icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284201
Eshan KhanEshan KhanFollow21 Nov 2024, 12:44 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार विधान परिषद सीटों के लिए NDA के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल, जीत का दावा तेज

Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है और ऐसे में अब सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार नामांकन की प्रक्रिया करने में लगे हैं इसी क्रम में आज पटना स्नातक क्षेत्र से नीरज कुमार जो जदयू के प्रत्याशी हैं और एनडीए समर्थित उम्मीदवार हैं उन्होंने अपना नामांकन किया नीरज कुमार ने कहा की जीत सुनिश्चित है पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव अपना नामांकन दाखिल किया पांच बार से नवल यादव इस निर्वाचन क्षेत्र से विजई हुए हैं और अब अपनी छठी परि के लिए उन्होंने नामांकन दाखिल किया है उनका दावा है कि इस बार भी वह चुनाव जीतेंगे वहीं पटना स्नातक से RJD के प्रत्याशी दिलीप कुमार ने भी अपना नामांकन किया दिलीप कुमार ने कहा कि अब मनमानी नहीं चलेगी और इस बार राजद की जीत पक्की है कहां की जो लगातार जीत रहे हैं अबकी बार उनकी हार पक्की है वहीं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय यादव ने भी अपने जीत का दावा किया कहां कि जो लगातार जीत रहे हैं अबकी बार उनकी हार पक्की है एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंत्री रामकृपाल यादव ,मंत्री लेसी सिंह, मंत्री विजय सिन्हा , झारखंड के वरिष्ठ नेता सरयू राय, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सेम टी कई बड़े नेता पहुंचे हुए थे सभी ने एनडीए का जीत का दावा किया लेसी सिंह मंत्री बिहार सरकार उपेंद्र कुशवाहा सांसद राज्यसभा
0
0
Report

जैसलमेर में शिक्षक के वीडियो से चुनावी माहौल में हड़कंप, फर्जी मतदान के दावे

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर पंचायतीराज चुनावी माहौल के बीच सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल, वीडियो में चुनावी सभा के दौरान फर्जी मतदान के दावे से मचा हड़कंप, शिक्षक सवाई सिंह भिखोड़ाई गांव में चुनावी बैठक को संबोधित करते नजर आ रहा व्यक्ति, वायरल वीडियो में पूर्व चुनावों में युवकों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर फर्जी मतदान करवाने का दावा, वायरल वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति फर्स्ट ग्रेड इतिहास लेक्चरर, जोधपुर DEO कार्यालय में प्रोग्राम अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत बताया जा रहा, वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज, स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की, अब प्रशासन की जांच और आधिकारिक कार्रवाई पर टिकी नजर।
0
0
Report

सूरजपुर में टोनही प्रताड़ना: चार महिलाएं गिरफ्तार, एक बेकसूर महिला पर जलील अत्याचार

Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- एक तरफ जहां 21वीं सदी में देश चांद और अंतरिक्ष फतह करने का दम भर रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज भी अंधविश्वास का खौफनाक खेल समाज को झकझोर रहा है, इंसानियत को शर्मसार करने वाली ऐसी ही एक घटना सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके से सामने आई है, जहां परशुरामपुर गांव में ज़मीनी रंजिश की आड़ में एक 40 वर्षीय बेकसूर महिला पर तालिबानी बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं, 3 अक्टूबर की सुबह जब महिला अपने ही घर के सामने काम कर रही थी, तभी पड़ोस की महिलाएं उस पर टूट पड़ीं और टोनही कह कर गाली-गलौज करते हुए बाल पकड़कर घसीटने लगीं, उनकी हैवानियत यहीं नहीं थमी महिला आरोपियों ने पीड़ित महिला को उसकी ही साड़ी से आम के पेड़ से बांध दिया और बेरहमी से पीटते हुए जान से मारने की धमकियां दीं, चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह पीड़िता को छुड़ाया, घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में शिकंजा कसते हुए चारों महिला आरोपियों धननतिया, सोमरत, नन्नी बाई और सुंती को गिरफ्तार कर लिया और सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है
0
0
Report
Advertisement

भाजपा ने पंचायती राज चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को भाजपा के नवीन जिला कार्यालय में 14 पंचायत समितियों के प्रभारी एवं संयोजकों तथा 37 जिला परिषद वार्डों के प्रभारी एवं संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर संगठन की कार्ययोजना, प्रत्याशी चयन, बूथ प्रबंधन और चुनावी तैयारियों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, पंचायत चुनाव प्रभारी लाभचंद कलाल, विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले में जिला प्रमुख के साथ सभी पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनाने के लक्ष्य को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों को गति देने पर चर्चा हुई। प्रभारी एवं संयोजकों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य करने तथा संगठन की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिये गए। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्देश जिला परिषद एवं पंचायत समिति वार्डों के संभावित प्रत्याशियों को लेकर दिए गए। सभी प्रभारी एवं संयोजकों को 7 अक्टूबर तक प्रत्येक वार्ड से चुनाव लड़ने के इच्छुक तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए गए। प्रत्याशी चयन में पार्टी के प्रति निष्ठा, क्षेत्र में सक्रियता, संगठन के साथ जुड़ाव और स्थानीय स्तर पर स्वीकार्यता सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखने पर जोर दिया गया।बैठक में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनावी प्रबंधन तक पार्टी हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई। प्रभारी एवं संयोजकों से कहा गया कि रिश्तेदारी अथवा व्यक्तिगत समीकरणों के बजाय संगठनात्मक दृष्टि से उपयुक्त नामों पर विचार किया जाए। सभी कार्यकर्ता मिलकर सामूहिक रूप से चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएं और संगठन द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें।बैठक में बूथ संरचना को मजबूत करने, बूथ अध्यक्षों को सक्रिय करने और प्रत्येक बूथ पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

खाटूधाम के विकास के लिए नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में कार्ययोजना बनी

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम नगरपालिका बोर्ड की प्रथम बैठक सोमवार को पालिकाध्यक्ष विनीता पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अधिशाषी अधिकारी डॉ. सहदेव दान चारण ने एजेंडा सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक विरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में पालिका प्रशासन की ओर से नवनिर्वाचित पार्षदों का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद खाटूधाम में साफ-सफाई, रोशनी व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विरेंद्र सिंह ने कहा कि अब भाजपा और कांग्रेस से ऊपर उठकर सभी पार्षदों को साथ लेकर खाटूधाम के विकास के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों से मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। पालिकाध्यक्ष विनीता पूनिया ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में समानता के साथ विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक परिवार की तरह मिलकर खाटूधाम का चहुंमुखी विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष संगीता व्यास सहित 19 पार्षद मौजूद रहे। वहीं वार्ड 12 की पार्षद सुशीला देवी पारिवारिक कारणों के चलते बैठक में अनुपस्थित रहीं। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता पूर्णमल कुमावत, विजयपाल सिंह बाजियां, एसआई वीरेंद्र सिंह चंदेलिया, राजेंद्र प्रसाद सहित नगरपालिका प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट - विरेंद्र सिंह, विधायक दां ternारामगढ़, बाइट - विनीता पूनिया, अध्यक्ष नगरपालिका खाटूश्यामजी
0
0
Report

पंचायत चुनाव: पोलिंग टीम की 5 दिन की ड्यूटी, गांव की सरकार कैसे चुनेगी

Jaipur, Rajasthan:एंकर-गांव की सरकार चुनने मतदाता बूथ पर आएगा...कुछ मिनट में वोट डालकर घर लौट जाएगा...लेकिन वही चुनाव करवाने निकली पोलिंग पार्टी की घर वापसी चार रात और पांच दिन बाद होगी। इस बार चुनावी बैग भी भारी है और ड्यूटी भी लंबी...बैग में EVM भी होगी और मतपेटी भी। पहले मशीन से जिला परिषद-पंचायत समिति का चुनाव...फिर बैलेट से पंच-सरपंच...उसी दिन वोटों की गिनती और आखिर में उपसरपंच का चुनाव। यानी एक ही पोलिंग पार्टी को चुनाव के कई पड़ाव पार कराने होंगे। देखिए...गांव की सरकार चुनने के इस चुनाव में मतदानकर्मियों की ‘पांच दिन लंबी चुनावी परीक्षा’ कैसे होगी... पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों की 5 दिन की ‘परीक्षा’ पंचायत चुनाव में एक ही पोलिंग पार्टी के जिम्मे दो तरह की वोटिंग। पहले EVM, फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराएगी पोलिंग पार्टी। जिला परिषद-पंचायत समिति के लिए ईवीएम,सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतपेटी। पहले चरण में 22 अक्टूबर को रवाना होकर 26 अक्टूबर को फ्री होगी टीम। यानी मतदानकर्मियों को चार रात-पांच दिन गांव में रहना होगा। बाकी तीन चरणों में भी इसी पैटर्न पर लंबी ड्यूटी करेंगे मतदानकर्मी। वोटर मिनटों में फ्री...पोलिंग पार्टी 5 दिन बाद होगी चुनावी ड्यूटी से फ्री। पोलिंग पार्टी के बैग में इस बार EVM भी होगी और मतपेटी भी। दो बैलेट यूनिट-दो कंट्रोल यूनिट के साथ दो मतपेटियां भी रहेंगी। मतदान सामग्री, पोलिंग बैग और वोटिंग कम्पार्टमेंट भी साथ ले जाने होंगे। कई दिन की ड्यूटी के हिसाब से कर्मचारियों को निजी सामान भी रखना होगा। दूर-दराज केंद्रों पर ठहरने, भोजन-पानी और सुरक्षा की बड़ी चुनौती। EVM और मतपेटियों को कई दिन सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी। सरपंच का मतपत्र सफेद, वार्ड पंच का गुलाबी रंग का होगा मतपत्र। दोनों चुनावों में मतदाताओं को मिलेगा NOTA का विकल्प। बैलेट पेपर पर पहले से नहीं छपे होंगे प्रत्याशी के नाम। चुनाव चिह्न पहले से प्रिंट, प्रत्याशी का नाम काले बॉल पेन से लिखा जाएगा। एक मतपत्र पर 10 चुनाव चिह्न, ज्यादा प्रत्याशी होने पर जुड़ेंगी अतिरिक्त स्लिप।
0
0
Report
Advertisement

खराट मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से युवक घायल, चालक की मौत

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा - ससवहना मुख्य सड़क मार्ग के खराट मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के हजरतपुर मडरो निवासी 30 वर्षीय टिंकू महतो गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए. परिजनों द्वारा घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहाँ चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया है. जहाँ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी ने जुट गया है. मृतक के भाई ने कहा कि ट्रैक्टर से ईट गिरकर वापस लौट रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट और ट्रॉली से दवाकर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
0
0
Report

बस्तर नक्सल मुक्त, मोदी-शाह के नेतृत्व में बदलाव का दावा: केदार कश्यप

Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री और बस्तर के दिग्गज नेता केदार कश्यप ने ZEE मीडिया से नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ और बदलाव पर एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया की देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक राज्य और केंद्र में सरकार के रूप में काम किया है लेकिन कांग्रेस की प्राथमिकता में कभी भी बस्तर नहीं रहा मैं खुद जनजाति समुदाय से हूं नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कोंग्रेस ने कभी काम ही नही किया इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जिन नक्सलियों ने गोलियों से भूल डाला और वे सभी नेता शहीद हो गए कांग्रेसियों के डेड बॉडी पर पेशाब किया गया और हिड़मा जैसा दुर्दांत नक्सली शहीद हुए नेताओ की डेड बॉडी पर नाच रहा था वह हिड़मा आज कांग्रेस नेताओं का रोल मॉडल है यह शर्म की बात है इतना ही नहीं आज प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा बस्तर नक्सल मुक्त हुआ है जो कि हमारे लिए गर्व का विषय है इतना ही नहीं हमें भी पहले अपने क्षेत्र में जाने से डर लगता था और हम अपने क्षेत्र में खुलकर दौरा भी नहीं कर पाते थे लेकिन अब खुलकर दौरा करते हैं इसलिए अब बस्तर पूरी तरह बदलेगा भी और विकास की पटरी पर दौड़ेने को तैयार है.
0
0
Report
Advertisement

रतलाम: होटल में पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में होटल में महिला के साथ पकड़े गए युवक से जुड़ा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने पुलिस के साथ होटल पहुंचकर पति को एक अन्य महिला के साथ पकड़ा था। इस दौरान पत्नी ने पति के साथ मारपीट भी की थी। घटना का वीडियो और पोस्ट एक स्थानीय इंस्टाग्राम आईडी से वायरल किया गया, जिसमें युवक को लेकर धार्मिक संगठन से जुडी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने इंस्टाग्राम आईडी संचालक दीपक बोरिवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने के बीच आज युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हालत के लिए इंस्टाग्राम आईडी संचालक दीपक बोरिवाल को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को तलाश कर जावरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report

KJP21 ने कूनो में 5 शावक जन्म देकर चीतों की संख्या 60 पहुंचाई

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर कूनो से आई बड़ी खुशखबरी, चीता KJP21 ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों का आंकड़ा पहुंचा 60 प्रोजेक्ट चीता के तहत मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बेहद सुखद और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। भारत की धरती पर जन्मी मादा चीता KJP21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। नए मेहमानों के आगमन के साथ ही अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए इसे 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए एक और गर्व का क्षण बताया है।
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद गांधी स्मारक इंटर में भीम सिंह चंद्रवंशी का विपक्ष पर तीखा हमला

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के गांधी स्मारक इंटर विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की राजनीतिक गंभीरता पर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि जनता इन दोनों नेताओं को पूरी तरह नकार चुकी है। डॉ भीम सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की राजनीतिक जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है। उन्होंने कहा, ये लोग गंभीर नेता नहीं हैं, जनता ने इन्हें सिरे से रिजेक्ट कर दिया है। जब जमीन खिसक जाती है, तो नेता सिर्फ अनावश्यक बयानबाजी करते हैं। तेजस्वी यादव के बयानों में कोई दम या वजन नहीं है। जहानाबाद के अतीत का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि जीवन की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बिहार और जहानाबाद के ग्रामीण इलाकों में भारी अशांति थी और लोगों की जान तक सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश से उग्रवाद की समस्या का जड़ से खात्मा कर दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजद के लोग ऐसे तत्वों के सरगना रहे हैं, इसलिए उन्हें यह बदलाव नजर नहीं आता। राजद के पुराने 15 वर्षों के शासनकाल पर सीधा हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा, लालू-राबड़ी के दौर में नमक से भी सस्ता खून था। उस वक्त राज्य में विकास पूरी तरह नकारात्मक था। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चौपट थीं, सड़कों में सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे थे। अंत में मुहावरे का प्रयोग करते हुए उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया कि चोरों को सारे लोग चोर ही नजर आते हैं और विपक्ष की सोच आज भी उसी दायरे में सिमटी हुई है。
0
0
Report

खूँटी में भाजपा नेताओं की मुलाकात: कड़िया मुंडा से आशीर्वाद के साथ राजनीति गरमाई

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले का दौरा करके भाजपा के झारखण्ड प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल ने पद्मभूषण कड़िया मुंडा से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। मौके पर झारखंड प्रदेश प्रभारी निवेदिता सिंह, सह प्रभारी सौरभ सिंह भी उपस्थित थे। कड़िया मुंडा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया। झारखंड राजनीति पर चर्चाएं भी हुईं। कड़िया मुंडा ने कहा कि झारखंड में भाजपा को आना चाहिए ताकि राज्य के लोगों का भला हो, लेकिन इसके लिए काम करने की आवश्यकता है। गजेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि खूँटी जिले की यात्रा में भगवान बिरसा मुंडा के पावन धरती उलिहातु में नमन करना संभव बना और अभिभावक कड़िया मुंडा से आशीर्वाद मिला। अर्जुन मुंडा ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी के साथ खूँटी पहुँचना और बिरसा मुंडा की धरती पर नमन करना गर्व की बात है।
0
0
Report

Ajmer SP कार्यालय के बाहर प्रेमी युगल के समर्थक-परिजनों में हंगामा, मीडिया की भिड़ंत

Ajmer, Rajasthan:Ajmer के SP कार्यालय के पास खासा हंगामा हो गया.. अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर सुरक्षा की मांग के लिए आए प्रेमी युगल पर युवती के परिजनों ने अचानक धावा बोल दिया.. मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने पलक झपकते ही प्रेमी युगल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया.. इस दौरान कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर पुलिस से उसकी लड़की को मिलाने की गुहार लगा रही महिला ने अचानक वहां खड़े कैमरा मेन पर झपट्टा मारा और मारपीट शुरू कर दी इससे अचानक हंगामा खड़ा हो गया... मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट से सकते में आई पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवती के परिजनों को परिसर से दूर धकेला .. घटना के बाद गुस्साए मीडिया कर्मियों ने विरोध दर्ज करवाया .. लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में मीडिया से माफी मांगी.. फिलहाल प्रेमी युगल को सिविल लाइंस थाने में पेश किया गया है जहां पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है.. पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती बालिग हे और अपने पति के साथ जाने की इच्छा जताई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top