284002
झांसी में डीएम ने 'स्कूल चलो अभियान' के तहत रैली को हरी झंडी दिखाई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में "स्कूल चलो अभियान" के तहत डीएम अविनाश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय डीसी तालपुरा से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। वहीं नए छात्रों का टीका लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गई और रैली में शिक्षक और कॉलेज के छात्र शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शेरों की रणनीति: झुंड से पहले कमजोर पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:जंगल में जब जानवर झुंड बनाकर चलते हैं तो उन्हें अक्सर लगता है कि साथ रहने से खतरा कम हो जाता है...लेकिन शिकार के मामले में शेरों की रणनीति कुछ अलग होती है...वे पूरे झुंड पर हमला करने के बजाय पहले अपने शिकार को ध्यान से देखते हैं और फिर उसमें मौजूद सबसे कमजोर कड़ी को निशाना बनाते हैं...अफ्रीकी जंगलों से सामने आया एक वायरल वीडियो इसी बात की शानदार मिसाल है शेरनी ने दिखाया गजब का हुनर झुंड के कमजोर सदस्य को बनाया निशाना0
0
Report
शनिवार की अर्धरात्रि उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब लघुशंका के लिए घर से बा
Bamhnawa, Uttar Pradesh:थानगांव सीतापुर शनिवार की अर्धरात्रि उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले एक ग्रामीण को दरवाजे के बाहर बंगले में मगरमच्छ बैठा दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीण ने शोर मचाया जिससे देखते ही देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और वन विभाग को मोबाइल फोन के माध्यम से घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम के साथ डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद जानलेवा जलीय जीव को सुरक्षित घाघरा नदी में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि मगरमच्छ मिलने की घटना थानगांव थाना क्षेत्र की ग्राम सभा गोलोक कोंडर के मजरे जंगल टपरी निवासी नंदकिशोर पुत्र पुत्तीलाल के घर के बाहर की है। देर रात आबादी के बीच मगरमच्छ पहुंचने की घटना से ग्रामीणों में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।0
0
Report
विदिशा के खेत में दो जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत; फंदे पर लटके मिले
Vidisha, Madhya Pradesh:Vidisha के ग्राम आदमपुर के पास Kevat गांव के खेत में दो युवक एक साथ मरे पाए गए। 22 वर्ष के आकाश और 21 वर्ष के शाहजाद रात में अपने-अपने घर से विदिशा घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, पर दोपहर तक घर नहीं लौटे। परिवारों ने रात भर उनकी तलाश की, फिर सुबह खबर आई कि खेत में दोनों ने एक ही रस्सी से फांसी लगा ली है। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों शव एक ही फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आकाश और शाहजाद कारण क्या थे, किन तनावों के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस मोबाईल फोन, कॉल डिटेल और उनके संबंधियों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके।0
0
Report
Advertisement
लगातार दूसरे दिन तड़के से बरसे बदरा, जगह-जगह जलभराव से बढ़ी परेशानी
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना। नगर में लगातार दूसरे दिन रविवार को तड़के से बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और लगातार हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। जगह-जगह सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बारिश होने के कारण बाजार और प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। नगर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहता नजर आया। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई लोग पानी से होकर निकलने को मजबूर रहे। नगरवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या हर बार सामने आती है। कई स्थानों पर नालियों में गंदगी और सिल्ट जमा होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पाता है। कुछ ही देर की बारिश में नगर की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। प्रमुख बाजारों में जलभराव होने से दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दुकानों के सामने पानी जमा होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित रही। व्यापारियों ने बताया कि बारिश के दौरान पानी निकासी की समस्या के चलते कारोबार प्रभावित होता है। कई बार पानी दुकानों के बाहर तक पहुंच जाता है, जिससे सामान खराब होने का खतरा बना रहता है। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण उमस से राहत मिली। सुबह बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। बच्चे और युवा मौसम का आनंद लेते नजर आए। हालांकि, बारिश के साथ जगह-जगह जलभराव और कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नगरवासियों ने प्रशासन से जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई और पानी की निकासी के इंतजाम कर दिए जाएं तो हर साल होने वाली परेशानी से काफी हद तक निजात मिल सकती है। नगर पालिका ईओ सेवाराम राजभर ने कहा कि जलभराव होने पर तत्काल सफाईकर्मियों को भेजकर पानी की निकासी कराई गई है।0
0
Report
चरखी दादरी के सफाई कर्मचारियों का धरना तेज, नाकेबंदी से शहर में कचरे का जमावड़ा
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। लंबित मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद सफाई कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़क पर फूट पड़ा है। देर रात पुलिस बल की मौजूदगी में प्राइवेट कर्मचारियों से शहर का कचरा उठवाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई। विरोध कर रहे कुछ सफाई कर्मचारियों को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने के बाद रविवार को कर्मचारियों का आक्रोश और भड़क गया। रविवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शहर की सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए परशुराम चौक तक पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि देर रात प्रशासन के आदेश पर पुलिस फोर्स तैनात कर प्राइवेट लोगों के माध्यम से शहर से कचरा उठवाया जा रहा था। सूचना मिलते ही हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कचरा उठाने का विरोध किया। कर्मचारियों के मुताबिक, विरोध करने पर पुलिस ने कुछ सफाई कर्मचारियों को डिटेन कर लिया। इसके बाद रविवार को कर्मचारियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को दो टूक संदेश दिया कि हड़ताल तोड़ने के लिए किसी भी तरह का दबाव बनाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। कर्मचारियों ने यहां तक चेतावनी दी कि यदि प्रशासन कार्रवाई करना चाहता है तो वे गिरफ्तारी देने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन मांगें पूरी हुए बिना हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने सरकार और चरखी दादनरी प्रशासन पर अत्याचार और अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। लगातार 18 दिन से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने आम जनता से भी अपने आंदोलन में सहयोग और समर्थन की अपील की। कर्मचारियों का कहना है कि वे जनता को परेशान करना नहीं चाहते, लेकिन जब तक उनकी जायज मांगों और वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा。0
0
Report
पटना में श्रद्धि रामफल मंडल के शहादत दिवस पर डाक टिकट जारी
Patna, Bihar:ब्रेकिंग — पटना श्रद्धि रामफल मंडल के शहादत दिवस पर जारी किया गया डाक टिकट。 पटना के तारा मंडल में कार्यक्रम आ आयोजन किया गया है。 सांसद उपेंद्र कुशवाहा मंत्री दीपक प्रकाश मंत्री शीला मंडल, विधायक रामेश्वर महतो, पहुंचे。 वही राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा रामफल मंडल के नाम से डाक टिकट जारी करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करता हूं। बाइट — उपेंद्र कुशवाही, राज्यसभा सांसद,0
0
Report
Advertisement
पलवल में 200 करोड़ के विकास, सड़कों-जल सुविधाओं और मॉडल रोड का प्लान unveiled
Palwal, Haryana:पलवल, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को प्रकाश विहार के वार्ड-22 एवं वार्ड-18 में 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा खेल राज्य मंत्री का फूल माला डालकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नगर परिषद पलवल द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड नंबर 22 एवं वार्ड नंबर 18 में सडक़ एवं नाली निर्माण के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया है। वहीं शिव विहार में बघेल चौपाल के निर्माण कार्य किया जाएगा। इन विकास कार्यों के पूरा होने से संबंधित वार्डों के लोगों को बेहतर सडक़ एवं जल निकासी की सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भी सुविधा होगी। नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल शहर के विकास को गति प्रदान की जा रही है। पलवल में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि लाइनपार क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत सडक़ों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। गौरव गौतम ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में जर्जर सडक़ों को दुरुस्त करने का कार्य किया गया है। इसके अलावा शहर के सौन्र्दयकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्य चौकों का सौन्र्दयकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पलवल शहर में 200 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जा चुके है। वहीं साढे आठ करोड़ रुपए की लागत से लाइन बिछाने कार्य किया जा रहा है। ताकि हर घर को पीने का स्वच्छ जल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पलवल में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। पलवल में खेल स्टेडियमों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। पलवल में बेहतरीन खेल स्टेडियम बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है ताकि प्रदेश के अन्य जिलों के खिलाड़ी भी जब पलवल आए तो उन्हें भी बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों। पलवल को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलवल में मॉडल रोड़ बनाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही पलवल में मॉडल रोड़ बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।0
0
Report
चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, थोक विक्रेताओं के यहां की छापेमारी
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना। चीनी के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने थोक चीनी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर अचानक छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही थोक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने करीब आधा दर्जन थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उपलब्ध चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया। इसके बाद स्टॉक का मिलान संबंधित अभिलेखों से किया गया। उन्होंने बताया कि जांच की कार्रवाई अभी जारी है। प्रारंभिक जांच में अधिकांश स्थानों पर स्टॉक का मिलान अभिलेखों के अनुसार सही पाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य चीनी की कृत्रिम कमी पैदा कर उसके दाम बढ़ाने और अनावश्यक मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाना है। एसडीएम ने बताया कि जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाजार में चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रखी जा रही है।0
0
Report
हाथी के बच्चे की खुजली पर सूंड से जुगाड़, इंटरनेट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं...कभी किसी जानवर की शरारत देखकर हंसी आती है, तो कभी उनका कोई ऐसा अंदाज सामने आ जाता है, जिसे देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है...इन दिनों एक नन्हे हाथी का ऐसा ही प्यारा वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है...वीडियो में हाथी का बच्चा अपनी सूंड की मदद से एक छोटी सी लकड़ी उठाकर शरीर पर खुजली करता दिखाई दे रहा है...उसकी समझदारी और मासूम अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है खुजली हुई तो गजराज का गजब जुगाड़ हाथी की समझदारी ने जीता इंटरनेट का दिल0
0
Report
Advertisement
शटडाउन से पहले पोल पर चढ़े संविदाकर्मी की 11 हजार वोल्ट चपेट में मौत
Noida, Uttar Pradesh:शटडाउन से पहले बिजली के पोल पर चढ़ा संविदाकर्मी, 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से मौत रामनगर एंकर.-कालाढुंगी विधानसभा क्षेत्र में बिजली की लाइन ठीक करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, बैलपड़ाव विद्युत सब स्टेशन में ठेकेदारी के तहत कार्यरत 25 वर्षीय चंद्रभान की करंट लगने से मौत हो गई, हादसे के बाद बिजली विभाग और मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रभान निवासी धमोला कालाढुंगी, बैलपड़ाव विद्युत सब स्टेशन में ठेकेदारी के तहत कार्य करता था,बताया जा रहा है कि रविवार सुबह गैबुआ क्षेत्र में बिजली की लाइन में खराबी आ गई थी, खराबी को ठीक करने के लिए चंद्रभान बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था, इसी दौरान वह पोल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया. जानकारी के मुताबिक करंट लगने के बाद चंद्रभान पोल से नीचे गिर गया, हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में उसे उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मामले को लेकर बिजली विभाग के जेई मनोहर सिंह ने बताया कि हादसा शटडाउन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले कर्मचारी के पोल पर चढ़ जाने के कारण हुआ। उनके अनुसार नीचे मौजूद कर्मचारी शटडाउन लेने की प्रक्रिया में था लेकिन उससे पहले ही चंद्रभान पोल पर चढ़ गया, इसी दौरान उसके सिर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से संपर्क हो गया और करंट लगने के बाद वह नीचे गिर गया. जेई ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. हादसे के बाद एक बार फिर बिजली विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा और शटडाउन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. बिजली की हाईटेंशन लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन कितना जरूरी है, यह हादसा इसकी गंभीरता को सामने लाता है,फिलहाल पुलिस और विभागीय स्तर पर मामले की कार्रवाई जारी है.0
0
Report
विदिशा में वॉकाथॉन 3.0: 200 लोग 10 हजार कदम से स्वस्थ जीवन का संदेश
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा में फिट है तो हिट है अभियान के तहत वॉकाथॉन 3.0 का आयोजन किया गया। स्थानीय माधव उद्यान में विदिशा रनर ग्रुप की ओर से आयोजित इस अभियान में शहर के अलग-अलग वर्गों के करीब 200 लोगों ने 10 हजार कदम चलकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य लोगों को नियमित वॉकिंग, रनिंग और शारीरिक व्यायाम के लिए प्रेरित करना रहा। वीओ : वॉकाथॉन में डॉक्टर, शिक्षक, पुलिसकर्मी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, इतिहासकार, निजी क्षेत्र के कर्मचारी, छात्र और महिलाएं-बच्चियां सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। फिट है तो हिट है ग्रुप के सिटी एम्बेसडर और रनर ग्रुप के संस्थापक भानु दुबे ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ परिवार, समाज और देश की नींव मजबूत होती है। अभियान के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित शारीरिक गतिविधियों को जीवनशैली में शामिल करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
रीवा में मादक पदार्थ तस्करी: दो युवक गिरफ्तार, 9.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। सिरमौर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्योटी तिराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9.220 ग्राम ब्राउन शुगर दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 46 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सिरमौर थाना क्षेत्र की है。0
0
Report
Advertisement
करमाटांड़ में शांति समिति की बैठक: कुरुवा हटिया विवाद के बाद तनाव कम करने के संकेत
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा। कुरुवा हटिया विवाद के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए रविवार को करमाटांड़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों के लोग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक के दौरान पिछले दिनों सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और उसके बाद नावाडीह के थानारडीह में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी-अपनी बातें प्रशासन के सामने रखीं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, थानारडीह में तोड़फोड़ करने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि किसी भी विवाद को लेकर लोग कानून अपने हाथ में न लें और सोशल मीडिया पर ऐसी कोई टिप्पणी या पोस्ट न करें, जिससे इलाके का माहौल खराब हो। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी तरह की सूचना मिलने पर सीधे पुलिस-प्रशासन को जानकारी देने की अपील की। बैठक के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी रखने की बात कही गई। प्रशासन का प्रयास है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विश्वास कायम हो और कुरुवा हटिया से शुरू हुआ विवाद आगे किसी बड़े तनाव का कारण न बने।0
0
Report
ट्रक ने किशोर को रौंदा, मौके पर मौत
Bhatauli Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उसके चाचा भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के देउरवीर निवासी देव प्रजापति (14) पुत्र राधेश्याम प्रजापति रविवार को अपने चाचा घनश्याम प्रजापति के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों गौरीबाजार पूर्वी रेलवे ढाला स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठा देव सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और ट्रक ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल देव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके चाचा घनश्याम घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।0
0
Report
नारायणपुर अस्पताल की छत से गिरकर मरीज की मौत, जांच के आदेश
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिला अस्पताल परिसर में रविवार तड़के एक मरीज की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। सुबह अस्पताल परिसर के सामने मरीज का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खड़ीबहार गांव निवासी मरीज के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मरीज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था और उसकी हालत को लेकर ऐसी किसी घटना की आशंका नहीं थी। वहीं अस्पताल स्टाफ के अनुसार, घटना तड़के सुबह हुई। स्टाफ का कहना है कि मरीज एक दिन पहले तक स्वास्थ्य की स्थिति में ठीक-ठाक था। ऐसे में मरीज ने छत से नीचे छलांग क्यों लगाई या वह किस परिस्थितियों में छत से नीचे गिरा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं पाया जा सका। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। मरीज छत तक कैसे पहुंचा, उस समय अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और घटना के पीछे क्या कारण रहा, इन सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के आरोपों के बीच जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
