284003
झांसी में बच्चों ने यातायात नियमों के पालन की अपील की, ट्रैफिक सेमिनार भी आयोजित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात विभाग और परिवहन विभाग लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस मुहिम में छोटे-छोटे बच्चे भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। ऐसा ही उत्साह सीपरी बाजार स्थित जैकब हाई स्कूल के छात्रों में दिखाई दिया, जहां बच्चों ने सड़क पर उतरकर हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को पंपलेट्स देकर हेलमेट पहनने की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेजवीर हत्याकांड: परिजनों ने डीएसपी कार्यालय के सामने न्याय की मांग की
Karnal, Haryana:करनाल, घरौंडा में तेजवीर हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शनिवार को मृतक के परिजनों के साथ समाज के सैकड़ों लोग डीएसपी कार्यालय पहुंचे। घरौंडा। तेजवीर हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शनिवार को मृतक के परिजनों के साथ समाज के सैकड़ों लोग डीएसपी कार्यालय पहुंचे। लोगों ने सर्विस स्टेशन मालिक जय किशन पर आरोपी नेपाली युवक को कथित तौर पर शह देने के आरोप लगाए और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार सुबह सर्विस रोड पर राइस मिल के पास नेपाली युवक उत्तम कुमार ने तेजवीर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन स्थानीय लोगों की मारपीट में घायल होने के बाद उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। डीएसपी मनोज कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आरोपी के बयान दर्ज होने के बाद सर्विस स्टेशन मालिक की भूमिका की भी जांच की जाएगी। यदि उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाइयॉ होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, आरोपी की एक और कथित वीडियो सामने आई है, जिसमें वह सर्विस स्टेशन की छत पर डंडे से दीवारों पर वार करता नजर आ रहा है। वीडियो को लेकर आरोपी के नशे या मानसिक तनाव में होने की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.0
0
Report
पटना की लोक अदालत: ट्रैफिक चालान जमा करने को भीड़, आधी फाइन माफी से हलचल
Patna, Bihar:पटना के लोग गाडी गाडी चलाने के दौरान ट्राफिक रूल्स का कितना उल्लंघन करते हैं यह भीड़ उसका ही उदाहरण है . आज पटना में ट्राफिक चालान को लेकर गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जहां हजारों लोग ट्राफिक चालान जमा करने पहुंचे. पटना जिला परिवहन कार्यालय और ट्राफिक पुलिस के सौजन्य से लगाए गए लोक अदालत में लोगों को आधा फाइन माफ़ करने के आदेश हुए थे लिहाजा लोगो की भीड़ लोक अदालत में उमड़ पड़ी . लोक अदालत में आये लोंगो ने कहा की पटना ट्राफिक पुलिस ने चालान काटने में कई बार ज्यादती की है और इसका खामियाजा आम गाडी चलाने वालो को हो रही है . लोग जब अपना चलन जमा करने पहुंचे तो भारी भीड़ को लेकर निराश भी हुए क्योंकि काउंटर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था . ट्रैफिक चालान के निपटारे के लिए लोग सुबह 8 बजे से कतार में आ गया थे . लोक अदालत में कुल 32 काउंटर में से तीन काउंटर महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे . लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गयी थी . बावजूद लोग काउंटर तक नहीं पहुँच पा रहे थे .0
0
Report
NIA crackdown: 10 sites linked to LeT network raided in Jammu and Kashmir
New Delhi, Delhi:जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, LeT के नेटवर्क से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी... जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से चलाए जा रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। NIA की टीमों ने कुपवाड़ा, कुलगाम, बांदीपोरा, बारामूला और सोपोर में कुल 10 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया。 यह मामला पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के हैंडलर्स और जम्मू-कश्मीर में उनके लिए काम करने वाले कथित ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के नेटवर्क से जुड़ा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों को स्थानीय स्तर पर किस तरह मदद, ठिकाना, आने-जाने की सुविधा और दूसरी लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही थी。 ग्रेनेड और गोलियों की बरामदगी से शुरू हुई जांच.. मामले की शुरुआत 31 मार्च 2026 की देर रात हुई थी। श्रीनगर के जकूरा इलाके में एक नाका चेकिंग के दौरान LeT से कथित रूप से जुड़े एक OGW को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से हैंड ग्रेनेड और जिंदा गोलियां बरामद हुई थीं। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े कुछ नागरिकों और स्थानीय मददगारों के बारे में जानकारी सामने आई। जांच एजेंसी को संदेह है कि यह नेटवर्क आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में छिपाने, सुरक्षित जगह उपलब्ध कराने, आवाजाही कराने और जरूरी सामान पहुंचाने में मदद करता था。 पाकिस्तान से सीधे जुड़े हैंडलर्स की भी जांच... NIA अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तान में बैठे LeT के हैंडलर्स और स्थानीय लोगों के बीच संपर्क किस माध्यम से होता था। इसके अलावा आरोपियों के फोन और दूसरे संचार माध्यमों, पैसों के लेन-देन, आवाजाही तथा हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है。 आज की तलाशी के दौरान जांच एजेंसी ने मामले से जुड़े कुछ आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य सामग्री जब्त/सुरक्षित की है। इनकी जांच दूसरे सबूतों के साथ मिलाकर की जाएगी。 NIA का कहना है कि जांच अभी जारी है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरी साजिश में कितने लोग शामिल हैं और किसकी क्या भूमिका थी। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी भी हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
Airtel एरिया डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार: 10 ठिकानों पर CBI छापेमारी, 1,300 SIM कार्ड मामला
New Delhi, Delhi:साइबर फ्रॉड के लिए SIM कार्ड देने वाला Airtel डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार, 10 ठिकानों पर CBI की छापेमारी... बिहार और ओडिशा में साइबर फ्रॉड के लिए बड़े पैमाने पर SIM कार्ड उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का CBI ने खुलासा किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बिहार के वैशाली और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 10 ठिकानों पर छापेमारी की और एक Airtel एरिया डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति वैशाली के महुआ इलाके में Airtel का एरिया डिस्ट्रीब्यूटर है। आरोप है कि उसने बड़ी संख्या में SIM कार्ड फर्जी तरीके से जारी कराए और उन्हें ऐसे लोगों तक पहुंचाया, जिन्होंने इनका इस्तेमाल अवैध SIM Box ऑपरेशन और साइबर अपराधों में किया। सुपौल के SIM Box से खुला मामला... CBI जिस मामले की जांच कर रही है, उसकी शुरुआत बिहार के सुपौल जिले में पकड़े गए एक अवैध SIM Box ऑपरेशन से हुई थी। यह मामला पिछले साल सामने आया था और बाद में बिहार सरकार ने इसे CBI को सौंप दिया। जांच के दौरान उस मकान से 1,300 से ज्यादा SIM कार्ड बरामद किए गए थे। CBI ने इन SIM कार्ड से जुड़े डेटा का व्यापक विश्लेषण किया तो पता चला कि इस SIM Box का इस्तेमाल देशभर में कम से कम 73 साइबर अपराध के मामलों में हुआ था। इनमें ‘Digital Arrest’ के जरिए लोगों को ठगने वाले मामले भी शामिल हैं। एक डिस्ट्रीब्यूटर से जारी हुए 700 से ज्यादा SIM.. CBI ने 1,300 से ज्यादा SIM कार्ड के रिकॉर्ड खंगाले। जांच में बिहार और ओडिशा के कई Points of Sale (PoS) संदिग्ध पाए गए। एजेंसी के अनुसार, इनमें से 700 से ज्यादा SIM कार्ड वैशाली के एक Airtel एरिया डिस्ट्रीब्यूटर ने जारी किए थे। आरोप है कि इसके लिए उसने एक दर्जन से ज्यादा PoS के credentials का गलत इस्तेमाल किया। यानी जिन दुकानदारों या PoS के नाम से SIM जारी किए जाने थे, उनके लॉगिन/क्रेडेंशियल का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर बड़ी संख्या में SIM कार्ड निकाले गए। लोगों के नाम पर बिना जानकारी के SIM... इस मामले का एक गंभीर पहलू यह भी सामने आया है कि कई SIM कार्ड ऐसे लोगों के नाम पर जारी किए गए, जिन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी। CBI के मुताबिक, कुछ लोगों ने जांच के दौरान बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि उनके नाम पर कोई SIM कार्ड जारी हुआ है। जांच में दो तरीके सामने आए हैं... जब कोई व्यक्ति वास्तविक जरूरत के लिए SIM लेने जाता था, तो उसे धोखे से कई बार e-KYC कराने के लिए कहा जाता था और उसी प्रक्रिया का कथित दुरुपयोग किया जाता था。 कुछ मामलों में किसी अन्य उद्देश्य से पहले से लिए गए बायोमेट्रिक डेटा का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया। इस तरह किसी व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करके उसके नाम पर अतिरिक्त SIM कार्ड जारी किए गए और फिर उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाया गया। SIM Box आखिर कैसे काम करता है? SIM Box एक ऐसा उपकरण होता है जिसमें बड़ी संख्या में SIM कार्ड लगाए जा सकते हैं। इसके जरिए इंटरनेट या अन्य नेटवर्क के माध्यम से बड़ी संख्या में कॉल और मैसेज किए जा सकते हैं। साइबर अपराधों में ऐसे सेटअप का इस्तेमाल फर्जी कॉलिंग नंबरों और पहचान छिपाने, बड़े पैमाने पर लोगों को कॉल करने तथा ठगी के नेटवर्क को संचालित करने के लिए किया जा सकता है। इस मामले में CBI को संदेह है कि फर्जी तरीके से हासिल किए गए SIM कार्ड इसी तरह के अवैध नेटवर्क को उपलब्ध कराए जा रहे थे। किन धाराओं में जांच? CBI ने इस मामले में BNS के तहत cheating, forgery और extortion, Information Technology Act के तहत identity theft और computer-related offences, तथा Telecommunication Act, 2022 के तहत अन्य अपराधों की जांच शुरू की है। 10 ठिकानों पर हुई तलाशी के दौरान CBI को मोबाइल फोन, लैपटॉप, SIM कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरणों समेत कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इनसे मिलने वाले डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। CBI अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 1,300 से ज्यादा SIM कार्ड के पीछे पूरा नेटवर्क कितना बड़ा था, किन लोगों ने PoS credentials का इस्तेमाल किया और इन SIM कार्ड के जरिए देशभर में हुए 73 साइबर अपराधों में कौन-कौन लोग शामिल थे।0
0
Report
बालाघाट बैहर बिरसा में बच्चों की मौत: कांग्रेस मांगती उच्चस्तरीय जांच
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन में जिले के तीनों कांग्रेस विधायक ने पत्रकारवार्ता लेकर मध्यप्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर बिरसा क्षेत्र में बैगा आदिवासी परिवारों के बच्चों की हो रही लगातार मौत पर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण अब तक 30 से अधिक बच्चों की मौत हो गई है, जिसकी उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, वही मृत बच्चों के परिवार वालों को पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। उस क्षेत्र की पेयजल की जांच कर सभी को उचित चिकित्सा मिलनी चाहिए। विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मामले में गंभीर नहीं है, अगर जल्द इन बातों का पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान महिला पीसीसी चीफ एवं विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया, विधायक कुंवर सिंह निषाद मौजूद रहे.0
0
Report
आलीराजपुर नगर परिषद के परिसर में प्रवेश-वीडियो निषेध नोटिस के बाद हलचल
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर नगर परिषद परिसर में "बिना अनुमति प्रवेश निषेध" और "वीडियो बनाना सख्त मना है" का फरमान चस्पा किए जाने के बाद से ही जोबट की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई थी。 जनता में उठे सवाल नगर पंचायत में मीडिया और आम नागरिकों की एंट्री पर इस तरह की पाबंदी के बाद शहर भर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोग सवाल उठाने लगे कि आखिर नगर परिषद में ऐसा क्या काम चल रहा है, जिसे छिपाने के लिए वीडियो बनाने और बिना इजाजत दफ्तर में आने पर रोक लगानी पड़ी。 सोशल मीडिया पर वायरल और सीएमओ का बयान जब कार्यालय में लगे फरमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और मामला तूल पकड़ने लगा, तब नगर पंचायत मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को सामने आकर सफाई देनी पड़ी。 सीएमओ का पक्ष: सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस के बाद सीएमओ ने बयान दिया कि "वीडियो बनाने पर प्रतिबंध का नोटिस काफी पुराना था, जो पहले से वहां लगा हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही मैंने वो सभी नोटिस तुरंत हटवा दिए हैं। नगर पंचायत के दरवाजे आम जनता के लिए पूरी तरह खुले हैं और कोई भी नागरिक मुझसे कभी भी सीधे आकर मिल सकता है।" बाइट - प्रिया मेड़ा सीएमओ0
0
Report
Advertisement
दिग्विजय सिंह ने सागर शराब कांड में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए
Sagar, Madhya Pradesh:बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में इलाजरत लोगों से मुलाकात, भाजपा नेताओं की मिली भगत का बड़ा आरोप, बुलडोजर एक्शन को बताया दिखावा... कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कालेज पहुंचकर जहरीली शराब से बीमार पड़े लोगों से मुलाकात की और उनसे जानकारी ली। मरीजों से मिलने के बाद मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा। उन्होंने प्रशासन पर मौत के आंकड़े छिपाने का भी गंभीर आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह का दावा है कि इस पूरे मामले में करीब 45 लोगों की मौत हो चुकी है और शराब कांड से कई दिन पहले से ही क्षेत्र में मौतों का सिलसिला जारी था। उन्होंने 'सागर गोल्ड' नाम की शराब को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि इस शराब के सेवन से लोगों की मौत के साथ-साथ कई लोगों की आंखों की रोशनी तक प्रभावित हुई है। बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने इसे महज दिखावे की कार्रवाई बताया। उन्होंने पूर्व मंत्री और मंत्री से जुड़े होटल एवं बार की भी जांच कराने की माँग की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आगे भी आंदोलन करेगी और दोषियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग उठाएगी।0
0
Report
उज्जैन में गणेश चतुर्थी की तैयारियाँ तेज, बड़ी प्रतिमाएं बनने लगीं
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर शहर में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। पर्व से पहले गणेश प्रतिमाओं का बाजार भी सजकर तैयार है। शहर के अलग-अलग इलाकों में मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। बाजार में अलग-अलग आकार और रंगों की आकर्षक प्रतिमाएं लोगों का ध्यान खींच रही हैं। उज्जैन के एक मूर्ति कारखाने में बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। मूर्तिकार के मुताबिक इस बार खास तौर पर मुंबई के चिंतामणि और लालबाग के राजा की तर्ज पर बनाई गई प्रतिमाओं की मांग देखने को मिल रही है। मूर्तिकार ने बताया कि बड़ी प्रतिमा तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगता है। इसके लिए वे दीपावली के बाद से ही अगले गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू कर देते हैं। बड़ी गणेश प्रतिमाओं की कीमत करीब 50 हजार रुपये से शुरू होकर ढाई लाख रुपये तक बताई गई है। कारखाने में हर साल करीब 50 से 60 बड़ी गणेश प्रतिमाएं तैयार की जाती हैं, जिन्हें देश के अलग-अलग शहरों में भेजा जाता है। इसके अलावा छोटी प्रतिमाओं को मिलाकर करीब 20 हजार मूर्तियां तैयार की जाती हैं। मूर्तियाँ तैयार करने के काम में फिलहाल करीब 50 से 60 लोग जुड़े हुए हैं। मूर्तिकार के अनुसार इस बार बाजार में लोगों का उत्साह अच्छा है और प्रतिमाओं की मांग भी बनी हुई है। गणेश चतुर्थी के साथ ही उज्जैन के प्रमुख चौराहों और पंडालों में आकर्षक गणेश प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी।0
0
Report
बगहा में बाघ-तेंदुआ से ग्रामीणों में दहशत, रेस्क्यू अभियान शुरू
Bagaha, Bihar:बगहा से आ रहीं हैं जहाँ बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल से बाघ और तेंदुआ भटककर रिहायशी इलाकों में पहुंच गए हैं लिहाजा वन विभाग ने माइकिंग करवाकर फिलहाल ग्रामीणों और किसानों को शाम के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने और गन्ना की खेतों में नहीं जाने की अपील किया है। दरअसल वाल्मीकिनगर के ठाड़ी और धनैया इलाके में बाघ दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची जहाँ बीते दिनों गाय के बछड़े का बाघ ने शिकार किया है। पगमार्क के आधार पर VTR के वन कर्मी टाइगर लोकेशन ट्रैक कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं वहीं कैमरा ट्रेप भी खंगाला जा रहा है। वहीं मधुबनी प्रखंड के भाप्सा से सेमरहवा सरेह के इलाके में तेंदुआ के होने की पुष्टि के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि वाल्मीकिनगर में बाघ तो गंडक दियारा के मधुबनी में तेंदुआ ने सरेह में दो हिरणों का शिकार किया है, जिसके बाद क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को पूरे दिन वन विभाग के रेंजर कार्यालय के अधिकारी शर्मेंद्र और टाइगर ट्रैकर की टीम ने सरेह में पगमार्ग की तलाश की। जांच के दौरान मिले संकेतों के आधार पर सरेह में तेंदुआ के मौजूद होने की पुष्टि की गई है। इस संबंध में बाघ के बारे में रेंजर श्री मालाकार से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार जांच-पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है और रात के समय सरेह की ओर जाने से लोगों को मना किया गया है। जबकि गन्ना की खेतों में समूह बनाकर लाठी डंडे के साथ खास ज़रूरत पर जानें को कहा गया है। वहीं मदनपुर के रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। लोगों को तेंदुआ के आने की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है। फिलहाल तेंदुए के सटीक ठिकाने का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग के मुताबिक तेंदुआ का सही लोकेशन मिलते ही उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगलों में छोड़ दिए जाने की प्रक्रिया की जाएगी। जबकि वाल्मीकिनगर में बाघ या बाघीन की तलाश जारी है। बता दें कि वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील किया है कि वे घबराएं नहीं और रात के समय अकेले सरेह की ओर जाने से बचें जबकि गन्ना की खेतों में अभी फिलहाल बिल्कुल नहीं जाएँ और किसी भी जंगली जीव जंतु के दिखने पर फ़ौरन वन विभाग को सूचना दें ताकि जान माल की सुरक्षा किया जा सकें और जानवरों का सफल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सके।0
0
Report
Advertisement
अररिया स्मैक खेप पकड़: दो कारोबारी गिरफ्तार, 13,500 रुपये बरामद
Forbesganj, Bihar:अररिया में पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 13 हजार 500 रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि अररिया से फारबिसगंज की तरफ स्मैक की खेप जा रही थी, जिसके बाद अररिया आरएस पुलिस ने चेकिंग लगाई। उसे देखते ही एक बाइक पर सवार दो युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार दोनों युवक फारबिसगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनसे इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
भभुआ- सोनहन रोड पर 700 क्विंटल अवैध खाद पकड़ी, दो नंबर का खेल
Khajuria Khurd, Bihar:कुुकुराढ़ में सोनहन रोड पर हुई छापेमारी, 400 क्विंटल यूरिया और 300 क्विंटल डीएपी जब्त, बोड़ों की गिनती जारी। भभुआ-सोनहन रोड स्थित कुकुराढ़ गांव के पास एक दुकान से अवैध रूप से खाद की तस्करी कर उसे जिले से बाहर भेजने के बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अमित कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी प्रियरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ त्वरित छापेमारी की गई। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान मौके से कुल 700 क्विंटल अवैध (दो नंबर की) खाद पाई गई है, जिसमें 400 क्विंटल यूरिया और 300 क्विंटल डाई (डीएपी) खाद शामिल है। शुरुआती पड़ताल में यह पूरी खेप पूरी तौर पर अवैध और दो नंबर की पाई गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में फिलहाल खाद की बोरियों की गिनती और भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है। किसानों के हितों से खिलवाड़ और बाजार में नकली व अवैध खाद खपाने के इस गंभीर मामले को प्रशासन ने अत्यंत प्राथमिकता दी है। अधिकारियों का कहना है कि फर्जीवाड़े और कालाबाजारी में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सोनहन थाना पुलिस तथा कृषि विभाग की टीम पूरे रैकेट के मुख्य सरगनाओं की पहचान करने में जुट गई है, ताकि इस पूरे अवैध नेटवर्क को ध्वस्त कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।0
0
Report
आगरा से 6 साल से फरार लुटेरा गिरफ्तार, निखिल मेहरा लूटकांड में दबोचा गया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से 6 साल से फरार शातिर लुटेरा गिरफ्तार. अहमदाबाद में 5 किलो सोना लूटकांड का आरोपी निखिल मेहरा दबोचा गया. यूपी एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी. सिकंदरा के रामरघु आनंदा सोसाइटी से पकड़ा गया आरोपी. 2021 में आयकर अधिकारी बनकर बस रोककर की थी सोने की लूट. लूट के बाद साथियों के साथ फरार हो गया था निखिल मेहरा. गुजरात पुलिस के मुकदमे में 6 साल से चल रहा था वांछित. गिरफ्तार आरोपी को सिकंदरा थाने में दाखिल कर कोर्ट भेजा गया.0
0
Report
Advertisement
कृष्णनगर शक्तिनगर जिले के अस्पताल की रसोई की तस्वीर सामने आई
Krishnanagar, West Bengal:নাদিয়া অনুপ কুমার দাস অফিস অ্যাসাইনমেন্ট কৃষ্ণনগর শক্তিনগর জিলা হসপিটাল এর রান্নাঘরের ছবি0
0
Report
देवरिया में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए
Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट....त्रिपुरेश पति त्रिपाठी लोकेशन...देवरिया एंकर....उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू युवती को प्रेम जाल में फंसाया उसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाया जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी जिसके बाद इस मामले में थाना तरकुलवा पुलिस ने आरोपी खुशरूद्दीन अंसारी उम्र 25 वर्ष पुत्र इंद्रीश अंसारी निवासी कंचनपुर थाना तरकुलवा देवरिया के विरुद्ध धारा 5(3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021,धारा 69,115(2),352,351(3),127(2),319(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। पीड़िता ने थाना में जो तहरीर दिया है उसके मुताबिक उसने बताया कि वह देवरिया के ही तरकुलवा क्षेत्र की रहने वाली है और इसी इलाके का ख़ुसरुद्दीन दिन पुत्र इंद्रीश अंसारी आए दिन उसे मैसेज वह फोन करता था। धीरे-धीरे मुझे अपने झांसे में ले लिया और अपने आप को चौहान हिंदू बताकर मेरे साथ जीवन बिताने की कसमें खाकर विश्वास में ले लिया। और मेरे साथ फोटो और वीडियो बनाकर मेरे घर वालों को बता दिया जिससे मेरा घर से रिश्ता खराब हो जाने पर मेरे साथ रहने लगा। मुझे घर से निकाल दिया गया मैं पूरी तरह से खुशरूद्दीन पर आश्रित हो गई। मेरे साथ कई वर्षों तक रहा मुझे दिल्ली भी ले गया आर्थिक तंगी हुई तो ब्यूटी पार्लर में काम में लगा दिया कमाई का रुपया ले लिया और मुझे छोड़कर गांव जाने की बात करने लगा । मैं साथ चलने को कहीं तो मुझे गाली गुप्ता देने लगा मारने पीटने लगा था । जान से मारने की धमकी देने लगा मेरे साथ शारीरिक सम्बंध बनाने लगा शादी की बात की तो उसने कहा कि मुस्लिम बनना पड़ेगा और छोड़कर गांव चला आया। उसके बाद मैं भी गांव पहुंची तो उसका भाई व भाभी भी धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगे जबरन बुर्का पहनाकर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है । बाइट...गौरव सिंह... सीओ सलेमपुर...देवरिया0
0
Report
चेकिंग के दौरान पुलिस से विवाद में कार्रवाई,स्थानीय लोगों ने युवक को बताया विवादित
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के कोल्हुई में पुलिस पर आरोप लगाने वाले युवक के मामले में 8 सितंबर की घटना सामने आई है। दरअसल एकसड़वा चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों के पुलिस के रुकने के संकेत की अनदेखी कर भागने का प्रयास करने की बात सामने आई। रोकने के बाद पुलिस से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं,आरोप लगाने वाले युवक के खिलाफ पूर्व में भी राहगीरों और अन्य लोगों से विवाद व मारपीट को लेकर कार्रवाई होने की जानकारी सामने आई है। इधर,युवक द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों को कोल्हुई थानाध्यक्ष ने बेबुनियाद बताया है। पूरे मामले की जांच सीओ स्तर से की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी0
0
Report
Advertisement
