार, अंकित कुमार, राकेश राव, निखिल सिंह, अल्का सिंह, विजय कौशल सहित राजस्व विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
गोरखपुर में दिनदहाड़े ठेकेदार की हत्या, पुलिस जांच में पुरानी रंजिश सामने
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश के कारण ठेकेदार शिव कुमार तिवारी की हत्या की खबर सनसनी बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल किया गया, फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में हमलावरों ने उन्हें रोककर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। शव को खेत में फेंककर हमलावर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर छानबीन चल रही है; माना जा रहा है कि हत्या पुरानी रंजिश का एंगल हो सकती है। शिव कुमार तिवारी बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे और उनका Gorekhpur के अहिरौली गांव में ब्रह्मभोज समारोह के दौरान हमला किया गया। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
हरियाणा गौ सेवा आयोग में नई नियुक्तियाँ; राम चंदर कंबोज चेयरमैन बने
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा गौ सेवा आयोग में नई नियुक्तियाँ, राम चंदर कंबोज बने चेयरमैन चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने हरियाणा गौ सेवा आयोग में गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति की पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर अधिसूचना के अनुसार नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। ਅधिसूचना के मुताबिक पूर्व विधायक राम चंदर कंबोज को हरियाणा गौ सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया वहीं नारायणगढ़, अंबाला निवासी सुमन गुप्ता को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। आयोग में सदस्य के तौर पर निम्न नियुक्तियां की गई हैं— * दलबी राणा, नारनौंद, हिसार — सदस्य * ऋषि पाल कौशिक, कुरुक्षेत्र — सदस्य * अनिल गोयल, हिसार — सदस्य * चरण सिंह तेवतिया, पलवल — सदस्य * सतीश मुंजाल, सीवन, कैथल — सदस्य * समय सिंह कश्यप, जींद — सदस्य * सुरेंद्र गगसीना, गगसीना, करनाल — सदस्य0
0
Report
Advertisement
भोपाल: डीपीआई के बाहर प्रदर्शन जारी, 1000 शिक्षकों की डिग्री मान्यता मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शिक्षक अभ्यर्थियों का डीपीआई के बाहर प्रदर्शन जारी पिछले 5 दिन से चल रहा प्रदर्शन मेरिट में आने के बाद शिक्षक अभ्यर्थी किए गए बाहर प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग D.EL.Ed डिग्री मान्य की जाए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान मेरिट शिक्षक अभ्यर्थी हुए बाहर 2024 में निकाली गई थी 10 हजार पदों पर भर्ती करीब 1000 शिक्षक अभ्यर्थी जिनके डिग्री मान्य नहीं की जा रही0
0
Report
खोड़ा कॉलोनी राशन वितरण सवाल, गोदाम में कम राशन तौलना और धमकाने के आरोप
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी से राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि राशन विक्रेता के गोदाम में राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से कम किलोग्राम राशन तौला जा रहा है। शिकायत करने पर कोटेदार द्वारा राशन कार्ड धारकों को कथित तौर पर धमकाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं वीडियो में छोटे बच्चों से राशन के गोदाम/दफ्तर में काम कराए जाने का दावा भी किया जा रहा है। वायरल वीडियो0
0
Report
दौसा में कन्हैयालाल मीणा का दौरा, समरसता संकल्प रैली से संदेश
Noida, Uttar Pradesh:दौसा पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा का दौरा बसवा में समरसता संकल्प रैली को किया संबोधित संत रविदास के विचारों को बताया अनुकरणीय दौसा संसदीय क्षेत्र में गांव-गांव जा रहे हैं कन्हैयालाल संत रविदास की जन्मस्थली का ले जा रहे पवित्र कलश विधायक भागचंद टांकड़ा,हरिकेश मगलाना ,सरपंच गोरी देवी ,मुकेश मीणा ,पूर्व आईपीएस के सी मीणा समेत कई नेता रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
स singरौली: बारिश से कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती की अस्पताल पहुंच समय पर चुनौती
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली गर्भवती महिला को hospital ले जा रही एंबुलेंस बीच रास्ते में अटकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर उठे गंभीर सवाल। सिंगरौली जिले के देवसर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करदा से सामने आई तस्वीरें सरकारी व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां करती हैं। बारिश के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई, जिसके चलते प्रसव के लिए अस्पताल जा रही एंबुलेंस बीच रास्ते में ही फंस गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे एंबुलेंस मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना चाहिए, अगर सड़क के कीचड़ में फंस जाए तो जिम्मेदारी किसकी है? क्या किसी गर्भवती महिला की जिंदगी सड़क की बदहाली के भरोसे छोड़ देना ही विकास है?0
0
Report
गणेश नाइक ने नगरसेवकों को महासभा में भाग लेने का आदेश दिया
Navi Mumbai, Maharashtra:वनमंत्री गणेश नाईक यांचा सर्व नगरसेवकांना आदेश. 10 तारखेला होणाऱ्या महासभेत उपस्थित राहण्याबाबत भाजपा सर्व नगरसेवकांना बजावणार व्हीप. 10 तारखेला होणाऱ्या महासभेत सर्व नगरसेवकांनी सकाळपासून संध्याकाळपर्यंत हजर राहायचं, नाईकांचे आदेश. आगामी महासभेत एफएसआय आणि क्लस्टर बाबत दोन प्रस्ताव सत्ताधारी भाजपा आणणार आहे. 20 वर्षांची इमारत कॉलनी मधली तिथे क्लस्टर आणतायत मिसळपाव करण्याचा प्रयत्न करतायत. त्यांना माहित नाही इथे गणेश नाईक आहे घश्यातून काढेन. शहराच्या प्रत्येक विभागाचा इम्पॅक्ट असिस्टमेंट करणे आणि क्लस्टर योजने बाबत पुनर्वीचार करण्याबाबतचा प्रस्ताव. या नालायक लोकांनी अशी रचना केलेय की 4 एफएसआय मध्ये सर्व भागत असताना 3 एफएसआय बिल्डरच्या घश्यात घालण्याचा घाट. गणेश नाईकांची नगरविकास विभागातील धोरणांवर जहरी टीका.0
0
Report
इंदौर के राजा भोज ढाबे पर अवैध शराब सेवा, केस दर्ज
Indore, Madhya Pradesh:एंकर- राजा रघुवंशी के दोनो भाइयों पर हुई कार्रवाई दरअसल इंदौर में होटल ढाबे की चेकिंग के दौरान राऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर बिना वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी समेत संबंधित लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराने और धारा 223 बीएनएस के आदेश का उल्लंघन करने पर ढाबा संचालक के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। वीओ- इंदौर पुलिस द्वारा होटल, ढाबे और लॉज की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान राऊ थाना पुलिस की टीम कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर पहुंची। जांच के दौरान ढाबे पर ग्राहकों को बिना वैध लाइसेंस के शराब परोसी जाती मिली। मामले में पुलिस ने ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी सहित संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ढाबे से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की भी जांच की। जांच में ढाबे पर कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराने और धारा 223 बीएनएस के आदेश का उल्लंघन भी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोन 1 नरेंद्र सिंह रावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा और एसीपी गांधीनगर निधि सक्सेना के निर्देश पर राऊ थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल ढाबा और लॉज संचालकों के खिलाफ जांच और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। विओ 02 - आपको बता दे करवाई जिन विपिन रघुवंशी ओर सचिन रघुवंशी पर हुई यह दोनों चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के राजा के भाई है बाइट - निधि सक्सेना एसीपी0
0
Report
Advertisement
पप्पू यादव ने जंतर मंतर 25 हजार और 50 हजार के दावे से चौंकाया
Patna, Bihar:पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ी घोषणा कर दी है। पप्पू यादव ने कहा कि Gen Z आंदोलन के दौरान जिन दुकानदारों की दुकान टूटी है, जंतर मंतर पर उन्हें ₹25,000 और जिन छात्रों का समय निधन हुआ है उन्हें ₹50,000 की राशि उनके तरफ से मुहैया कराई जाएगी। पप्पू यादव ने यह भी बताया कि सावन के मौके पर कांवरिया पर 10 से अधिक शिविर उन्होंने शुरू करवाए हैं जिसमें रहना, खाना और अन्य सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त हैं। पप्पू यादव से बातचीत जी बिहार के स्थानीय संपादक स्वप्निल ने।0
0
Report
आधारवाड़ी जेल से बाहर आए शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे, अदालत ने जमानत दी
Kalyan, Maharashtra:मारकूटा नगरसेवक रमेश म्हात्रे आधारवाडी जेल से बाहर आए। न्यायालय पर मेरा विश्वास है—इसका उत्तर देते हुए उन्होंने बोलना टाला। म्हात्रे को अब महाराष्ट्र से बाहर जाना पड़ सकता है। इस बीच न्यायालय ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी है। अदालत के आदेशानुसार आगे की कार्रवाइयां होंगी।0
0
Report
स Singrauli में सड़क किनारे युवक की हत्या, ग्रामीणों ने लगाए आरोप
Singrauli, Madhya Pradesh:लगभग 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का सड़क किनारे मिला शव। झुरही सरई मुख्य मार्ग पर शव मिला। भारी संख्या में ग्रामीण एवं राहगीर एकत्रित। मौके पर एफएसएल की टीम एवं स्थानीय पुलिस पहुंचीं। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए। बरका चौकी के गन्नई ग्राम पंचायत भवन के पास युवक का शव मिला। मौके पर पूर्व मंत्री बंस मणि प्रसाद वर्मा ने हत्या के आरोप लगाए। एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है। भारी भीड़ घटनास्थल पर मौजूद है।0
0
Report
Advertisement
Barmer के कुर्जा फांटा के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
Noida, Uttar Pradesh: बाड़मेर के कुर्जा फांटा के पास भीषण सड़क हादसा दो बाइक आमने सामने टकराई , सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हादसे में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल पहुंचाया गया सदर थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एडिशनल एसपी नितेश आर्य अस्पताल पहुँचे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जुटाई जानकारी हादसे में मृतकों की पहचान के प्रयास जारी घायल का अस्पताल में उपचार जारी सड़क हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
हरदोई में तमंचे की बरामदगी पर सियासी बवाल, गिरफ्तार युवक पर सवाल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में तमंचे की बरामदगी से शुरू हुई पुलिस कार्रवाई अब सियासी विवाद में बदल गई है। कासिमपुर पुलिस ने अंकित गौतम को उसके क्लीनिक से .315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक अंकित झोलाछाप डॉक्टर है और अवैध हथियार लेकर घूमता था। ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू निवासी अंकित पुत्र सूरजबली के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मुखबिर और ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद उसके क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों ने भी उसके पास तमंचा होने की शिकायत की थी। गिरफ्तारी के बाद मामला अचानक सियासी हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रत्ना सिंह ने पुलिस के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका दावा है कि अंकित गौतम 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल हुआ था। रत्ना सिंह का आरोप है कि प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण अंकित को निशाना बनाया गया। उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक द्वेष के चलते झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्लीनिक से तमंचा बरामद होने की कहानी निराधार है। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी कार्रवाई को कानून के मुताबिक बताया है। क्षेत्राधिकारी सण्डीला संतोष सिंह के अनुसार अंकित झोलाछाप डॉक्टर है और बड़ागांव में क्लीनिक संचालित करता था। ग्रामीणों की शिकायत और पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सीओ के मुताबिक आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूमता था और बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अब सवाल तमंचे से आगे बढ़कर सियासत तक पहुंच गया है। पुलिस इसे अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई बता रही है, जबकि पार्टी प्रवक्ता इसे राजनीतिक प्रताड़ना बता रही हैं। जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल होने और उसके बाद हुई गिरफ्तारी को लेकर लगाए गए आरोपों ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। फिलहाल पुलिस और पार्टी के दावे एक-दूसरे के बिल्कुल उलट हैं। अब जांच में बरामदगी के तथ्यों और न्यायिक प्रक्रिया से ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी.0
0
Report
जयपुर पहुँचे नड्डा का स्वागत डिप्टी CM बैरवा और CM भजनलाल शर्मा की मौजूदगी
Noida, Uttar Pradesh:डिप्टी CM डॉ प्रेमचंद बैरवा ने किया स्वागत। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के जयपुर पहुंचने पर स्वागत किया। CM भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत-अभिनंदन。0
0
Report
Advertisement
