284003
झांसी में नशे में धुत बेटे ने दिव्यांग पिता की ली जान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के छनिया पुरा में एक युवक ने अपने दिव्यांग पिता की पीट-पीटकर जान ले ली। सूचना के अनुसार घटना का कारण बेटे के नशे की आदत को लेकर पिता द्वारा विरोध करना बताया जा रहा है। आपको बता दें कि आरोपी 24 घंटे तक पिता के शव के साथ बैठा रहा। साथ ही पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोपालगंज में बारिश-आंधी से धान-फसल गिर, किसानों ने सर्वे और मुआवजे की मांग
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी का असर फसलों पर पड़ा है। जिले के कई इलाकों में तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई है। फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और उन्हें उत्पादन के साथ-साथ कटाई को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों के अनुसार, खेतों में धान की बालियां जमीन पर गिर जाने से दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, गिरी हुई फसल की कटाई में भी सामान्य स्थिति की तुलना में अधिक मेहनत और खर्च होने की संभावना है। ऐसे में किसानों के लिए फसल पर किए गए खर्च की भरपाई करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसान उस्मान ने बताया कि आंधी और बारिश से सिर्फ धान की फसल ही प्रभावित नहीं हुई है। मक्का, बाजरा समेत कई अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों ने प्रशासन और सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके।0
0
Report
27 सितम्बर को बैंक खुले, 28–30 सितम्बर की हड़ताल के कारण राहत
Patna, Bihar:अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आज यानी रविवार 27 सितंबर 2026 को आपका बैंक खुला हुआ है आज आप अपना काम बैक का कर सकते है आमतौर पर रविवार को बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस बार भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के बाद सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है बैंक खोलने का यह फैसला लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। 27 सितंबर रविवार है, जबकि इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल है। इससे पहले शनिवार भी बैंकिंग हॉलिडे था यूनियनों का कहना है कि तीन दिनों की जो हड़ताल की गई है सरकार अगर मांग नहीं मानती है हमारी पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की तो अक्टूबर से हमारी अनिश्चित तारीख घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा वहीं रविवार को बैंक खुले होने से काफी लोगों में खुशी है और लोगों ने कहा कि 3 दिन बैंक बंद रहेंगे इसके लिए आज बैंक खुला है तो अपना काम आज निपटा रहे हैं0
0
Report
आगामी खबर: प्रतापगढ़ में आंवला प्रसंस्करण से नई पहचान, मातृशक्ति को मिली अहम भूमिका
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मन की बात में प्रतापगढ़ के आंवला और इससे समृद्धि की नई राह बना रही मातृशक्ति का उल्लेख कर समूचे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। 'एक जनपद-एक उत्पाद' से मिली नई शक्ति के परिणामस्वरूप आज आंवला प्रसंस्करण से जुड़ी लगभग 100 इकाइयां और सावित्री फुले व विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह प्रतापगढ़ की पीढ़ियों पुरानी पहचान को किसानों की आय, स्थानीय उद्यम और मातृशक्ति के स्वावलंबन का सशक्त आधार बना रहे हैं। स्थानीय सामर्थ्य को अवसर और मातृशक्ति के परिश्रम को नई पहचान देता यह प्रयास 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' से 'विकसित उत्तर प्रदेश' की यात्रा को गति प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।0
0
Report
Advertisement
आगरा में भ्रूण लिंग परीक्षण के खेल: छह गिरफ्तारी, नेटवर्क का खुलासा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में कोख के कातिलों का चेहरा बेनकाब भ्रूण लिंग परीक्षण का स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने किया खुलासा देहात क्षेत्र में हॉस्पिटल की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा संयुक्त टीम ने डमी प्रसूता को भेजा, रंगे हाथों पकड़े गए कोख के कातिल पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार मौके से पुलिस को चाइनीज पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य मशीन भी बरामद पुलिस अब आरोपियों से नेटवर्क की कड़ी जोड़ने को कर रही पूछताछ राजस्थान,हरियाणा, यूपी और मध्यप्रदेश तक फैला हो सकता है जाल पुलिस आरोपियों से अब तक हुए लिंग परीक्षण की जानकारी जुटाने में जुटी थाना मालपुरा क्षेत्र के संस्कार हॉस्टिपाल का मामला0
0
Report
बाजना थाना के सामने चोरी की दो बड़ी वारदात से दहशत, पुलिस पर सवाल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाजना थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिनों के भीतर हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पहली घटना बाजना थाना और टीआई बंगले के ठीक सामने हुई, जहां चोरों ने आशीष सोनी की आभूषण दुकान को निशाना बनाया। चोर रात में दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। घटना से आक्रोशित बस स्टैंड के व्यापारियों ने पीड़ित के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इस वारदात को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि चोरों ने मध्य भारत ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ दिया। हालांकि चोर बैंक के अंदर प्रवेश करने में नाकाम रहे, और पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना परिसर के सामने लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जब थाने के सामने ही सुरक्षा नहीं है, तो पूरे गांव की सुरक्षा भगवान भरोसे है.0
0
Report
Advertisement
गणपति विसर्जन में डूबे तीन छात्रों के शव बरामद; परिजनों के आरोप प्रशासनिक लापरवाही
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-गणपति विसर्जन में डूबे तीन छात्रों के शव बरामद, दो दिन बाद NDRF ने खोज निकाले शव… परिजनों का पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, CM ने 4-4 लाख की सहायता का किया ऐलान。 भिंड के कनावर घाट पर गणपति विसर्जन के दौरान डूबे तीन 11वीं कक्षा के छात्रों की तलाश आखिरकार तीसरे दिन पूरी हुई… दो दिन तक SDRF की टीमें कुंवारी नदी में खाक छानती रहीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली… जिसके बाद आज सुबह ग्वालियर से NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया。 NDRF के जवानों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों लापता छात्रों के शव नदी से बरामद कर लिए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिंड जिला अस्पताल भेजा गया है。 लेकिन बच्चों की मौत के बाद अब सवाल रेस्क्यू से ज्यादा उन इंतजामों पर उठ रहे हैं, जिनके बीच गणपति विसर्जन हुआ था。 मृतक छात्रों के परिजनों ने जिला पुलिस और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं。 परिजनों का आरोप है कि विसर्जन के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासन की पर्याप्त मौजूदगी नहीं थी। उनका कहना है कि अगर समय रहते रेस्क्यू शुरू होता, तो शायद तीनों बच्चों की जान बचाई जा सकती थी。 वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से फोन पर बात की और मृतक छात्रों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा है कि इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।0
0
Report
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के बयान से नागरिकता और पेपर विवाद उभरे
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान पिछले दो दिनों से संवैधानिक संस्था को एनडीए बदनाम कर रही है उनका आरोप हैं की फर्म 6 में बदलाव किया गया हैं 1083 में सोनियाँ गाँधी को भारत की नागरिकता मिली थी सोनियाँ गाँधी का फर्जी पेपर लगाकर वोट बनाया गया वह मामला कोर्ट में खुल चुका हैं इन लोगों को भारत वासियो से माँफी मांगनी चाहिए0
0
Report
Mehbooba Mufti ने 29 सितम्बर को Jantar Mantar पर विरोध का आह्वान किया
Srinagar, Uttarakhand:Mehbooba said the protest has been organised by the Monitoring Committee for Indian Muslims. "You know that today in our country, mosques, shrines, and churches are being demolished with great ruthlessness. Apart from this, in the voter lists that are being prepared, the names of opposition supporters, secular-minded people, and especially Muslims, are being removed," she said in a video posted on her X account. The former chief minister of J-K said that the Monitoring Committee for Indian Muslims has decided to hold a protest on September 29 from 2 pm to 5 pm at Jantar Mantar against "all these injustices". "I appeal to all secular-minded people to participate in this and help us protect this country's democracy, this country's brotherhood, and the Ganga-Jamuni tehzeeb (composite culture) of this nation," she added.0
0
Report
Advertisement
अजमेर दरगाह के सैय्यद फरीद चिश्ती ने मोहब्बत से इंसानियत तक की किताब लिखी
Ajmer, Rajasthan:रियासत राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की फिक्र और उनके फलसफे " मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत " पर एक किताब लिखी गई है। अजमेर दरगाह के खुद्दाम ए ख्वाजा जमात में खानदानी रुतबा रखने वाले मुसन्निफ़ सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती का कहना है कि मौजूदा हालात और नई नस्ल को सूफिज्म,तसव्वुफ़ और चिश्तिया सिलसिले के अदबो एहतेराम की मालूमात होना जरूरी है। यही वजह है कि उन्होंने जदीद जम्हूरी निज़ाम में चिश्तिया मिशन के तहत अपनी बुनियादी मरकज़ यानी आज़ादी और खुद मुख्तारी को तन्हाई इख्तियार किए बग़ैर दर्ज़-जेल अमली तरीको के जरिए महफूज़ रखने का पैग़ाम दिया है। महाराज चिश्ती ने बताया कि उनके जरिए लिखी गई इस किताब का अस्ल मक़सद ओलिया इकराम,वलीअल्लाह के दरबार में हाजिरी का सलीका तरीका और अदब समझाना है और मिशन ए चिश्तिया को फरोग देना है। उन्होंने कहा कि किताब के आख़िरी हिस्से में क़ुरुन ए वुस्ता हिंद से लेकर आलमी दुनिया में चिश्तिया सिलसिले में सियासत को कितना तवज्जो दिया जाता है और जदीद जम्हूरी मुआशरा में सेकुलरिज्म,इंसानी हुक़ूक़ और आईनी हुब्बुल वतनी में ढल जाता है। महाराज चिश्ती ने वाज़े किया कि सूफिज्म का अस्ल मक़सद हर इंसान से मोहब्बत है। बच्चे से प्यार,मोहब्बत, बुजुर्गों और ख्वातीन की इज़्ज़त एहतेराम का सबक देता है। चिश्तिया मिशन इंसानियत के साथ साथ खिदमते खल्क का मज़बूत पिलर है जिसकी राह पर चल कर अल्लाह को राज़ी किया जा सकता है।मुसन्निफ़ सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती की लिखी इस किताब को हिंदी,उर्दू इंग्लिश के अलावा दीगर लैंग्वेज की शक्ल में भी जल्द पेश किया जायेगा। बाइट, हाजी सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती, मुसन्निफ़, दरगाह शरीफ अजमेर0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस पर मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर की यात्रा का न्योता दिया
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant Governor of Jammu & Kashmir Manoj Sinha on World Tourism Day extended a warm invitation to tourists from across the country and the world to visit Jammu & Kashmir. In a post on X, Sinha highlighted the region’s natural beauty and warm hospitality, urging people to experience the unique charm of Jammu & Kashmir. “On World Tourism Day, Jammu Kashmir, the crown of India, welcomes you all. It offers a breathtaking and timeless experience enriched with warm hospitality. I invite everyone to come and experience the enchanting charm of Jammu Kashmir,” the Lieutenant Governor wrote0
0
Report
World Tourism Day पर CM ने जम्मू-कश्मीर पर्यटन में नई पहल की घोषणा की
Aram Pora, Ganderbal, On World Tourism Day, the Chief Minister Omer Abdullah extended a warm invitation to travellers to experience the timeless beauty and unmatched hospitality of Jammu & Kashmir. The Chief Minister noted that from pristine peaks and serene lakes to lush valleys, J&K remains an immortal paradise offering diverse experiences, including adventure sports, leisure retreats, pilgrimage circuits, MICE facilities, wedding destinations, unexplored treks, and film locations. The Chief Minister reaffirmed the government’s commitment to enhancing tourism infrastructure and promoting sustainable eco-tourism, ensuring that local youth and rich cultural traditions remain at the center of J&K’s hospitality sector. Welcoming visitors with open arms, the Chief Minister called upon people from across the country and the world to visit Jammu & Kashmir and create cherished memories.0
0
Report
Advertisement
गुलमर्ग में विश्व पर्यटन दिवस उत्साह से मनाया गया; पर्यटक बोले यह स्वर्ग जैसी जगह है
Gulmarg, World Tourism Day was celebrated with great enthusiasm across the country today. There, the tourists in the famous tourist place of Gulmarg also expressed their happiness regarding this day. Talking to Zee Media, tourists said that Gulmarg is truly a piece of paradise. The beautiful valley, breathtaking views and the hospitality of the people here is heart touching. Tourists said that everyone should visit Gulmarg once in their life and see the beauty here with their own eyes.0
0
Report
साकीना ईटो ने कुलगाम में विकास परियोजनाओं की नींव रखी; सार्वजनिक कैंप
Kulgam, KULGAM, Minister for Education, Social Welfare, Health and Medical Education, Sakeena Itoo, today visited Kulgam and laid the foundation stones for various developmental projects in Banimullah and adjoining areas. The projects, spanning road connectivity, education and healthcare sectors, were initiated in her presence. During the visit, the Minister also held a public outreach camp in the remote and far-flung areas of the district to assess the public grievances and strengthen the healthcare, education and road infrastructure. The Minister laid the foundation stone for a Health Sub-Centre at Zangalpora, to be constructed at a cost of Rs 29 lakh by the R&B Sub-Division, Devsar. She also laid the foundation for a double-storey, six-room school building at Banimullah, to be established with an earmarked cost of Rs 95.88 lakh. In addition, she laid the foundation stone for the 1.53-km Banimullah road, estimated to cost Rs 382.80 lakh and for an AYUSH Centre at Chandergi, Banimullah, coming up at a cost of Rs 29.12 lakh, aimed at enhancing access to healthcare and traditional systems of medicine for the local population. The projects are aimed at strengthening the developmental infrastructure in the area and improving access to essential public services, including healthcare, education and road connectivity. Sakeena Itoo interacted with the local people and enquired about development and welfare issues and the availability of government services being extended to them. She listened to the concerns raised by the people and stressed the importance of ensuring effective delivery of public services at the grassroots level. The Minister directed the executing agencies to ensure that the projects are executed in line with the set regulations. She instructed the officers to regularly monitor the progress of the works and ensure their timely completion. The Minister was accompanied by Director School Education Kashmir, Naseer Ahmad Wani, Director Health Services Kashmir, Dr. Nighat Yasmeen, Director AYUSH, Ajay Kumar Tikoo, Assistant Commissioner Development Kulgam, Bilal Ahmad Kamgar, Chief Education Officer Kulgam, Chief Medical Officer Kulgam, Executive Engineer R&B Kulgam and other concerned officers.0
0
Report
गुवाहाटी यूनिवर्सिटी छात्रा की होमस्टे में संदिग्ध मौत, होस्टे सील, जांच शुरू
Guwahati, Assam:गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 21 वर्षीय छात्रा निमिषा ठाकुरिया की होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर बवाल मचा है. धारापुर निवासी दीप ठाकुरिया निमिषा ठाकुरिया के पिताजी परिवार का दावा है कि मौत से पहले निमिषा ने अपनी मां को फोन कर मारपीट की शिकायत की थी और सांस लेने में परेशानी बताई थी. इसके बाद फोन बंद हो गया. कुछ घंटे बाद वह होमस्टे में बेहोश मिली और अस्पताल में उसकी मौत हो गई.. निमिषा के पिताजी ने कहा है कि उनकी बेटी की बहुत दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई है और दोषी को जल्द से जल्द सजा देना चाहिए यह मांग किया है और बहुत दुख जाहिर की है. परिवार का दावा है कि मौत से पहले निमിഷा ने अपनी मां को फोन कर मारपीट की शिकायत की थी और सांस लेने में परेशानी बताई थी. इसके बाद फोन कट गया और उसका मोबाइल बंद हो गया. परिवार ने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया. इसके कुछ घंटे बाद करीब साढ़े चार बजे निमिषा को होमस्टे में बेहोशी की हालत में मिली. अशिक अली और कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले गरल अस्पताल ले जाया गया. बाद में उसे गौहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के सामने अलग कहानी, जांच में कई सवाल. पुलिस के मुताबिक, अशिक अली ने पूछताछ में दावा किया है कि निमिषा ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी. हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि इस दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम तथा आगे की जांच से साफ होगी. अशिक अली फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है. होम स्टे में कुक का बयान उधर होमस्टे के कुक ने बताया, रात में चिल्लाने की कुछ आवाज सुनकर हम लोग बाहर आए थे. पुलिस उस समय पेट्रोलिंग कर रही थी, उन्होंने टॉर्च दिखाकर हमें रोका और पूछा कि इतनी रात को क्या कर रहे हैं. पुलिस को पूरी बात बताने के बाद पुलिस चली गई और हम लोग भी अपने रूम पर वापस आ गए. कुक ने बताया, ‘थोड़ी देर बाद रोने की आवाज सुनाई दी. जब हम देखने गए तो रूम के अंदर लड़की पड़ी हुई थी और जो लड़का उसके साथ था, वह उसे बाहों में पकड़कर रो रहा था.’ रूम नंबर 9 और 10 में क्या हुआ? कुक का कहना है कि यह देखकर वह डर गया और तुरंत होमस्टे के मालिक को फोन किया. वे आए और एम्बुलेंस बुलाई गई. एम्बुलेंस आने के बाद लड़की को उठाकर ले जाया गया. लड़का (आशिक अली) भी उसी एम्बुलेंस के साथ गया था. इसके साथ ही उसने बताया कि रूम के अंदर खून का धब्बा या सिरिंज-टीरिंज जैसी कोई चीज नहीं देखी. कुक ने कहा, ‘उनका रूम नंबर 10 था. रात में 9 नंबर का खाली रूम भी वे इस्तेमाल कर रहे थे. दोनों रूम में दो ही लोग थे… वह लड़की (निमिषा) और लड़का (आशिक). दोनों के बीच किसी तरह की अनबन या झगड़े की आवाज मैंने नहीं सुनी थी.’ जांच के घेरे में होमस्टे पता चला है कि निमिषा और अशिक अली पिछले एक महीने में करीब पांच बार इस होमस्टे में आए थे. इस मामले में पुलिस होमस्टे के रिकॉर्ड और वहां मेहमानों को ठहराने के तरीके की भी जांच कर रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मेहमानों को जरूरी आईडी के बिना ही वहां ठहरने दिया गया था. पुलिस ने होमस्टे को सील कर दिया है. LOVE JIHAD एंगल हो रहा है अभी लोग सड़क पर उतर रहे हैं. सड़क पर उतरे लोग, लव जिहाद का आरोप निमिषा की मौत की खबर फैलने के बाद धरापुर और आजरा इलाके में लोगों ने खूब विरोध प्रदर्शन किया. शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने NH-17 पर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़कर भी आरोप लगाए, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
