झांसी में नवरात्र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, DM और SSP ने किया पैदल गश्त
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में शारदीय नवरात्र के दौरान पंडालों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी सुधा सिंह ने कोतवाली और सदर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, भारी पुलिस बल के साथ शहर के कई इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
