icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सूरजपुर में जमानत के नाम पर महिला से धोखाधड़ी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद पति को जमानत दिलाने का झांसा देकर एक महिला से डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया, दरअसल पीड़िता का पति चाकूबाजी के एक मामले में जेल में बंद था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने जमानत कराने के नाम पर महिला से 1 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए और उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया, पति के जेल से छूटकर आने के बाद जब पीड़िता ने पूरी आपबीती सुनाई तो भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
0
0
Report

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरोध में बिलासपुर पुलिस के सामने हंगामा, थाने में उठे सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के बाद ट्रैफिक थाने में दो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। चार दिन पहले शराब के नशे में बाइक चलाने पर जब्त हुई बाइक को छुड़ाने पहुंची महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बहस शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले जाकर समझाइश दी। पुलिस के मुताबिक ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब की पुष्टि होने के बाद बाइक जब्त कर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के नशे में बाइक चलाते पकड़ा था। ब्रीथ एनालाइजर जांच में 106 मात्रा में अल्कोहल पाए जाने के बाद बाइक जब्त कर मामला दर्ज किया गया। बाइक चालक दो महिलाओं के साथ ट्रैफिक थाने पहुंचा, जहां महिलाओं ने बाइक जब्ती की कार्रवाई को लेकर पुलिस से बहस शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर थाने के बाहर सिविल लाइन पुलिस पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले गई। बाद में समझाइश देकर उन्हें वापस भेज दिया
0
0
Report

झारखंड बीजेपी प्रभारी के आरोप: सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त, युवाओं का भविष्य अंधकार

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लोगो से मिलना हुआ । यहाँ पिछले 7 साल से सरकार चल रही और विकास के नाम पर निराशा है। कोई विकास कार्य नहीं दिख रहा, सभी परेशान हैं। राज्य की सरकार भी भ्रष्टाचार में लिप्त है। सरकार के मुख्य भी आरोप में लिप्त हैं। जल जंगल जमीन के नाम पर सरकार ने लूट मचा रखी है। युवाओं की नौकरियों के भी खिलवाड़ हुआ है। कई परीक्षाएं विवाद में रही। लाखों युवाओ का भविष्य अंधकार में किया ,युवा सड़क पर आए। झारखंड में युवा नाराज हैं। घुसपैठ का भी मुद्दा है, सरकारी तंत्र घुसपैठियों को मदद कर रही ,पिछले दरवाजे से मतदाता सूची में एंट्री करवाना चाहती है। एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाना चाहते हैं। आदिवासी समुदाय में भी भ्रम फैला रहे हैं। राज्य के जनता में भय का माहौल है। राज्य की कानून व्यवस्था तहस नहस हो चुकी है। इस सरकार ने लोग असुरक्षित हैं। देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में जिन राज्यों में सरकार है, विकास के कार्य हो रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व ने झारखंड को विकसित बनाना है, जनता के हित में सड़क पर प्रदर्शन करेंगे और जनता को जगाने का काम करेगें। गिरिडीह चुनाव को मजबूती से गंभीरता से लड़ेगे ...बेहतर परिणाम दिखेगा
0
0
Report
Advertisement

सितंबर IGRS रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने 100 में 100 अंक से प्रदेश में नंबर-1 पाया

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी कार्यप्रणाली का डंका बजाया है। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस लगातार तीसरी बार प्रदेश में नंबर-1 बनी है। सितंबर महीने की IGRS रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने 100 में 100 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि वाराणसी जोन में भी सोनभद्र पुलिस ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। सोनभद्र पुलिस की इस शानदार उपलब्धि के पीछे पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कुशल नेतृत्व, लगातार मॉनिटरिंग और शिकायतों की सतत समीक्षा अहम मानी जा रही है। IGRS पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए उनके मौके पर सत्यापन, शिकायतकर्ताओं से संवाद और नियमानुसार समाधान पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अधिकारियों को शिकायताओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए गए। यही वजह है कि सितंबर की रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने 100 में पूरे 100 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, जुलाई और अगस्त महीने की IGRS रैंकिंग में भी सोनभद्र पुलिस पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर-1 रही थी। यानी लगातार तीन महीनों से सोनभद्र पुलिस अपनी बादशाहत कायम रखे हुए है। सोनभद्र पुलिस के इस प्रदर्शन में जिले के 22 थानों की भूमिका भी बेहद अहम रही। इनमें 18 थानों ने 100 में 100 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करना बताता है कि जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर सोनभद्र पुलिस किस तरह गंभीरता के साथ काम कर रही है। शिकायतकर्ता की बात सुनने से लेकर मौके पर जांच और समस्या के समाधान तक पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित किया है कि बेहतर मॉनिटरिंग, समयबद्ध कार्रवाई और जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रवैये से पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जा सकता है। सितंबर की IGRS रैंकिंग में 100 में 100 अंक, प्रदेश में पहला स्थान और वाराणसी जोन में भी अव्वल — सोनभद्र पुलिस ने लगातार तीसरी बार नंबर-1 रहकर अपनी बेहतर कार्यप्रणाली की मजबूत तस्वीर पेश की है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के आकोला में गांजे की खेती, 69 पौधे समेत आरोपी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:ए थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आकोला थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने ग्राम मुरला में दबिश देकर खेत से गांजे के 69 पौधे जब्त किए और आरोपी कालूराम भील को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जब्त पौधों का कुल वजन करीब 54 किलो है। इसके अलावा मौके से दो कट्टों में रखी हरी पत्तियां और फूल भी बरामद किए गए, जिनका कुल वजन करीब 4 किलो 700 ग्राम बताया गया है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी खेत में गांजे की खेती कर पौधों की कटिंग कर बेचने की तैयारी में है। मामले में जांच जारी है।
0
0
Report

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के रास्ते बदमाशों का लोहे से हमला: CCTV रिकॉर्ड

Faridabad, Haryana:स्टोरी- बल्लभगढ़ दिनदहाड़े सड़क किनारे खड़ी कार पर लोहे की रोड से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद घटना फरीदाबाद में सड़क किनारे खड़ी कार पर बदमाशों द्वारा लोहे की रोड से हमला करने का वीडियो वायरल हो रहा है। उस समय कार के अंदर युवक बैठा था और नाश्ता कर रहा था। युवक ने गाड़ी से बाहर निकलकर हमलावरों के प्रहार को रोकना चाहा तो उसके हाथों में चोट लगी। हमला कर अन्य आरोपी फरार हो गए; पुलिस उनकी तलाश कर रही है और गिरफ्तारी की दिशा में काम कर रही है। नजारा बल्लभगढ़ के सेक्टर 62 का है, जहां कुछ बदमाश लोहे की रोड और डंडे से कार पर हमला कर रहे हैं। यह घटना 14 सितंबर की है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल अजय भाटी ने कहा कि उसकी गाड़ी पूरी तरह तोड़ दी गई और बदमाश कहते चले गए कि 'हो गया'। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है, पर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। पुलिस अधिकारी रामनिवास के अनुसार मामले को उसी दिन दर्ज कर लिया गया था, लेकिन बदमाशों के बारे में अभी जानकारी नहीं है; जैसे ही सुराग मिलेगा, गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
0
0
Report

जैसलमेर में खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान: मिड-डे मील कैंटीन की गुणवत्ता पर निगरानी

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से विद्यालय खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जैसलमेर में निरीक्षण, नमूनीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुलिस लाइन स्थित मिड-डे मील कैंटीन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कैंटीन की स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के भंडारण और भोजन तैयार करने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मौके पर कैंटीन का FSSAI पंजीकरण जारी किया गया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए कैंटीन से लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर एवं मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। इसके अलावा विद्यालय के पास स्थित एक अन्य खाद्य प्रतिष्ठान से पास्ता एवं नूडल्स के नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत सेंट पॉल्स स्कूल, जैसलमेर में करीब 1500 विद्यार्थियों के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को DART के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और बचाव, स्वस्थ खान-पान, खाद्य स्वच्छता, पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के लेबल पढ़ने तथा सुरक्षित खाद्य पदार्थों के चयन की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को Eat Right Pledge भी दिलाई गई। साथ ही Eat Safe, Eat Healthy और Eat Sustainable का संदेश देते हुए सुरक्षित एवं संतुलित खान-पान अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा, कीर्तिपाल सिंह एवं डॉ. गणेशाराम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। मिड-डे मील की नियमित निगरानी, नमूनीकरण और विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ में पंचायत भवन नहीं, ग्रामीण विकास में अड़चन बनी चुनौती

Khairgarh, Uttar Pradesh:जिस ग्राम पंचायत से गांव के विकास की योजनाएं बनती हैं, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, उसी पंचायत के पास अगर अपना भवन ही न हो तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। खैरागढ़ जिले में पंचायत भवनों की स्थिति को लेकर हुए सर्वे ने ऐसी ही तस्वीर सामने रखी है。 जिले में कुल 221 ग्राम पंचायतें हैं और जिला पंचायत ने सभी पंचायत भवनों की स्थिति का सर्वे कराया है। सर्वे में करीब 5 से 10 पंचायतें ऐसी सामने आई हैं, जहां अपना पंचायत भवन ही उपलब्ध नहीं है। नतीजा यह कि इन पंचायतों का कार्यालय फिलहाल अस्थाई व्यवस्था में संचालित किया जा रहा है。 सिर्फ भवन का अभाव ही नहीं, बल्कि कई पंचायत भवनों की हालत भी चिंता बढ़ाने वाली बताई जा रही है। कहीं भवन पुराने और जर्जर हैं तो कहीं नए भवन की जरूरत महसूस की गई है। यानी गांवों में विकास की योजनाओं का कागज तैयार करने वाली पंचायतें खुद बुनियादी ढांचे के इंतजार में हैं。 हालांकि पिछले वर्ष जिले में 5 से 10 नए पंचायत भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिली थी और कई जगह निर्माण कार्य जारी है। लेकिन जिन पंचायतों को अभी भी नए भवन की दरकार है, उनके लिए इंतजार खत्म नहीं हुआ है。 जिला पंचायत ने जर्जर भवनों और नए भवन की आवश्यकता वाली पंचायतों की पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब सवाल है गांव के विकास की जिम्मेदारी संभालने वाली पंचायतों को अपना स्थायी ठिकाना आखिर कब मिलेगा? शासन की स्वीकृति और कार्रवाई का इंतजार जारी है.
0
0
Report
Advertisement

दमोह में गौकशी के विरोध पर हिंदूवादी संगठन सड़कों पर, प्रशासन को चेतावनी

Damoh, Madhya Pradesh:गौकशी की घटना को लेकर दमोह में हिंदूवादी संगठन फिर सड़कों पर उतरे।Ambedkar Chowk पर धरना-प्रदर्शन के जरिये गौ तस्करी और गौ हत्या जैसी घटनाओं को संबोधित किया गया और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। हिंदू नेता ने सरकार और प्रशासन से कठोर कदम उठाने की मांग की और कहा अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर आना पड़ेगा। मुस्लिम समाज से भी अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया गया। पुलिस ने घटना के बाद विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है और ज्ञापन में उठे बिंदुओं पर जल्द जमीनी कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top