icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284121
Eshan KhanEshan KhanFollow28 Aug 2024, 01:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल दीप चंद्र यादव को गिरफ्तार किया

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या. रुदौली तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। लेखपाल दीप चंद्र यादव को कथित रूप से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पीड़ित व्यक्ति अपने कार्य के लिए लंबे समय से तहसील के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि लेखपाल द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। धन की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया। जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लेखपाल को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तारी की खबर से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, मामले की जांच जारी।
0
0
Report

DM के निरीक्षण के बाद मधवलिया गौशाला को मॉडल गौशाला बनाने का निर्देश

Maharajganj, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोवंश सुरक्षा और रखरखाव के प्रस्थाह पर महाराजगंज जनपद में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सख्त कदम उठाए हैं। गौशालाओं की स्थिति जानने के लिए गौशाला मधवलिया का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्था, उनका संचालन और निराश्रित गोवंश के लिए शासन की दिशा-निर्देशों के अनुसार नियंत्रण अपेक्षित है। मधवलिया गौशाला को आत्मनिर्भर और मॉडल गौशाला के रूप में प्रस्तुत करने पर चर्चा हुई। जनपद के स्वयं सहायता समूहों द्वारा कई उत्पाद बनाए जा रहे हैं, जिसमें वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन प्रमुख है, जो देश के बेहतरीन उत्पादों में से एक माना जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा गौशालाओं में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास भी जारी हैं। मधवलिया में अन्य संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है ताकि जनपद की सभी गौशालाएं प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुँच सकें।
0
0
Report
Advertisement

बस्ती सदर तहसील में रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती से इस वक्त की बड़ी खबर। जिले की सदर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में तैनात कानूनगो अशरफी लाल पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरे मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी कानूनगो को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो से पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस मामले में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं। टीम रिश्वतखोरी से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। तहसील परिसर में हुई इस कार्रवाई की खबर फैलते ही कर्मचारियों और आम लोगों की भीड़ जुट गई। लोग पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा करते नजर आए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मामले पर नजर बनाए रखी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें जांच के अगले चरण और आरोपी के खिलाफ होने वाली आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। फिलहाल, बस्ती सदर तहसील में एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है.
0
0
Report

बस्ती पुलिस ने नकली सोना बेचने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन ठग गिरफ्तार

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती पुलिस ने नकली सोना बेचकर लोगों को ठगने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कलवारी, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर ठग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद और तीन किलो से ज्यादा नकली सोना बरामद हुआ है। ये ठग असली सोना-चांदी दिखाकर लोगों को भरोसे में लेते थे और फिर सस्ते दाम का लालच देकर नकली सोना थमा देते थे। खास बात यह है कि शक से बचने के लिए गिरोह में महिलाओं को भी शामिल किया गया था। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य वारदातों की पड़ताल में जुटी है। थाना कलवरी, स्वाट और सर्विलांस टीम ने अगौना बाजार के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर सोलंकी, मीरा सोलंकी और धाबु देवी के रूप में हुई है, जो गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से लोगों को नकली सोना और चांदी बेचकर ठगी कर रहा था। आरोपी अपने पास कुछ असली सोने-चांदी के आभूषण भी रखते थे, जिन्हें दिखाकर लोगों का भरोसा जीतते थे। इसके बाद सस्ते दाम में सोना बेचने का लालच देकर नकली धातु थमा देते थे। गिरोह की खास रणनीति महिलाओं को साथ रखना थी, जिससे लोगों को उन पर शक न हो। महिलाएं ग्राहकों से बातचीत कर उन्हें सौदा करने के लिए तैयार करती थीं और फिर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद और 3.092 किलोग्राम नकली सोना बरामद किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने प्रदेश के अन्य जिलों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि यह गैंग बस्ती जिले में कई लोगों को सोने का लालच देकर ठगी की घटना को अंजाम दे चुका है, यह गैंग नकली सोना रखता था और झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बना लेता था, पुलिस को काफी समय से इस गैंग की तलाश थी, गैंग के तीन सदस्यों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। बाइट श्यामाकांत, एएसपी बस्ती
0
0
Report

जालौन में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

AdityaAdityaFollow2m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन प्लेस-जालौन यूपी डेट-03-06-2026 एंकर जालौन के उरई में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा व्यापारियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। ज्ञापन में कहा गया कि ट्रांसपोर्टर द्वारा दुकानों तक माल पहुंचाने वाले छोटे व्यावसायिक वाहन, जैसे छोटा हाथी, पिकअप व अन्य हल्के मालवाहक वाहनों को शहर में आवागमन के लिए विशेष पास जारी किए जाएं, ताकि माल की आपूर्ति बाधित न हो। इसके अलावा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आने वाली वस्तुओं को ढोने वाले वाहनों को नो-एंट्री प्रतिबंध से बाहर रखने की मांग की गई, जिससे आवश्यक सामान समय पर बाजार तक पहुंच सके। व्यापार मंडल ने यह भी कहा कि सुबह के समय शहर के भीतर माल उतारने के लिए आने वाले वाहनों को माल खाली करने के बाद वापस लौटने में किसी प्रकार की रोक-टोक न की जाए। इससे ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों दोनों को सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी। शहर के भीतर एक व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। व्यापारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर बनने से माल ढुलाई से जुड़े कार्य अधिक व्यवस्थित होंगे और शहर में यातायात का दबाव भी कम होगा। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण तिवारी सहित व्यापार मंडल से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। बाइट:- तरुण तिवारी-- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल
0
0
Report
Advertisement

पवन वर्मा अलवर दक्षिण एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, SC समाज को जोड़ने का संकल्प

Thana, Rajasthan:राजगढ/अलवर गंगाबाग चौराहे पर पवन वर्मा का स्वागत, बोले—एससी समाज को पार्टी से जोड़ेंगे और संगठन करेंगे मजबूत राजगढ़ (अलवर)। जयपुर से अलवर जाते समय कस्बे के गंगाबाग चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के अलवर दक्षिण एससी मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पवन वर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पवन वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता एससी समाज को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने, सभी को साथ लेकर चलने और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान दिलाने की रहेगी। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद हींगवाला, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री शेखर तमोली, प्रेम नारायण मीणा, दिनेश सेन, अशोक शर्मा, मामराज मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट: पवन वर्मा, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, भाजपा अलवर दक्षिण एससी मोर्चा
0
0
Report

बड़वानी सरकारी कन्या हॉस्टेल में सुविधाओं पर छात्राओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-शासकीय कन्या अजा महाविद्यालय छात्रावास की छात्राओं ने वॉर्डन और व्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पानी, फर्नीचर, छात्रवृत्ति और लाइब्रेरी जैसी समस्याओं का आरोप लगाया है और छात्रावास अधीक्षिका को हटाकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या अजा महाविद्यालय छात्रावास की छात्राओं ने सामूहिक रूप से जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर छात्रावास की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. शिकायत पत्र में बताया गया है कि हॉस्टल में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, ट्यूबवेल और नल सीमित समय तक चलते हैं, जिससे कई बार पीने के पानी की समस्या खड़ी हो जाती है. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले वर्षों से उन्हें नए गद्दे, चादर और अन्य सामग्री नहीं दी गई. कंप्यूटर लैब में वाई-फाई सुविधा बंद होने से कंप्यूटर उपयोगहीन पड़े हैं. छात्राओं ने राशन वितरण, छात्रवृत्ति, लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं में अनियमितताओं के आरोप लगाए. उन्होंने कलेक्टर से निष्पक्ष जाँच कर उचित कार्रवाई और अधीक्षिका को हटाने की मांग की. अधीक्षिका वंदना चौहान ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखा है.
0
0
Report

राजनांदगांव जिला अस्पताल का उन्नयन: मातृत्व मृत्यु दर में सुधार की उम्मीद

Rajnandgaon, Chhattisgarh:विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज 6 करोड़ 42 लाख 70 हजार रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय के प्लिंथ अपग्रेडेशन एवं उन्नयन कार्य का लोकार्पण तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का शिलान्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 3 करोड़ 56 लाख 70 हजार रूपए की लागत से निर्मित जिला चिकित्सालय भवन के ऊंचाई विस्तार कार्य का लोकार्पण किया गया है तथा 2 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मजबूत अधोसंरचना है। राजनांदगांव जिला चिकित्सालय एवं शासकीय मेडिकल कालेज से स्वास्थ्य सेवाएं लेने वाले मरीजों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए सक्रियता एवं सजगता से कार्य किया जा रहा है। यह टीम के लिए उपलब्धि है। शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर सबसे बड़ी चुनौती है। जिसके खिलाफ राजनांदगांव जिले में लड़ाई लड़ी जा रही है। जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। मातृ मृत्यु दर के आंकड़े राज्य के औसत से कम है, यह एक सुखद संकेत है। जिला चिकित्सालय को और भी स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राजनांदगांव का जिला चिकित्सालय अग्रणी रहे。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में ED की घी मिलावट जांच तिरुपति घी विवाद तक पहुंची

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर तिरुपति प्रसादम घी विवाद की जांच बीकानेर तक पहुंची, ईडी की एंट्री से बढ़ी हलचल हैदराबाद से पहुंची ईडी की विशेष टीम ने बीकानेर में डाला डेरा, कोयला गली स्थित एक प्रतिष्ठान पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच जारी, तिरुपति बालाजी लड्डू प्रसादम में कथित मिलावटी घी आपूर्ति मामले से जुड़े तार खंगाल रही जांच एजेंसी, घी सप्लाई चेन और कारोबारी लेन-देन की हो रही गहन पड़ताल, सूत्रों के अनुसार ₹300 किलो वाले घी के ₹1200 किलो तक पहुंचने की जांच पर फोकस, तिरुपति मंदिर तक सप्लाई के नेटवर्क और संपर्कों की भी हो रही पड़ताल, पूर्व में एसआईटी भी बीकानेर पहुंचकर घी के नमूने ले चुकी है, एक ही परिवार से जुड़े कारोबारियों की भूमिका जांच के दायरे में, कार्रवाई के बाद व्यापारिक क्षेत्र में दिनभर चर्चा और हलचल का माहौल, ईडी की जांच के बाद ही साफ होगा कि मामला सीधे तिरुपति घी विवाद से जुड़ा है या किसी वित्तीय अनियमितता से
0
0
Report

आगरा: चंदन नगर शराब ठेके पर महिलाओं का विरोध, ताला तोड़कर आग लगाने कोशिश

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग चंदन नगर शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा रामबाग स्थित चंदन नगर में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा आक्रोशित महिलाओं ने ठेके का ताला तोड़ा, शराब की पेटियों में लगाई आग महिलाओं का आरोप— सुबह 4 बजे से शुरू हो जाती है शराब बिक्री क्षेत्र में शराबियों के जमावड़े से बिगड़ रहा माहौल, महिलाओं-बच्चों को परेशानी सूचना पर थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने महिलाओं से वार्ता कर हालात को किया नियंत्रित थाना प्रभारी ने शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का दिया आश्वासन ठेका संचालक को निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री न करने के सख्त निर्देश पुलिस की तत्परता से टला बड़ा विवाद, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम आगरा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला चंदन का मामला
0
0
Report

मेरठ में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प, फायरिंग से दहशत

Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झड़प, फायरिंग में एक घायल, पुलिस जांच में जुटी मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की खुशहाल कॉलोनी में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई और कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में एक पक्ष का नौशाद घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पहले बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान अमन नाम के युवक पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल ने बताया कि बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने बताया कि विवाद बच्चों से शुरू हुआ था जो बाद में बड़े लोगों तक पहुंच गया।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के जटियाना स्टैंड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान हेतेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो बुद्ध विहार स्थित एक निजी अस्पताल में रिसेप्शन पर कार्य करता था। वह ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर डेहरा शाहपुर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर अलवर से बहरोड़ की ओर जा रहा था और युवक उसकी आगे बाइक चला रहा था। इसी दौरान जब युवक ने बाइक को साइड में लेने की कोशिश की, तो वह संतुलन खो बैठा और ट्रेलर के पिछले पहिये के नीचे आ गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर विजय मंदिर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हेतेंद्र यादव अपने परिवार का इकलौता सहारा था और निजी नौकरी कर घर का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइट – चरणजीत (मृतक के परिजन)
0
0
Report

भाजपा विधायक विहीन जिले में,,नेताओं को ट्रेनिंग,,सत्ता,संगठन सामंजस्य बड़ी समस्या,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow11m ago
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती जिला भाजपा संगठन का डभरा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी अपने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति से जुड़े विभिन्न विषयों कई सत्र में अपने नेताओं को ट्रेनिंग दे रही है। यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता के वैचारिक एवं संगठनात्मक सोच को और अधिक प्रतिबद्ध बनाता है। भाजपा अपने संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को प्रभावी रूप से लोगों तक पहुँचाने का निर्देश दे रही है,, जिले में कई अवसर पर संगठन के लोगों को सत्ता एवं प्रशासन के साथ तालमेल में कमी देखी गई है,,जिसके चलते पार्टी के लोगों ने विपक्ष जैसे व्यवहार किया है,,पार्टी को इस अंतर को पाटना आवश्यक है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top