284003
झांसी में लोकोमोटिव पायलटों के लिए रनिंग रूम में किए गए सुधार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिछले दस वर्षों में लोकोमोटिव पायलटों की कार्य स्थितियों में कई बड़े सुधार किए गए हैं। अब रनिंग रूम में भी काफी सुधार हुआ है जिसमें वातानुकूलित 558 रनिंग रूम शामिल हैं और कई रूमों में फुट मसाजर भी उपलब्ध कराए गए हैं। लोको पायलटों के लिए कैब में भी एर्गोनोमिक सीटों का उपयोग किया जा रहा है और अब तक 7,000 से अधिक लोको कैब वातानुकूलित किए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ई-टोकन से खाद संकट: किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई खाद वितरण की ई-टोकन ऑनलाइन व्यवस्था अब कई किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती दिखाई दे रही है। समय पर टोकन नहीं मिलने और दूर-दराज के केंद्रों पर टोकन जारी होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नरसिंहपुर जिले के सालीचौका खाद वितरण केंद्र पर ऐसा ही मामला सामने आया, जहां गोटेगांव क्षेत्र से करीब 120 किलोमीटर दूर रहने वाले किसान रोमन सिंह पटेल 16 बोरी यूरिया लेने के लिए 3200 रुपये किराए का ऑटो करके पहुंचे। किसान का कहना है कि खाद से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है, लेकिन फसल बचाने के लिए मजबूरी में ऐसा करना पड़ रहा है। किसानों ने ई-टोकन व्यवस्था में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि टोकन बुकिंग का कोई निश्चित समय नहीं है। कभी रात 12 बजे तो कभी सुबह 6 बजे टोकन खुलते हैं, जिससे किसान दिन-रात मोबाइल पर नजर बनाए रखने को मजबूर हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन سے मांग की है कि टोकन प्रणाली में सुधार किया जाए ताकि समय पर खाद उपलब्ध हो सके और फसलें खराब होने से बच सकें।0
0
Report
रिचकुड़ी जंगल में अज्ञात महिला का नर कंकाल मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस जांच शुरू
Damoh, Madhya Pradesh:रिचकुडी के जंगल में मिला अज्ञात महिला का नर कंकाल, इलाके में फैली दहशत.. तेजगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले रिचकुड़ी के जंगल के एक अज्ञात महिला का नर कंकाल मिला है और ये खबर लगते ही आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। रिचकुडी के जंगल में बकरिया लेकर गए एक चरवाहे ने ये कंकाल देखा तो गांव आकर लोगों को बताया और फिर पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो बॉडी पूरी तरह से डी कम्पोज हो चुकी थी और कंकाल भर बचा था, इस कंकाल पर थोड़ा सा सलवार शूट था वहीं कुछ दूरी पर लेडीज सेंडिल पड़ी थी जिससे ये साफ हो गया कि ये किसी महिला का कंकाल है। पुलिस ने इस कंकाल को तेंदूखेड़ा सिविल अस्पताल भेजा है जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा वहीं तेजगढ़ पुलिस ने जिले के तमाम पुलिस थानों के अलावा आसपास के जिलों के पुलिस थानों को सूचना की है कि उनके इलाके में किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज तो नहीं है।0
0
Report
सुल्तानगंज-आगुवानी गंगा पुल 2027 तक पूर्णता, जलस्तर ने देरी डाली
Naya Chak, Bihar:सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा पुल... एक ऐसा प्रोजेक्ट, जो कभी बिहार के विकास का बड़ा सपना माना गया था। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना के तौर पर इसकी शुरुआत हुई, लेकिन वर्षों बाद भी यह पुल लोगों के लिए सपना ही बना हुआ है। कई तय समय-सीमाएं बीत गईं, कुछ महीने पहले सरकार ने करीब 18 महीने में काम पूरा करने का नया लक्ष्य दिया और अब उम्मीद 2027 तक परियोजना पूरी होने की जताई जा रही है। लेकिन इसी बीच एक बार फिर गंगा के बढ़ते जलस्तर ने निर्माण कार्य की रफ्तार पर असर डाला है। जानकारी के मुताबिक, गंगा के बीच स्थित 10 से 13 नंबर पिलर के बीच चल रहा निर्माण पानी बढ़ने की वजह से प्रभावित हुआ है। 1750 करोड़ रुपये से एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी तकरीबन साढ़े 3 किलोमीटर लंबे पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण कर रही है हांलाकि अधिकारियों के दावे के मुताबिक पहुँच पथ लगभग बनकर तैयार है और सरकार द्वारा दी गयी 18 महीने की डेडलाइन की भीतर काम करेंगे कयास है कि 2027 में पुल का शुभारंभ होगा। इस पुल के निर्माण से लाखों लोगों को राहत मिलेगा। मई में भागलपुर का लाइफलाइन विक्रमशीला सेतु ध्वस्त हुआ जिससे यातायात के साथ साथ व्यापार पर गहरा असर पड़ा है सितंबर से नवंबर तक विक्रमशीला सेतु बन्द रहेगा ऐसे के सुल्तानगंज अगुवानी पुल शुरू हुआ होता आधी परेशानियां कम हो गयी होती सावन में सुल्तानगंज आने वाले लाखों कांवड़ियों को फायदा होता। बदहाल, बिहार के लाखों लोगों के लिए यह पुल सिर्फ एक निर्माणाधीन परियोजना नहीं, बल्कि बेहतर यातायात और विकास की उम्मीद है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह उम्मीद कब हकीकत बनेगी।0
0
Report
Advertisement
चकिया के गरला में मवेशी चोरों के साथ पुलिस मुठभेड़, चार गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - मवेशी चोरी करने आये बदमाशों से पुलिस कि मुठभेड़ - भभौरा नाका गांव में मवेशी चोरों के आने की ग्रामीण ने दी थी सूचना - सूचना मिलते ही SO चकिया और SOG टीम ने शुरू की घेराबंदी - गरला गांव के आगे नीले रंग की मैजिक वाहन को पुलिस ने ओवरटेक कर रोका - वाहन से उतरकर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने मौके से पकड़ा - एक बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागा - आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली - घायल बदमाश को इलाज के लिए CHC अस्पताल भेजा गया - पकड़े गए बदमाशों की पहचान रामकरण, बबलू, शशि और प्रताप के रूप में हुई - वाहन चालक ने अपना नाम अली हुसैन बताया - बदमाशों के कब्जे से तमंचा, फायरशुदा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद - थाना चकिया पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी - चकिया थाना क्षेत्र के गरला गांव के पास में मुठभेड़.0
0
Report
अमेठी: मालगाड़ी पर बड़ा हादसा चालक की सूझबूझ से टला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी अमेठी में बड़ा हादसा टला पटरी से उतरी मालगाड़ी चालक की सूझबूझ से टला बङा हादसा चालक ने बड़ी सूझबूझ से मालगाड़ी को रोका चालक ने मालगाड़ी रोकने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों को दी सूचना, अमेठी के इंडो रमा फैक्ट्री के इफको खाद की सप्लाई में जा रही थी मालगाड़ी जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक पूरे मामले पर जताई है अनभिज्ञता अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदूरवा गांव में हुआ है हादसा0
0
Report
जैतपुर के खैरहनी में अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - शहडोल में अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। जैतपुर क्षेत्र के ग्राम खैरहनी में संयुक्त टीम ने मारा छापा। शासकीय भूमि पर सड़क किनारे अवैध रूप से रखी करीब 30 ट्रॉली रेत को JCB से नष्ट किया गया। निजी भूमि पर बिना अनुमति रखी गई करीब 25 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त की गई। भूमि स्वामी पिंकू महाराज के खिलाफ अवैध रेत भंडारण का प्रकरण तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहने की बात प्रशासन ने कही。0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के शंकरगढ़ में जल जीवन मिशन: पानी नहीं, कागजों तक सीमित
Balrampur, Uttar Pradesh:एंकर...बलरामपुर जिले में शंकरगढ़ विकासखंड के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य बस्ती हरिनलेटा में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत सरकारी दावों की पोल खोल रही है.. यहाँ ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना केवल कागजों और शो-पीस तक सीमित होकर रह गई है। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए आधी-अधूरी पानी की टंकी खड़ी कर दी गई है। मोहल्लों में पाइपलाइन बिछा दी गई है और हर घर के बाहर चमचमाते नल भी लगा दिए गए हैं। लेकिन विडंबना यह है कि योजना का सबसे मुख्य आधार—बोर खनन—अब तक हुआ ही नहीं है। बिना पानी के स्रोत के नल केवल एक सजावट की वस्तु बनकर रह गए हैं..यही वजह है कि विशेष संरक्षित जनजाति श्रेणी में आने वाले पहाड़ी कोरवा परिवार आज भी दूर-दराज के जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं।वहीं मामले में कलेक्टर ने बताया कि बैठक में कामों की समीक्षा की जा रही है..लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की भी कार्यवाही की जा रही है..आने वाले दिनों में जहां भी समस्या है उसे सूक्ष्मता से अध्ययन करके ठीक किया जाएगा।0
0
Report
शामली: मेरठ करनाल हाईवे पर झिंझाना मे अनियंत्रित होकर कार दुकान से टकराईं,गजरौला से पंजाब जा रहे थे
Donkpura, Uttar Pradesh:झिंझाना। शनिवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर ईदगाह के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क किनारे स्कूल जाने वाले बच्चे इसकी चपेट में नहीं आए और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, गजरोला निवासी मुजम्मिल अपने साथी अनीस और आदिल के साथ कार से पंजाब जा रहा था। शनिवार सुबह जब वे मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना ईदगाह के पास पहुंचे, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना स्थल के पास उस समय कई बच्चे स्कूल जाने के लिए गुजर रहे थे। गनीमत रही कि वे कार की चपेट में नहीं आए और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
जालौन में पुलिस और चोर गिरोह के अंतर्जनपदीय बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस और चोर गिरोह के अंतर्जनपदीय बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर 1 अन्य बदमाश को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में अरेस्ट हुए तीनों बदमाश गिरोह बनाकर देते थे चोरी की घटनाओं का अंजाम, बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध असलहा, 3 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, 3 मोबाइल समेत, सोने-चांदी के जेवरात व 14470 कैश और चोरी के उपकरण हुए बरामद, पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 बाइक भी की बरामद, हमीरपुर निवासी बृजेन्द्र राजपूत और विवेक राजपूत गोली लगने से हुए घायल, महोबा निवासी सोनू यादव को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, बृजेन्द्र औऱ विवेक राजपूत के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर और हत्या जैसे कई संगीन मुकदमें है दर्ज, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में रामपुरा-निनावली सम्पर्क मार्ग पर हुई मुठभेड़। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP, जालौन0
0
Report
Advertisement
ANTF ने 12 क्विंटल डोडा चूरा बरामद, कीमत लगभग दो करोड़
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में ANTF ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो करोड़ रुपए कीमत का 12 क्विंटल 71 किलो 730 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। यह खेप तीन लग्जरी गाड़ियों में भरकर एक भैंसों के तबेले में छिपाकर रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अवैध बंदूकें, एक पंप एक्शन गन और 47 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुलिस से बचने के लिए तबेले को अस्थायी 'सेफ हाउस' के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क, चोरी की गाड़ियों और इसमें शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की गहन जांच में जुटी है।0
0
Report
ड्रोन से पवना डैम का विहंगम दृश्य: दरवाजे खुले, पानी तेज़ी से निकल रहा
Varsoli, Maharashtra:ड्रोनमधून दिसलं पवना धरणाचं विहंगम रूप पवना धरणाचे exclusive ड्रोन visuals Anchor: पिंपरी-चिंचवड आणि मावळ तालुक्याची तहान भागवणारं पवना धरण आता जवळपास पूर्ण क्षमतेने भरलं आहे. धरणातील पाणीसाठा ९७ टक्क्यांवर पोहोचल्यानंतर धरणातून तब्बल ७ हजार क्युसेक वेगाने पाण्याचा विसर्ग सुरू करण्यात आला आहे. धरणाचे सहा दरवाजे उघडण्यात आले असून पवना नदीच्या पाणीपातळीत झपाट्याने वाढ होत आहे. त्यामुळे नदीकाठच्या गावांना सतर्कतेचा इशारा देण्यात आला आहे. ड्रोनच्या माध्यमातून कैद झालेल्या या एक्सक्लुझिव्ह दृश्यांमधून पवना धरणाचं विहंगम आणि थरारक रूप पाहायला मिळत आहे. धरणाचे उघडलेले दरवाजे आणि प्रचंड वेगाने बाहेर पडणारं पाणी हे दृश्य सध्या सर्वांचंच लक्ष वेधून घेत आहे. ड्रोन सौजन्य: नीरज वाघवले0
0
Report
गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग भूस्खलन से बंद; राहत कार्य तेज
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन के कारण बंद। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी चडेथी और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी के पास बंद। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से दोनों मार्गों में फंसे वाहन यात्री। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में जुटे बीआरओ और NH विभाग बड़कोट।0
0
Report
Advertisement
कोटा पार्क में डाककर्मी पवन मीणा का शव: मौत के कारण अभी अस्पष्ट
Kota, Rajasthan:कोटा के स्वामी विवेकानंद नगर स्थित पार्क में एक डाककर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पवन मीणा के रूप में हुई है, जो खरगोन से अपनी पत्नी के गोद भराई कार्यक्रम में छुट्टियां लेकर कोटा आया था। सुबह पार्क में बेंच के पास पवन का शव पड़ा मिला। सूचना पर आरके पुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलास नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।0
0
Report
बड़ी कार्रवाई: दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 54.94 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद
Kota, Rajasthan:रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्य तस्करों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से 54 किलो 940 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद किया है, आरोपी गगनदीप व आकाशदीप पंजाब के बठिंडा के निवासी हैं, पुलिस की टीम ने स्टेशन के पास टीटीई विश्रामगृह के पास कार्रवाई को अंजाम दिया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर 54.940 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है, वही रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है0
0
Report
कोटा के मकान में भारी कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ दिया गया
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर. अकेलगढ़ हेडक्वार्टर परिसर में एक मकान में भारी भरकम कोबरा आने से हड़कंप मच गया, कोबरा को देखकर परिवारजन दहशत में आ गए, कोबरा कमरे में जाकर बच्चों के खिलौने के बीच गया छुप गया, हालांकि लोगों ने कोबरा को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद साढ़े पांच लंबे ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया और लाडपुरा के जंगल में आजाद किया, मौसम में बदलाव के साथ ही शहर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल के इलाकों में कोबरा सहित अन्य जंगली जीव जंतुओं का खतरा बढ़ता जारहा है0
0
Report
Advertisement
