284003
झांसी में बारिश के साथ आकाशीय बिजली एक छप्पर पर गिरी, चपेट में आने से 3 बकरियों की गई जान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा में आकाशीय बिजली गिरने से छप्पर के नीचे बंधी 3 बकरियों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से किसान सुरेन्द्र ने 6 बकरियों को छप्पर के नीचे बांध दी थी। अचानक झमाझम बारिश के साथ बादल गरजने लगे और देखते ही देखते हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली मवेशियों पर आपत बनकर टूटी। वहीं बकरियों के मरने की सूचना पर हल्का लेखपाल ने जाकर मौका मुआयना किया और किसान को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर में कोतवाली के सामने दुकान में युवक ने आत्महत्या कर ली, जांच जारी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एक दुकान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई चंदुलाल ने बताया कि शहर के सुथारवाडा निवासी पार्थ सुथार ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका चचेरा भाई नीरज सुथार की कलेक्ट्रेट के सामने एल्युमिनियम की दूकान है | आज सुबह 8 बजे वह घर से दुकान जाने के लिए निकला था | पडोसी दुकानदार ने दुकान का शटर आधा खुला हुआ देखा तो उसने दुकान के अन्दर झाँका तो उसके होश उड़ गए | दुकान के अन्दर नीरज फंदे से लटका हुआ था | घटना की सुचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई | वही परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंचे | पुलिस ने शव को मौके से उठ्वाकार डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |0
0
Report
बीकानेर रेंज पुलिस ने 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल लौटाए CEIR पोर्टल से
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी सफलता, आईजी ओम प्रकाश के निर्देशन में रेंज सोशल मीडिया सेल की बड़ी कार्रवाई, 30 दिन में 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद, CEIR पोर्टल के जरिए ट्रेस कर वास्तविक मालिकों को लौटाए गए मोबाइल, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में चला विशेष अभियान, 3 दिन से लेकर 4 साल पहले तक गुम हुए मोबाइल किए गए रिकवर, बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 30 हजार रुपये, रेंज आईजी ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता करते हुए किया खुलासा, इस दौरान एसपी मृदुल कच्छवा और आईपीएस अनुष्ठा कालिया भी प्रेस वार्ता में मौजूद0
0
Report
पीएमश्री स्कूलों को मॉडेल बनाकर डिजिटल शिक्षा व साइबर सुरक्षा पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों को आदर्श और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सोमवार को झालाना स्थित आरआईसी सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएमश्री स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल नवाचार और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में प्रदेश के सभी 649 पीएमश्री स्कूलों के प्राचार्य वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान स्कूलों के बेहतर संचालन, नवाचारों, उपलब्धियों और सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक विद्यालय की खूबियों और कमियों का विश्लेषण कर them और बेहतर बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि पीएमश्री स्कूलों को प्रदेश के मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से जागरूक और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाने पर विशेष जोर दिया। इसके तहत बच्चों को "डिजिटल एंटी साइबर" के रूप में तैयार करने की पहल पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव और समग्र शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) डॉ. रश्मि गुप्ता भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने पीएमश्री स्कूलों में डिजिटल शिक्षा, नवाचार, स्मार्ट कक्षाओं और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यशाला से प्राप्त सुझावों के आधार पर स्कूलों में आवश्यक सुधार और नई पहलें लागू की जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
फिंगेश्वर के सरги नाला में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग फिंगेश्वर के सरगी नाला में शव मिलने से मचा हड़कंप पानी में तैरता मिला युवक का शव सड़ी गली हालत में मिला है युवक का शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिंगेश्वर पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की मृतक की पहचान और मौत के कारणों का लगाया जा रहा पता मामले की जांच में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार0
0
Report
मोँडलामा में तेज रफ्तार बस पलटी: चार यात्री घायल; पुलिस जांच शुरू
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मोहगांव से मंडला आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंडला जिले के मोहगांव क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मोहगांव से मंडला आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर मोहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मोहगांव पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।0
0
Report
242 करोड़ की डिग्गी से जैसलमेर-बाड़मेर में नहरबंदी का पानी संकट खत्म
Jaipur, Rajasthan:नोट नेशनल के लिए है नहरबंदी के सूखे से मिलेगी निजातः 9 जुलाई कोसीम कर सकते हैं उद्घाटन सबसे बड़ा रिजरवायर तैयार: 242 करोड़ की डिग्गी, 2 शहरों की 1 साल बुझेगी प्यास जैसलमेर थार के रेगिस्तान में पानी की बूंद-बूंद को तरसने वाले जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर है। हर साल गर्मियों के मौसम में होने वाली नहरबंदी और उसके कारण पैदा होने वाले भयंकर पेयजल संकट से अब सरहदी इलाके को हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिलने जा रहा है। भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले में एशिया की सबसे बड़ी पानी की डिग्गी का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है。 इस मेगा प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में करीब 242 करोड़ रुपए की लागत आई है। सबसे खास बात यह है कि इस विशाल रिजर्व रखने की क्षमता है। जलदाय विभाग की योजना आगामी मानसून और इंदिरा गांधी नहर में आने वाले अतिरिक्त पानी से इसे जुलाई तक पूरी तरह भरने की है। यदि सब कुछ तय शेड्यूल के मुताबिक रहा तो जुलाई के महीने में सूबे के मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर सकते हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में हर साल मार्च से मई के बीच करीब एक से डेढ़ महीने की नहरबंदी होना आम बात है। इस अवधि के दौरान पंजाब के हरिके बैराज से इंदिरा गांधी नहर में आने वाला पानी पूरी तरह रोक दिया जाता है। ऐसे में रेगिस्तानी जिलों में जलापूर्ति बनाए रखना जलदाय विभाग के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता था। इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूनाः 28 किमी की परिधि और 10 मीटर तक गहराई जैसलमेर के घंटियाली के पास 1356 आरडी पर बनी यह डिग्गी आधुनिक इंजीनियरिंग और मरुस्थल की जरूरत का एक ऐसा बेजोड़ नमूना है, जिसकी मिसाल पूरे देश में नहीं मिलती। इसकी विशालता और तकनीक को इन कड़े आंकड़ों से समझा जा सकता है: 28 किलोमीटर की परिथिः इस विशाल वॉटर बॉडी का घेरा 28 किलोमीटर लंबा है, जो इसे किसी छोटे समंदर जैसा लुक देता है। 10 मीटर गहराई डिग्गी को करीब 10 मीटर गहरा बनाया गया है, जिसका रिड्यूज लेवल 158 निर्धारित किया गया है। 300 माइक्रोन की अंडरस्राउंड प्लास्टिक लेयर रेगिस्तान की रेतीली जमीन में पानी के रिसाव की समस्या सबसे बड़ी चुनौती होती है। इससे निपटने के लिए पूरी डिग्गी के बेस में जमीन के नीचे 300 माइक्रोन की स्पेशल प्लास्टिक शीट बिछाई गई है। मोहनगढ़ से जुड़ेगा नेटवर्कः 4 हैवी पाइपों से होगी पंपिंग जलाशय में स्टोर किए गए रॉ वॉटर को आम जनता के घरों की सप्लाई चेन तक पहुंचाने के लिए मजबूत और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस नई डिग्गी को सीधे मोहनगढ़ स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य सिस्टम से कनेक्ट किया गया है। डिग्गी से पानी को लिफ्ट कर मोहनगढ़ तक पहुंचाने के लिए डेढ़ मीटर चौड़ाई वाले चार हैवी-ड्यूटी पाइप बिछाए गए हैं। इन पाइपों के जरिए पानी को पंप करके पहले मोहनगढ़ फिल्टर प्लांट भेजा जाएगा। प्लानः सिर्फ एक्सेस वॉटर से भरा जाएगा जलाशय इस प्रोजेक्ट को लेकर विभाग ने नीति बेहद साफ रखी है। मानसून के समय जब भारी बारिश होती है, तब किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए नहर के पानी की आवश्यकता नहीं रहती। इसके अलावा पंजाब में अत्यधिक बारिश होने के कारण जब इंदिरा गांधी नहर में क्षमता से अधिक एक्सेस वॉटर छोड़ दिया जाता है, उसी समय इस विशाल रिजर्व वायर को भरा जाएगा। इसके बाद इसमें साल भर का पानी सुरक्षित धीरे-धीरे इस पानी को मोहनगढ़ पंपिंग स्टेशन की तरफ लिफ्ट किया जाता रहेगा。0
0
Report
Advertisement
33वें मैंगो मेले में यमुनानगर के किसानों ने पांच पुरस्कार जीते
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : पिंजौर में आयोजित 33वें मैंगो मेले में इस बार यमुनानगर के किसानों ने अपनी अलग पहचान बनाई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डॉ. बी.आर. कम्बोज ने मेले का दौरा किया। चार जिलों से आए किसानों ने विभिन्न किस्मों के आम प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में दिए गए सात पुरस्कारों में से पांच पुरस्कार यमुनानगर के किसानों को मिले। इसे जिले के किसानों और कृषि विभाग के बागवानी विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वीओ : पिंजौर में आयोजित 33वें मैंगो मेले में आम की उन्नत और दुर्लभ किस्मों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। यमुनानगर के किसानों ने अपनी मेहनत और आधुनिक बागवानी तकनीकों के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। सात श्रेणियों में दिए गए पुरस्कारों में पांच पुरस्कार यमुनानगर के किसानों को मिलने से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ। मेले का निरीक्षण करते हुए कुलपति डॉ. बी.आर. कम्बोज ने किसानों के प्रयासों की सराहना की और वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर दिया। बाइट : डॉ. दिलबाग सिंह, बागवानी विभाग अधिकारी सरकार किसानों के लिए बागवानी क्षेत्र में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के तहत किसानों को 30 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है, जिसका बड़ी संख्या में किसान लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यमुनानगर के 15 से 20 किसान प्रगतिशील किसान की श्रेणी में शामिल हैं, जो आधुनिक तकनीकों और विभिन्न फसलों की खेती कर लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। वीओ : बागवानी विभाग का कहना है कि सरकार की योजनाओं और किसानों की मेहनत का ही परिणाम है कि यमुनानगर आज बागवानी के क्षेत्र में लगातार नई पहचान बना रहा है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में जिले के और अधिक किसान आधुनिक खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।0
0
Report
खमरिया में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल
Dhamtari, Chhattisgarh:खमरिया गांव में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया...... घायल का इलाज फिलहाल कुरूद अस्पताल में जारी है...... बताया गया है मुकेश साहू आज सुबह अपने बेटे के साथ खेत में काम करने गए थे...... इसी दौरान पुराने पारिवारिक ज़मीनी विवाद को लेकर उनके छोटे भाई से कहासुनी हो गई...... देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया..... आरोपी ने मुकेश साहू के सिर पर लगातार तीन वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गए..... घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए कुरूद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है..... इधर, परिजनों की शिकायत पर कुरूद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है..... वही पुलिस पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश में जुट गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
कोरबा के बालको में कोयला ट्रेलर हादसा, दो युवतियाँ मृत, एक घायल
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित ढेगूरनाला पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. कोयला लोडेड ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल युवक को डायल-112 की मदद से तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, कोयला से लदे ट्रेलर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवतियाँ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी युवक गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज कर शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की साथ ही पुलिस ने ट्रेलर चालक को पकड़ कर ट्रेलर को कब्जे में लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है मोटरसाइकिल में सवार दोनों मृत युवतियाँ और घायल युवक पेंड्रा रोड के रहने वाले थे जो कोरबा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे.0
0
Report
Advertisement
सिवनी में 0-59 माह के बच्चों के लिए दस्तक-डायरिया अभियान शुरू
सिवनी में 09 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निरोगी रखने के उद्देश्य से सिवनी में 14 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक सह डायरिया अभियान का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान के तहत दस्तक दल गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और अस्वस्थ बच्चों को चिन्हित भी करेंगे साथ ही उन्हें जिंक विटामिन विटामिन ए आयरन सिरप औरओ आर एस घोल की पैकेट प्रदान करेंगे कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सिवनी नगर के टैगोर वार्ड का आंगनबाड़ी केंद्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरके दुबे ने बच्चों को सिरप पिलाकर और ORS घोल की पैकेट और जिंक की टेबलेट प्रदान किया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री दुबे ने बताया कि 14 जुलाई से 31 अगस्त तक बच्चों में दस्त रोग होने पर निर्जलीकरण से बचाव एवं अन्य गंभीर रोगों से बचाव कुपोषण सहित अन्य गंभीर रोगों के बचाव के लिए विटामिन ए आयरन फोलिक एसिड का सिरप एवं जिंक की दवाई और ORS घोल के पैकेट भी प्रदान किया कार्यक्रम में उपस्थित टैगोर वार्ड की पार्षद साक्षी डागोरिया ने सभी लोगों से आवाहन किया कि वह इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और बारिश मैं होने वाली बीमारियों के रोकथाम के लिए के लिए दवाइयां अवश्य लें अपने 22 माह के बच्चों को लेकर दवा पिलाने लेकर आई प्रियंका चौधरी ने भी कहा कि कार्यक्रम में उन्हें निशुल्क जो दवाइयां मिली है वह अपने बच्चों को जरूर पिलाएंगी0
0
Report
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गोल्डी बराड़-लिपिन नेहरा गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:AGS, क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस ने गोल्डी बराड़–लिपिन नेहरा गैंग के 02 गुर्गों को गिरफ्तार कर उनकी एक और आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। 06 अत्याधुनिक अवैध हथियार एवं 08 जिंदा कारतूस बरामद। अवैध हथियारों की तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा हिलक्स वाहन जब्त। अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई, जिससे संभावित गैंगवार और रंगदारी की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।0
0
Report
गुरुग्राम में टैंकर ने ERV को टक्कर दी; दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम के फर्रुखनगर इलाके में कल रात एक सड़क हादसे में दो हेड कॉन्स्टेबल, अनिल और छोटेलाल की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक पानी के टैंकर ने पीछे से गुरुग्राम पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) को टक्कर मार दी, जिसमें वे सवार थे। पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार तीसरे व्यक्ति, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र, अस्पताल में ज़िंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं: गुरुग्राम पुलिस0
0
Report
Advertisement
रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान कांके से राम मंदिर तक जारी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज कांके के राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया, जबकि किशोरगंज इलाके में भी अतिक्रमित दुकानों को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान सड़क पर बालू गिराने वाले एक व्यक्ति का चालान भी काटा गया। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कुछ दुकानदारों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने पर तो कार्रवाई कर रहा है, लेकिन नियमित सफाई और नालियों की सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके बावजूद आज राजधानी रांची में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली。0
0
Report
जब बच्चे बने बदलाव के ब्रांड एंबेसडर.जलालपुर की सड़कों पर गूंजा संदेश—"ज़िंदगी चाहिए तो नियम मानिए"
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को जलालपुर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली,जिसका समापन ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजन के साथ हुआ। नोडल अधिकारी तकदीश फातिमा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जफरिया नेशनल इंटर कॉलेज तथा मिर्ज़ा ग़ालिब इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया और हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। रैली के दौरान नगरवासियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य आशा वर्मा, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लक्ष्मी चंद्र, जफरिया नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जहीर हसन, अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मुमताज, बृजेश चौहान, शशिकांत समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। समापन पर नोडल अधिकारी तकदीश फातिमा ने कहा कि बच्चों के माध्यम से दिया गया संदेश समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करता है। उन्होंने लोगों से सड़क पर निकलते समय यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा को अपनी आदत बनाने की अपील की।0
0
Report
छपिया में सरयू नहर में डूबे पूर्व प्रधान रंगीलाल का शव SDRF ने बरामद किया
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टैरवा बाजार से होकर के जा रही सरयू नहर में डूबने से 60 वर्षीय पूर्व प्रधान की मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची छपिया थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा कल देर शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन कोई पता नहीं चला था आज मंगलवार सुबह मंगलवार 8 बजे एक बार फिर से एसडीआरएफ की टीम को जिला मुख्यालय से बुला करके सुबह 8:00 बजे से ही सर्च अभियान चलाया जा रहा था। जहां 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने कल देर शाम से सरयू नदी में डूबे 60 वर्ष से पूर्व प्रधान रंगीलाल का शव आज मंगलवार दोपहर 12 बजे बरामद कर लिया है। बताते चलें कि छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआ रानीपुर के पूर्व प्रधान रंगीलाल 60 घर से कल शाम को सब्जी खरीदने टैरवा बाजार गये थे सब्जी खरीदने के उपरान्त टैरवा बाजार स्थित सरयू नहर के पुल पर बैठे हुए थे। अचानक एकाएक पुल से लड़खड़ा कर उफनाती सरयू नहर में गिर गये। गिरते देख लोगों ने गुहार लगाई लेकिन पानी अधिक होने के चलते तत्काल प्रभाव से पानी में कोई उतर नही सका। छपिया पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन सोमवार को देर रात तक कुछ पता न चल सका। आज दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू अभियान के तहत शव सरयू नहर से बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
