284001
झांसी में जरूरतमंद परिवारों को मिठाई और बच्चों को पटाखे बांटकर मनाई गई दीपावली
Jhansi, Uttar Pradesh:दीपावली के पहले भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा की ओर से कानपुर-ग्वालियर बायपास स्थित सखी के हनुमान मंदिर के पास रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिठाई और बच्चों को पटाखे दिए गए। अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने परिषद के पदाधिकारियों के साथ मिलकर "जय श्रीराम" के नारे लगाए और सभी को "हैप्पी दिवाली" कहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंडक नदी उफान पर, प्रशासन ने तटबंध और सड़क की रखरखाव के निर्देश दिए
Hajipur, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण वाल्मीकिनगर बराज से छोड़े गए पानी से गंडक नदी उफान पर है और लालगंज, वैशाली प्रखंड क्षेत्र में गंडक नदी की धारा काफी तेज हो गई है। जिसको लेकर जिला प्रशासन पुरी तरह चौकन्ना है और जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में वैशाली डीएम वर्षा सिंह लालगंज के बलहा बसन्ता पंचायत स्थित स्कूल के पास तटबढ़ का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण और जल निस्सरण विभाग के अधिकारी समेत बीडीओ सीओ से भी नदी में कटाव और नदी की धारा के बारे में जानकारी ली। जहाँ मौजूद स्थानीय लोगों ने डीएम से बांध के पास की सड़क और बांध किनारे सीढ़ी घाट निर्माण करने की मांग की। इस पर डीएम ने तत्काल बीडीओ को आदेश दिया कि सड़क को मोटरेबल बनाने की दिशा में प्रयास करें। साथ ही सीढ़ी घाट को लेकर विभाग के एसडीओ जनार्दन सिंह से भी बात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए डीएम ने कहा कि यहां स्थिति सामान्य है और कटाव से बचाव को लेकर उपाय किए जा रहे हैं। बचाव कार्य के साथ लगातार निगरानी की जा रही है। लालगंज, वैशाली और हाजीपुर ब्लॉक क्षेत्र पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही डीएम ने स्थानीय लोगों और बच्चों से अपील किया कि आप सभी नदी किनारे न जाए और सावधानी बरतें。0
0
Report
जन्म से एक साथ पाले गए भालू, कुत्ता और बंदर की अनोखी दोस्ती
Noida, Uttar Pradesh:A bear, A dog, and a monkey raised together since birth.0
0
Report
शांत बैठने आया, पर कुत्ता आखिरकार उलट गया
Noida, Uttar Pradesh:Came for a chill sit, ended up flipping over.0
0
Report
Advertisement
पिल्लों से प्यार: पिल्ले कितने प्यारे होते हैं, आप भी दंग रह जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:Puppy love... you'll never get used to how cute they are.0
0
Report
Kitty की बैटरी खत्म: वायरल खबर का सच सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:Kitty's battery ran out0
0
Report
करनाल की बेटी राइजा ढिल्लो ने एशियन गेम्स स्कीट में कांस्य जीता
Karnal, Haryana:करनाल की बेटी राइजा ढिल्लो ने एशियन गेम्स की स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और करनाल का नाम रोशन किया है। जापान में शानदार प्रदर्शन के बाद राइजा के गांव लौटने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही ग्रामीणों, सरपंचों और गणमान्य लोगों ने राइजा ढिल्लो का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी बेटी की उपलब्धि का जश्न मनाया और उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राइजा की इस उपलब्धि को लेकर शामगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि राइजा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे करनाल और देश का मान बढ़ाया है। बाइट राइजा बाइट माता0
0
Report
Advertisement
खनन प्रोजेक्ट के विरोध में पिंडवाड़ा के ग्रामीण चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के पिंडवाड़ा में प्रस्तावित मैसर्स कमलेश मेटा कास्ट प्राइवेट लिमिटेड खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। भारजा के बाद अब वाटेरा गांव के ग्रामीणों ने भी आगामी पंचायती राज चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। वाटेरा के थम्ब बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि प्रस्तावित खनन परियोजना को निरस्त नहीं किया गया तो वे जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच के चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि खनन परियोजना को लेकर उनकी आपत्तियों और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। परियोजना निरस्त नहीं होने की स्थिति में चुनाव बहिष्कार का निर्णय जारी रखने की बात भी ग्रामीणों ने कही। लगातार दूसरे गांव में चुनाव बहिष्कार के ऐलान के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है। ग्रामीणों के इस सामूहिक निर्णय से आने वाले दिनों में खनन परियोजना के विरोध का आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं。0
0
Report
दुद्धी: तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को मारी टक्कर, मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन युवक भी घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर स्थित पुराने आरटीओ बैरियर के पास का है। जाबर निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू कनहर नदी की ओर से पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान महुली की ओर जा रहे तीन बाइक सवारों ने सड़क पार कर रहे वीरेंद्र कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने वीरेंद्र कुमार को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार दिलीप और 17 वर्षीय सुधीर को गंभीर चोटें आई हैं, दोनों का सीएचसी में उपचार जारी है। तीसरे घायल अनुज की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सीएचसी दुद्धी पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
NH-58 पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, Modinagar का वीडियो वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में NH-58 पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर दोनों पक्षों के भिड़ने से मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मारपीट के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क के बीच दो पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। हालांकि, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। वही दोनों ही पक्ष इस समय थाने पर मौजूद है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ही बैंक से जुड़े हुए कर्मचारी हैं। वायरल वीडियो0
0
Report
Advertisement
बेतिया में तटबंध टूटने से भारी बाढ़, कई परिवार सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन
Noida, Uttar Pradesh:बेतिया, बिहार: पश्चिमी चंपारण के नौतन ब्लॉक में चंपारण तटबंध टूटने से भारी बाढ़ ने तबाही मचा दी है। शिवराजपुर पंचायत के बड़े इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे निवासी फंस गए हैं और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अधिकारियों ने मंगलपुर के पास तटबंध को मजबूत करने का आपातकालीन काम शुरू कर दिया है。0
0
Report
muज़फ्फ़रपुर के काँटी में 50 लाख रंगदारी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के काँटी थाना क्षेत्र में बीते दिनों 50 लाख रंगदारी की मांग को लेकर एक निजी स्कूल पर दर्जनों राउंड फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना 13 सितंबर को काँटी के चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल पर कई राउंड फायरिंग की गई थी और स्कूल के गेट पर 50 लाख की रंगदारी माँगने का पर्चा चिपकाया गया था और इस घटना में पुलिस फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं अन्य आरोपियों की पहचान हो गई है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि इस घटना को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया था, वहीं DIU की टीम भी छापेमारी कर रही थी, कई दिनों तक अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, वहीं तकनीकी तरीकों से तमाम अपराधियों की पहचान की गई, जिसमें तुर्की के रहने वाले एक आरोपी अमन रंजन को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से घटना में इस्तेमाल किये गये बुलेट और मोबाइल जब्त किया गया है, फिलहाल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. बाइट - राजेश सिंह प्रभाकर, ग्रामीण एसपी, मुजफ्फरपुर0
0
Report
अररिया Flipkart हब चोरी: तीन गिरफ्तार, टीम लीडर समेत सजग चोर
Forbesganj, Bihar:अररिया पुलिस ने फ्लिपकार्ट हब में हुए चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में से फ्लिपकार्ट में काम करने वाले टीम लीडर संदीप कुमार भी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार चोर सुपौल जिले के राघोपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोग के पास से 2 पीस लैपटॉप समेत एक आईफोन और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। 16 सितंबर को अररिया के महादेव चौक स्थित फ्लिपकार्ट हब से कई सामानों की चोरी हुई थी, जिसे लेकर अररिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के सहारे जांच शुरू की और सभी को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
Advertisement
एटा में देशी शराब ठेके के पास युवकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में देशी शराब के ठेके के पास दो युवकों के बीच हुई मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, स्थानीय लोगों ने मारपीट को देख एक दूसरे को अलग कर मामले को कराया शांत, फिलहाल दोनों युवकों मे मारपीट किस बात को लेकर हुई यह स्पष्ट नहीं, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पीपल अड्डा का पूरा मामला.0
0
Report
उत्तरकाशी रेस्क्यू: 19,000 फीट से ऊपर SDRF ने सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तरकाशी में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरी तरह से सफल समाप्त हो गया है। एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि उत्तरकाशी के अलग-अलग क्षेत्र में जो भी पर्वतारोही और ट्रैकर फंसे हुए थे उन सभी को निकाल दिया गया है। 19000 फीट से अधिक ऊंचाई पर एसडीआरएफ ने बहुत सक्सेसफुल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया है। फंसे हुए लोगों में किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं हुई। विषम परिस्थितियों और विपरीत मौसम में एसडीआरएफ के जवानों ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया है टिक टैक अर्पण यदुवंशी कमांडेंट एसडीआरएफ0
0
Report
FDA की छापेमारी के बाद मोदीनगर की मिठाई दुकानों पर नमूनों के साथ कड़ा कदम
Ghaziabad, Uttar Pradesh:त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मोदीनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों और गोदामों पर छापेमारी की। खाद्य आयुक्त के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जिला खाद्य अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने मोदी मंदिर के पास स्थित राजा स्वीट्स से मिठाई के नमूने लिए। इसके अलावा बराबर में स्थित ना हलवाई की दुकान पर भी कार्रवाई की गई। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और प्रतिष्ठान में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जाँच की। वहीं नॉर्थ हलवाई के सीकरी रोड स्थित गोदाम पर निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं पाए जाने की बात सामने आई। विभागीय टीम ने वहाँ से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार अनियमितताओं को लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी की जा रही है और नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
