Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

झांसी में गुरु पूर्णिमा पर सम्मान और संगीत समारोह आयोजित

Jul 27, 2024 12:57:52
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संस्कार भारती महानगर झांसी ने कीर्तिशेष इन्जी. एम एन गुप्ता की स्मृति में नटराज पूजन, गुरु सम्मान और संगीत समारोह का आयोजन किया। यह समारोह होटल शीला श्री प्लाजा के सभागार में हुआ। समारोह की अध्यक्षता रेलवे वर्कशाप के चीफ वर्क्स मैनेजर अजय श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी थे।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 01:17:59
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी देहरादून की सड़कों पर रात के सन्नाटे में हुड़दंग मचाने वालों और नशे की हालत में स्टंट दिखाने वालों के खिलाफ अब दून पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस 'ऑपरेशन नाइट वॉच' के तहत सड़कों पर उतर आई है। इस अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इतना ही नहीं, ओवरस्पीडिंग और रैश ड्राइविंग करने वाले 45 अन्य वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। ​पूरी रात चले इस ऑपरेशन में पुलिस ने 1600 से अधिक व्यक्तियों की तलाशी ली और लगभग 1500 वाहनों को चेक किया गया। BEवजह रात में घूम रहे 400 से ज्यादा लोगों से कड़ी पूछताछ की गई, जिनमें से 64 संदिग्धों को पुलिस एक्ट के तहत थाने लाया गया। नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों से मौके पर ही 46 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 01:17:49
Noida, Uttar Pradesh:खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार और उत्तराखंड शासन लगातार सक्रिय हैं। विदेशों में रह रहे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता देते हुए विशेष कदम उठाए गए हैं। खाड़ी देशों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे उत्तराखंड के लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने समन्वय तंत्र को और मजबूत किया है। इस दिशा में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। उत्तराखंड शासन की ओर से निवेदिता कुकरेती (विशेष सचिव, गृह विभाग) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय स्थापित करेंगी। नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है — 9411112792। इसके अलावा, ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है dgc-police-ua@nic.in Government ने अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित व्यक्ति या उनके परिजन इन माध्यमों से तुरंत संपर्क करें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 01:17:38
Noida, Uttar Pradesh:मऊ जनपद में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 25 से 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस अयोध्या में यज्ञ कार्यक्रम देखने के बाद बलिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। घायलों को तुरंत रतनपुरा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से करीब 24 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना तथा इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश लोग परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के गांव से अयोध्या यज्ञ देखने गए थे। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल है।
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 00:58:32
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। मनकरा गांव में नवरात्रि की नवमी पर मंदिर में दुर्गा जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को हवन की राख व अन्य अवशेष सामग्री के विसर्जन के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से कैलाश गिरि घाट स्थित रामगंगा नदी पर पहुंचे। ट्रॉली के साथ गांव के कई किशोर भी नदी किनारे पहुंच गए।बताया जाता है कि ग्रामीणों के साथ कुछ किशोर पुल के नीचे से नदी में घुस गए। दोपहर के समय गहरे पानी में जाने पर तीन किशोर डूबने लगे। यह देख ग्रामीण तुरंत नदी में कूद पड़े और अनमोल पुत्र पूसेराम व अनिल कश्यप के पुत्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।हालांकि तीसरा किशोर पानी में लापता हो गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों को नदी किनारे अर्जुन (पुत्र ओमवार) निवासी ढकिया मधुकर, शाहबाद के कपड़े मिले, जिससे उसके डूबने की आशंका जताई गई।सूचना मिलने पर सिरौली पुलिस व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन देर शाम तक अर्जुन का कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों के अनुसार अर्जुन अपनी बहन के घर मनकरा में जागरण व भंडारे में शामिल होने आया था और अन्य बच्चों के साथ ट्रॉली में बैठकर नदी तक पहुंच गया था।
919
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 29, 2026 00:45:23
Jasa, Bihar:दैत्रा बाबा स्थान के पास हादसा; प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया。 वियो - शनिवार को मोहनिया-बक्सर मुख्य मार्ग पर दैत्रा बाबा स्थान के समीप एक तेज रफ्तार सरकारी वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए。 घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) रत्ना प्रियदर्शिनी और एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने तुरंत रामगढ़ थाना पहुँचकर मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश जारी किए। एसडीएम ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया。 घायलों की पहचान मोहनिया के बरैथा गांव निवासी शिवम कुमार, आशीष कुमार और मिथिलेश पटेल के रूप में हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी (BHU) रेफर कर दिया गया है। एसडीएम के अनुसार, फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर बनी हुई है, लेकिन विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज की आवश्यकता है。 रामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से सरकारी वाहन और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस प्रशासन मामले की गहन छानबीन कर रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था और लापरवाही किसकी थी。
1047
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 29, 2026 00:18:23
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में सरेआम सड़क पर गुंडागर्दी, युवक की बेरहमी से पिटाई तमाशबीन बने रहे लोग, वीडियो वायरल। हरपालपुर शनिवार दोपहर लहचूरा रोड पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ बीच सड़क पर एक युवक के साथ 2-3 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर दी जिसे बीडीओ सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना के दौरान सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। मारपीट करने वाले आरोपी आसपास के गांव के बताए जा रहे हैं। इस तरह खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देना नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पीडित युवक ने मारपीट करने वालै युवको के खिलाफ हरपालपुर थाने मे शिकायत दर्ज करवाई है।
1078
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 29, 2026 00:18:10
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में ब्लैकर रहमान चला रहा था फिलिंग फेक्ट्री, रहमान के से खाद्य विभाग ने सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा. सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले भोपाल के अब्दुल रहमान, शाहिद, सलमान, सलिक कुरेशी निकले. खाद्य विभाग में 59 सिलेंडरों का जखीरा जप्त किया. भोपाल में खाद्य विभाग ने अलग-अलग सिलेंडर की कालाबाजारी का गिरोह चलाने वाले भाईजानो को पकड़ा. खाद्य विभाग भोपाल ने घरेलू गैस का अवैध भंडारण और गैस फिलिंग करने वालों पर बड़ी कार्रवाई. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जवाहर चौक और घोड़नक्कास क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर रीफिलिंग पॉइंट और अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई और भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जप्त किए गए. घोड़नक्कास क्षेत्र में लक्ष्मी टॉकीज़ गली में अल कैटरिंग और कैटरिंग के संचालक अब्दुल रहमान के घर से गैस सिलेंडर का जखीरा पकड़ा ...कुल 28 सिलेंडर पकड़े जिनमें 15 नग घरेलू, 9 नग व्यवसायिक तथा 4 नग 5 केजी के जप्त किये. गैस सिलेंडर और कैटरिंग दुकान में 30 नग गैस सिलेंडर (12 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 18 नग छोटे 5kg क्षमता के गैस सिलेंडर) का अवैध भंडारण पाया. अवैध भंडार पाए जाने के कारण कैटरिंग संचालक से कुल 56 नग विभिन्न कंपनी और क्षमता के जप्त किए जाकर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया. जवाहर चौक स्थित ए 1 इलेक्ट्रिकल्स की जाँच की गई मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर से लोकल गैस सिलेंडर में पीतल बंसी का प्रयोग कर गैस का अंतरण पाया गया. मौके से दुकान संचालक शाहिद से 3 नग घरेलू सिलेंडर, 1 नग लोकल गैस सिलेंडर, 4 नग पीतल बंसी जप्ती की गई तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया. हैरत की बात तो यह है की खुलेआम फिलिंग डिपो चलाना यानी बम की फैक्ट्री जैसा है.
1044
comment0
Report
SKSudarshan Khillare
Mar 29, 2026 00:17:53
Yeola, Maharashtra:सामाजिक एकात्मतेचा सुंदर संदेश देणारा आणि गरजू कुटुंबांसाठी दिलासा ठरणारा सामूहिक विवाह सोहळा येवला शहरात उत्साहात पार पडला. यादगार सोशल फाउंडेशन आणि अमन सोशल ग्रुप यांच्या संयुक्त विद्यमाने केवळ एक रुपयात १२ जोडप्यांचा शुभविवाह मोठ्या थाटामाटात संपन्न करण्यात आला. विवाहानंतर सर्व नवदांपत्यांना संसारासाठी आवश्यक असे विविध उपयोगी साहित्य आयोजकांच्या वतीने भेट म्हणून देण्यात आले. त्यामुळे नवविवाहित जोडप्यांच्या चेहऱ्यावर समाधान आणि आनंद दिसून आला. या विवाह सोहळ्यादरम्यान गॅस टंचाईचा फटका आयोजकांना बसला. मात्र, अडचणींवर मात करत पदाधिकाऱ्यांनी चुलीवर स्वयंपाक करून पाहुण्यांची व्यवस्था केली. या जिद्दीचे सर्वत्र कौतुक होत आहे.
1016
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 29, 2026 00:17:41
Nawada, Bihar:नवादा के रोह बाजार में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान अचानक दो समुदाय के बीच झड़प हो गया। मस्जिद के पास से जुलूस गुजरते समय पथराव हुआ उसके बाद बाजार में आगजनी की घटनाएँ हुईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की शुरुआत पुलिस पर पथराव से हुई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। उपद्रवियों ने बाजार में तोड़फोड़ की और कई जगहों पर आगजनी की । एक समुदाय के एजाज अहमद उर्फ छोटा मुन्ना ने बताया कि मस्जिद के पास से जुलूस निकलते समय किसी ने पथराव किया, जिसके बाद भगदड़ मच गई और लोग भागते हुए सड़कों पर फूटपाती दुकानदारों के सामानों को आग लगाते चले गए। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया。 वहीं, दूसरे समुदाय के अजय कुमार ने बताया कि जुलूस जब मस्जिद के पास से गुजर रहा था, तभी पथराव शुरू हो गया और लोग भागने लगे। सूचना मिलते ही नवादा एसपी अभिनव धीमान, नवादा एसडीओ अमित अनुराग, नवादा एसडीपीओ हुलास कुमार सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी और स्पेशल फोर्स मौके पर पहुँचे। उन्होंने पूरे मामले को नियंत्रित किया और आग बुझाई।
964
comment0
Report
KMKIRAN MANNA
Mar 29, 2026 00:17:03
Dihierench, West Bengal:নন্দীগ্রামের ভোট রাজনীতিতে ক্রমশই বাড়ছে উত্তাপ। একসময়ের ঘনিষ্ঠ সম্পর্ক এখন প্রকাশ্য রাজনৈতিক সংঘাতে। নাম না করে তৃণমূল প্রার্থী পবিত্র করকে তীব্র আক্রমণ শানালেন বিজেপি প্রার্থী শুভেন্দু অধিকারী। তাঁর অভিযোগ, একদা যিনি ছিলেন স্নেহ ভালবাসার সঙ্গী, আজ তিনি “গোখরো সাপ” হয়ে খুনিদের সঙ্গে হাত মিলিয়েছেন লোভের কারণে। শুক্রবার রামনবমীর মিছিল শেষ করে সন্ধ্যায় পবিত্র করের এলাকাতেই দুটি রাজনৈতিক কার্যালয়ের উদ্বোধন করেন শুভেন্দু। সেখান থেকেই তিনি অভিযোগ করেন, অতীতে ওই এলাকায় তাঁদের প্রবেশ করতে দেওয়া হত না। এমনকি গ্রাম পঞ্চায়েত ভবনের উদ্বোধনেও তাঁদের ডাকা হতো না। শুভেন্দুর দাবি, যারা এসব অনুষ্ঠানে ডাক পায়, তারাই রামনবমীর মতো ধর্মীয় কর্মসূচিতে বাধা দেয় এবং তারাই “খুনী সন্ত্রাসী”। এই মন্তব্যের পাল্টা জবাব দিয়েছেন তৃণমূল প্রার্থী পবিত্র কর। তিনি কটাক্ষ করে বলেন, “দুটো কেন, দশটা পার্টি অফিস খুললেও ভোট বাড়বে না। উনার ভোট একেবারে নির্দিষ্ট হয়ে গেছে।” পাশাপাশি তিনি দাবি করেন, বয়াল এক ও দুই গ্রাম পঞ্চায়েত আগেই ঠিক করে রেখেছে কত ভোটে শুভেন্দু অধিকারী পরাজিত হবেন। গ্রাম পঞ্চায়েত ভবনের উদ্বোধনে শুভেন্দুকে না ডাকার প্রসঙ্গে পবিত্র কর বলেন, ওই নির্মাণে শুভেন্দুর কোনও আর্থিক অবদান নেই। “১০০ টাকাও কোন তহবিল থেকে দেননি,” দাবি তাঁর। উন্নয়নের ক্ষেত্রেও শুভেন্দুর তহবিল থেকে কোনও টাকা আসেনি বলেই অভিযোগ করেন তিনি। পাশাপাশি সরাসরি চ্যালেঞ্জ ছুঁড়ে দিয়ে বলেন, “কোথায় কত টাকা দিয়েছেন, কী দুর্নীতি করেছেন—মুখোমুখি বসে প্রমাণ করুন।” একসময় শুভেন্দুর স্নেহধন্য ছিলেন—এই প্রসঙ্গে পবিত্রর বক্তব্য, “একই স্নেহ মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ও করেছেন শুভেন্দুকে। রাজনৈতিক মঞ্চ আলাদা, ব্যক্তিগত সম্পর্ক আলাদা।” সব মিলিয়ে একদা গুরু-শিষ্যের সম্পর্ক এখন তীব্র রাজনৈতিক লড়াইয়ে পরিণত হয়েছে। ভোটের আগে এই দ্বন্দ্বে নন্দীগ্রামের রাজনৈতিক পারদ যে আরও চড়বে, তা বলাই বাহুল্য। বাইট শুভেন্দু অধিকারী। বাইট পবিত্র কর, তৃণমূল প্রার্থী, নন্দীগ্রাম।
946
comment0
Report
ABATISH BHOIR
Mar 29, 2026 00:16:41
Kalyan, Maharashtra:डोंबिवलीत तरुणांची दहशत, चाकू दाखवत व्हिडिओ स्टेटस वर वायरल डोंबिवलीत काही तरुण चाकू दाखवत व्हिडिओ शूट करून तो सोशल मीडियावर स्टेटसला ठेवला असल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे डोंबिवली पश्चिमेकडे ठाकूरवाडी फुलेनगर परिसरातील हा व्हिडिओ असल्याची प्राथमिक माहिती आहे.काही तरुणांनी चाकू दाखवत व्हिडिओ शूट करून तो सोशल मीडियावर स्टेटसला ठेवला असून हा व्हिडिओ सध्या मोठ्या प्रमाणात व्हायरल होत आहे. व्हिडिओमध्ये पाच ते सहा तरुण हातात चाकू घेत धमकी देण्याच्या आविर्भावात दिसत आहेत. या प्रकारामुळे परिसरात भीतीचे वातावरण निर्माण झाले असून नागरिकांमध्ये संताप व्यक्त केला जात आहे.पोलिसांनी तपास करून आरोपीना अटक करण्याची मागणी डोंबिवलींकर करत आहे.
1070
comment0
Report
TDTapan Deb
Mar 29, 2026 00:16:29
Alipurduar, West Bengal:আলিপুরদুয়ার পুরসভার একটি ওয়ার্ডের তিনটি বুথে ৫৩ জন ভোটার বিচারাধীন ছিলেন, সাপ্লি লিষ্টে ৩২ জনের নাম কাটা। এর মধ্যে ১৮ জন মহিলা। সব ভোটারের নাম না উঠলে ভোট বয়কটের চিন্তা স্বয়ং কাউন্সিলারের। আলিপুরদুয়ার পুরসভার ৬ নম্বর ওয়ার্ড। ভোটার লিষ্টে প্রথম পর্যায়ে প্রায় ২০০ জনের মত নাম বাদ যায়। এর পর ৫৩ জন ভোটারের নাম বিচারাধীন পর্যায়ে যায়। সাপ্লি লিষ্টে ৩২ জনের নাম বাদ পড়ায় চিন্তায় ওয়ার্ডের বাসিন্দারা। এবার ট্রাইবুনালে কেস করার প্রস্তুতি নিতে শুরু করেছেন নাম ডিলিট হয়ে যাওয়া পুর এলাকার বাসিন্দারা। কাউন্সিলার গার্গি তালুকদার বলেন এতো গুলো ভোটারের নাম কী ভাবে বাদ গেল , বিচারের নামে প্রহসন হয়েছে। একজনের নাম বাদ গেলে প্রয়োজনে ভোট বয়কটের ডাক দেবো。
1043
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 29, 2026 00:16:12
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खजूरी गांव में पिता-पुत्र पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड के हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीण पहले टीडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सवजी और उनका पुत्र कमलेश शाम को खेत से बकरिया लेकर घर लौट रहे थे। अचानक झाड़ियों से लेपर्ड निकला और सवजी पर हमला कर दिया। यह देख बेटा कमलेश चिल्लाया तो लेपर्ड ने उस पर भी झपट्टा मार दिया। दोनों के चिल्लाने से आस पास रहने वाले लोगों दौड़कर वहां पहुंचे तो लेपर्ड जंगल की तरफ भाग गया। फिर लोगों दोनों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी है।
1010
comment0
Report
Advertisement
Back to top