Jhansi
झांसी में महिला ने रिश्वत लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया, सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक महिला मेडिकल कॉलेज में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिश्वत ले रही थी। यह सब एक सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया और उसे पकड़कर अधिकारियों को सौंप दिया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि आरोपी महिला का वह सीएचसी नगरा में आशा के रूप में तैनात है। गुरुवार को वह सीएमएस कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति से 700 रुपए ले रही थी। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 साल बाद इनामी गैंगस्टर अवधेश सिंह गिरफ्तार, कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता
Kanpur, Uttar Pradesh:11 साल से फरार इनामी गिरफ्तार.. कानपुर पुलिस को 11 साल बाद बड़ी सफलता मिली है। राह चलती महिलाओं को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर अवधेश सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस उसे कानपुर लाकर न्यायालय में पेश कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस इसे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी कामयाबी मान रही है.0
0
Report
हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
Noida, Uttar Pradesh:हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।0
0
Report
रेलवे मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई: बिना टिकट यात्रियों पर 28 हजार का जुर्माना
Kota, Rajasthan:रेलवे मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई: बिना टिकट यात्रियों और अवैध वेंडरों से 28 हजार रुपए जुर्माना वसूला कोटा रेलवे स्टेशन से सवाईमाधोपुर खंड तक रेलवे मजिस्ट्रेट हिमांशु गर्ग (आरजेएस) के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ और टिकट चेकिंग स्टाफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और खानपान स्टॉलों की जांच की। कार्रवाई के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले 8 यात्रियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं आरपीएफ ने रेल अधिनियम के तहत 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें मौके पर ही जुर्माने से दंडित कराया। टिकट चेकिंग स्टाफ ने बिना टिकट यात्रा कर रहे 6 यात्रियों को पकड़कर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जिनसे 18 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। सभी मामलों में कुल 28 हजार रुपए का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के दैविक मिड्ढा ने NEET-यूजी में 695 के साथ देशभर में 47वीं रैंक हासिल की
Hanumangarh, Rajasthan:पहले ही प्रयास में 47वीं रैंक की हासिल,हनुमानगढ़ के दैविक मिड्ढा ने NEET में हासिल किए 695 अंक, मैथ्स का सब्जेक्ट न होने पर भी JEE Mains में 99.78 पर्सेंटाइल. हनुमानगढ़ के दैविक मिड्ढा ने नीट-यूजी परीक्षा में देशभर में 47वीं और राजस्थान में सातवीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दैविक ने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। परीक्षा में उन्हें 720 में से 695 अंक मिले। इससे पहले उन्होंने 12वीं कक्षा में भी 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे। उनकी सफलता से परिवार, शिक्षकों और जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि मैथ्स सब्जेक्ट न होने के बावजूद दैविक ने जनवरी में JEE Mains के पेपर में 99.78 पर्सेंटाइल हासिल की। हालांकि लक्ष्य NEET ही था इसलिए गुरुवार रात को रिजल्ट आते ही परिवार ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। दैविक के पिता डॉ. पवन मिड्ढा पेशे से डेंटिस्ट हैं। परिवार के माहौल के अनुसार दैविक का सपना बचपन से ही डॉक्टर बनने का था। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दसवीं कक्षा के बाद सीकर में रहकर नीट की तैयारी शुरू की।0
0
Report
सीवान पुलिस ने लूट-चोरी और बाइक लूट वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; दो गिरफ्तार
Siwan, Bihar:सीवान पुलिस ने एक ऐसे आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लूट, चोरी और डिमांड मिलने पर बाइक लूट की वारदातों को अंजाम देता था. गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक देशी कट्टा, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं. पुलिस का दावा है कि इस गिरोह में अब तक 11 लोगों के नाम सामने आए हैं और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई मीठा मोड़ से पश्चिम रामजानकी पथ पर चार अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही सभी अपराधी भागने लगे। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर दो अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके कुछ साथी फरार हो गए. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सीवान निवासी राजन कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं. प्रारंभिक जांच में बरामद मोटरसाइकिलों में से एक के लूट की घटना से जुड़ा होने की जानकारी भी सामने आई है. महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने बताया कि पूछताछ में एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच में अब तक 11 लोगों के नाम सामने आए हैं। यह गिरोह लूट, चोरी और मांग मिलने पर बाइक लूट की घटनाओं को अंजाम देता था. गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.0
0
Report
जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया बोले, मादक पदार्थ, साइबर और संगठित अपराध से कड़े कदम
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर शहर की कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान पूर्व पुलिस कमिश्नर शरद कविराज ने उन्हें जोधपुर पुलिस की कार्यशैली, लंबित मामलों और प्रमुख चुनौतियों से अवगत कराया। कार्यभार संभालने के बाद जी मीडिया से खास बातचीत में पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने कहा कि एटीएस और एसओजी में लंबे समय तक काम करने का उनका अनुभव जोधपुर में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर की भौगोलिक स्थिति और अंतरराज्यीय संपर्क के कारण यहां अपराध का स्वरूप अलग है। विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध, बजरी माफिया और संगठित अपराध जैसी चुनौतियों से सख्ती से निपटा जाएगा। भोमिया ने कहा कि राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र और सीमा से नजदीकी होने के कारण यह इलाका मादक पदार्थों की तस्करी का महत्वपूर्ण मार्ग भी है। ऐसे में पुलिस आधुनिक तकनीक, खुफिया तंत्र और प्रभावी निगरानी के जरिए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर क्राइम पर नियंत्रण, संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।0
0
Report
Advertisement
गोंडा: गैंगस्टर विकास यादव गिरफ्तार, 25 हजार रुपए इनाम से पुलिस की बड़ी सफलता
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की वजीरगंज थाने पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर के गैंगस्टर में फरार चल 25000 के आरोपी विकास यादव पुत्र मुनिराज को आज शुक्रवार शाम 4 बजे राजा सगर के पास पुलिस द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके गोंडा न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा विकास पुत्र मुनिराज को न्याय हिरासत में भेज दिया गया है। बीते मई 2026 से ही लगातार आरोपी विकास मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर के फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार वजीरगंज थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गोंडा पुलिस अधीक्षक के लिए जायसवाल द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।जांच में निकाल कर आया है कि बब्बन यादव,विकास यादव, राहुल उर्फ अप्पू,नीरज यादव द्वारा एक संगठित गिरोह का संचालन करके समाज में भय बना कर आर्थिक और भौतिक लाभ पाने के लिए दो पहिया वाहनों की चोरी करके लगातार उनकी बिक्री कर रहे थे। इसी को लेकर के बब्बन यादव, विकास यादव, राहुल उर्फ अप्पू और नीरज यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था।0
0
Report
बस ड्राइवर बिना हैंडब्रेक बच्चे को लेने गया, पुलिया पर लटक गई बस
Mahoba, Uttar Pradesh:बतایا जा रहा है कि बस ड्राइवर बिना हैंडब्रेक लगाए बच्चे को लेने गया, पुलिया पर लटक गई बस0
0
Report
पीएम मोदी बोले: योगी यूपी के लिए 'उपयोगी' हैं; क्या बदलेगी राजनीति?
Noida, Uttar Pradesh:योगी यूपी के लिए 'उपयोगी' हैं: पीएम मोदी0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर की Hadiya Nisar NEET UG 2026 में AIR 99, 99.9931 percentile प्राप्त
Aram Pora, Ganderbal, Hadiya Nisar becomes highest-ranked candidate from Jammu and Kashmir, securing All India Rank (AIR) 99 with a 99.9931 percentile in NEET UG 2026. Hadiya’s father Nisar Ahmed and mother Zubia, said they are extremely happy and proud of her achievement, describing it as a proud moment for the entire family. They credited her success to her hard work and encouraged NEET aspirants to stay focused, disciplined, and dedicated to their studies.0
0
Report
कोलकाता में भाजपा राजसभा उम्मीदवारों को विधानसभा सचिव से प्रमाणपत्र मिला
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): BJP RAJYA SABHA CANDIDATES RECEIVE ELECTION CERTIFICATES FROM WEST BENGAL ASSEMBLY SECRETARY SAMIK BHATTACHARYA (BJP WEST BENGAL PRESIDENT) & SUSMITA SINGH DEO (BJP).0
0
Report
हिमाचल में सेब उत्पादकों को 45 करोड़ का बकाया भुगतान, HMIS पोर्टल शुरू
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेब उत्पादकों को बड़ी राहत दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में खरीदे गए सेबों के बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से बागवानों के खातों में भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एमआईएस के तहत 30 बैग तक सेब बेचने वाले उत्पादकों का भुगतान पहले ही किया जा चुका है, जबकि 100 बैग या उससे अधिक सेब बेचने वाले उत्पादकों के भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बैठक में मुख्यमंत्री ने वर्तमान खरीद सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए हॉर्टिकल्चर मंडी इंटरवेंशन स्कीम (HMIS) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप का भी शुभारम्भ किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सेब खरीद से लेकर प्रसंस्करण तक पूरी प्रक्रिया का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखेगा, जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित होगी। नई व्यवस्था के तहत सेब उत्पादकों को आधार संख्या, भूमि संबंधी विवरण और बैंक खाते की जानकारी देकर पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। वे अपनी उपज बेचने के लिए ऑनलाइन समय स्लॉट भी बुक कर सकेंगे, जिससे प्रतीक्षा समय कम होगा। खरीद और भुगतान की स्थिति की जानकारी उत्पादकों को एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल पर उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद सीजन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सभी कलेक्शन सेंटरों पर पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों के कर्मचारियों की सेवाएं लेने के भी निर्देश दिए, ताकि बागवानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनके उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सेब की पैकेजिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली लागू की गई है, ताकि बागवानों को बिचौलियों के शोषण से बचाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में बदमाशों के हौसले: दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी लूटपाट के शिकार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में अपराधियों का हौसला बुलंद है ।अपराधियों ने पुलिस अधिकारी को भी नहीं बख्शा।बेखौफ अपराधियों ने रहिका थाना के पास सब इसेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी से लूटपाट की है।बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर पुलिस अधिकारी से बाइक और मोबाइल लूट लिया।बारदात रहिका थाना के पास की है।विरोध करने पर अपराधियों ने दारोगा पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया और चलते बने। पुलिस सब इंस्पेक्टर और कर्मी रहिका थाना में ही पदस्थापित हैं और थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर लूट लिया गया। घायल पुलिस अधिकारी को रहिका अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां जख्म पर कई टाके लगा ।मामले की गंभीरता को देखते हर एसपी योगेंद्र कुमार स्वयं घटनास्थाल का जायजा लिया और जख्मी सब इंस्पेक्टर को देखने पहुंचे।एसपी ने बताया सब इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी रात में खाना खाने के लिए थाना से निकले। थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित होटल में खाने के लिए गए थे तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने रोका।अपराधी पिस्टल की नोक पर पुलिकर्मी से मोबाइल लूट लिया तभी दारोगा अपराधियों से पिस्टल छिनने की कोशिश की।दूसरे अपराधी ने दारोगा पर चाकू से हमला कर दिया और बाइक मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दारोगा को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज किया गया। एसपी ने बताया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।एसपी ने ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है。मधुबनी में जब पुलिस अधिकारी कर्मी सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का आक्या होगा।लोगों की माने तो इस इलाके में लगातार लूट की बारदात होती रहती है लेकिन पुलिस सभी मामले में शिथिलता बरती है अब औराधियों ने पुलिस पर ही हमला कर लूटपाट किया।0
0
Report
बलरामपुर में अवैध गर्भपात वीडियो सामने जांच टीम कार्रवाई की तैयारी
Balrampur, Uttar Pradesh:खून बिक्री के आरोपों का मामला थमा नहीं, अब बलरामपुर में अवैध गर्भपात के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप बलरामपुर जिले में कथित खून बिक्री के आरोपों का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब पचपेड़वा क्षेत्र से कथित अवैध गर्भपात कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में मेडिकल स्टोर संचालक बताए जा रहे व्यक्ति को 4 से 5 हजार रुपये लेकर गर्भपात कराने का दावा करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है मेडिकल संचालक बेखौफ होकर चार से पांच हजार में अबॉर्शन करवाने की बात करता नजर आ रहा है। मामला पचपेड़वा क्षेत्र के बढ़ईपुरवा बाजार स्थित न्यू पब्लिक फार्मा से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में मेडिकल स्टोर संचालक बताए जा रहे अरबाज खान कथित रूप से गर्भपात कराने की बात करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर दवा बिक्री के अलावा इंजेक्शन लगाने, ग्लूकोज चढ़ाने और मरीजों का उपचार भी किया जाता है। यह भी आरोप है कि प्रतिष्ठान के पास केवल थोक दवा बिक्री का लाइसेंस है, जबकि अन्य गतिविधियां नियमों के विपरीत संचालित की जा रही हैं। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित मेडिकल स्टोर की जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि यदि जांच में अवैध गर्भपात, बिना अनुमति उपचार या दवा लाइसेंस से जुड़ी अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ग्वालियर जलभराव: हाईकोर्ट ने नगर निगम की दावों पर कड़ा सवाल, मानसून में जांच
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर हर साल बारिश के साथ शहर में होने वाले जलभराव को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम के दावों पर कड़ा रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीधे पूछा "क्या नगर निगम यह गारंटी दे सकता है कि अब शहर में कहीं भी जलभराव नहीं होगा?" लेकिन निगम इसका ठोस जवाब नहीं दे सका। नगर निगम ने कोर्ट को बताया कि शहर में चिन्हित 236 जलभराव वाले स्थानों में से 109 जगहों पर सुधार का काम पूरा कर लिया गया है। इस पर हाईकोर्ट ने सवाल किया कि क्या अब इन 109 जगहों पर बादलों के बरसते ही पानी नहीं भरेगा? निगम इस सवाल पर भी गारंटी नहीं दे पाया।कोर्ट ने कहा कि नगर निगम के दावों की असली परीक्षा तो मानसून में ही होगी। साथ ही हाईकोर्ट ने अमृत और स्मार्ट सिटी योजना के तहत मिली राशि, उसके खर्च, नई सीवर लाइनों की स्थिति और जलभराव रोकने के लिए किए गए पूरे इंतजामों का विस्तृत ब्यौरा तलब किया है। नगर निगम ने जवाब देने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को तय कर दी है।0
0
Report
Advertisement
